tikhiawaz24.in
रविवार, 12 सितंबर 2021
परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में
परिषदीय विद्यालयों शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार हेतु जिलाबेसिकशिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,डी0सी ट्रेनिंग सुरेश पांडे,खंड शिक्षा अधिकारी बदलापुर नरेन्द्रदेव मिश्र के कुशल मार्ग दर्शन में ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र आज ब्लॉक के सुदूरवर्ती विद्यालयों का सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया।इसमें प्राथमिक विद्यालय कवेली में ग्राम प्रधान सुभाष यादव की मौजूदगी में अनुश्रवण किया गया।प्रधान द्वारा बताया गया कि हम इस विद्यालय को प्रेरक बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ेगे प्रधानाध्यापक चंदा अंसारी ने प्रधान जी के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय पूरी तरह से हमारे स्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक जियालाल निषाद,रुचि पांडे,कृष्णकांत पांडे,नीरज दुबे आदि सभी लोग टीम भावना से काम कर रहे हैं इससे विद्यालय जल्दी प्रेरक हो जाएगा।इसी क्रम में कम्पोजिट विद्यालय नकहरा खान देव का भी अनुश्रवण किया वहाँ के प्रभारी राजनाथ ने बताया कि हमारा विद्यालय कायाकल्प एवं शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर अग्रसर है।सभी शिक्षक पूरी ताकत से प्रेरक बनाने में लगे हुए हैं
शनिवार, 11 सितंबर 2021
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई
पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाई गई।इसी क्रम में ए0आर0पी बदलापुर राजभारत मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय भूला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिंगरामऊ ब्लॉक बदलापुर बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि पंत जी के विचार आज भी प्रासंगिक है हम लोगों को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा में जन्मे पंत जी उत्तर प्रदेश के पहले मुख्य मंत्री थे और चौथे गृह मंत्री थे।जिन्हें देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न 1957 में दिया गया।देश की सबसे बड़ी कृषि विश्वविद्यालय गोविन्द बल्लभ पंत जो कि नैनीताल में है,की स्थापना की।ये महान राजनेता थे स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप त्याग किया जिससे पूरा देश इन्हें याद कर रहा है।जनपद के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरख नाथ पटेल,डी0सी0ट्रेनिंग सुरेश पांडे एवं खंड शिक्षा अधिकारी नरेन्द्रदेव मिश्र के नेतृत्व में ये सब काम हो रहा है।इस मौके पर अनवर अब्बास खान,कंचनलता मिश्र,रमाकांत चौरसिया,आलोक मिश्र,संयम, आशुतोष प्रताप सिंह,राकेश सिंह,ओम प्रकाश मिश्र,विजय शंकर मिश्र,इंताज आदि लोग उपस्थित रहे।
शुक्रवार, 14 मई 2021
बदलापुर पांच सदस्यीय संगठन द्वारा गठित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक
जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी जी की अध्यक्षता में डॉक्टर हरशू प्रसाद पाठक,मिथिलेश सिंह,अखिल मिश्रा एवं रामकृष्ण उपाध्याय 5 सदस्यीय संगठन द्वारा गठित भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल की बैठक अखिल मिश्रा के यहां आहूत की गई जिसमें क्षेत्र की तमाम समस्याओं पर विचार करते हुए कोरोना से लड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई। अस्पताल जाकर कोरोना से लड़ने की तैयारियों का जायजा लिया गया। अस्पताल की तरफ से बताया गया कि 10 बेड का वार्ड जो वर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्रा जी द्वारा ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से युक्त है जिसको माननीय विधायक जी ने अपने सहयोग से एवं कुछ दानदाताओं के सहयोग से निर्मित करवाया है और उनके ही द्वारा दी गई 35 लाख की धनराशि जो ऑक्सीजन प्लांट में खर्च होना है उसका कार्य त्वरित गति से किया जा रहा है वह भी जल्द ही मरीजों की सेवा में चालू हो जाएगा और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर युक्त वार्ड कल तक मरीजों की सेवा के लिए उपलब्ध हो जाएगा।सीएससी केंद्र से प्रतिदिन कोरोना की जांच एवं कोरोनाकिट का वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। हमारे बदलापुर विधानसभा में सभी कोरोना वैरियर अपना काम नियमित कर रहे हैं और क्षेत्रीय विधायक जी का सहयोग भी सराहनीय है।
शनिवार, 20 मार्च 2021
प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर विकास क्षेत्र बदलापुर
बदलापुर/जौनपुर
प्रेरणा ज्ञानोत्सव एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्रीकृष्णनगर विकास क्षेत्र बदलापुर में BEO नरेन्द्रदेव मिश्र के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर 20 बच्चों को प्रेरक बालक/बालिका का सम्मान प्रेरणा लक्ष्य हासिल करने के लिए दिया गया।अभिभावकों के साथ-साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले औऱ कायाकल्प में 14मानक पूरा करने वाले उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित किया।ए0आर0पी0 बदलापुर राजभारत मिश्र,विभा शुक्ला, ज्योति मिश्रा, नमिता मिश्रा, ममता सिंह,डॉक्टर यामिनी सिंह,कंचनलता मिश्र आदि लोगों को सम्मानित किया गया।
सोमवार, 1 मार्च 2021
बी आर सी शाहगंज पर चल रहा दो दिवसीय प्रशिक्षण।
बी आर सी शाहगंज पर दो दिवसीय प्रशिक्षण विगत कई दिनों से निरंतर चल रहा है ।प्रशिक्षण मे मिशन प्रेरणा को मूर्त रूप देने हेतु सभी को प्रेरित किया जा रहा है,भाषा और गणित दोनो बुनियादी विषयों पर अच्छी तरह से चर्चा हो रही है,गणित किट से सभी को अवगत कराया जा रहा है,शिक्षक संकुल को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने कहा कि प्रशिक्षण मे मिली जानकारी को अच्छी तरह से बच्चों तक पहुंचायें, हम निरंतर प्रयास से प्रेरणा लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त कर सकेंगे,ए आर पी हिन्दी प्रशांत मिश्र ने तीनों माड्यूल आधारशिला, ध्यानाकर्षण, शिक्षण संग्रह समेत शिक्षण संदर्शिकाओं पर प्रकाश डाला ,पी पी टी का प्रदर्शन निरंतर आवश्यकतानुसार किया गया।ए आर पी सामाजिक विषय दिनेश कुमार यादव ने विभिन्न गतिविधियों का प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित किया।ए आर पी अंग्रेजीे सुभाष यादव,ए आर पी विज्ञान अखिलेश यादव, ए आर पी गणित ने भी प्रशिक्षण मे सहभागिता की।प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने मे योगेश अस्थाना,फैसल, अभिषेक सिन्हा,श्रीकान्त यादव ने तकनीकी सहयोग किया।
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2021
न्याय पंचायत अर्जुनपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ किसान के मुद्दे पर बहरीपुर में हुई चर्चा
न्याय पंचायत अर्जुनपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष संतोष शर्मा के साथ किसान के मुद्दे पर बहरीपुर में आयोजित बैठक में शामिल होते विधानसभा प्रभारी इन्द्रमणि दूबे,कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बदलापुर के महासचिव बाबूराम यादव,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव रमेश पाण्डेय,मैन बहादुर सरोज,सुनील शर्मा,गायक अमित सिंह,छोटेलाल गौतम,राम शिरोमणि विश्वकर्मा,अरविन्द उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021
महराजगंज विकास खण्ड की न्याय पंचायत महकुचा में संगठन सृजन अभियान की बैठक को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान
कांग्रेस के संगठन को हर गावं तक पहुंचाना ही लक्ष्य-मकसूद खान महराजगंज विकास खण्ड की न्याय पंचायत महकुचा में संगठन सृजन अभियान की बैठक को सम्बोधित करते हुये उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मकसूद खान ने कहा कि हर गावं में कांग्रेस के संगठन को मजबूती से खड़ा किया जायेगा किसान बेहाल है युवा पीढ़ी बेरोजगार होती चली जा रही है इसकी लड़ाई लडी जायेगी,बदलापुर विधानसभा के प्रभारी इन्द्रमणि दूबे ने कहा कि आज महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है कानून व्यवस्था चौपट हो गई है किसी को न्याय नहीं मिल पा रहा है ऐसे में सभी वर्गों के लिए संघर्ष किया जा रहा है,इस अवसर पर सत्यवीर सिंह,धर्मेन्द्र निषाद,लालमणि मिश्र,यादवेन्द्र दूबे सुदामा निषाद ने अपने विचार व्यक्त किए अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ललित मौर्य तथा संचालन शार्दुल सिंह ने किया इस अवसर पर महकुंचा न्याय पंचायत के पदाधिकारियों का चयन किया गया
बुधवार, 6 जनवरी 2021
*भाजपा की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक सम्पन्न हुई*
लाइन बाजार जौनपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर जिला कार्यकारिणी और मण्डल अध्यक्ष की बैठक जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से सांगठनिक स्थिति एवं आवश्यकता के अनुसार संगठन में गतिशीलता बनाने के सम्बन्ध में चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ होते हैं, हमें सशक्त और सजग रहना होगा, भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाये, उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है, कार्यकर्ता की बदौलत ही भारत में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। आज हमारा संगठन बहुत ही मजबूत है। कार्यकर्ता के त्याग और तपस्या के बल पर ही दोबारा नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने कहा कि त्रिस्तरीय चुनाव बहुत जल्द आने वाला है, हमें बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत बनाना है। हमारे युवा कार्यकर्ता बहुत सजग हैं, उसमें और मजबूती प्रदान करने की जरूरत है। हम आप सब मिलकर गांव-कस्बे घूम कर सरकार द्वारा किए गए कार्य को मजबूती से आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लें। हम कार्यकर्ता ही नहीं एक सशक्त प्रहरी हैं इसलिये पार्टी द्वारा प्रस्तावित कार्यक्रम को अपने-अपने बूथ तक पहुंचाये और संगठन की मजबूती एवं भावी कार्यक्रम के बारे में सबको जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री अशोक मौर्या, रामसूरत बिन्द, जिला उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र सिंघानिया, किरण श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुनील तिवारी, जिला मंत्री राजू दादा, उमाशंकर सिंह, राज पटेल, अवधेश यादव, जिला कोषाध्यक्ष संतोष मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, विनोद मौर्य, लवकुश सिंह, बलवीर गौंड, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, भूपेश सिंह, शैलेश सिंह, नरेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र मिश्र, चन्द्रेश गुप्ता, विवेक शर्मा, महेंद्र बिन्द, वंशबहादुर पाल, रामस्वारथ बिन्द, पूर्व मण्डल अध्यक्ष, संजीव शर्मा, नरेंद्र उपाध्याय, राजकुमार जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
शनिवार, 2 जनवरी 2021
प्राथमिक विद्यालय डालूपुर पर नववर्ष के शुभ अवसर पर पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्न
प्राथमिक विद्यालय डालूपुर पर नववर्ष के शुभ अवसर पर पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्न प्रधानाध्यापक ने बताया छात्र-छात्राओं को उनके प्रयासों के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इससे उनके भीतर आत्मविश्वास और भी बेहतर प्रदर्शन करने की भावना का संचार होता है इस मौके पर राजेश्वरी प्रसाद सिंह (पूर्व अध्यापक)मुहम्मद हनीफ (पूर्व प्रधानाध्यापक) चंद्र भान सिंह पूर्व प्रधान राज नाथ सिंह रामपाल प्रधानाध्यापक विवेक यादव सहायक अध्यापक सेषमा सिंह उपस्थित रहे कर्यक्रम का सनचालन शिवांगी सिंह ने किया अंत मे प्रधानाध्यापक ने सबका आभार व्यक्त किया
शनिवार, 26 दिसंबर 2020
सोमवार, 21 दिसंबर 2020
रविवार, 6 दिसंबर 2020
*समता व न्याय के प्रणेता डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि*
भारतीय जनता पार्टी के लाइन बाजार जौनपुर स्थित कार्यालय पर डॉ भीमराव रामजी अम्बेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, उसके उपरान्त जिलामहामंत्री सुशील मिश्रा ने उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा करते हुये कहा कि उनका जन्म (1891-1956) का जन्म एक महार दलित परिवार में हुआ था। उनके पिता मध्य प्रदेश में कार्य करते थे उनके सीखने और पढ़ाई में गहरी रुचि होने के कारण भीमराव रामजी अम्बेडकर बॉम्बे के प्रतिष्ठित एल्फिंस्टन हाई स्कूल में दाखिला लेने वाले पहले दलित थे। बाद में उन्होंने तीन साल के लिए बड़ौदा राज्य के छात्रवृत्ति पर न्यूयॉर्क में कोलंबिया विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की शिक्षा पूरी की परन्तु अपना शोध जारी रखा, शोधों को पूरा करने के बाद डॉ. अम्बेडकर ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया जहां उन्होंने डॉक्टरेट थीसिस पर काम करना शुरू किया। वह अगले चार साल तक लंदन में रहें और दो डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने आगे कहा कि 1924 में भारत लौटने के बाद डॉ. अम्बेडकर ने अस्पृश्यता के खिलाफ एक सक्रिय आंदोलन शुरू करने का फैसला किया, उन्होंने भारत में जाति व्यवस्था को उखाड़ने के उद्देश्य से, बहिश्रक हितकारिणी सभा की स्थापना की। उक्त अवसर जिला मंत्री राजू दादा, डीसीएफ चेयरमैन धनञ्जय सिंह, भूपेन्द्र पाण्डेय, आमोद सिंह, विनीत शुक्ला, सिद्धार्थ राय, रोहन सिंह, बृजेश सिंह, शुभम मौर्य आदि उपस्थित रहें।
गुरुवार, 3 दिसंबर 2020
*भारतीय जनता पार्टी का मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान की बैठक हुई सम्पन्न*
भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर मण्डल अध्यक्ष, मण्डल प्रभारी और मतदाता प्रमुख की बैठक जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सन्तबख्स सिंह ने बैठक में मतदाता पुनरीक्षण अभियान पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए कहा कि 18 वर्ष आयु पूरा करने वाले युवाओं को वोटर बनाये तथा उनको पार्टी से जोड़ने की अपील करें उन्होंने आगे कहा कि पिछली बार हमारे कई प्रत्याशी बहुत कम अंतर से हारे थे इसलिये अपने कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर कम से कम 25 नये वोटर जोड़े ताकि अपना जो लक्ष्य है प्रत्येक विधानसभा में 10 हजार वोटर नया बनाना है वो पूरा हो जाये। बैठक को अध्यक्षीय भाषण देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 15 जनवरी तक नए मतदाता बनाए जाने हैं। पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता 18 साल पूरा करने वाले युवाओं को फार्म भराकर मतदाता बनवाएं और यह कार्यक्रम मंडल, सेक्टर व बूथ स्तर तक आयोजित कर नए मतदाताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। बैठक का संचालन मतदाता पुनः निरीक्षण अभियान की जिला संयोजक पीयूष गुप्ता ने की और बैठक में जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी, संतोष सिंह, सुरेन्द्र सिंघानिया, अमित श्रीवास्तव, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, राज पटेल, विजय लक्ष्मी साहू, उमाशंकर सिंह, अभय राय, मंडल प्रभारी गण सुरेंद्र प्रताप सिंह, शशि मौर्य, रंजना सिंह, राकेश सिंह, पीयूषवर्धन सिंह, खुशबू सिंह, अंजना श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष गण विनोद शर्मा, बलबीर गौड़, लवकुश सिंह, विनोद मौर्या, अमित श्रीवास्तव, विकास शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, राज केसर पाल, मदन सोनी, नरेंद्र विश्वकर्मा, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्रा, अजय मिश्रा, शैलेश सिंह, चंद्रेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, महेंद्र बिंद, दिलीप शर्मा, वंश बहादुर पाल, रामस्वारथ बिंद, हृदय नारायण शुक्ला, भोला सिंह भीम, मतदाता सूची प्रमुख सत्यम सिंह, सतीश उपाध्याय, सिद्धार्थ सिंह, केशव कुमार तिवारी, खुशीराम मिश्रा, चिंताहरण शर्मा, राजेश गुप्ता, इमरान खान, प्रशांत रंजन सिंह, मनीष गुप्ता, संदीप पाठक, सुशील सोनी, महेंद्र चौहान, शिव प्रकाश चौबे, रमेश चंद्र पाल, अजय जयसवाल, जिला कार्य समिति सदस्य राजकुमार जायसवाल, विनय मिश्र, इन्द्रसेन सिंह, सिद्दार्थ राय, रोहन सिंह, हर्ष मोदनवाल, शुभम मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें यह सूचना हमे आमोद सिंह द्वारा प्राप्त हुई।
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020
*चौहान समाज का कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के साथ चाय पर चर्चा*
जौनपुर स्थित एक होटल में आज शाम पुष्पराज सिंह के अध्यक्षता में चाय पर चर्चा हुआ, बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री दारा सिंह चौहान ने बोलते हुये कहा कि मोदी जी की सरकार बनी है तो अति पिछड़ी जाति के बल पर बना है इसको स्वीकर माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह जी खुद स्वीकर करते है और वही ताकत हमे मल्हनी के चुनाव में भी अति पिछड़ो के बल चुनाव जीतेंगे, जो लोग कहते है कि अति पिछड़ो को तो हम खरीद लेंगे या धमकाकर वोट ले लेंगे उनको मैं इस चाय की चर्चा के माध्यम से बताना चाहता हूं कि पिछड़ा, अति पिछड़ा बिन्द, चौहान, राजभर, मौर्य, प्रजापति, पाल, गोंड, पासी, धोबी, खटीक समाज के लोग गरीब जरूर है, लेकिन स्वाभिमानी है गरीबी में अपना समय बिता लेंगे लेकिन अपना सम्मान नहीं बेचेगा, इसलिए मैं आप लोगों से अपील करना चाहता हूं कि मल्हनी के चुनाव में अति पिछड़ों की महत्वपूर्ण भूमिका है और मैं आप लोगों की तरफ से मल्हनी के प्रत्याशी मनोज सिंह को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अति पिछड़ा समाज भाजपा के साथ खड़ी थी, खड़ी है, और खड़ी रहेगी अगर आप लोग चाह लेंगे तो मल्हनी चुनाव हम लोग भारी मतों से जीतेंगे, उक्त अवसर प्रदेश मंत्री संजय राय, कैबिनेटमंत्री अनिल राजभर, विधानसभा प्रभारी राजकुमार बिन्द, पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा परविंदर चौहान, जय हिंद चौहान, चंदन चौहान, मुकेश चौहान, लोहा सिंह चौहान, राजेश चौहान,रामनिरंजन चौहान, बंटी चौहान, नीरज चौहान, प्रवीण चौहान, सर्जुन चौहान उपस्थित रहें।
बुधवार, 21 अक्टूबर 2020
पण्डित रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर निःशुल्क प्याऊ से पानी पिलाकर प्यासे लोगो को पानी पिलाया गया
पण्डित रामदेव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा बदलापुर चौराहे पर निःशुल्क प्याऊ से पानी पिलाकर प्यासे लोगो को पानी पिलाया गया,जिसमें मुख्य अतिथि मनोज कुमार शर्मा समाज सेवी डॉ महेश कुमार मिश्र यादवेंद्र तिवारी कृष्णा पाठक आदि मौजूद रहे
कोल्हनामऊ के सनबीम स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव
भारतीय जनता पार्टी मल्हनी विधानसभा में आज कोल्हनामऊ के सनबीम स्कूल में कार्यकर्ताओं की बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । बतौर मुख्य अतिथि माननीय सुनील बंसल ने कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी हैं दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और मेरा शौभाग्य है कि दुनिया के सबसे बड़े पार्टी के आप कार्यकर्ता यहां उपस्थित हैं और उनको सम्बोधित करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है, उन्होंने उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि चुनाव जीतने का मूल मंत्र एक ही हैं "बूथ जीतो और चुनाव जीतो" साथियों आज से लग जाओ चुनाव में अगर आप जी जान से लग गये तो कोई ताकत हमें मल्हनी चुनाव जीतने से नहीं रोक सकती, आज जहां पार्टी पहुंची है उसमें आप जैसे कार्यकर्ताओं का बहुत बड़ा योगदान है, आप लोग की परिश्रम से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। आज उत्तर प्रदेश में 36 लाख की फौज कार्यकर्ता के रूप में हमारे पास हैं, और अगर मल्हनी विधानसभा की बात की जाए तो मल्हनी में हमारे पास 8000 कार्यकर्ता है, इतने बड़े कार्यकर्ता है हमारे पास और वोटकटवा कह रहे थे कि भाजपा मल्हनी से चुनाव ही नहीं लड़ेगी। जब हम पहली बार आए थे कार्यकर्ताओ से मिलने तभी हमने कार्यकर्ताओं के सामने कह दिया कि मल्हनी विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी ही लड़ेगी, भारतीय जनता पार्टी ही एक वो पार्टी है जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है बाकी सभी पार्टी कांग्रेस हो, सपा हो, या बसपा हो सभी एक परिवार की पार्टी है प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है, हमारे यहां जेपी नड्डा जी जो इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं वह भी पहले कभी बूथ अध्यक्ष हुआ करते थे, अब हम जिसको भी नेता बनाएंगे अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को ही नेता बनाएंगे, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी जाति विशेष की पार्टी नहीं है बल्कि सर्व समाज की पार्टी हैं, इस अवसर पर उपस्थित चुनाव प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि इतिहास बनाने का अवसर आप लोगों को ऊपरवाला ने दिया है, अगर हम लोग संगठन महामंत्री बंसल जी, जिसका लोहा हिंदुस्तान मानना शुरू कर दिया हैं, उनके कदम पर हम चले तो हमको चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक कर सकता मल्हनी विधानसभा का चुनाव एक रिहर्सल है, अगर आप मल्हनी का चुनाव निकाल लेंगे तो मांनकर चले की 2022 का चुनाव आप के लिए बहुत आसान हो जाएगा और विरोधियों का मनोबल टूट जाएगा इसलिए "हो जाओ तैयार साथियों अभी नहीं तो कभी नहीं"। अतिथि का सम्मान जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने की, कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सुनील तिवारी ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता, अशोक मौर्या, रामसूरत बिंद, जिला मंत्री रविन्द्र सिंह, राज पटेल, अभय राय विजय लक्ष्मी साहू , मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र विश्वकर्मा, शैलेष सिंह, अजय मिश्र, जितेंद्र मिश्र, भूपेश सिंह सहित सभी मण्डल प्रभारी,मण्डल प्रवासी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, सेक्टर प्रवासी, बूथ अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहें।उक्त जानकारी हमे मीडिया प्रभारी आमोद सिंह द्वारा प्राप्त हुई।
मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ मुस्लिम समाज को मिल रहा
जौनपुर।मुस्लिम समुदाय के लिए केंद्र की मोदी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं जिसका लाभ मुस्लिम समाज को मिल रहा है उक्त विचार आज एक होटल में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनोज सिंह के पक्ष में एक मुस्लिम बुद्धजीवी संगोष्ठी में संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों ने केवल भाजपा के नाम पर मुसलमानों को डराने का काम किया है और वोट बैंक की राजनीति किया आज मुस्लिम समाज जागरूक हो गई हैं और खुलकर मोदी सरकार के साथ है इसलिए आज विपक्षी पार्टिया हासिए पर है।
राज्यसभा सांसद सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार ने आज कई मुस्लिम समुदाय के लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना जनधन योजना का लाभ दिलाया बगैर भेदभाव के जिसका उपयोग आज अल्पसंख्यक समुदाय कर रहा है।
उन्होंने कहा कि आज अल्पसंख्यक समुदाय तेजी से भाजपा के साथ जुड़ रहा है।
भाजपा जनता पार्टी देशभको के साथ है उन्होंने मल्हनी की जनता से मनोज सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील किया इसके पूर्व रन्नो में भी एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।
अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद ने कहा कि प्रदेश की भाजपा की योगी सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के मान सम्मान के रक्षा के लिए दृढ़संकल्पित हैं आइए आप सब खुलकर भाजपा का साथ दे भाजपा आपका साथ देगी।
काशी क्षेत्र के अध्यक्ष हाजी अनवार ने भी संबोधित करते हुए भाजपा को जिताने की अपील किया धन्यवाद जिलाध्यक्ष साकिब भाई ने किया संचालन काशी क्षेत्र के महामंत्री यासिर भाई ने किया।उक्त अवशर पर काशी क्षेत्र के कोषाध्यक्ष रूसी भाई ,मोहम्मद ताकि मोहम्मद आसिम अली, मौलाना सकील अब्दुल कलाम प्रधान जावीद सिद्क्की, अजहर गुलाब, नजमी मोहम्मद फैज डॉ अल्लाउद्दीन असदुल्लाह, फैमि रिजवी, कमल जैन मनीष सेठी, बादशाह रिजवी सेखु खान, कमर हुसैन अफसर हुसैन नजर मेहंदी शाहिद खान हुमायू रजा मुराद खा सहनशाह सलमान अब्बास जफर अली, आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहे
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020
कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े,जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े, कमला नंदन महाराज,रानीगंज प्रतापगढ़।
कभी-कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े,जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े, कमला नंदन महाराज,रानीगंज प्रतापगढ़।नगर पंचायत रानीगंज के वार्ड रस्तीपुर में श्री हनुमान मंदिर पर चल रही सात दिवसीय संगीतमयी श्री रामकथा के छठवें दिवस पर,कथाव्यास श्री राजन उपाध्याय कमला नंदन महाराज ने श्री राम,केवट संवाद पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कुछ लोग कभी-कभी अहंकार में आकर कहते हैं,कि मुझको किसी से कोई काम नहीं पड़ेगा,ये उनकी बहुत बड़ी भूल है,अरे इंसान की बात छोड़िए,कभी कभी भगवान को भी भक्तों से काम पड़े,जाना था गंगा पार प्रभु केवट की नाव चढ़े,आगे उन्होंने कहा भगवान श्री राम के मार्ग पर प्रत्येक इंसान मात्र 10 प्रतिशत चलना सीख जाए,उसके घर परिवार,नाथ रिश्तेदार,मित्र यार के यहांँ कभी कोई दिक्कत आ ही नहीं सकती,इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती मीरा गुप्ता,बच्चा मिश्रा अध्यक्ष उपजा,जयेंद्रनाथ उपाध्याय एडवोकेट,सभापति दिवेदी एडवोकेट,आत्म प्रकाश मिश्रा जिला प्रमुख शिवसेना,बी के तिवारी कोल्ड स्टोरेज वाले, इंजीनियर विजय बहादुर यादव, सोनू मिश्रा,चुलबुल मिश्रा एडवोकेट,वीरेंद्र मिश्रा अध्यक्ष अधिवक्ता संघ,चेयरमैन प्रतिनिधि बद्री गुप्ता,विधिक सलाहकार विक्रम सिंह एडवोकेट,आयोजक मंडल के श्री मोतीलाल गुप्ता सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी,रामराज गुप्ता गुड़ वाले,कवित्री श्रीमती मीरा तिवारी,साक्षी तिवारी,श्रीमती मुन्नी देवी,मंजू उपाध्याय,बबलू किराना स्टोर्स,सचिन उपाध्याय, सूरज उपाध्याय छात्र संगठन अध्यक्ष,त्रिलोकीनाथ बेनबंसी,शंकरलाल बेनबंसी,श्यामलाल बेनबंसी,बुद्ध श्रीवास्तव,माथुर गुप्ता,खेमचंद गुप्ता,विमलेश गुप्ता,सुरेश गुप्ता,मनोज गुप्ता,अरविंद गुप्ता,संजय गुप्ता,दीनानाथ शर्मा प्रबंधक मांँ बाराही संगीत महा विद्यालय,बलराम यादव,अंकुर तिवारी,हिमांशु तिवारी, हीराचंद्र,कान्हा तिवारी,रामबाबू पटवा,नीतू जायसवाल,अंकित पटेल,डॉक्टर बी आर प्रजापति,रामचंद्र सोनी,कन्हैया लाल सोनी,विशाल सोनी,नागेंद्र प्रजापति पूर्व प्रधान,अंकित तिवारी,वैभव अध्याय,लालू बादक सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020
विधानसभा क्षेत्र 367 मल्हनी से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश उर्फ़ मंगला मिश्र के समर्थन में न्याय पंचायत चितौड़ी के कई गांव में आज सम्मानित मतदाताओं से की मुलाक़ात
विधानसभा क्षेत्र 367 मल्हनी से कांग्रेस प्रत्याशी राकेश उर्फ़ मंगला मिश्र के समर्थन में न्याय पंचायत चितौड़ी के कई गांव में आज सम्मानित मतदाताओं से मुलाक़ात कर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने का निवेदन किया इस दौरान प्रदेश कांग्रेस द्वारा भेजे गये क्वार्डिनेटर मनीष तिवारी भी मौजूद थे-इन्द्रमणि दूबे
निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर श्रवण कुमार एवं प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में निषाद पार्टी की एक बैठक बुलाई
दिनांक 18 अक्टूबर 2020 दिन रविवार को उत्सव होटल में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ संजय कुमार निषाद जी के निर्देशानुसार निषाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी इंजीनियर श्रवण कुमार एवं प्रांतीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद की अध्यक्षता में निषाद पार्टी की एक बैठक बुलाई गई जिसमें मल्हनी उपचुनाव में भारतीय जनता के प्रत्याशी श्री मनोज कुमार सिंह के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। अवगत हो कि विगत 2019 में निषाद पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन हुआ था। आज भारतीय जनता पार्टी की देश एवं प्रदेश में सरकार है, निषाद समाज को आज तक सभी पार्टिया उपेक्षित रखी थी लेकिन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में निषादों को जो सम्मान मिला वो अकल्पनीय है। निषाद पार्टी पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ है, जौनपुर जिला कमेटी आज से श्री मनोज सिंह जी के समर्थन में प्रचार प्रसार कर भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी को मजबूत करने का कार्य करेगी। इसी उपलक्ष्य में जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह, श्रवण कुमार और बाबूराम निषाद ने संयुक्त प्रेस वार्ता करके मीडिया के माध्यम से सबको सूचित किया गया ।बैठक में प्रेमनारायण निषाद, चंद्रेश निषाद, रंजीत निषाद , संदीप निषाद, राजपथ निषाद, जयप्रकाश निषाद , जालंधर निषाद, हंसराज चौधरी, विजय बिंद, इंद्रजीत निषाद , रमेश चंद बिंद इत्यादि।




