tikhiawaz24.in

गुरुवार, 8 मार्च 2018

तहसील के कोटाबाग क्षेत्र के किसान इन दिनों परेशान

दिल्ली-देश के कुछ हिस्सों में प्रतिमा विध्वंस का मामला संसद तक पहुंच गया है। त्रिपुरा,तामिलनाडु समेत कुछ अन्य जगहों पर प्रतिमाओं के साथ तोड़फोड़ पर राज्यसभा में खूब हंगामा हुआ जिसके बाद 2 बजे तक लिए फिर दिनभर के लिए स्थगित कर दिया गया। लोकसभा में भी हंगामा रहा।

गोरखपुर--सीएम योगी आदित्यनाथ फूलपुर लोकसभा उपचुनाव में सोरांव, फूलपुर एंव शहर उत्तरी विधानसभाओं में जनसभाओं के करेंगे संबोधित। सीएम योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में तीन जनसभाआंे को संबोधित करेंगे।

हल्द्वानी-सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने यहां विश्व महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में की शिरकत। दुग्ध समिति से जुड़ी महिलाओं को किया सम्मानित।

दिल्ली--अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहली बार 1909 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था। इसे संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1975 से मनाना शुरू किया। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

देहरादून-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर सरकार महिलाओं को तोहफा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम करेगी। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित कार्यक्रम में 07 महिलाओं को सरकार ई रिक्शा देगी। महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री रेखा आर्य का कहना है कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये बेहद ही कम दरों पर पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए लोन उपलब्ध करा रही है।
6-जयपुर-पीएम नरेन्द्र मोदी आज को महिला दिवस पर झुंझुनूं में बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर संदेश देंगे। प्रधानमंत्री मोदी दोपहर 12 बजे विशेष विमान से झुंझुनूं पहुंग गए हैं।

त्रिपुरा--त्रिपुरा में पहली बार भाजपा-आईपीएफटी की गठबंधन सरकार का शपथ ग्रहण 9 मार्च को हो सकता है। बिप्लब कुमार देब त्रिपुरा के अगले मुख्यमंत्री होंगे। राजधानी के सबसे बड़े स्टेडियम में भव्य समारोह में मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। समारोह में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री राजनाथ सिंह, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और कई अन्य केन्द्रीय मंत्रियों समेत भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

हल्द्वानी- महिला दिवस पर स्पेशल स्टोरी-जिंदगी में अगर हौसला हो तो कोई भी काम मुश्किल नही होता, बस जरूरत लगन और मेहनत की है, इसकी मिसाल उत्तराखण्ड की ब्रांड एम्बेसडर और एसिड अटैक पीड़िता कविता बिष्ट है जो दिव्यांग होते हुए भी खुद अपने पैरों पर खड़े होकर दूसरो के लिए काम कर रही है।

मुरादाबाद-मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। 8 मार्च को मुरादाबाद के पंचायत भवन में 151 जोड़ों की शादी होनी है। लेकिन उससे पहले आवेदनों की जांच में 26 जोड़े शादीशुदा पाए गए।

सोनभद्र- आदिवासी को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर ले गए और बंधक बना लिया। एक आदिवासी हड्डी के मरीज को एक निजी हॉस्पिटल के लोगो ने देर रात में अच्छी स्वास्थ्य सुविधा देने के नाम पर ले गए और बंधक बना लिया और उपचार के लिए 25 हजार रुपये मांगने लगे तो मरीज के परिजन किसी तरह मुक्त होकर सुबह जिला अस्पताल पहुंचे।

रुदप्रयाग--जनपद के निर्माण के 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी यहां की जनता को प्रशासनिक कार्यों को करवानेे के लिए सरकारी विभागों के चक्कर काटने के लिए विवश है। वजह, यहां प्रशासनिक कार्यालय नहीं बनाया गया है।

फतेहपुर-फतेहपुर में एक प्रेमी युगल ने पुलिस की मौजूदगी में शादी रचाकर नई जिंदगी की शुरुआत की।  प्रेमी युगल की माने तो तीन साल पूर्व कॉलेज लाइफ में दोनों का प्रेम प्रसंग हो गया था और दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन घर वाले इनके प्यार में रोड़ा बने हुए थे जिसके बाद प्रेमिका एसपी के पास पहुँच शादी करने की गुहार लगाई और एसपी ने दोनों को बालिग देखते हुए पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में शादी कराने का निर्देश दिया।

बेहट-सहारनपुर-शादी समारोह में खाना खाने से सैकड़ों की बिगड़ी हालात, गंभीर हालत में निजी और सरकारी अस्पतालों में कराया गया भर्ती, फूड पॉइजनिंग से बच्चे महिलाआंे समेत समारोह में शामिल सभी की बिगड़ी हालत, थाना मिर्जापुर के नंदपुर का मामला।

बरेली-देखिये चमत्कार...ऊपर से ट्रेन गुजर गयी ..लेकिन जिन्दा... ऐसा ही कुछ मामला आज बरेली के बरेली जंक्शन रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। यहां प्लेटफार्म नंबर 2 से गुजर रही मालगाड़ी के एक बैगन का दरवाजा खुला हुआ था, बैगन के दरवाजे ने प्लेटफार्म पर एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया। इसके बाद व्यक्ति लड़खड़ा कर प्लेटफार्म और पटरी की बीच की जगह में जा गिरा। ट्रेन के जाते ही युवक खड़ा होकर चलने लगा।

मथुरा- यहां जर्मनी की एक महिला पिछले कई वर्षों से 1500 गायों की देखभाल कर रही हैं। वर्ष 1978 में बृज दर्शन के लिए सुदेवी दासी जर्मन से आई थी। जो गोवर्धन के राधा कुंड में रह रही हैं।

कानपुर -महिला दिवस से ठीक पहले एक नवविवाहिता ने समाज को ऐसा सन्देश दिया है कि चारों तरफ उसकी तारीफें हो रही है। ससुराल वालो ने उससे बाहर ट्वायलेट जाने को कहा तो उसने साफ मना कर दिया कि मैं बाहर नही जाउंगी। सुनीता अपनी जिद पर अड़ी रही और चार दिनों तक ट्वायलेट के लिए नहीं गई। विवाहिता के पेट में संक्रमण फैल गया और वह बीमार पड़ गई। ससुराल पक्ष ने विवाहिता के पिता को फोन किया कि अपनी बेटी को ले जाओ। अब बहु तब घर आएगी जब घर में अपना शौचालय होगा। 

ललितपुर- मामला कोतवाली तालबेहट के कडेसरा के मजरा लम्बरदारवारा गांव का है जहां रेल कर्मी ने आरोप लगाया कि उसके पुत्र को नाटकीय ढंग से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया और 5 लाख रुपया फिरौती की रकम लेने के बाद छोड़ा।

कालाढूंगी-तहसील के कोटाबाग क्षेत्र के किसान इन दिनों परेशान हैं। किसानों की परेशानी की वजह टमाटर बना हुआ है। किसानों ने अच्छी पैदावार और अच्छी आमदनी की आस लेकर कई हजारों एकड भूमि में टमाटर की फसल बोई थी। लेकिन पहले तो इस फसल पर पाले की मार पडी है, अब इनके रेट मंडी में इतने कम हो गये हैं कि इन टमाटरों में लगाई गई लागत भी नहीं निकल पा रही है।

फर्रुखाबाद- लोहिया अस्पताल में महिला नेत्री का हंगामा। प्रसव पीड़ित महिलाओं को अत्यंत परेशानी का सामना करना पड़ता है। सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सुलक्षणा सिंह एक ऐसी ही महिला को लेकर पहुँचीं और ताला बंद मिला तो उनकी गुस्सा का ठिकाना नहीं रहा।

देहरादून-रिस्पना नदी के सुधार के लिये सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ऋषिपर्णा निर्माण का प्रस्ताव और एक्शन प्लान सीएम के समक्ष भी पेश किया जायेगा। मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद केंद्रीय संस्थान हाईड्रोलजी डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट की रिपोर्ट भी तलब की गई है।

ललितपुर- फसल बंटवारे को लेकर किसान ने पेड़ पर चढ़ कर जान देने की कोशिश..पुलिस के आने तक चलता रहा ड्रामा।

दिल्ली- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- पीएम मोदी ने स्वच्छता की दूत कुंवर बाई को अर्पित की श्रद्धांजलि..

केरल-अब केरल के कन्नूर में तोड़ी गई महात्मा गांधी की मूर्ति।

नागालैंड- चैथी बार नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे नेफ्यू रियो, कैबिनेट में शामिल होंगे कई मंत्री..

मुजफ्फरपुर- शादी में शामिल होने गये थे 7 दोस्त, घर लौटी सभी की लाश। हादसे में मौत।

दिल्ली- इटली से लौटे राहुल गांधी अब जाएंगे सिंगापुर और मलेशिया के दौरे पर।

मंगलवार, 27 फ़रवरी 2018

मिलावट से गुलजार हो रहा होली का त्योहार  डा० अनिल कुमार यादव -


- - होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट का कारोबार गुलजार हो गया है। मिठाई, खोया, घी, दूध आदि में मिलावट होने के साथ ही रंगों में भी मिलावट हो रही है। होली का जश्न यह मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं रंग गम में बदल सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रंगों में मिलाए जा रहे तेजाब मिश्रित पदार्थ कई चर्म रोग को बढ़ावा देते हैं। साथ ही इनके आंखों में जाने पर रोशनी जाने तक का खतरा रहता है। वहीं मिलावटी खाद्य पदार्थ यकृत को क्षतिग्रस्त कर सकता है।  होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा दिक्कत खोवा का है। खोवा की एकाएक डिमांड होने की वजह से इसमें सर्वाधिक मिलावट हो रही है।  खोवा मंडियों में मिलावटी खोवा आने लगा है। प्रशासन की लापरवाही से मिलावटी खोवा धड़ल्ले से बिक रहा है। इतना ही नहीं अभी तक खाद्य विभाग ने खोवा मंडी में छापेमारी शुरू नहीं की है। इसका फायदा उठाते हुए दुकानदार त्योहार पर मुनाफा कमाने में लगे हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो एक किलो मावा पाउडर पानी में डालकर उबाला जाता है। धीरे-धीरे यह टाइट होने लगता है। खुशबू के लिए इसमें इत्र डाल दिया जाता है, जिससे खोवा जैसी खुशबू आने लगती है। एक किलो मावा पाउडर में डेढ़ किलो खोवा तैयार होता है। इसके साथ ही खोवा में शकरकंदी भी मिलाई जाती है। डेढ़ किलो खोवा बनाने में करीब 115 रुपये की लागत आती है। मावा पाउडर 90 रुपये प्रति किलो पड़ता है। बाजार में मौजूदा समय में खोवा 150 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है , इतना ही नही बाजारों, कस्बे सहित शहर में भी धड़ल्ले से सिंथेटिक दूध भी बिक रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण दूध की अनुपलब्धता बताई जा रही है। आमतौर पर मिलावटी दूध में रिफाइंड तेल, पोस्टल कलर, प्लास्टिक पेपर यानी सोख्ता, डिटरजेंट, झाग के लिए साबुन का इस्तेमाल सिंथेटिक दूध तैयार करते हैं। भैंस व गाय के दूध में फैट निकलवाने के बाद इसमें यूरिया, कास्टिक सोडा, वाशिंग पाउडर व व्हाइटनर मिलाते हैं। इन रसायनिक तत्वाें से यह दूध खतरनाक साबित होता है। 

ऐसे करें मिलावट की पहचान-

 मिलावटी खोवा ज्यादा भुनने पर काला पड़ने लगता है और असली खोवा ज्यादा भुनने पर लाल हो जाता है।-थोड़ा सा मिलावटी खोया हथेली में रखकर उसमें आयोडीन मिलाकर रगड़ें । खोया काला हो जाये तो समझें यह मिलावटी खोया है। - मिलावटी खोवा को हथेली पर रगड़ें तो चिकनाहट के साथ ही यूरिया की गंध आती है। - मिलावटी दूध का स्वाद कड़वा होता है। यूरिया मिले होने की वजह से हल्का पीलापन आ जाता है। हाथ के बीच रखकर रगड़ें तो चिकनाहट महसूस होती है !  मिलावटखोरी के दौर में रंग और गुलाल भी अछूते नहीं रह गए हैं। होली पर मिलावटी रंग और गुलाल खूब बिकना शुरू हो गया है। मिलावटी रंगों से लोगों की त्वचा को नुकसान होता है। रंगों में जहां बालू, मिट्टी, खड़िया फॉर्मेलिा जाता है। वहीं गुलाल में मैदा, सेलकड़ी आदि मिलाई जाती है। होली पर मिलावटी रंग और गुलाल से लोगों को त्वचा संबंधी कई रोगों से जूझना पड़ सकता है। रंग के गीले पाउच भी बाजार में खूब बिक रहे हैं, लेकिन ये पाउच तेजाबी पानी और रंग का मिश्रण बताए जाते हैं। ऐसे में सूखे रंग की अपेक्षा कई गुना अधिक हानिकारक होते हैं। गुलाल बनाने के लिए कुछ निर्माता डीजल, इंजन ऑयल, कॉपर सल्फेट और सीसे का पाउडर आदि का इस्तेमाल करते हैं। इससे लोगों को चक्कर आता है, सिरदर्द और सांस की तकलीफ होने लगती है। सूखे गुलाल में एस्बेस्टस या सिलिका मिलाई जाती है। इससे अस्थमा, त्वचा में संक्रमण और आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। सी एच सी बदलापुर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ संजय दूबे ने बताया कि चमकीले गुलाल में एल्युमिनियम ब्रोमाइड मिलाया जाता है, जिससे कैंसर का खतरा रहता है।  लाल गुलाल में मिला होने वाला मरकरी सल्फाइट भी त्वचा कैंसर को बढ़ावा देता है। इसी तरह नीला गुलाल प्रूशियन ब्लू होता है जो त्वचा में एलर्जी और संक्रमण पैदा कर सकता है। रंगों के मूल्यस्प्रे रंग- 70 से 80 रुपये डिब्बागुलाल- 120 रुपये प्रति किलो , रंग- 1100 रुपये प्रति किलो ! सीएचसी बदलापुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विकास सिंह बताते हैं कि दूध संपूर्ण आहार होता है, लेकिन मिलावटी दूध में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन कुछ भी नहीं होता उल्टे इससे कई रोग मिलते हैं। यूरिया, डिटर्जेट और केमिकल आदि से तैयार दूध, खोवा एवं मिठाइयां खाने से स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। इसके प्रयोग से किडनी, लीवर और हार्मोन्स आदि को नुकसान हो सकता है। सी एच सी बदलापुर के अस्थिरोग विशेषज्ञ डा० अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थो से शरीर के महत्वपूर्ण अंगो के ऊतकों और कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है, हड्डियों तक की कोशिकाओं को डैमेज कर सकता है तथा ब्रेन का फंक्शन भी प्रभावित हो सकता है सियासी दबाव मे छापेमारी अभियान महज औपचारिकता बन कर रह जाता है !

मिलावट से गुलजार हो रहा होली का त्योहार  डा० अनिल कुमार यादव -


- - होली का पर्व नजदीक आते ही मिलावट का कारोबार गुलजार हो गया है। मिठाई, खोया, घी, दूध आदि में मिलावट होने के साथ ही रंगों में भी मिलावट हो रही है। होली का जश्न यह मिलावटी खाद्य पदार्थ एवं रंग गम में बदल सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रंगों में मिलाए जा रहे तेजाब मिश्रित पदार्थ कई चर्म रोग को बढ़ावा देते हैं। साथ ही इनके आंखों में जाने पर रोशनी जाने तक का खतरा रहता है। वहीं मिलावटी खाद्य पदार्थ यकृत को क्षतिग्रस्त कर सकता है।  होली के त्योहार पर सबसे ज्यादा दिक्कत खोवा का है। खोवा की एकाएक डिमांड होने की वजह से इसमें सर्वाधिक मिलावट हो रही है।  खोवा मंडियों में मिलावटी खोवा आने लगा है। प्रशासन की लापरवाही से मिलावटी खोवा धड़ल्ले से बिक रहा है। इतना ही नहीं अभी तक खाद्य विभाग ने खोवा मंडी में छापेमारी शुरू नहीं की है। इसका फायदा उठाते हुए दुकानदार त्योहार पर मुनाफा कमाने में लगे हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो एक किलो मावा पाउडर पानी में डालकर उबाला जाता है। धीरे-धीरे यह टाइट होने लगता है। खुशबू के लिए इसमें इत्र डाल दिया जाता है, जिससे खोवा जैसी खुशबू आने लगती है। एक किलो मावा पाउडर में डेढ़ किलो खोवा तैयार होता है। इसके साथ ही खोवा में शकरकंदी भी मिलाई जाती है। डेढ़ किलो खोवा बनाने में करीब 115 रुपये की लागत आती है। मावा पाउडर 90 रुपये प्रति किलो पड़ता है। बाजार में मौजूदा समय में खोवा 150 से 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा है , इतना ही नही बाजारों, कस्बे सहित शहर में भी धड़ल्ले से सिंथेटिक दूध भी बिक रहा है। इसके पीछे बड़ा कारण दूध की अनुपलब्धता बताई जा रही है। आमतौर पर मिलावटी दूध में रिफाइंड तेल, पोस्टल कलर, प्लास्टिक पेपर यानी सोख्ता, डिटरजेंट, झाग के लिए साबुन का इस्तेमाल सिंथेटिक दूध तैयार करते हैं। भैंस व गाय के दूध में फैट निकलवाने के बाद इसमें यूरिया, कास्टिक सोडा, वाशिंग पाउडर व व्हाइटनर मिलाते हैं। इन रसायनिक तत्वाें से यह दूध खतरनाक साबित होता है। 

ऐसे करें मिलावट की पहचान-

 मिलावटी खोवा ज्यादा भुनने पर काला पड़ने लगता है और असली खोवा ज्यादा भुनने पर लाल हो जाता है।-थोड़ा सा मिलावटी खोया हथेली में रखकर उसमें आयोडीन मिलाकर रगड़ें । खोया काला हो जाये तो समझें यह मिलावटी खोया है। - मिलावटी खोवा को हथेली पर रगड़ें तो चिकनाहट के साथ ही यूरिया की गंध आती है। - मिलावटी दूध का स्वाद कड़वा होता है। यूरिया मिले होने की वजह से हल्का पीलापन आ जाता है। हाथ के बीच रखकर रगड़ें तो चिकनाहट महसूस होती है !  मिलावटखोरी के दौर में रंग और गुलाल भी अछूते नहीं रह गए हैं। होली पर मिलावटी रंग और गुलाल खूब बिकना शुरू हो गया है। मिलावटी रंगों से लोगों की त्वचा को नुकसान होता है। रंगों में जहां बालू, मिट्टी, खड़िया फॉर्मेलिा जाता है। वहीं गुलाल में मैदा, सेलकड़ी आदि मिलाई जाती है। होली पर मिलावटी रंग और गुलाल से लोगों को त्वचा संबंधी कई रोगों से जूझना पड़ सकता है। रंग के गीले पाउच भी बाजार में खूब बिक रहे हैं, लेकिन ये पाउच तेजाबी पानी और रंग का मिश्रण बताए जाते हैं। ऐसे में सूखे रंग की अपेक्षा कई गुना अधिक हानिकारक होते हैं। गुलाल बनाने के लिए कुछ निर्माता डीजल, इंजन ऑयल, कॉपर सल्फेट और सीसे का पाउडर आदि का इस्तेमाल करते हैं। इससे लोगों को चक्कर आता है, सिरदर्द और सांस की तकलीफ होने लगती है। सूखे गुलाल में एस्बेस्टस या सिलिका मिलाई जाती है। इससे अस्थमा, त्वचा में संक्रमण और आंखों में जलन की शिकायत हो सकती है। चमकीले गुलाल में एल्युमिनियम ब्रोमाइड मिलाया जाता है, जिससे कैंसर का खतरा रहता है।  सी एच सी बदलापुर मुख्यचिकित्साधिकारी डॉ संजय दूबे ने बताया कि लाल गुलाल में मिला होने वाला मरकरी सल्फाइट भी त्वचा कैंसर को बढ़ावा देता है। इसी तरह नीला गुलाल प्रूशियन ब्लू होता है जो त्वचा में एलर्जी और संक्रमण पैदा कर सकता है। रंगों के मूल्यस्प्रे रंग- 70 से 80 रुपये डिब्बागुलाल- 120 रुपये प्रति किलो , रंग- 1100 रुपये प्रति किलो ! सीएचसी बदलापुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.विकास सिंह बताते हैं कि दूध संपूर्ण आहार होता है, लेकिन मिलावटी दूध में विटामिन, कैल्शियम, प्रोटीन कुछ भी नहीं होता उल्टे इससे कई रोग मिलते हैं। यूरिया, डिटर्जेट और केमिकल आदि से तैयार दूध, खोवा एवं मिठाइयां खाने से स्वास्थ्य पर बहुत ही बुरा प्रभाव डालता है। इसके प्रयोग से किडनी, लीवर और हार्मोन्स आदि को नुकसान हो सकता है। सी एच सी बदलापुर के अस्थिरोग विशेषज्ञ डा० अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थो से शरीर के महत्वपूर्ण अंगो के ऊतकों और कोशिकाओं को नुकसान हो सकता है, हड्डियों तक की कोशिकाओं को डैमेज कर सकता है तथा ब्रेन का फंक्शन भी प्रभावित हो सकता है सियासी दबाव मे छापेमारी अभियान महज औपचारिकता बन कर रह जाता है !

शनिवार, 24 फ़रवरी 2018

सीबीआई कोर्ट से भागा अपहरण का आरोपी, पान खा रहे सिपाही को धक्का देकर हुआ फरार

लखनऊ: सीबीआई कोर्ट से भागा अपहरण का आरोपी, पान खा रहे सिपाही को धक्का देकर हुआ फरार, वजीरगंज में लापरवाह सिपाही पर मुकदमा दर्ज, आरोपी सिपाही को किया गया निलंबित, बिहार के सीवान जिले का रहने वाला है आरोपी, कैंट पुलिस ने अपहरण के मामले में किया था अरेस्ट, साल 2013 में जिला जेल भेजा गया था, लखनऊ पुलिस आरोपी की तलाश में बिहार भी जाएगी।

लखनऊ: होली के मद्देनजर FSDA ने तेज की छापेमारी, नाका,कुर्सी रोड़,ठाकुर गंज खोया मंडियों पर छापेमारी, कुर्सी रोड मंडी से 3, ठाकुरगंज से 5, नाका से 6 नमूने लिए।

लखनऊ: ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए प्रजेंटेशन, फ्लाईओवर का प्रजेंटेशन दिया गया, चरक चौराहे से हैदरगंज चौराहे तक का प्रजेंटेशन, 2 किमी दूरी में बनेगा फ्लाईओवर, हैदरगंज चौराहे से मीना बेकरी एग्जिट तक फ्लाईओवर, हुसैनगंज चौराहे से डीएवी कॉलेज तक फ्लाईओवर, लेसा,जल निगम,नगर निगम आज करेगी सर्वे, पीडब्ल्यूडी की ज्वाइंट टीम आज से करेगी सर्वे।

लखनऊ: लाउडस्पीकरों के ध्वनि प्रदूषण पर सरकार नाकाम, नाकाम सरकार को हाईकोर्ट की कड़ी फटकार, लाउडस्पीकरों पर रोक पर सरकार से मांगा जवाब, लाउडस्पीकर, डीजे के इस्तेमाल के लिए स्थित बदतर, परिमिशन की शर्त से स्थिति बदत्तर हुई - हाईकोर्ट, प्रमुख सचिव के हलफनामे से हाईकोर्ट असंतुष्ट, 12 मार्च को प्रमुख सचिव गृह होंगे तलब, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन भी होंगे तलब।

लखनऊ: 35 दिनों में 2.5 किमी बिछाई गई मेट्रो पटरियां, केडी स्टेडियम से मुंशी पुलिया के बीच हुआ कार्य, मेट्रो की पटरियां बिछाने का काम तेज हुआ, एलिवेटेड सेक्शन के बीच 18 किमी बिछेगी पटरी, अप और डाउन लाइन में 18 किमी बिछेगी पटरियां, ओवर हेड बिजली की लाइन बिछाने का काम पूरा, लेखराज से इन्दिरानगर के बीच का पूरा हुआ, चेन्नई से ट्रांसपोर्टनगर डिपो पहुंची 11वीं मेट्रो ट्रेन, 64 पहियों वाले एक विशेष टेलर ट्रक से लाई गई मेट्रो।

झांसी: पूंछ थाना क्षेत्र में घर में अकेली पाकर मासूम से दुष्कर्म, वृद्ध ने किया मासूम से दुष्कर्म, मौके से आरोपी वृद्ध फरार, मां बेहोश बच्ची को लेकर पहुंची थाने, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा।

संतकबीरनगर: खलीलाबाद क्षेत्र के टेमा रहमत गांव में घर से लापता बालक घायल हालत में मिला, गांव के ही एक घर में घायल अवस्था में मिला, गले पर धारदार हथियार से किया गया है वार, घायल बालक की अस्पताल पहुंचे पर हुई मौत, ग्रामीणों ने पुलिस चौकी पर किया हंगामा।

रायबरेली: सोनिया गांधी का एक दिवसीय दौरा रद्द, अपरिहार्य कारणों के चलते दौरा रद्द, 1 जून 2016 के बाद अभी तक नहीं आई सोनिया, 1 जून 2016 से अब तक नहीं जाना जनता का हाल।

गुरुवार, 8 फ़रवरी 2018

10 साल के नाबालिग पर 6 साल की मासूम से रेप का आरोप

शामली- खाप चौधरी नरेश टिकैत का फरमान. अपनी मर्जी से शादी नहीं करेंगी बेटियां. बेटियों के जन्म पर लगेगा अंकुश. नहीं पैदा की जाएगी बेटी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद खाप चौधरी ने पंचायत कर लिया निर्णय.

प्रतापगढ़- पांच हजार का इनामिया बदमाश गिरफ्तार. लूट, हत्या मामले में काफी दिनों से चल रहा था फरार. मान्धाता कोतवाली पुलिस ने अंतु इलाके से किया गिरफ्तार.

बुलंदशहर- 10 साल के नाबालिग पर 6 साल की मासूम से रेप का आरोप. आरोपी नाबालिग फरार. पुलिस ने मामला दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा. मामले की जांच में जुटी पुलिस. बुलन्दशहर के गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव की घटना.

शामली- कक्षा 8 वीं की छात्रा से रेप की वारदात. पड़ोसी युवक ने अगवा कर किया नाबालिग से रेप. दुकान पर सामान लेने गयी छात्रा से दुष्कर्म. पीड़िता ने पुलिस से की शिकायत. आदर्शमण्डी थाना क्षेत्र के टिटौली गांव की घटना.

गोरखपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत. मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का लगाया आरोप. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच में जुटी पुलिस. कैंपियरगंज के ठाकुरनगर गांव की घटना.

मेरठ- डाकिया की हत्या का खुलासा. बेटा सहित दो गिरफ्तार. बाप की नौकरी और फंड के पैसे पाने के लिए दोस्त के साथ की थी बाप की हत्या. एक को फरवरी गला रेतकर की गई थी डाकिया की हत्या. थाना परतापुर क्षेत्र के गूंन गांव का मामला.

कानपुर- 3 वर्ष की बच्ची का शव ट्रीटमेंट प्लांट में मिलने से सनसनी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. विधनू थाना क्षेत्र के सेनपारा चौकी इलाके में मिला शव.

संतकबीरनगर- लुटेरों के हौसले बुलंद. ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मियों को दिनदहाड़े गोली मारकर लूट. बाइक सवार बदमाश 2 लाख 53 हजार लूटकर फरार. गोली लगने से दो कर्मी घायल. एक की हालत गंभीर. जिला अस्पताल में भर्ती धनघटा थाना क्षेत्र के पॉली चौराहे की घटना.

लखीमपुर- रोज डे पर प्रपोज करने कथित प्रेमिका के ससुराल पहुँचा प्रेमी. प्रेमिका के इनकार पर प्रेमी ने अपने हाथ की नस काटी. हंगामा बढ़ने पर पुलिस पहुंची. प्रेमिका ने दर्ज कराई छेड़छाड़ की रिपोर्ट. प्रेमी हवालात पहुँचा.

लखनऊ- थाना पीजीआई इलाके में लक्जरी गाड़ी सवार युवक की गोली मारकर हत्या. कार सवार मृतक की पहचान नहीं. पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी की घटना. दिनदहाड़े हुई वारदात से इलाके में फैली सनसनी.

मेरठ- गवाहों को धमकी मिलने का सिलसिला जारी. डबल मर्डर के गवाहों को जान से मारने की धमकी. मेरठ में 15 दिन में 4 गवाहों की हो चुकी है हत्या. डबल मर्डर के गवाहों की हत्या से हिल गया था प्रदेश. घमकी मिलने पर भी पुलिस नहीं दे पा रही गवाहों को सुरक्षा. एक बार फिर हो सकती है मेरठ में गवाहों की हत्या. 5 माह पूर्व फलावदा थाना क्षेत्र में हुई थी डबल मर्डर की वारदात.

हमीरपुर- शोहदे से परेशान छात्रा ने खुद को किया आग के हवाले. परिजनों ने गंभीर हालत में सदर अस्पताल में कराया भर्ती. शोहदा स्कूल जाते समय करता था छात्रा को परेशान. पुलिस मामले की जांच में जुटी. सदर कोतवाली के काशीराम कालोनी का मामला.

जौनपुर- पुलिस ने कक्षा 8 के छात्र को शांतिभंग में किया चालान. छात्र अंकुश तिवारी ने छःह माह पूर्व अपनी बहन से छेड़खानी की शिकायत पुलिस से की थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय नाबालिग को ही बना दिया आरोपी. नाबालिग को जब दो वारंट मिले तो प्रधान लेकर पहुंचे तहसील कोर्ट. एसडीएम के नहीं मिलने पर नहीं हो सकी जमानत. नाबालिग के वकील ने किया हंगामा. बिना वारंट तामील के ही हफ्ते भर से नाबालिग को परेशान कर रही थी पुलिस. बरसठी थाना के मलाई गांव का मामला.

बुलन्दशहर- ITI का एक और पेपर लीक. इलेक्ट्रीशियन थ्यूरी का पेपर हुआ लीक. कॉलेज के बाहर चल रहा था सिंडिकेट. पुलिस ने दो नकल माफिया को किया गिरफ्तार. 5 स्टूडेंट्स भी पुलिस ने लिए हिरासत में. बुलन्दशहर के खुर्जा का कॉलेज रोड स्थित SMJEC इंटर कॉलेज का मामला.

इटावा- थाना सिविल लाइन और क्राइम ब्रांच टीम को मिली बड़ी सफलता. अवैध देसी शराब से भरे ट्रक को पकड़ा. शराब की कीमत लगभग 35 लाख रुपये आंकी गयी. शराब माफिया भागने में सफल रहे. एसएसपी वैभव कृष्ण की अगुआई में हुई यह कार्रवाही।थाना सिविल लाइंस इलाके के एन एच 2 से पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है।

झाँसी- पेंट्रीकार वेंडरों की दबंगई आई सामने. खराब चाय की शिकायत करने पर पेंट्रीकार वेंडरों ने यात्री की जमकर पिटाई. मुँह में कपड़ा ठूंसकर यात्री को बंधक बनाकर बेंत से पीटकर किया गम्भीर रूप से घायल. छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस से दुर्ग से निजामुददीन जा रहा था यात्री. पीड़ित यात्री ने झाँसी जीआरपी में की शिकायत. जीआरपी ने 12 आरोपियों को लिया हिरासत में. ललितपुर रेलवे से झाँसी तक यात्री को बेरहमी पीटते आये आरोपी पेंट्रीकार वेंडर.

लखनऊ- पीजीआई इलाके में टेंट व्यवसाई राजकुमार यादव की हत्या. स्कॉर्पियो में मिला राजकुमार का शव. सीने में पिस्टल की गोली का ज़ख्म. स्कॉर्पियो में 32 बोर का खोखा भी मिला. एसएसपी ने कहा-किसी करीबी ने की है राजकुमार की हत्या.

मुरादाबाद- संदिग्ध परिस्तिथियों में कैदी की मौत. हत्या के प्रयास का आरोपी था कैदी. डेढ़ साल से जेल में था कैद. आज होनी थी रिहाई. सम्भल जनपद के हयातनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था कैदी. पुलिस ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम को भेजा.