सिंगरामऊ (जौनपुर) निर्बल सेवा समिति द्वारा कोरोना महामारी से जूझ रहे जरूरतमंदों एवं असहायों को निरंतर 125 पैकेट भोजन तथा बिना राशनकार्ड वालो को प्रतिदिन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सभाजीत तिवारी के आवास पर सुबह 7बजे से 9 बजे तक सूखा राशन वितरित किया जारहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक व पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के हाथों से भोजन का पैकेट प्रतिदिन 50 पैकेट कुशहाँ बाजार तथा 75 पैकेट भोजन सिंगरामऊ सरकारी अस्पताल के सामने सामाजिक दूरी बनाते हुये प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7बजे के बीच वितरित किया जा रहा है। इसके सहयोग में समिति के जिलाध्यक्ष दीप चंद मौर्य,कृष्ण शंकर मिश्र, राजेन्द्र मौर्य ,सुनील गिरि, हरिलाल मौर्य, हीरालाल मौर्य, दयाशंकर विश्वकर्मा, सोनू मौर्य तथा अन्य लोगो से सहयोग प्राप्त है। समिति द्वारा लाकडाउन तक यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 13 अप्रैल 2020
निर्बल सेवा समिति द्वारा एक पखवारे से हो रहा भोजन वितरित
सिंगरामऊ (जौनपुर) निर्बल सेवा समिति द्वारा कोरोना महामारी से जूझ रहे जरूरतमंदों एवं असहायों को निरंतर 125 पैकेट भोजन तथा बिना राशनकार्ड वालो को प्रतिदिन समिति के प्रांतीय अध्यक्ष सभाजीत तिवारी के आवास पर सुबह 7बजे से 9 बजे तक सूखा राशन वितरित किया जारहा है। प्रभारी निरीक्षक विनीत मोहन पाठक व पूर्व प्रधान राजेन्द्र प्रसाद मौर्य के हाथों से भोजन का पैकेट प्रतिदिन 50 पैकेट कुशहाँ बाजार तथा 75 पैकेट भोजन सिंगरामऊ सरकारी अस्पताल के सामने सामाजिक दूरी बनाते हुये प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7बजे के बीच वितरित किया जा रहा है। इसके सहयोग में समिति के जिलाध्यक्ष दीप चंद मौर्य,कृष्ण शंकर मिश्र, राजेन्द्र मौर्य ,सुनील गिरि, हरिलाल मौर्य, हीरालाल मौर्य, दयाशंकर विश्वकर्मा, सोनू मौर्य तथा अन्य लोगो से सहयोग प्राप्त है। समिति द्वारा लाकडाउन तक यह सेवा अनवरत जारी रहेगी।
सफाईकर्मी के न आने पर प्रधान उतरे मैदान मेंसिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत करनपुर में प्रधान पुत्र अजय कुमार जायसवाल द्वारा सफाई कर्मियों के न आने पर खुद ही सेनेटाईज करने घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।
सामाजिक दूरी ही एक औषधी...गणेश शुक्ल ( शोध छात्र ) संतरविदास नगर भदोही
आज मानव जाति के समक्ष एक ऐसा संकट उपस्थित हुआ है, जिसकी वैज्ञानिकों को न तो कोई आशंका थी और न ही उसका सामना करने की तैयारी। यह संकट है कोरोना वायरस के संक्रमण से तेजी से फैल रही कोविड-19 नामक महामारी का। वस्तुतः आज तो यही कहा जा सकता है कि वैश्विक स्तर पर किये जा रहे मानवीय प्रयास शीघ्र सफल होंगे और कोविड -19 का उन्मूलन उसी तरह संभव होगा जैसे प्लेग, टी.बी.चेचक इत्यादि का हुआ। यह समस्या मनुष्य जाति के सामने कई प्रश्न उपस्थित कर दिए जिस पर मानव समाज को गहनता से विचार विमर्श करने की आवश्यकता है। आज उन तमाम विकसित देशों के इस अहंकार को धक्का लगा है, जो दावा करते हैं कि उसने प्रकृति के रहस्यों को समझने और उस पर नियंत्रण करने की क्षमता प्राप्त कर ली है। इस महामारी ने मनुष्य के ज्ञान और समझ की अपूर्णता को जग जाहिर कर दिया है । कोरोना विश्व के करीब 200 देशों को प्रभावित कर चुका है और प्रभावित करता चला जा रहा है। आज वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार वैश्विक स्तर पर मौत का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुच चुका है, तथा 15 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हो गए हैं। भारत में संक्रमितों की संख्या 7 हजार के पार पहुच गयी है। जबकि पूरे भारत मे पिछले दो हफ्ते से लॉक डाउन चल रहा है। यह एक भयावह स्थिति है, परन्तु यहाँ के लोग अपने विभिन्न कारणों से इस विकट स्थिति को समझ नही पा रहें है, जैसा कि हम सब जानते हैं वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार इटली में 18 हजार तथा स्पेन में 15 हजार लोग काल कलवित हो चुके है, और यह सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है। जिसके मूल में एक मात्र कारण फिजिकल डिस्टेंसिंग को अनदेखा करना, वहां बड़ी संख्या में मजदूरों का पलायन हुआ और इस वायरस का संक्रमण कुछ ही दिनों में तेजी से फैल गया। इसी तरह की स्थिति भारत मे भी देखने को मिल रही है जो संक्रमण बढ़ाने में सोने पर सुहागा साबित हो रहा है । आज नही तो कल लॉक डाउन हटेगा तो हम सब की नैतिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है कि हम सब अनुशासित, संयमित, तथा सोसल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी ) के साथ जीवन यापन करे। याद रखना होगा कि सोसल डिस्टेंसिंग इस महामारी का एक मात्र इलाज है, वर्ना देश गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे ।
बुधवार, 8 अप्रैल 2020
आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है .....धर्मराज तिवारी-व्यास जी
छिद्यमानं यमैरेतैः कृतनीडं वनस्पतिम् ।
खगः स्वकेतमुत्सृज्य क्षेमं याति ह्यलम्पटः ।।
भा• ११|२०|१५
यह शरीर एक वृक्ष है । इसमे घोंसवा बनाकर जीव रूप पंक्षी निवास करता है। इसे यमराज के दूत प्रतिक्षण काट रहे है जैसे पंक्षी कटते हुए वृक्ष को छोडकर चला जाता है वैसे ही अनासक्त जीव भी इस शरीर को छोडकर मोक्ष का भागी वन जता है। परन्तु आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है ।
खगः स्वकेतमुत्सृज्य क्षेमं याति ह्यलम्पटः ।।
भा• ११|२०|१५
यह शरीर एक वृक्ष है । इसमे घोंसवा बनाकर जीव रूप पंक्षी निवास करता है। इसे यमराज के दूत प्रतिक्षण काट रहे है जैसे पंक्षी कटते हुए वृक्ष को छोडकर चला जाता है वैसे ही अनासक्त जीव भी इस शरीर को छोडकर मोक्ष का भागी वन जता है। परन्तु आसक्त जीव दुःख ही भोगता रहता है ।
मंगलवार, 7 अप्रैल 2020
रमेश परिवार सहित सात सौ किमी ठेलिया से आया जौनपुर।
सिंगरामऊ (जौनपुर) समय की ऐसी हवा चली की एक मजदूर को मजबूरी में परिवार को ठेलिया पर लादकर सात सौ किलोमीटर दूर दिल्ली से जौनपुर तक आ गया। पूरे देश मे लाकडाउन हुआ तो ट्रेन, बस सब बंद हो गई। दिल्ली से साधन के अभाव में एक मजदूर ठेलिया से पत्नी व बच्चों के साथ सात सौ किलोमीटर का सफर तय करके सोमवार को जिले के बॉर्डर पर पहुँचा। वहां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर उसे चेक करने के बाद आगे जाने दिया गया। लगातार सात दिनों तक ठेलिया से सफर करते हुए जिले की सीमा पर पहुंचे जौनपुर के रमेश कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था।लाकडाउन के बाद वहां काम बंद ही गया। बस, ट्रेन भी बंद हो गयी। दिल्ली से घर आने के लिए जब उसे कोई उपाय न सूझा तो मजबूरी में वह 28 मार्च को ठेलिया पर ही सारा सामान लादकर पत्नी व बच्चों के साथ घर के लिए निकल पड़ा। सात दिनों बाद वह अपने जिले में पहुँचा है। रमेश ने बताया कि चार दिनों का राशन था, बाद में जगह-जगह लोगों ने मदद की और वह ठेलिया से ही इतनी लंबी दूरी तय कर अपने घर पहुँच जाएगा।
सोमवार, 6 अप्रैल 2020
हाईटेंशन तार की चिंगारी से लगी आग गेंहू जला सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के सिघावल गांव स्थित बाबा गूदरनाथ मंदिर के पास ग्यारह हजार बोल्टेज के तार से निकली चिंगारी से एक बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गयी। उक्त गांव निवासी रामराज निषाद की गेहूं का खेत मंदिर के पास स्थित है। जहां विद्युत तार से निकली चिंगारी से उनका गेंहू जलने लगा तो ग्रामीणों ने दो पंपिंग सेट चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्रामीण अगर समय पर पम्पिंग सेट चला कर आग पर काबू न पाते तो तेज हवा के झोंके से आग बढ़ने की पूरी संभावना थी।
*किसान अपनी फसल बचा लें*
सिंगरामऊ (जौनपुर) बिजली विभाग ने सभी किसान भाईयों से अपील की है कि वो इस फोटो पर ध्यान दें और इस महामारी के कठिन समय पर आप लोग बिजली विभाग का साथ दें। जिन किसान भाइयों के खेतों से होकर बिजली का तार गुजरा है, वह लोग अपनी-अपनी फसल को बिजली के पोल के चारो तरफ का सबसे पहले काट लें। जिससे आप की फसल सुरक्षित रहे। हवा का झोंका चलने से शॉट सर्किट की संभावना ज्यादा है। खम्भे से निकली चिंगारी आपकी फसल को नष्ट कर सकती है।हवा के चलते बिजली सप्लाई भी पूरी तरह नहीं हो पा रही है। जिससे बिजली विभाग आप सभी क्षेत्रवासियों को दिन में भी ज्यादा से ज्यादा सप्लाई दे सकें? यह जानकारी बिजली विभाग के धीरज मौर्य ने दी है।
*विधायक ने कबि कुमार विश्वास व प्रसिद्ध डॉ कवरजीत सिंह चड्डा से जनता को कराया रूबरू*
सिंगरामऊ ( जौनपुर) भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने रविवार को फेसबुक लाइव के जरिए प्रसिद्ध कवि डॉ कुमार विश्वास व डॉ. कंवरजीत सिंह को फेसबुक लाइव के जरिए लोगों को रूबरू कराया। डॉ विश्वास ने संबोधन में कहा कि भगवान राम भी वनवास गए थे तभी जाकर व राक्षसों को मार पाए थे। यह भी एक वनवास है आत्म शुद्धि, आत्म साधना के लिए है। दुनिया के शक्तिशाली देश भी इसके सामने घुटने टेक दिए हैं।। आत्मानुशासन ही इसका एक मात्र बचाव है इस चैन को तोड़िएगा नहीं। अपने जुझारू विधायक जो मेरे प्रिय छोटे भाई हैं उनके नेतृत्व में लड़ाई लड़ रहे हैं भारत इस लड़ाई से जल्द ही बाहर आएगा घर में रहिए सुरक्षित रहिए लक्ष्मणरेखा मत लाघिये नहीं तो वक्त का रावण उठा ले जाएगा। विधायक ने भी लोगो से कहाकि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के लिए मुझे हर समय अपने पास ही समझें। और हर जरूरत के लिए हमे याद करें।
रविवार, 5 अप्रैल 2020
प्रधान सफाईकर्मियों के साथ उतरे मैदान में सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के ग्राम पंचायत महमूदपुर में प्रधान संजय सिंह, बरैयाँ में प्रधान मनोज सिंह, गोनौली में प्रधान मेनाज खान, महदा में संतलाल गौतम, बहरीपुर में प्रधान कृष्णा मोदनवाल, रतासी में प्रधान फारुख सेठ, रामपुर में प्रधान ओपी गौतम, कैथौरा में प्रधान ओम प्रकाश गुप्ता करनपुर में प्रधान पुत्र अजय कुमार जायसवाल, बहुर में प्रधान राकेश तिवारी, साढ़ापुर में प्रधान प्रेमचंद यादव, नकहरा खानदेव में प्रधान गंगेश्वर त्रिपाठी आदि द्वारा सफाई कर्मियों के साथ घर घर जाकर हैंडपंप, नाली, कुआं, सहित अन्य गंदे स्थानों पर साफ सफाई करवा कर दवाओं का छिड़काव करवाया जा रहा है। साफ सफाई करवाकर ये लोग नियमों का अनुपालन कर रहे हैं।
*43 परदेशियों को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में दिया गया एकांतवास* सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय साढापुर ग्राम पंचायत ।के स्थित प्राथमिक विद्यालय में 43 ऐसे परदेशियों को एकांतवास में रखा गया है, जो परदेश से वापस आये हैं। ये सभी लोग उक्त गाँव निवासी हैं। रोजगार के सिलसिले में मुम्बई, पूना, दिल्ली आदि शहरों में रहते थे। ग्राम प्रधान प्रेमचंद्र यादव द्वारा इन लोगो को प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर में रखा गया है। जहां इनके नाश्ता, भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। प्रधान ने इसकी सूचना भी प्रशासन को दी है। जैसे ही इनका 14 फिन का एकांतवास का समय पूरा होगा, इन सभी को इनके घरों को भेज दिया जाएगा। या फिर प्रशासन के जो निर्देश हिग उसका पालन किया जाएगा।
शनिवार, 4 अप्रैल 2020
पांच दिनों से ग्रामीणों को राशन बांट रहे मेंनाज प्रधान सिंगरामऊ (जौनपुर) क्षेत्र के गोनौली गांव के प्रधान मेंनाज खान ने वह कर दिखाया जो समय की मांग है, उन्होंने अपनी ग्राम पंचायत व आसपास के गांव को लक्ष्य पर कर रखकर साइकिल से घर घर राशन पहुँचाया है। यह कार्य लागातार एक सप्ताह से जारी है। आहे भी जारी रहेगा। मंशा है कि यहां कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं सोएगा और ना ही किसी की आवश्यकताओं को कम किया जाएगा। सबको भरपूर ढंग से भोजन की व्यवस्था यही मेंनाज का संकल्प है। इसी परिपेक्ष में लगातार 1 सप्ताह से घर-घर साइकिल से पहुंचकर ग्रामीणों व गरीबों बेसहारों को भोजन व अन्य खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। इस कार्य में लगे उनके सहयोगियों ने बड़े अच्छे ढंग से राशन की पैकिंग करके उन्हें 1 सप्ताह का राशन दे रहे है। यदि किसी को अन्य चीजों की आवश्यकता है तो उसे भी पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं उठा रहे हैं। क्षेत्र के लिए क्षेत्र के लिए प्रधान मिनाज का कार्य अत्यंत सराहनीय है। लोग उन्हें उनके कार्यों की राजनीति से ऊपर उठकर प्रसंशा कर रहे हैं।उनके द्वारा किए जा रहे वाकई काबिले तारीफ है।
गुरुवार, 2 अप्रैल 2020
बैंक में उमड़ी भीड़ मची अफरा-तफरीसिंगरामऊ (जौनपुर) एक तरफ जहां पूरे देश में लॉक डाउन है, वहीं सभी लोगों की जरूरतों को देखते हुए शासन ने बैंक को खोल के रखा है। अब तक तो बैंकों में ग्राहक न के बराबर थे, लेकिन मंगलवार से मनरेगा मजदूरों की भीड़ ने बैंक में अफरा-तफरी मचा दी है। स्थानीय बाजार के बस स्टॉप पर स्थित यूबीआई की शाखा खुलने के पहले ही लोग नियम कानून भूलकर वहां बैंक खुलने के निर्धारित समय से दो घंटे पहले ही लंबी कतार में नजर आने लगते हैं। लोग एक दूसरे से सटे खड़े हुए दिखाई देते हैं। शारीरिक दूरी गायब होकर रह गई है। इन्हें कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मी तो लगाये गए हैं।लेकिन वह पुलिस की बात की अवहेलना करके चुपचाप खड़े रहते हैं। इस दुर्व्यवस्था की वजह मनरेगा मजदूरों की भीड़ बताई जा रही है। जो क्षेत्र के सभी गावों से आई है।
*एसडीएम व सीओ ने लिया सीमा सुरक्षा का जायजा* सिंगरामऊ (जौनपुर)बदलापुर तहसील के उपजिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह व सीओ राणा महेंद्र प्रताप सिंह बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। उसके बाद जिले की सीमा पर चल रहे सघन चेकिंग अभियान पर सुरक्षाकर्मियों से पहुंचकर फीडबैक लिया। बॉर्डर पर पूरी तरह से आवागमन रोके जाने को लेकर ये दोनों अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद दिखे। बाहर से कोई न आने पाए इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। बॉर्डर पर तैनात स्वास्थ विभाग की जांच टीम को भी निर्देश दिये। वहां ड्यूटी पर तैनात लोगों को हिदायत दी कि बाहर से आए लोग 14 दिन तक घर में रहें। कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि दिखता है तो उसकी जांच करके उसकी सूचना दें। बदलापुर स्थित दो विद्यालयों में उनके रुकने के लिए पूरा प्रबंध किया गया है।
बुधवार, 1 अप्रैल 2020
सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर के यशस्वी जिलाध्यक्ष श्री अनिल यादव, लोकप्रिय जिलामंत्री डॉ भानुप्रताप राव ने,जनपदीय/ब्लॉक पदाधिकारियों से व्यापक रूप से विचार विमर्श कर ,सर्व सम्मति से सभी शिक्षक/शिक्षिका, भाइयों/बहनों से वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहे देश/प्रदेश के जरूरत मन्द लोगों तक ,मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने हेतु, एक दिन का वेतन माननीय जिलाधिकारी जौनपुर राहत कोष में अप्रैल माह के वेतन से कटौती कर ,देने का निर्णय लिया।मध्यान्ह भोजन योजना का राशन बच्चों को वितरित कराने का भी अनुरोध श्रीमान जिलाधिकारी महोदय से ,जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री ने किया।
मंगलवार, 31 मार्च 2020
पूर्व प्रधान ने निजी स्रोत से वितरित किया जरूरतमंद लोगो मे राशन सिंगरामऊ (जौनपुर)बाजार से सटे आधा दर्जन से अधिक गावों में कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने मंगलवार को सैकड़ो जरूरतमंद लोगो मे आटा, दाल, चावल,एवं राशन की सामग्री वितरित की ।देश और दुनिया मे जहा कोरोना वायरस की दहशत तथा लाक डाउन से लोग अपने अपने घरो मे दुबके है। वही रोज कमाने- खाने वालो पर खानें के लाले पड़े हैं। लोगों पर आर्थिक संकट के बादल भी मंडराने लगे हैं।ऐसे ही पुण्य कार्य में पूर्व प्रधान ने जरूरतमंद लोगो को राशन का सामान तथा फल एवं सब्जिया वितरित किया।इस बीच शारीरिक दूरी का भी पुरा ख़याल रखा गया।
संस्था ने बांटे मास्क और ग्राम सभा को कराया सेनेटाइज !
सिंगरामऊं - - कोरोना के जंग मे सरकार के साथ साथ सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग मे जुटी हैं, रतासी स्थित "डा० राम प्रसाद कलावती देवी जन कल्याण समिति", एवं "जन चेतना सामाजिक संगठन ट्रस्ट" के तत्वाधान मे मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र के उन गरीब लोगो को नि:शुल्क फेस मास्क वितरित किया गया जो अभी तक खरीदने मे असमर्थ दिखे , तथा पूरी रतासी ग्राम सभा को सेनेटाइज किया गया, संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर यादव, प्रबंधक डा० अनिल कुमार यादव व कोषाध्यक्ष रघुनाथ यादव तथा प्रधान मो० हाजी फारुक ने ग्रामीण क्षेत्र मे लोगो को लॉकडाउन का सही ढंग से पालन करने की अपील करते हुए लोगो को कोरोना के कहर से अवगत कराया साथ ही इससे बचाव के प्रति लोगो को जागरूक किया और साथ ही यह भी अपील की कि ज्यादा भीड़ वाले इलाके मे न जांय, किसी को खांसी सर्दी व बुखार है तो मास्क का प्रयोग करें! और सभी लेग एक दूसरे को कोरोना के प्रति जागरूक करे एक दूसरे से हाथ न मिलाए, और अपने घरो मे ही रहें !
न कोई आएगा न जाएगा सीमा सील करिए--- डीएम
डीएम एसपी ने किया जिले की सीमा का निरीक्षण
सिंगरामऊ (जौनपुर) जिले की सीमा पर स्थित हरिहरपुर में लगाया गया पुलिस चेक पोस्ट का निरीक्षण करने मंगलवार को डीएम दिनेश कुमार सिंह व एसपी अशोक कुमार अपने लाव लश्कर के साथ पहुंचे। उन्होने सीमा सील करने का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों को हिदायत देते हुए कहाकि इस सीमा से न कोई बाहर जाएगा ना उधर का कोई आएगा। केवल आवश्यक सामान ला रहे वाहनों को प्रवेश दिया जाए, बेवजह यहां आ जा रहे वाहनों को रोककर थाने में बंद कर दिया जाए। उन्होंने सीओ बदलापुर को सख्त निर्देश देते हुए कहा की बाइक आवागमन पर एकदम बंदी होनी चाहिए। कोई भी बाइक अनावश्यक चलाते हुए नहीं मिलना चाहिए। एसपी अशोक कुमार ने निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करिए, पेट्रोल पंप से चेक पोस्ट हटा कर फोरलेन पर यह व्यवस्था सुनिश्चित कराइये। टेंट लगाकर वहां वाहनों की रेगुलर चेकिंग कराने व वाहनों के हो रहे हैं आवागमन को तत्काल प्रभाव से रोकने के लिए इन दोनों अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए। डीएम जगह-जगह जगह जगह अपना वाहन रोककर सड़क पर पैदल चल रहा है यात्रियों से पूछताछ करके उन्हें क्वॉरेंटाइन में रखने का निर्देश पुलिस को देते रहे। डीएम ने बगल के जनपद के सीओ व एसडीएम से संपर्क करके उनसे भी वाहन को इस जनपद में ना आने के लिए कहा। जनपद की सीमा के दोनों स्थानों पर सघन चेकिंग होने से आवागमन रुक जाएगा।
प्रमुख समाज सेवी श्री प्रेम सागर तिवारी द्वारा, कोरोना महामारी से जूझ रहे देश/प्रदेश की निराश्रित जनता को ,रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली,सामग्री को वितरित किया
जौनपुर मां शारदा इंटर कालेज तियरा बदलापुर द्वारा संचालित स्वंय सेवी संस्था मां शारदा शिक्षा सेवा समिति तियरा बदलापुर जौनपुर की संचालिका श्रीमती शारदा देवी के पति प्रमुख समाज सेवी श्री प्रेम सागर तिवारी द्वारा, कोरोना महामारी से जूझ रहे देश/प्रदेश की निराश्रित जनता को ,रोजमर्रा की जरूरतों को पूर्ण करने वाली,सामग्री जैसे अरहर की दाल,नमक,चीनी,फल,मशाला, साबुन,तेल,बिस्किट और रिफाइन तेल का वितरण किया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ जनपद जौनपुर श्री सच्चिदानंद तिवारी,दिव्य प्रकाश तिवारी, अजय कुमार यादव,विजय नाथ पाल ,मनोज कुमार यादव,प्रबधंक श्री ओमप्रकाश तिवारी, यशवंत नारायण तिवारी ने माननीय प्रधानमंत्री के लॉक डाउन आदेश का कड़ाई से पालन करते हुए 1 मीटर की दूरी बनाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
पुलिस प्रशासन के बाद समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर
सिंगरामऊ (जौनपुर) लगातार तीन दिनों से चल रही विभिन्न शहरों में रह रहे ग्रामीणों की आवक को देखते हुए पुलिस प्रशासन तो व्यवस्था में लगा ही है अब समाजसेवी व प्रधान भी मोर्चे पर डट गए हैं। एक तरफ पूरा जन्म समुदाय आशंकित अवस्था में अपने घरों में कैद है, तो इस दूसरी कड़ी में अपना फर्ज अपना ड्यूटी निभाते हुए कुछ लोग मोर्चे पर डटे हुए हैं। दो दिन पूर्व तक जिले की सीमा की स्थिति ठीक-ठाक थी विभिन्न शहरों से ग्रामीण कामगार जब घर भेजे जाने लगे तो इस सीमा की स्थिति बद से बदतर हो गई है। यहां प्रतिदिन 40 से 50 वाहन यात्रियों से ठूस ठूस कर भरे हुए गुजर रहे हैं। जिनके भोजन पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से करने के लिए सिंगरामऊ रियासत के कुँवर मृगेंद्र सिंह ने भी सैकड़ो लोगो को राहत सामग्री पुलिस के माध्यम से बंटवाई। कबेली गाँव के निवासी बिजली कांट्रेक्टर राकेश कुमार दुबे ने 100 लोगों को राशन किट डीएम को व पानी बिस्किट का इंतजाम यात्रियों के लिए किया। सिंगरामऊ स्टार्स ट्रस्ट के लोगों ने 100 राशन किट डीएम को सौंपी व गाँव मे गरीबो को भी राशन बंटवा रहे हैं।कबेली के पूर्व प्रधान कमलेश यादव ने 700 लोगो को लंच पैक बंटवाया। गोनौली के प्रधान मेनाज खान ने दर्जनों लोगों को खाद्य सामग्री प्रदान की। प्रबंधक ज्ञान प्रकाश मौर्य ने भी 400 लोगो को लांच पैक वितरित किया। कबेली गाँव के प्रभात दुबे ने भी बाहर से आने वाले यात्रियों को लंच पैक बनवाकर बांटा। मदद करने का ये कारवाँ अभी रुक नही है बल्कि जारी है।
सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान स्वाहा
सिंगरामऊ (जौनपुर) बाजार में स्थित जय जगदम्बा स्क्रैप ट्रेडर्स में शॉट सर्किट से आग लग जाने से हजारों का सामान जलकर राख हो गया। बाजार के सिंघावल गाँव मे स्थित मिठाई लाल जायसवाल की दूकान में शॉट सर्किट से आग लग गयी, जिससे वेटिंग मशीन सहित लगभग पचास हजार के सामान जल गया। दोक्कन मालिक को जब पता चला तो उसने आस पास के लोगो की मदद से आग पर काबू पाया।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)











