बलिया-बदरंग तस्वीर, जिला चिकित्सालय में व्यवस्था की बदरंग तस्वीर, स्ट्रेचर के अभाव में तीमारदार ने पहुंचाया दूसरे मंजिल पर,
देवर को गोद में उठाकर पहुंचाया वार्ड के दूसरे मंजिल पर, मरीज के अनुसार फोन करने पर नहीं मिला एम्बुलेन्स, स्ट्रेचर स्ट्रेचर के लिये महिला स्वास्थ्य कर्मियों से करती रही मिन्नतें, सीएमएस ने गलती मानते हुए जांच कराने की कही बात, सदर कोतवाली के जिला चिकित्सालय का है मामला
बागपत-बुजुर्ग की हत्या, घर में सो रहे बुजुर्ग की हत्या की वारदात,
धारदार हथियार से काटकर की गयी हत्या, शरीर पर मिले 24 से ज्यादा ज़ख्मों के निशान, अज्ञात बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम, कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के वाजिदपुर की घटना
बलरामपुर-घायल पड़ा मिला तेन्दुआ, पहाड़ी नाले में घायल पड़ा मिला तेन्दुआ, तेन्दुए का पिछला हिस्सा चोटिल, चल पाने मे असमर्थ है तेन्दुआ, पहाड़ी नाले के गहरे खाई में गिरने से चोट, वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद, बनकटवा रेन्ज के हेंगहा पहाड़ी नाले की घटना
महाराजगंज- तेंदुए का तांडव, तेंदुए ने मचाया गाँव में तांडव, 1 ग्रामीण को किया घायल, अस्पताल में भर्ती, नौतनवा के कोहड़वाल का मामला, पुलिस और वन विभाग की टीम मौजूद
मथुरा-लाश बोरे में, युवक युवती की लाश बोरे में मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका, यमुना पार के गौशना के पास मिले शव
शाहजहांपुर-बड़ा घोटाला, डीएम ने दिव्यांग विभाग में पकड़ा बड़ा घोटाला, दो अधिकारियों समेत 6 लोगों पर केस दर्ज, निलंबन की कार्रवाई के लिए शासन को लिखा, फर्जी दिव्यांगों और मृतकों के नाम पर पेंशन
लखनऊ-प्रेस कांफ्रेंस 12 बजे, आईएसआई एजेंट की गिरफ्तारी मामला, प्रेस कांफ्रेंस 12 बजे एटीएस मुख्यालय पर, एडीजी एलओ करेंगें प्रेस कांफ्रेंस
लखनऊ-सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को लेकर VC आज, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा शाम 5 बजे करेंगे VC, 27 मई को होने वाली परीक्षा में 1,25,850 अभ्यर्थी पंजीकृत, 18 जनपदों में बनाये गए 248 परीक्षा केंद्र, वीडियो कैमरों की निगरानी में खुलेंगे प्रश्न पत्र, परीक्षा के लिए लगाये गए 11,329 कक्ष निरीक्षक और 496 पर्यवेक्षक, सुबह 10 से 1 बजे की शिफ्ट में होगी परीक्षा, प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक के 68500 पदों पर भर्ती के लिए हो रही लिखित परीक्षा
फतेहपुर-3 की मौत, अज्ञात कारणों से घर में लगी आग, दो बच्चों सहित माँ की जलकर मौत, लाखों की संपत्ति जलकर राख, खखरेडू क्षेत्र के परवेजपुर की घटना
एटा - नौकरी के नाम पर ठगी, सेना में नौकरी लगवाने का झाँसा देकर ठगी, आरोपी ने ढाई लाख रुपये की ठगी की, रुपये माँगने पर आरोपी ने की पिटाई, पिटाई के बाद जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित ने अलीगंज थाना में दर्ज कराई FIR
लखनऊ-शुरुआती जांच, विधायकों को धमकी दिये जाने का मामला, पाक में बैठ कर अमेरिका के नंबर से धमकी, एसआईटी की शुरुआती जांच में खुलासा
लखनऊ लाया गया ISI एजेंट, पिथौरागढ़ से गिरफ्तार आईएसआई एजेंट अपडेट, आरोपी रमेश सिंह ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया,
आरोपी ने ISI को दी गोपनीय सूचनाएं-ATS, पाक में कुक के तौर पर काम करता था रमेश, भारतीय राजनयिक के कुक के तौर पर काम, पिथौरागढ़ से लगी तिब्बत,नेपाल सीमा पर चौकसी
बागपत-दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष, देर रात मामूली विवाद में दो पक्षों में ख़ूनी संघर्ष, सब इंस्पेक्टर समेत करीब 6 लोग हुए घायल,
दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे और पथराव, मौके पर पहुँची पुलिस पर भी किया गया पथराव, घायलों व सब इंस्पेक्टर को CHC में कराया भर्ती, मौके पर पुलिस, कोतवाली बागपत क्षेत्र का मामला
जौनपुर-दारोगा पकड़ा गया, दस हज़ार घूस लेते दारोगा पकड़ा गया, एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ दबोचा, फाइनल रिपोर्ट लगाने के लिए लिया रुपया, संजीव कुमार को टीम वाराणसी ले गयी, मुंगरॉबादशपुर थाना के दारोगा हैं संजीव
उन्नाव-बच्ची से हैवानियत, फिर हुई 9 साल की मासूम बच्ची से हैवानियत, माँ के साथ बच्ची गयी थी परियर गंगा स्नान को,
औरास पुलिस ने केस लिखने से किया इनकार, कहा घटना सफीपुर की तो वहीं लिखा जाए केस, कई घंटों तक थाने में बिठाये रखा मासूम को, परिवार संग मासूम सफीपुर कोतवाली रवाना

