tikhiawaz24.in

बुधवार, 2 मई 2018

लेखपाल और चौकी इंचार्ज निलंबित, अवैध खनन पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई

रामपुर- डबल मर्डर से सनसनी, गोलियों से भूनकर दो व्यक्तियों की हत्या, हत्या कर हमलावर हुए फरार, मृतकों में एक होमगार्ड और दूसरा सपा नेता, पुरानी रंजिश के चलते की गई हत्या, मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारी, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गाँव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात, थाना शहजादनगर के दीनपुर गाँव की घटना

इटावा- चाची ने भतीजे का गुप्तांग काटा, भतीजे ने चाची के साथ किया था रेप का प्रयास, आरोपी की हालत गंभीर, सीएचसी में भर्ती, थाना बसरेहर के दुर्गापुर पुठिया गांव की घटना

इलाहाबाद- उन्नाव गैंगरेप मामला, इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज होगी मामले की सुनवाई, कोर्ट ने दस बजे सीबीआई से मांगी है प्रोग्रेस रिपोर्ट, कोर्ट ने सीबीआई को 20 जून व अन्य प्राथमिकी की विवेचना का दिया है आदेश, जमानत पर छूटे आरोपियों की जमानत निरस्त कराने का भी दिया है आदेश, उन्नाव रेप केस में विधायक कुलदीप सेंगर हैं आरोपी

ग़ाज़ियाबाद-मुरादनगर चौधरी रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, फायरब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर आग बुझाने में जुटी, लाखों के नुकसान की आशंका

शाहजहांपुर- पति ने पत्नी की काटी नाक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, जमीन बेंचने से मना करने पर पति ने घटना को दिया अंजाम, थाना रोजा के बहादुरपुर पट्टी गांव की घटना

मथुरा- प्रेमी युगल ने की गोली मारकर आत्महत्या, घर के पास मिला दोनों का शव, लड़की के परिजन शादी के लिए नहीं थे राजी, रिफाइनरी थाना क्षेत्र इलाके की घटना

शाहजहांपुर- नमकीन की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ खाक, 4 दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू, थाना आरसी मिशन के फतेहपुर चुंगी के पास की घटना

रामपुर- लेखपाल और चौकी इंचार्ज निलंबित, अवैध खनन पर डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, प्रानपुर के लेखपाल और सैदनगर चौकी इंचार्ज को किया निलंबित, अधिकारियों को 4920 घनमीटर मिली अवैध रूप से डंप की गई बालू,थाना टाण्डा के प्रानपुर क्षेत्र का मामला

गाजियाबाद- सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट मामला, GDA ने दिया 8 बिल्डरों को लाइसेंस निरस्त ओर बैंक गारंटी जब्त करने का नोटिस, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के लिए बार बार जमीन मांगने के बाद भी नहीं उपलब्ध कराई जमीन, गालंद गांव में 35 एकड़ में बनना है प्लांट, जल्द जमीन मुहैया ना कराने पर लाइसेंस निरस्त ओर बैंक गारंटी जब्त करने की दी चेतावनी

इटावा- दूल्हा दुल्हन की थाने में हुई शादी, थाना सिविल लाइंस पुलिस ने करवाई शादी, नेग की रस्म अदायगी में वर वधु पक्ष में हो गया था झगड़ा, दूल्हे के पिता व चाचा हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिस आधा दर्जन लोगों के साथ दूल्हे व दुल्हन को ले आयी थी थाने, दूल्हा दुल्हन की रजामन्दी के बाद पुलिस ने करायी शादी, शराबी रिश्तेदारों ने किया था शादी में बवाल, थाना सिविल लाइन्स के कांशीराम कॉलोनी का मामला

आगरा- विद्युत करंट लगने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, पोल में करंट आने से हुआ हादसा, थाना एमएम गेट क्षेत्र के कटरा मदारी का मामला

झाँसी- पुरानी रंजिश के चलते दो गुटों में मारपीट, दबंगों ने तीन बाइक सवारों को जमकर पीटा, बाइक में की तोड़फोड़, नावाबाद थाना क्षेत्र के सीता होटल के पास की घटना

लखनऊ- सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का कई दिन पुराना शव, हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंका, बंथरा थाना क्षेत्र का मामला

देवरिया- बस ने राहगीर को कुचला, मौके पर हुई मौत, मदनपुर थाना इलाके के बराव चौराहे का मामला

बदायूँ- लेनदेन के विवाद में दबंगों ने अधेड़ को लाठियों से पीटा, गंभीर हालत में सदर कोतवाली पुलिस ने जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया, शहर कोतवाली क्षेत्र के नईसराय का मामला

बदायूं- गंगा में स्नान के दौरान किशोरी की डूबकर मौत, सोमवार को परिवार के साथ गंगा स्नान को आई थी, गोताखोरों ने शव को गंगा से निकाला, कोतवाली उझानी इलाके के कछला गंगा घाट का मामला

सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- देवर्षि नारद की जयंती है आज, नारद जी पत्रकार थे, सही और सटीक सूचना देते

छतरपुर: उमा भारती ने बीजेपी के अभियान पर सवाल उठाए, दलितों के घर भोजन करने पर उमा के सवाल- हम भगवान राम नहीं जो दलितों के घर खाना खाएं, दलितों के घर खाने से वो पवित्र नहीं होंगे, दलितों को अपने घर बुलाकर खाना खिलाएं, तब होगा हम और हमारा घर पवित्र, केंद्रीय स्वच्छता पेयजल मंत्री हैं उमा भारती।

दिल्ली: उज्जैन के महाकाल ज्योतिर्लिंग का मामला, नुकसान से बचाने के उपायों पर आएगा फैसला, मामले प सुप्रीम कोर्ट आज देगा आदेश, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश को रखा था सुरक्षित, कोर्ट ने साफ किया था कि पूजा कैसे हो, ये तय करना कोर्ट का काम नहीं है, सिर्फ शिवलिंग को नुकसान से बचाने पर सुनवाई की।

दिल्ली: पत्रकार जेडे हत्याकांड का मामला, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन दोषी करार, अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन जेल में है बंद, दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है छोटा राजन, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में हुई पेशी, जिग्ना वोहरा,पॉलसन को क्लीन चिट, मुंबई की स्पेशल मकोका कोर्ट ने सुनाया फैसला।

दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट- इशारों में शिवराज सिंह ने राहुल पर तंज कसा, कुछ लोग 15 मिनट क्या, 15 साल भी लगातार बोलें, फिर भी तो उनके अलावा किसी को समझ नहीं आएगा।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- देवर्षि नारद की जयंती है आज, नारद जी पत्रकार थे, सही और सटीक सूचना देते थे, कोई काट छांट नहीं होती थी, नारद की तरह आज के पत्रकारों को कार्य करना चाहिए, एक साल पहले प्रदेश की हालत ठीक नहीं थे, यूपी के नाम से निवेशक नहीं आते थे, इन्वेस्टर्स समिट में भारी निवेश आया, 1 लाख करोड़ का निवेश यूपी में होने को तैयार है, उद्योगपति अब कहने लगे यूपी सुरक्षित स्थल है, जेवर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट देने जा रहे, कर्जमाफी से किसानों को लाभ दिया गया, गेंहू का क्रय करके किसानों को लाभ दे रहे, कठिन दौर के बावजूद गन्ना किसानों का भुगतान किया।

लखनऊ: वरिष्ठ पीसीएस अफसरों की तबादला सूची तैयार, जिले में 3 और मंडल में 7 साल वालों की सूची, 36 PCS अफसर तबादला नीति के दायरे में आए, आज पीसीएस अफसरों के बंपर ताबदले होंगे।

लखनऊ: अगस्त में लांच हो सकती है एनएचपीएस, केन्द्र सरकार की स्वास्थ्य योजना है एनएचपीएस, पहले चरण में चार राज्यों में लागू होगी योजना, यूपी समेत 4 राज्यों में लागू होगी एनएचपीएस, योजना से गरीबों को कैशलेस इलाज का फायदा मिलेगा।

लखनऊ: केंद्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का बयान- उड्डयन क्षेत्र में 13 करोड़ यात्री हर साल सफर कर रहे, जो रेलवे के अपर क्लास पैसेंजर्स के बराबर है, विमानन क्षेत्र का टर्न ओवर रेलवे के बराबर है, 1.8 लाख करोड़  का सालाना टर्न ओवर है, रेलवे के किराए में अब हवाई सफर करा रहे हैं, हवाई यात्रा कम दरों पर हम करा रहे, 4 साल में घरेलू यात्रियों की संख्या दुगनी हुई, विमानन क्षेत्र में अद्भुत कार्य हो रहा है, यूपी नंबर वन है इस क्षेत्र में, अब 20 एयरपोर्ट चालू होने जा रहे हैं, लखनऊ एयरपोर्ट पर बनेगा नया टर्मिनल, लखनऊ की खूबियों को टर्मिनल पर दिखाया जाएगा, जेवर में 5 हज़ार हेक्टेयर में एयरपोर्ट आने जा रहा है।

नोएडा: फेस-2 थाना क्षेत्र के सेक्टर 94 पर कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी, कार सवार रेडियो RJ की मौके पर मौत, रेडियो मिर्ची की आरजे तानिया खन्ना की मौत, हादसे में 2 लोग घायल,अस्पताल भेजा गया, ग्रेटर नोएडा की तरफ से आ रही थी कार।

कानपुर: भारत समाचार की खबर का असर, इंस्पेक्टर बेटे के द्वारा फायरिंग करने का मामला, शादी में हर्ष फायरिंग किये जाने का मामला, बर्रा थाने में आरोपी बेटे पुष्पराज पर केस दर्ज, एसएसपी के आदेश पर बर्रा थाने में केस दर्ज।

कानपुर: हर्ष फायरिंग में डीजीपी का आदेश नजरअंदाज, एसएसपी कानपुर ने ताख पर रखा आदेश, बर्रा क्षेत्र में इंस्पेक्टर के बेटे ने की थी फायरिंग, रिवाल्वर-बंदूक से की थी दर्जनों राउंड फायरिंग, 3 दिन बाद हर्ष फायरिंग पर हुआ था केस दर्ज, मीडिया के दखल देने पर किया मुकदमा दर्ज, एसएसपी ने नहीं की किसी पर कोई कार्रवाई, डीजीपी के ने दिए थे सख्त कार्रवाई के आदेश, हर्ष फायरिंग में क्षेत्रीय पुलिस पर कार्रवाई का आदेश, बीजेपी विधायक के दवाब में नहीं हुई कार्रवाई, बर्रा इन्स्पेक्टर और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं।

उन्नाव: उन्नाव पुलिस का नया कारनामा आया सामने, नए कप्तान के आते ही पुलिसकर्मियों ने दिखाए रंग, टैंकर से तेल चोरी का वीडियो बनाना पड़ा महंगा, ढाबा संचालक को वीडियो बनाना पड़ा महंगा, ढाबा संचालक ने पुलिस पर लगाया आरोप, आरोपियों के साथ मिलकर तोड़फोड़ करने का आरोप, लखनऊ-कानपुर हाइवे पर चोरी कर बेंचा जा रहा तेल, टैंकरों से चोरी कर बेचा जा रहा डीजल और पेट्रोल, पुलिस की मिलीभगत से होता है तेल चोरी, रोज हजारों लीटर डीजल-पेट्रोल की होती है चोरी, शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं करती कोई कार्रवाई, पुलिस और आरोपियों के डर से ढाबा मालिक परेशान, लखनऊ में रहने को मजबूर है ढाबा संचालक, सोहरामऊ थाने के रसूलपुर मोड़ के पास का मामला।

इलाहाबाद: उन्नाव गैंगरेप,पिता की हत्या का मामला, रेप पीड़िता की मां ने HC में दाखिल की अर्जी, मृतक पिता पर फर्जी FIR दर्ज कराने  जांच हो-मां, पिंटू सिंह के लापता होने की भी हो जांच-मां, केस को लखनऊ ट्रांसफर करने पर नोटिस, सीबीआई की अर्जी पर आरोपियों को नोटिस, पीड़िता और रिश्तेदारों का लें बयान-कोर्ट, आरोपियों की जमानत निरस्त कराए-कोर्ट, हवालात में मौत के आरोपियों पर करें कार्रवाई, हाईकोर्ट ने 15 दिन बाद रिपोर्ट तलब की, कोर्ट सीबीआई की धीमी जांच से खुश नहीं

फतेहपुर: फतेहपुर में बालू की भयानक ओवर लोडिंग, फतेहपुर के गोकन घाट पर ओवर लोडिंग, तय मात्रा से 4 गुना अवैध खनन भी, बीजेपी विधायक विकास गुप्ता ने शिकायत की, बीजेपी विधायक की शिकायत पर कोई एक्शन नहीं, विधायक के क्षेत्र की सड़कें ओवर लोडिंग से टूटीं, अवैध खनन और अवैध परिवहन का सिंडिकेट, डीएम फतेहपुर पर भी गंभीर आरोप लगे हैं।

फिरोजाबाद: प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रहा बंदर बांट, विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी को आवास दिया, जसराना से चुनाव लड़ने वाली महिला को आवास, अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा बंदर बांट, सरकार की योजनाओं को लगाया जा रहा पलीता, प्रधानमंत्री आवास योजना का किया जा रहा बंदरबांट।

एटा: राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह का बयान- स्वामी प्रसाद मौर्या के बयान पर पलटवार, मौर्या का बीजेपी के प्रति मोह भंग हो रहा, स्वामी को तत्काल पार्टी से निकल दिया जाए, मौर्या MLA बनने के लिए गिड़गिड़ रहे थे, बीजेपी के दरवाजे पर गिड़गिड़ा रहे थे, जिन्ना की फोटो लगाने वाले को जेल भेजें, देशद्रोह का आरोप लगे, एएमयू प्रसाशन इसका जिम्मेदार है, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया है ट्वीट, पीएम और सीएम को भी किया है ट्वीट।

सोमवार, 30 अप्रैल 2018

छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, छात्रा का आज आया था 12th का रिजल्ट

शाहजहाँपुर- जिला जेल का परीक्षाफल रहा शत प्रतिशत,हाई स्कूल,इंटरमीडिए की परीक्षा में 8 बंदी हुए पास,  हत्या लूट डकैती के मामले में जेल मे हैं बंद

लखनऊ - अखिलेश यादव का ट्वीट, हाईस्कूल और इंटर में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं को अखिलेश यादव ने दी बधाई, अखिलेश यादव हाई स्कूल,इंटर टॉप करने वाले 11-11 छात्र-छात्राओं को देंगे लैपटॉप, अखिलेश यादव ने ट्वीट करके दी जानकारी, उत्साहवर्धन के लिए अखिलेश यादव 11-11 छात्र- छात्राओं को देंगे लैपटॉप,  अखिलेश यादव ने छात्रों और अभिभावकों को भी दी बधाई

मिर्जापुर-  गृहमंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे विंध्याचल धाम, गृहमंत्री राजनाथ सिंह की सास का हुआ निधन, निधन की खबर सुनते ही बिना दर्शन किए लौटे,सास की मौत की खबर सुनकर बिना दर्शन लौटे अष्टभुजा गेस्ट हाउस, राजनाथ सिंह अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कुछ ही देर में काशी के लिए होंगे रवाना, मणिकर्णिका घाट पर होगा अंतिम संस्कार

बलिया - जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का किया सत्यापन, बेल्थरा क्षेत्र के पड़री गांव में 90 प्रतिशत अनुदान पर लगी ड्रिप मशीन व स्प्रिंकलर का किया स्थलीय सत्यापन

वाराणसी -हाईस्कूल रिजल्ट -वाराणसी की वैष्णवी केसरी ने प्रप्त किया यूपी में आठवां स्थान -वाराणसी जिले में वैष्णवी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान -पैगम्बरपुर स्थित बीएस इंटर कालेज की छात्रा हैं वैष्णवी -वैष्णवी को मिले 93.33 प्रतिशत अंक -छात्रा के घर बधाई देने वालो का तांता लगा

बरेली- नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात, परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र का मामला

गोंडा - रेप पीड़िता के परिजनों को थानेदार ने भगाया, एसपी से शिकायत के बाद भड़का एसओ मोतीगंज, विवाहिता के साथ पति और दो अन्य लोगों ने किया था दुष्कर्म, काफी जेद्दोजहद के बाद पुलिस ने दर्ज किया था मुकदमा, अब तक नहीं हो पाई रेप आरोपियों की गिरफ्तारी, 4 दिन से रेप आरोपी को थाने में बिठाया, पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे तो आगबबूला हुआ एसओ प्रियंवद मिश्रा, मोतीगंज थाना क्षेत्र में हुई थी सामूहिक दुष्कर्म की वारदात

उन्नाव- यात्री की मौत, झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे यात्री की मौत, कानपुर के पहले रेलवे स्टेशन पर बिगड़ी थी यात्री की तबियत, सोनिक रेलवे स्टेशन पर अन्य यात्रियों ने हालत बिगड़ने पर उतारा ट्रेन से, उतरते ही यात्री की स्टेशन पर मौत, मौत की सूचना पर जीआरपी आरपीएफ पँहुची, यात्री के रिश्तेदार भी स्टेशन पर पँहुचे, कानपुर से लखनऊ जा रही थी झांसी इंटरसिटी एक्सप्रेस

मिर्ज़ापुर- हाईस्कूल की परीक्षा में पूजा सिह -एसपी इंटर कालेज -91.83 फीसदी पाकर पहले स्थान पर, कविता सिह -रूपोध इंटर कालेज -91.67 फीसदी दूसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट की परीक्षा में तृप्ति सिंह -ज्वाला प्रसाद इंटर कालेज -89.60 फीसदी पाकर पहले स्थान पर, इंटरमीडिएट की परीक्षा में सतेंद्र -बीएलजे इंटर कालेज -89.20 फीसदी पाकर दूसरे स्थान पर

मुज़फ्फरनगर- छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की खुदकुशी, छात्रा का आज आया था 12th का रिजल्ट, नम्बर काम आने से थी परेशान, नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक का मामला

जौनपुर - दारोगा पुत्र को पुलिस ने भेजा जेल, शराब पीने के बाद दो युवकों के विवाद में गोली चलाने का मामला, मामूली विवाद में दारोगा पुत्र ने अपने दोस्त को मारी थी गोली, पुलिस आरोपी दारोगा पुत्र को अरेस्ट कर भेजा जेल,  चंदवक थाना के पतरही बाजार के पास से किया अरेस्ट

महोबा- डबल हत्या की सनसनी खेज वारदात से दहल उठा महोबा, दिनदहाड़े हत्या से गाँव में पसरा सन्नाटा, चुनावी और पुरानी रंजिश के चलते भाई बहन की नृशंस हत्या, प्रधान और उसके तीन भाइयों पर लगा हत्या का आरोप, हत्यारे घटना को अंजाम दे मौके से फरार, कुलपहाड़ कोतवाली के बगवाहा गाँव की घटना

फ़िरोज़ाबाद-मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात,किराये पर रहने वाले युवक पर आरोप,पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया,लाइनपार थाना क्षेत्र की घटना

गोरखपुर- सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया स्वराज अभियान का उद्घाटन, सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सीएम ने दिया चेक, गोरखपुर के जंगल रामगढ़ में SBI द्वारा आयोजित स्वराज अभियान उद्घाटन समारोह का आयोजन

गुरुवार, 26 अप्रैल 2018

माल थाना इलाके में गैंगरेप का मामला, 20 अप्रैल युवती का हुआ था अपहरण, अगवा कर 2 लोगों ने किया युवती से दुष्कर्म,

लखनऊ: सीएम योगी के आज के कार्यक्रम, सुबह 10.50 बजे जनपदीय समीक्षा करेंगे, अमरोहा में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे, विकास कार्यों की भी जनपदीय समीक्षा करेंगे, 2.10 बजे कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे, 3.30 बजे स्थलीय निरीक्षण करेंगे सीएम योगी, 6.00 बजे अमरोहा के मेहंदीपुर में लगाएंगे चौपाल।

लखनऊ: माल थाना इलाके में गैंगरेप का मामला, 20 अप्रैल युवती का हुआ था अपहरण, अगवा कर 2 लोगों ने किया युवती से दुष्कर्म, दूसरे दिन युवती को छोड़ा उसके घर, पुलिस ने 3 दिन बाद दर्ज की एफआईआर, आज मेडिकल के लिए भेजा गया डफरिन हॉस्पिटल, महिला डॉक्टर ने अभद्रता कर किया बेरंग वापस, महिला सिपाही ने पीड़िता को वापस पहुंचाया थाने।

मेरठ: एनकाउंटर के बाद बदमाशों के पुलिस पर आरोप, सर्कस दिखाने वालों का प्लांड एनकाउंटर किया, पुलिसकर्मियों पर छेड़छाड़ करने का लगाया आरोप, बहन के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया, किठौर के जंगल में ले जाकर गोली मारी, किठौर में डकैती खुलासे को लेकर था भारी दबाव, किठौर एसओ को किया गया था लाइन हाजिर, क्राइम ब्रांच के साथ हुई थी मुठभेड़, मुठभेड़ में बदमाशों को लगी थी गोली।

बलरामपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली, एक बदमाश मौके से फरार, फायरिंग में पुलिस की गाड़ी हुई छतिग्रस्त, घायल बदमाश को अस्पताल में कराया गया भर्ती, उतरौला कोतवाली के गुमड़ीघाट की घटना।

कानपुर: 2 दिन पहले लापता युवक का मिला शव, हैलट अस्पताल के वार्ड-17 के पास मिला शव, पुरानी पानी की टंकी के अंदर मिला शव, पुलिस ने बड़ी मुश्किल से शव बाहर निकलवाया, 2 दिन पूर्व हुई थी गुमशुदगी दर्ज, हत्याकर शव छुपाने की आशंका, जेके कैन्सर अस्पताल परिसर का रहता था युवक, मेडिकल स्टोर संचालक पर हत्या का आरोप।

कानपुर: नगर निगम में महापौर और अफसरशाही में जंग, विकास कार्यों में 2% कमीशनबाजी को लेकर जंग, महापौर ने भंग कर दी रोड कटिंग जांच कमेटी, कमेटी में अफसरों ने पार्षदों को नहीं किया शामिल, पार्षदों को शामिल न करने से खफा हैं महापौर, दोबारा गठित की जाएगी कटिंग जांच कमेटी, पहले मेयर मांग रही थी कमिशन, न मिलने पर पार्षदों को किया खेल में शामिल, नगर आयुक्त की शह पर जमकर हुआ खेल, नगर निगम में जारी है वसूली का खुला खेल।

आगरा: IPL सट्टेबाज श्याम बोहरा के खाते फ्रीज किए गए, श्याम बोहरा और अन्य अभियुक्तों के खाते फ्रीज, आईडीबीआई बैंक ताजगंज ब्रांच में थे खाते, 10 विभिन्न बैंक अकाउंट पता चले, किए गए फ्रीज, लगभग 62 लाख रुपये का भी पता चला, विवेचना की कार्रवाई के लिए फ्रीज किए खाते, श्याम की 3 कम्पनियों का पता लगाया जा रहा, एसटीएफ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी।

बुधवार, 25 अप्रैल 2018

रेप केस में आसाराम पर थोड़ी देर में फैसला, आसाराम पर है यौन उत्पीड़न का आरोप, जज मधुसूधन थोड़ी देर में सुनाएंगे फैसला

लखनऊ- सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा को दी श्रद्धांजलि, विधानसभा के तिलक हाल में पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, विस. अध्यक्ष, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा भी रहे मौजूद, कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी तिलक हाल में मौजूद, मंत्री नंद गोपाल नंदी भी कार्यक्रम में मौजूद, मंत्री रमापति शास्त्री भी कार्यक्रम में मौजूद

दिनेश शर्मा का बयान- लखनऊ से बहुगुणा जी का करीबी रिश्ता रहा है, जनता के प्रति समर्पण और जिम्मेदारी उनका व्यक्तित्व था, पहाड़ के लोगों के पलायन को लेकर चिंतित रहते थे बहुगुणा जी, विरोधियों को भी काफी अहमियत देते थे, उनके इस व्यवहार से हमने भी सीखा- डॉ दिनेश शर्मा

विस. अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित का बयान- हेमवती नंदन बहुगुणा के नेतृत्व ने उनको धोखा दिया, उन्होंने जिम्मेदारी के पदों पर रहते हुए अपना कर्तव्य निभाया, हमारा विचार प्रचार सबको जोड़ता है

जोधपुर- रेप केस में आसाराम पर थोड़ी देर में फैसला, आसाराम पर है यौन उत्पीड़न का आरोप, जज मधुसूधन थोड़ी देर में सुनाएंगे फैसला

शाहजहांपुर- आसाराम पीड़िता से यौन शोषण के मामला, कोर्ट में फैसला आने से पहले पीड़िता के घर पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा के इंतजाम, आने-जाने वाले की हो रही है निगरानी, डीएम ने धारा-144 की लागू, आसाराम के अनुयायियों पर रखी जा रही है पैनी नजर, आसाराम की यौन शोषण के मामले में आज जोधपुर के कोर्ट में सुनाया जाएगा फैसला

वाराणसी -आसाराम की रिहाई के लिए हवन पूजन, वाराणसी के हरहुआ में चल रहा हवन पूजन, आसाराम के भक्त कर रहे हवन पूजन, हरहुआ में है आसाराम का आश्रम, कोर्ट का फैसला आसाराम के हक में आने के लिए हवन पूजन

लखनऊ- जल निगम भर्ती घोटाला मामला, SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, आज दर्ज हो सकती है आज़म खां के खिलाफ FIR, जल निगम में 1300 पदों पर हुई थी भर्तियां

अमेठी- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, राज्य मंत्री सुरेश पासी और प्रभारी मंत्री मोहसीन रज़ा का एक दिवसीय अमेठी दौरा आज, दोपहर 12 बजे पुलिस लाइन अमेठी हेलीपैड पर पहुंचेंगे, 12:10 बजे पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण और मण्डल अध्यक्ष, जिला पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे, दोपहर 1 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे, दोपहर 1:40 बजे प्रेसवार्ता करेंगे, 02:10 बजे ग्राम नरैनी तहसील अमेठी में शहीद अनिल कुमार मौर्य के आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे, 2:50 बजे ताला गांव में घनश्याम चौरसिया के आवास जाएंगे, 03:35 बजे राजेश मसाला फैक्ट्री परिसर में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा में शामिल होंगे, 04:20 बजे - पुलिस लाइन अमेठी पहुंचेंगे, 04:55 पर हेलीकॉप्टर से लखनऊ को रवाना होगें

औरैया- जिले के प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी का दौरा आज, औरैया में स्थित देवकली के पास लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचेंगे, 5:30 बजे पर औरैया विकास खण्ड के शहाबदा गांव में चौपाल कार्यक्रम में ग्रामीणों की सुनेंगे जनसमस्याएं,

लखनऊ- दुष्कर्म पीड़िता के पिता की मौत का मामला, CBI के रडार पर जिला अस्पताल, पुलिस और जेल प्रशासन, पिटाई कर जेल भेजने के मामले में पुलिस की भूमिका संदिग्ध, अवैध असलहे की बरामदगी को लेकर भी सवालों में पुलिस, 19 जख्मों की पुष्टि होने के बावजूद अस्पताल के बजाए जेल भेजा

बरेली- शराब पीकर महाधिवक्ता के कार्यालय में पहुंचने वाला दरोगा लाइन हाजिर, सरकारी कार्य से इलाहाबाद गए थे चौकी प्रभारी अजब सिंह, शिकायत के बाद रामगंगा चौकी इंचार्ज को भी एसएसपी ने हटाया

गोरखपुर- शहर में चलेगी मेट्रो, मेट्रो मैन ई श्रीधरन का गोरखपुर दौरा आज, गोरखपुर मेट्रो को लेकर अधिकारियों के साथ करेंगे चर्चा, लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव भी आज आएंगे गोरखपुर

औरैया- हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी से 9 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर हुई राख, बिधूना कोतवाली क्षेत्र के बिधूना सहार रोड का मामला

बदायूं- 150 फर्जी खाते खोलने का मामला, SBI उझानी के मैनेजेर, ग्राहक सेवा केंद्र, प्रधान पर केस, DM के आदेश पर 5 लोगों के खिलाफ जांच के बाद हुई FIR, एमएससी के छात्र की शिकायत पर हुई कार्रवाई, उझानी कोतवाली क्षेत्र के मोती नगला के गांव का मामला

कानपुर- संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से युवक की मौत, परिजनों के मुताबिक युवक ने खुद को गोली मार की आत्महत्या, चकेरी थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी की घटना

कानपुर- अनियनत्रिंत होकर ट्रक पेड़ से टकराई, हादसे में चालक व क्लीनर की मौत, सजेती थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे की घटना

सिद्धार्थनगर- 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई हत्या, बाँसी पुलिस ने दो लोगों को लिया हिरासत में, मृतक है बाँसी कोतवाली के बेलगडी का निवासी, बांसी कोतवाली के भटौली शराब भठ्ठी के पास की घटना

औरैया- पारिवारिक कलह से परेशान विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर दी जान, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, फफूंद थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव का मामला

औरैया -करंट की चपेट में आने से युवक झुलसा, डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर किया रेफर, औरैया कोतवाली क्षेत्र के रूहाई मोहल्ले का मामला

उन्नाव- लखनऊ जोन आईजी सुजीत पाण्डेय आज आयेंगे उन्नाव, आईजी सुजीत पाण्डेय लेंगे उन्नाव पुलिस की क्लास, पुलिस लाइन आएंगे आईजी लखनऊ जोन सुजीत पाण्डेय

बुधवार, 18 अप्रैल 2018

शाहगंज ब्लाक के बरजी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया



जौनपुर मल्हनी शाहगंज ब्लाक के बरजी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान बच्चों के हाथ में हाथ से लिखी तख्तियां थी, जिस पर लिखा हुआ था कि पढ़ोगे तो आगे बढ़ोगे।

 प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार मिश्र व पूर्व प्रधान दयाराम ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली गांव के गली कूचों से होते हुए मुख्य मार्ग पर पहुंची। और सभी बच्चे नारे लगा रहे थे। सभी बच्चों के हाथ में तख्ती थी। जिस पर शिक्षा से जुड़े स्लोगन लिखे हुए थे। बच्चों ने प्राथमिक विद्यालय में नामांकन के लिए आह्वान किया।
इस मौके पर रामअशीष, धर्मराज, मोहम्मद अखलाक, अशोक कुमार, मंगलेश, शेषनारायण आदि उपस्थित रहे।