tikhiawaz24.in

मंगलवार, 26 मार्च 2019

अविशवास प्रस्ताव के समर्थक में 29 मत एवं अविशवास प्रस्ताव के विरोध में शून्य मत पड़े

पत्रकार - देवव्रत उपाध्याय
सुल्तानपुर  करौदीकला अविशवास  प्रस्ताव के समर्थक में 29 मत एवं अविशवास प्रस्ताव के विरोध में शून्य मत पड़े एवं 01 मत अवैध पाया गया तथा 18 छेत्र पंचायत सदस्य ने मतदान नहीं किया इस प्रकार आधे से अधिक सदस्यो के समर्थन से अविशवास प्रस्ताव पारित हुवा शिव प्रताप यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य के नेत्रीत में हुआ ।

गजेंन्द्रपुर करौदी कला सुल्तानपुर जिलाधिकारी महोदय सुल्तानपुर के आदेश पत्र संख्या 599/7 छेत्र पंचायत बैठक करौदी कला 25/03/2019 के द्वारा श्री शिवनारायन वर्मा प्रमुख छेत्र पंचायत करौदी कला के विरुद्ध अविशवास प्रस्ताव पर विचारार्थ बैठक तिथि 25/03/2019 पीठा सिंह अधिकारी उप जिलाधिकारी कादीपुर सुल्तानपुर की अधिच्छा में सम्पादित की गयी कुल 48 छेत्र पंचायत सदस्य है 48 सदस्यो के सापेच्छ 30 छेत्र पंचायत सदस्यो ने भाग लिया मत गड़ना का परिणाम निम्नवत है



रविवार, 24 मार्च 2019

महमूदपुर गांव में आशा पत्नी जगरनाथ यादव के यहां अज्ञात कारणों से लगी आग

जौनपुर सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में महमूदपुर गांव में आशा पत्नी जगरनाथ यादव के यहां अज्ञात कारणों से लगी आग, जिसमें दस हजार रुपये तीन बोरी गेहू दो बोरी चावल पांच बोरी आलू समेत रशोई घर के सामान जलकर राख हो गई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

शुक्रवार, 22 मार्च 2019

जौनपुर जिले में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया


 जौनपुर जिले में होली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया घाघरपारा में होली डीजे के पूरे गांव में रंग अबीर गुलाल से एक दूसरे को लगाकर गले मिले वही  शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो बदलापुर ने अपने समस्त ग्रामवासियों के साथ फिरोजपुर गाँव में बड़े धूमधाम से होली के पावन पर्व पर ढ़ोल - बाजे के साथ गाँव के सभी घरों पर जा कर अपने बड़ो बुजुर्गों से मिलकर उनसे आशीर्वाद ले कर पूरे गांव का भ्रमण किया व रंग और अबीर के साथ होली का आनन्द लिए होली कार्यक्रम का संचालन फ़िरोजपुर शिवमंदिर से प्रारम्भ किया और गाँव के सभी घरों पर मिलकर माध्यमिक विद्यालय फ़िरोजपुर में कार्यक्रम का समापन हुआ जिसमें संदीप शुक्ला रिंकू, दीपक शुक्ल, चन्दन शुक्ल, शुभम पाण्डेय, दिनेश शुक्ल व रविशंकर मिश्र के साथ समस्त ग्रामवासियों की गरिमामयी उपस्थिती रही

गुरुवार, 21 मार्च 2019

मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ जौनपुर में प्रबन्धक ,अध्यापक अपने समस्त छात्रों के संग होली मनाई


मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज सिंगरामऊ जौनपुर में प्रबन्धक ,अध्यापक अपने समस्त छात्रों के संग होली मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक डॉ.संजय सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग इसी तरह प्रसन्नचित्त रहते हुए पढ़ाई लिखाई करके राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित करिये। होली का पर्व आपसी प्रेम व भाईचारे का संदेश देता है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है। आप लोग अपने जीवन में इसी तरह खुशियों का रंग भरते रहिये। ताकि जीवन जीने का भरपूर आनंद ले सकें। इसके बाद सभी छात्र छात्राओं को अबीर गुलाल लगाकर उन्हें आर्शीवाद दिया गया।
इस अवसर आराधना मिश्रा, प्रियंका पांडेय, नीलम तिवारी, प्रगति दुबे, नेहा सिंह, पूनम सिंह, ज्योति सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश मौर्य, भैया लाल, गुरुचरन प्रजापति, सहित विद्यालय के अन्य लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 17 मार्च 2019

अखिल ब्राह्मण बिकास प्रतिष्ठान संगठन के जिलाध्यक्षं राहुल पाण्डेय जि ने लापता ब्यक्ति को उनके परिवार को सौपा

जौनपुर
एस के सलिम जाफर जो कि कई दिनों से यह अपने परिवार से बिछड़ कर बदलापुर चौराहा पर पहुँचा तो यह ब्यक्ती सड़क पर टहल रहा था अचानक ईस पर नजर अखिल ब्राह्मण बिकास प्रतिष्ठान संगठन के जिलाध्यक्षं राहुल पाण्डेय जि की पड़ी तो उसको अपने पास बुलाया और ईनसे पुछा तो कुछ बताया नहीं और इनके जेब मे ऐक आईडी पाया गया जिसमें उनकी ऐड्रेस था वो झारखंड के जमशेदपुर था उस ऐड्रेस कि बिधायक को सुचना दिया गया और बिधायक जी ने उनके परिवार को सुचना दिया जो कि परिवार वालों ने तुरंत बदलापुर आ पहुँचे और जो कि परिवार का नाम ऐस के खुर्सीद आलम व शेख इस्लाम को अखिल ब्राह्मण बिकास प्रतिष्ठान संगठन की टीम आशिष तिवारी उपाध्यक्ष आदर्श उपाध्याय उपाध्याय और साथ मे इंडिया जनशक्ति पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी आशीष तिवारी ने सौपा

बुधवार, 13 मार्च 2019

भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में उनके गृह आवाश फिरोजपुर में लोकसभा अस्तर पर होने वाले अगामी कार्यक्रम युवा महासम्मेलन

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्यांशु सिंह व विधानसभा364 प्रभारी बदलापुर आमोद सिंह के अनुमोदन पर भाजयुमों मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में उनके गृह आवाश फिरोजपुर में लोकसभा अस्तर पर होने वाले अगामी कार्यक्रम युवा महासम्मेलन के सम्बंध में एक आवश्यक चौपाल का आयोजन किया गया कार्यक्रम का संचालन मुख्य अतिथि के रूप में जिला मंत्री अशोक निगम ने किया मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि युवाओं को पार्टी के प्रति उत्साह वर्धन करनें के लिए लोकसभा में युवाओं के लिए एक कार्यक्रम करवाना बहुत आवश्यक है जिससे युवाओं में संगठित होने की क्षमता तीब्र हो और संगठन में मजबूती पैदा हो सके जिसमें मण्डल महामंत्री प्रेमचन्द मिश्रा जी के उपाध्यक्ष प्रिन्स शुक्ला, शुभम पाण्डेय, मनीष खरवार के साथ सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्ष की उपस्थिति रही।

सोमवार, 11 मार्च 2019

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उभरता भारत- वरुण गोयल(प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमों)


भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में आगामी कार्यक्रम *युवा महासम्मेलन* को लेकर एक आवश्यक बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमों वरुण गोयल व क्षेत्रीय मंत्री सन्दीप सिंह शोनू रहे जिससे जनपद के सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री गण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन कर रहे जिला महामंत्री अजय यादव व उपाध्यक्ष आशीष जयसवाल ने बताया कि आगामी कार्यक्रम युवा महासम्मेलन में सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री अपने प्रत्येक मण्डल से ज्यादा से ज्यादा सांख्य लेकर अपने लोकसभा में पहुंचे और युवाओं को इस कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी दिया जाय क्योंकि यह कार्यक्रम केवल युवा वर्ग के लिए ही कराया जा रहा है भारतीय जनता युवा मोर्चा के सभी मण्डल बदलापुर के पदाधिकारियों से आग्रह है कि हमारे लोकसभा जौनपुर में अगामी कार्यक्रम युवा *महासम्मेलन* होने जा रहा है और जिसमें हमारे मण्डल से भारी से भारी संख्या में युवाओं की उपस्थिति दर्ज कराई जाय और हमें आशा नहीं बल्कि विश्वास है कि आप लोग इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पुर्ण योगदान देंगे जिससे देश के युवा को आगे बढ़ने में सफलता मिले और कार्यकर्ताओं से उनकी समस्याओं की जानकारी लेते हुए सभी को नए जोश व उमंग के साथ कार्य करने के लिए उत्साहित किया गया जिसमें शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष बदलापुर, कृष्णा गिरी मण्डल अध्यक्ष धर्मापुर व अजीत जयसवाल मण्डल अध्यक्ष धनियाँमऊ के साथ सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।

गुरुवार, 7 मार्च 2019

श्रीमद भागवत कथा हुआ सम्पन्न

सिंगरामऊ बहरीपुर हरिनारायण मिश्र के पैतृक निवास पर श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आरंभ हुआ। शाम 4 बजे बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु आयोजन स्थल पर एकत्रित हुए। इसके बाद मंत्रोच्चारण के बीच पुरोहितों द्वारा कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। आचार्य ने विधिविधान पूर्वक पूजन संपन्न कराया, शिवेश शास्त्री जी महाराज व्यास पीठ पर आसन होने के पश्चात् माल्यापर्ण कर,उपरणा (शाल ) ओढ़ाकर स्वागत किया गया ।माहात्म्य पर बोलते हुए महाराज जी ने कहा कि बिनु परतीती होई नहीं प्रीति अर्थात माहात्म्य ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता, अस्थायी हो जाता है। धुंधकारी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मसात कर लेें तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जाएगी। द्रौपदी, कुन्ती महाभागवत नारी है। कुन्ती स्तुति को विस्तारपूर्वक समझाते हुए परीक्षित जन्म एंव शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। अंत में संगीत एवं झांकी ने सबको कृष्ण रंग में सराबोर कर दिया। पश्चात गौकर्ण की कथा सुनाई गई।शास्त्री जी महाराज ने कहा कि भगवान की लीला अपरंपार है। वे अपनी लीलाओं के माध्यम से मनुष्य व देवताओं के धर्मानुसार आचरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। उपस्थिति लोग दिनेश दिवाकर रमेश राम जी भगवतीदीन अरविंद कुमार उपाध्याय आदि

सोमवार, 4 मार्च 2019

ज्ञानपुर में शिलान्यास समारोह सम्पन्न हुआ



ज्ञानपुर में गरजे पंडित श्री विजय मिश्रा पहले सबका अभिनदंन करते हुए  कार्यक्रम की सुरुवात किये, जिसमे मुख्य रूप से शिलान्यास का समारोह का उद्घाटन किया गया ,उसके बाद में गठबंधन पार्टियों की जम कर धज्जिया उड़ाये, उनका कहना है कि जो बाप का नही हुआ वो किसी का नही होगा, जिसमे उन्होंने भारतीय जनता पार्टी  सरकार की जम कर बड़ाई की खास कर मोदी, योगी, जिसे कलयुग का अर्जुन की उपाधी देने से नही चुके, श्री रमाकांत दुबे, विकाश दुबे ,दीपक पाण्डेय, गंगेश तिवारी, सभी ग्रामीण आदि उपस्थिति रहे।

गुरुवार, 28 फ़रवरी 2019

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नजरअंदाज

संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एक ऐसा देश है जो लगातार भारत के मामलों में दखल दे रहा है और काफी बार धमकी भी दे चुका है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सभी धमकियों को नजरअंदाज कर दिया है. तो आइए हम आपको बताते हैं किन बातों की वजह से भारत अमेरिका से नाराज नजर आ रहा है ।

दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है और दुनिया में ऐसे बहुत सारे देश है जो भारत की इस तरह की को सहन नहीं कर पा रहे हैं. जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं उसके बाद से भारत और अमेरिका के संबंधों में नजदीकी आई है लेकिन पिछले कुछ महीनों में ऐसी घटनाएं हुई है जिनसे दोनों देशों के बीच कुछ दूरियां बढ़ गई है. आज हम आपको एक ऐसे शक्तिशाली देश के बारे में बताने जा रहे हैं जो लगातार भारत को धमकी दे रहा है।


हाल ही में भारत ने रूस के साथ एस-400 मिसाइल समझौता किया है जिसके तहत भारत रूस से अति शक्तिशाली मिसाइल खरीदेगा. रूस और अमेरिका पुराने समय से ही एक दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं और जब कोई भी देश रूस के साथ कोई व्यापारिक समझौता करता है तो यह अमेरिका के लिए असहनीय होता है।

राफेल डील के मामले पर भी अमेरिका भारत से नाराज नजर आ रहा है. अमेरिका चाहता था कि भारत यह हथियार उनसे खरीदें लेकिन भारत ने यह हथियार उनकी बजाय किसी अन्य देश से खरीद लिए यह बात भी अमेरिका से सहन नहीं हुई।

भारत और चीन लगातार शक्तिशाली होते जा रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि अमेरिका ज्यादा समय तक दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश नहीं रह पाएगा. एक अनुमान के अनुसार साल 2050 तक भारत और चीन दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश बन जाएंगे.

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नजरअंदाज

जब भारत ने रूस से मिसाइल सिस्टम खरीदा तब अमेरिका ने भारत को धमकी दी थी कि अगर भारत ने ऐसा किया तो अमेरिका उसके साथ सभी तरह के व्यापारिक रिश्ते खत्म कर देगा लेकिन प्रधानमंत्री मोदी जी ने तमाम धमकियों को अनसुना करते हुए इस डील को साइन कर दिया था ।

आपके विचार से भारत और अमेरिका के संबंधों में किस वजह से दरार आ रही है, अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं.

सोमवार, 25 फ़रवरी 2019

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बदलापुर शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में भाजयुमों उत्तर प्रदेश के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संकल्प अभियान चलाया गया





भारतीय जनता युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष बदलापुर शिवम पाण्डेय के नेतृत्व में भाजयुमों उत्तर प्रदेश के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम संकल्प अभियान चलाया गया जिसमें बदलापुर मण्डल के हरपाल सिंह महाविद्यालय, सल्तनत बहादुर महाविद्यालय, तियरा माध्यमिक विद्यालय, तियरा प्राथमिक विद्यालय व माध्यमिक विद्यालय मेढा समेत अन्य विद्यालयों व बाज़ार में वैन गाड़ी के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्य योजनाओं व विकास कार्यों के बारे में अवगत करवाया गया जिसमें सभी सेक्टर में मण्डल बदलापुर के पदाधिकारी व सेक्टर संयोजक गण की भी उपस्थिती रही मण्डल अध्यक्ष पाण्डेय ने बताया कि किसी भी कीमत पर हमकों फिर से भाजपा सरकार बनानी है जिससे देश की अर्थव्यवस्था व सामाजिक गतिविधियों में बदलाव लाया जा सके और देश को नई दिशा निर्देश मिले ऐसा कार्य नरेंद्र मोदी के समय में ही संम्भव है जिसमें प्रेमचन्द मिश्रा, बबलू तिवारी, भोलेनाथ सरोज, शतीस तिवारी राहुल के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।






























राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया


राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेतृत्व में टाउन हॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जो भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा जी के नेतृत्व में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सांसद डॉ०के पी०सिंह रहे कार्यक्रम का आयोजन12:00बजे दोपहर से 3:00 तक हुआ जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी युवा वर्ग को उतसाहित करते हुए युवाओं से मन की बात किये जिसमें शिवम पाण्डेय मण्डल अध्यक्ष बदलापुर, अजीत जायसवाल, प्रेमचन्द मिश्रा, दिव्यप्रकास सिंह, सौरभ सिंह के साथ अन्याय लोग उपस्थित रहे।

शनिवार, 23 फ़रवरी 2019

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान की टीम पहुची संत रविदास नगर जिले में जहा पर चौरी बाजार भदोही से वाराणसी मार्ग पर चोरी बाजार से आधा किलोमीटर पहले बारूद फटने से एक भयानक विस्फोट होने के नाते से लोगों की मृत्यु होने की आशंका


अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान की टीम पहुची  संत रविदास नगर जिले में चौरी बाजार भदोही से वाराणसी मार्ग पर चोरी बाजार से आधा किलोमीटर पहले बारूद फटने से एक भयानक विस्फोट होने के नाते से लोगों की मृत्यु होने की आशंका है
जिसमे संघठन के प्रदेश संघठन मंत्री योगेश पाण्डेय पहुचे और महासचिव अनिल कुमार पाण्डेय (राजन) ,आनंद दुबे, आकाश ,संदीप, आदि मौके पर पहुचे। प्रदेश के भदोही में शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। भदोही के चौरी क्षेत्र के रोटहां गांव में एक पटाखा व्यवसायी के घर में विस्फोट हो गया है। विस्फोट में मकान से सटे दो अन्य मकान भी जमींदोज हो गए। वहीं, 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 

रोटहां निवासी इरफान मंसूरी अपने मकान में पटाखे और किराना की दुकान चलाता था। बताते हैं कि क्षेत्र के तमाम आतिशबाज पटाखे उसी से लेते थे। मकान के पिछले हिस्से में कालीन बुनाई का कारखाना भी चलता था।

शनिवार को सुबह 11:40 बजे मकान में भीषण विस्फोट हुआ। धमाके में इरफान (28), उसके भाई आबिद (20), कालीन की काती लेने पहुंचा अर्जुनपुर निवासी युवक सलीम (42) और पश्चिम बंगाल के माल्दा जिले के रहने वाले आठ से अधिक बुनकरों की मौत हो गई। इस हादसे में जान गंवाने वाले तीन बुनकर आजाद, आलम और कादिर सगे भाई थे।

इरफान मंसूरी के मकान से सटे पूरब दिशा में मुदस्सिर की दुकान और पश्चिम में शम्स आलम का मकान था। विस्फोट में ये दोनों मकान भी जमींदोज हो गए। साथ ही अपनी दुकान के सामने बैठीं मुदस्सिर की मां फात्मा और ढाई वर्षीय बेटा नवाब के अलावा माल्दा निवासी एक बुनकर घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद एक घंटे तक मौके पर न तो पुलिस पहुंची ना ही फायर ब्रिगेड की टीम। ग्रामीणों ने मलबे में दबे चार शवों को बाहर निकाला। इसके बाद एएसपी डॉ. संजय कुमार और चौरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू हो गया।

भदोही : चौरी के एक मकान में तेज धमाका, कई लोगों के मौत की संभावना


भदोही  उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के चौरी थाना अन्तर्गत रोटहां में एक बड़े मकान में तेज धमाका हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान पूरी तरह धाराशायी हो गया।  जिसका मलबा भदोही-वाराणसी मार्ग पर पूरी तरह जा बिखरा। मौके पर जिला प्रशासन पहुंच गया है। इस हादसे में कई लोगों के मौत होने की आशंका है। मलबे के साथ मानव अंग भी सड़क पर बिखरे हैं। भारी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई है। शुरूआती दौर में घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 शव को निकालकर अनियंत्र कहीं भेजा है। इस हादसे में कितनी मौत हुई है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

बुधवार, 20 फ़रवरी 2019

पाकिस्तान के विरोध लोगो का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र के मल्लूपुर के लोगों ने मल्लूपुर से कुशहा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला


पाकिस्तान के विरोध लोगो का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है जौनपुर के सिंगरामऊ क्षेत्र के मल्लूपुर के लोगों ने मल्लूपुर से कुशहा बाजार तक कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें पाकिस्तान के विरूद्ध नारे लगाए उपस्थित सीताराम मौर्य अरविन्द यादव अजय मौर्य राम मूर्ति मौर्य (आर्मी )राम आशीष रामरूप अरुण सदाशिव रमाकांत गुप्ता समिल राग संचालन जनमेजय आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

सोमवार, 18 फ़रवरी 2019

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन जौनपुर के जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में पुलवामा, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ बदलापुर चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान संगठन जौनपुर के जिला अध्यक्ष राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में बादलपुर में पुलवामा, जम्मू कश्मीर में हुए कायराना आतंकी हमले के खिलाफ  जौनपुर के बदलापुर चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन
 का आयोजन किया गया जिसमें जिला सचिव शिवम पाण्डेय,विधानसभा संचलक राहुल पाण्डेय, जिला मिडिया सेल्स अध्यक्ष अरविंद उपाध्याय के साथ प्रेमचंद मिश्रा, प्रवेश गिरी, अरविंद गिरी,देवेंद्र तिवारी, प्रशान्त तिवारी के साथ अन्य लोगों की उपस्थिति रही।

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान भारत संगठन मड़ियाहू पी जी कॉलेज से गाँधी तिराहे तक विरोध प्रदर्शन किया

जौनपुर अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान भारत संगठन मड़ियाहू पी जी कॉलेज से गाँधी तिराहे तक विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे विवेक कुमार दीक्षित मड़ियाहू विधानसभा  महासचिव, प्रदेश सगठन मंत्री योगेश पाण्डेय, आनंद दुबे, अमन शुक्ला, अंतिम पाण्डेय, शिवम, रमेश चन्द्र दीक्षित, अमित आदि लोग थे

मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए बतायें के भारत के लिए ऐसे प्रधानमंत्री का होना अति आवश्यक बताया

 जौनपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा बदलापुर मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय व महामंत्री प्रेमचंद मिश्रा के नेतृत्व में "मेरा परिवार भाजपा परिवार" अभियान चलाया गया जिसमें मण्डल के प्रत्येक सेक्टर में जाकर लोगों को भारतीय जनता पार्टी के किये गए कार्यों और प्रधानमंत्री जी के सभी योजनाओं के बारे में लोगों को औगत कराते हुए टोलफ्री नम्बर पर मिस कॉल करवा कर लोगों को जोड़ा गया और मण्डल अध्यक्ष शिवम पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए बतायें के भारत के लिए ऐसे प्रधानमंत्री का होना अति आवश्यक है जो देश के उज्जवल भविष्य और देश मे राष्ट्रीयता की भावना जागृत करते हुए देश में सबका साथ सबका विकास के अनुरूप देश की सामाजिक आर्थिक व राजनीतिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण स्थान है जो कि ऐसे प्रधानमंत्री के समय में ही सम्भव है जो देश को नई दिशा निर्देश दिये हैं जिनके बाद तियरा सेक्टर के सभी घरों पर भाजपा का झण्डा लगा कर प्रधानमंत्री जी के विचारों के बारे में लोगों को अवगत करवाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित राहुल पांडेय मनोज उपाध्याय अरविन्द उपाध्याय देवी प्रसाद उपाध्याय बड़े बुजुर्ग आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

रविवार, 17 फ़रवरी 2019

मेजर अमर बहादुर गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

जौनपुर सिंगरामऊ
बदलापुर ब्लाक के सिंगरामऊ में स्थित मेजर अमर बहादुर गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने प्रधानाचार्य अंतिमा सिंह के नेतृत्व में पुलवामा में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दो मिनट मौन धारण कर शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
  इस शोकसभा में आराधना मिश्रा, प्रगति दुबे, प्रियंका पांडेय, नेहा सिंह, ज्योति सिंह, अरविंद दुबे, सुरेश चंद्र मौर्य, मिथिलेश कुमार, भैया लाल, गुरुचरन प्रजापति सहित समस्त शिक्षक एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

शनिवार, 9 फ़रवरी 2019

भाजपा की जीत की आधारशिला हर बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता रखता- - अमित शाह

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि नेताओं के बूते चुनाव जीतने की कोशिश करने वाले राजनैतिक दलों के अंदाज से जुदा भाजपा की जीत की आधारशिला हर बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता रखता है। श्री शाह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में कम से कम 74 सीट जीतेगी।
जौनपुर स्थित तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय उमानाथ सिंह स्टेडियम में शुक्रवार को भाजपा के काशी क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में श्री शाह ने कहा कि अन्य पार्टियां भले ही अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती होंगी, पर भारतीय जनता पार्टी की जीत का आधार हर बूथ पर खड़ा पार्टी का कार्यकर्ता है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुश्किल चुनावों को भी प्रचंड विजय में परिवर्तित करने का काम किया है।
श्री शाह ने कहा कि अन्य दलों के लिए वोट बैंक महत्वपूर्ण है, जबकि भाजपा देश की सुरक्षा को अहमियत देती है। देश को चलाने के लिए, देश की सुरक्षा के लिए एक मजबूत नेता की जरूरत है और सिर्फ श्री मोदी ही ये काम कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश से ही देश का सबसे मजबूत रास्ता जाता है। मोदी सरकार उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने को लेकर गंभीर है। उन्होंने कहा कि भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर का जल्द से जल्द निर्माण करने को प्रतिबद्ध हैं। गठबंधन को लेकर कहा कि देश में कांग्रेस 55 साल तक सत्तासीन रही और चार पीढ़ियों को प्रधानमंत्री बनाने वाली कांग्रेस ने जो विकास कार्य किए वह जनता के सामने हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार हो रहे भ्रष्टाचार में से एक लाख करोड़ रुपए बचाये। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के गर्त में समाये बुआ-भतीजा गठबंधन  का सफाया होना तय है।
  उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने प्रत्यक्ष लाभ अंतरण योजना लागू कर हर साल होने वाले एक लाख करोड़ रुपये को देश के बुजुर्गों, विधवाओं, किसानों को पेंशन और गैस सब्सिडी सीधे देकर फर्जी तथा घोटाले करने वालों को बेनकाब कर दिया है।
   भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में दो दलों का या चार दलों का गठबंधन हो, वह यहां 74 सीटों पर जीत हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी दलों का नारा मोदी हटाओ है जबकि मोदी जी का नारा बेरोजगारी, महंगाई, किसानों का उत्पीड़न और गरीबी हटाना है। उन्होंने कहा कि 74 सीटों पर जीत के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता भाजपा के मालिक हैं। उन्होंने कहा, वर्ष 1982 में गुजरात में मैं (अमित शाह) भी बूथ अध्यक्ष हुआ करता था।
 आज मैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, जहां छोटे से छोटा कार्यकर्ता को पूरा सम्मान मिलता है।
 केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होने कहा कि  पहले जब कोई व्यक्ति गम्भीर रोग से ग्रस्त होता था, तब वह सिर्फ इसलिये अपना बेहतर इलाज नहीं करवा पाता था कि वह कर्ज में डूब जाएगा। देश में पहली बार श्री मोदी ने अटल आयुष्मान योजना के माध्यम से पांच लाख रुपये तक के निशुल्क इलाज की व्यवस्था कर 50 करोड़ रुपये लोगों को लाभ पहुंचाने का काम किया जबकि पिछले तीन माह में इस योजना से 10 लाख लोगों लाभान्वित हुए हैं, जो अपने आप में महत्वपूर्ण है।
श्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। केंद्र की आयुष्मान भारत योजना की तारीफ करते हुए श्री शाह ने कहा कि इसकी बदौलत 11 लाख से अधिक गरीबों का मुफ्त इलाज संभव हुआ है । प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर कार्य कर रही है। विकास की योजनाओं का लाभ सभी जाति व धर्म के लोगों को मिल रहा है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते है कि मेरा बूथ सबसे मजबूत होता है, बूथ जीतता है तो देश जीतता है। उन्होने कहा कि प्रयाग राज कुंभ में 15 जनवरी से अब तक 15 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके है और प्रधानमंत्री की प्रेरणा से साढ़े चार सौ वर्षो के बाद प्रयाग राज किले में बन्द अक्षय बट को दर्शन के लिए खोला गया है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में अक्षय बट का दर्शन कर रही है।
 उन्होने दावा किया कि 2019 के लोक सभा चुनाव में भाजपा प्रदेश में 73 प्लस यानि 74 सीटे जीतेगी। उत्तर प्रदेश के भाजपा के अध्यक्ष डा0 महेन्द्र नाथ पाण्डेय  ने कहा कि भाजपा की सदस्य संख्या डेढ़ करोड़ से 12 करोड़ हुई है। वहीं यूपी में सदस्य संख्या 46 लाख से एक करोड़ 80 लाख हुई हैं।
 बूथ कार्यकर्ता साधारण नही असाधारण है। इतने कार्यकर्ताओं की पूंजी के सामने विरोधी गठबंधन न करे तो क्या करें। विरोधियों ने अपनी हार मान ली है। सारे गठबंधनों के बाबजूद भाजपा 73 प्लस 74 लाएगी, लेकिन 72 नही होगें।
मोदी के नेतृत्व में देश छलांग लगा रहा है। ग्रामीण अभियंत्रण मंत्री राजेन्द्र प्रताप उर्फ मोती सिंह, स्टैम्प मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, नगर विकास राज्य मंत्री गिरीश चन्द यादव, जौनपुर सांसद डॉ0 केपी सिंह, मछलीशहर सांसद राम चरित्र निषाद, कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, भदोही सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय के साथ ही तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।