tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

दिवाली के सीजन में चीन निर्मित सामान के बहिष्कार की अपील को लेकर चीन ने भारत को चेतावनी दी है। चीन ने सीधे कहा है कि इस तरह के कदमों से दोनों देश के रिश्ते तो बिगड़ेंगे ही साथ ही चीन की कंपनियों का भारत में निवेश का भी भारी नुकसान होगा। नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास की ओर से बाकायदा बयान जारी कर भारत को चेताया गया है। 

चीन ने जोर देकर कहा है कि इस तरह के बहिष्कार के कदम से उसके निर्यात के कारोबार पर तो कुछ खास ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, बल्कि बिना किसी दूसरे उचित इंतजाम के बायकाट करने से सबसे ज्यादा नुकसान तो भारतीय व्यापारी और ग्राहकों का ही होगा। 

चीनी दूतावास ने भारत को बताया है कि दुनिया भर में चीन अपने सामान का व्यापार करने वाला सबसे बड़ा देश है। चीन ने साल 2015 में 2276.5 अरब डॉलर का सामन निर्यात किया था। भारत कुल चीनी निर्यात का सिर्फ दो फीसदी सामान ही वहां से आयात करता है। इसलिए चीन के सामान के बहिष्कार करने से उसके निर्यात के कारोबार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। 

गुरुवार, 27 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

1. दीपावली से पहले सरकार ने दिया तोहफा, 1 करोड़ से ज्यादा लोगों को डायरेक्ट फायदा

केंद्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्‍ते को दो प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया। दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह तोहफा दिया है। कैबिनेट के फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। महंगाई भत्ता डीए हर सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को साल में दो बार दिया जाता है। जनवरी और जुलाई के माह में केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते की घोषणा करती रही है।

इससे पहले, सरकार ने इस साल की शुरुआत में महंगाई भत्ता मूल वेतन का 6 प्रतिशत बढ़ाकर 125 प्रतिशत कर दिया था। बाद में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने से इसका विलय बेसिक सैलरी में कर दिया गया। डीए बढ़ोतरी जुलाई 2016 से बकाया थी इसलिए बढ़ा हुआ डीए जुलाई से ही लागू होगा।

 

2. हनी ट्रैप के जरिए फंसाते थे BSF और आर्मी के अधिकारी, मजबूर लड़कियों का उठाते थे फायदा

नई दिल्ली. पाक हाई कमीशन से चल रहे जासूसी रैकेट में भारतीय अफसरों को फंसाने के लिए हनी ट्रैप की बात सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, आईएसआई एजेंट महमूद अख्तर और उसके तीन साथी इंडियन आर्म्ड फोर्सेस की जानकारी जुटाने के लिए लड़कियों के जरिए अफसरों को फंसाते थे। अख्तर हासिल की गई डिटेल पाकिस्तानी इंटेलिजेंस एजेंसी तक पहुंचा देता था। दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम इस एंगल की बारीकी से जांच कर रही है। 

- एक सीनियर अफसर ने कहा, ''हनी ट्रैप में फंसे कुछ रिटायर्ड और मौजूदा अफसर बदनामी के डर से मौलाना और सुभाष को सीक्रेट डिटेल देते थे। बीएसएफ के कई अफसरों से मौलाना रमजान के लिंक थे। आईबी ने उन अफसरों को ट्रेस कर लिया है।''

- सूत्रों के मुताबिक,  हनी ट्रैप के लिए मौलाना ऐसी लड़कियों का इस्तेमाल करता था, जो पाकिस्तान जाना चाहती थीं,लेकिन उन्हें वीजा नहीं मिल पाता था। इसका फायदा उठाकर अख्तर के जरिए उनका वीजा बनवाता था।

 

3. अमर सिंह का छलका दर्द, बोले- शादी का एलबम देखें अखिलेश, ये दलाल हर जगह मिलेगा

यूपी में समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह के बीच अमर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई पर इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों इनकार किया और कहा ''यूपी के सीएम के मुंह से 'दलाल' सुनकर आहत हूं। अखिलेश की शादी की कोई भी फोटो ऐसी नहीं हैं जिसमें यह 'दलाल'मौजूद न हो। आप कहें तो शादी का एलबम लाकर दिखा दूं,जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक, सब आए थे।'' 

उन्होंने कहा ''अखिलेश की शादी के लिए जब सब मना कर रहे थे, तब मैंने ही उनको सपोर्ट किया था।'' अमर सिंह ने कहा ''वो (अखिलेश यादव) यह बता दें कि जब वो ऑस्ट्रलिया गया थे तो उनके साथ कौन गया था? तब मुलायम नहीं मैं उनके साथ गया था।" उन्होंने आगे कहा ''मेरी दो जवान बेटियां हैं और अब मैं रामगोपाल की धमकी से डरा हुआ हूं।''

4. अमित शाह ने अखिलेश, शिवपाल और मायावती पर बोला हमला

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पर जमकर हमला बोला। इटावा में आयोजित रैली में शाह ने कानून-व्यवस्‍था के नाम पर बसपा और सपा की सरकारों को घेरा।

शाह ने कहा कि आंकड़े बताते हैं कि बसपा और सपा के शासनकाल में कानून-व्यवस्‍था ज्यादा खराब थी। शाह ने कहा कि पूर्व में उत्तर प्रदेश में जब कल्याण सिंह की सरकार थी तो कानून व्यवस्था का आलम यह था कि गुंडे या तो सलाखों के पीछे थे या फिर भूमिगत हो गये थे। उन्होंने कहा,बहन जी (मायावती) कह रही हैं कि हम कानून व्यवस्था ठीक कर देंगे। बहन जी आपके समय में ही बलात्कार की घटनाओं में 161 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। आपके समय में ही 1100दलितों की हत्या हो गयी थी।

5. पंजाब में AAP के साथ अलायंस पर अड़े सिद्धू,केजरीवाल करेंगे आखिरी फैसला

चंडीगढ़. नवजोत सिंह सिद्धू अपने फ्रंट का पंजाब में आम आदमी पार्टी में विलय नहीं, बल्कि उसके साथ अलायंस करना चाहते हैं। गुरुवार को नई दिल्ली में आवाज-ए-पंजाब फ्रंट के नेताओं ने आप नेता दुर्गेश पाठक के साथ मीटिंग की। बताया जा रहा है कि सिद्धू की ओर से जो मैसेज आप को दिया गया है, उस पर फैसला अरविंद केजरीवाल लेंगे। बताया ये भी जा रहा है कि कांग्रेस की तरफ से सिद्धू को लपकने की कोशिश करने के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से भी ऑफर दिया गया है। ऑफर में सिद्धू को उप-मुख्यमंत्री का पद और पांच विधानसभा सीटें देने की पेशकश की गई है।

6. टाटा ग्रुप का पलटवार, कहा- भरोसा कायम नहीं रख पाए साइरस मिस्त्री

टाटा ग्रुप से चेयरमैन साइरस मिस्त्री को हटाने के बाद शुरू हुई बवाल थमता हुआ नजर नहीं आ रहा. पहले साइरस मिस्त्री ने ईमेल भेजकर कंपनी पर कई आरोप लगाए और फैसलों के पीछे दखलअंदाजी का आरोप लगाकर अरबों के घाटे की आशंका जताई. इसके बाद गुरुवार को टाटा सन्स ने अपनी सफाई पेश की और साइरस मिस्त्री पर ताबड़तोड़ आरोप लगा दिए.

टाटा ग्रुप की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि साइरस मिस्त्री को फैसले लेने और काम करने में पूरी छूट थी. कहा गया है कि साइरस मिस्त्री ने एक गोपनीय पत्र को सार्वजनिक किया जोकि गरिमापूर्ण तरीका नहीं था. इस पत्राचार में टाटा समूह के कारोबार को लेकर आधारहीन तथ्य रखे गए हैं. इसके साथ ही टाटा सन्स बोर्ड, समूह की कई कंपनियों और सम्मानित लोगों के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाए गए हैं.

 

7. PoK में फिर सड़क पर उतरे लोग: लगाए आजादी के नारे, पाकिस्तानी फौज हटाने की मांग

मुजफ्फराबाद। पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में फिर पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगे। गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ आजादी के नारे लगाए और पाक फौज को वहां से हटाने की मांग की। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर डंडे बरसाए। पीओके में प्रदर्शनकारियों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "हम आजादी चाहते हैं। पाकिस्तान को यहां से अपनी फौज हटानी चाहिए। हम इसे और बर्दाश्त नहीं कर सकते।" लोगों ने ये भी कहा, "पाकिस्तान अपने को संभाल नहीं पा रहा। नवाज शरीफ दुनिया के जिस कोने में जाता है, राहिल शरीफ का साया उसके साथ होता है।" प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर डंडे बरसाए।

 

8. भूकंप के झटकों ने इटली को दहलाया, पुरानी इमारतों को पहुंचा नुकसान

इटली. अगस्‍त में भूकंप की त्रासदी झेल चुका इटली बुधवार देर रात एक बार फिर से दहल उठा. रिक्‍टर स्‍केल पर 5.5 की तीव्रता वाले भूकंप ने लोगों के मन में फिर दहशत भर दी. हालांकि इसमें अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है लेकिन सूचना है कि कुछ पुरानी इमारतों को नुकसान पहुंचा है वहीं दो लोग घायल हुए हैं. इससे दो महीने पहले ही मध्य इटली में आए एक शक्तिशाली भूकंप में दर्जनों गांव तबाह हो गए थे, जिसमें करीब 300 लोग मारे गए थे. वहीं, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, इटली के पेरुगिया में 6.4 तीव्रता के भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया. इटली का राजधानी रोम के उत्तर में जोरदार भूकंप के झटके आए. भूकंप का केंद्र रोम के उत्तर में 80 किमी दूर रहा. खबरों को मुताबिक, रोम की पुरानी इमारतें इन झटकों में झूलती सी मालूम हुईं.

 

9. BCCI ने बना लिया है महेन्द्र सिंह धोनी की विदाई का प्लान!

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में धोनी खुद ऊपर बल्लेबाजी करने आये थे, जबकि इससे पहले तक धोनी टीम के लिए एक फिनिशर की भूमिका अदा कर रहे थे. यह बात मैच के अंत में उन्होंने बोली भी कि अब वह ऊपरी क्रम में खेलने आया करेंगे और दूसरे खिलाड़ियों को फिनिशर की भूमिका निभानी होगी. इससे साफ़ हो जाता है कि धोनी अब अधिक से अधिक रन बनाना चाहते हैं.

करियर के अंतिम पड़ाव पर धोनी पहले की तरह ही खुलकर खेलने का आनंद लेना चाहते हैं. कुछ यही प्लान अब बीसीसीआई का भी है. वह धोनी को अधिक से अधिक शतक बनाकर विदाई दिलवाना चाहते हैं. अभी तक धोनी नीचे खेलने आते थे और इसकी वजह से वह बस मैच खत्म कर पाते थे. लेकिन अब धोनी को बता दिया गया है कि वह खुलकर खेलें और अपनी रनों की संख्या को तेजी से बढायें.

 

10. भारत के लिए अच्छी खबर: लैंगिक समानता में लगाई 21 पायदान की छलांग

नई दिल्ली। लैंगिक समानता के मामले में पिछले साल की तुलना में 21 स्थानों की बढ़त हासिल करने के बावजूद भारत को वैश्विक स्तर पर बेहद पिछड़ा यानी 87वां स्थान मिला है। भारत को मिली बढ़त मुख्यतः शिक्षा में हुई प्रगति के कारण है। इस सूची में आइसलैंड शीर्ष पर है। जिनेवा के विश्व आर्थिक मंच 'डब्ल्यूईएफ' द्वारा तैयार किए गए वैश्विक लैंगिक अंतर सूचकांक में भारत को 108वीं रैंक मिली है। भारत में इस साल लैंगिक अंतर में दो प्रतिशत की कमी आई है। वैश्विक आर्थिक मंच द्वारा आंके गए चार क्षेत्रों में ये अंतर 68 प्रतिशत का है। ये चार क्षेत्र हैं, अर्थव्यवस्था, शिक्षा,स्वास्थ्य और राजनीतिक प्रतिनिधित्व।

तीखी आवाज़

https://youtu.be/xEApAsXll2U

तीखी आवाज़

डेंगू के प्रकोप से जनता त्रस्त स्वास्थ्य विभाग मस्त ---

   जलालपुर ---  क्षेत्र के भाऊपुर ग्राम मे डेंगू के प्रकोप से इस समय  लगभग ६ लोग पीडित है। जिनमे बसन्ती देवी पत्नी रायसाहब चौहान को लगभग पिछले एक हफ्ते से तबीयत खराब होने पर त्रिलोचन महादेव के  महादेव अस्पताल मे उपचार हेतु ले  गये । जहाँ डेंगू का पता चलने पर इन्हें  वाराणसी जमुना सेवा सदन शिवपुर रेफर कर दिया गया।नीतू देवी पत्नी नन्दकिशोर को  जौनपुर डाक्टर कमलेश यादव के यहाँ से हालत मे सुधार न होते देख वाराणसी दीर्घायु ट्रामा सेन्टर पहडिया अाशापुर रेफर किया गया । वहाँ पर अब मरीज   के हालात मे थोडा सुधार है।इसी क्रम मे इन्दू देवी पत्नी अवतार चौहान पिछले कुछ दिनो से डा.हिमांचल मिश्रा महादेव अस्पताल मे एडमिट थी । जहाँ डेंगू का पता चलने पर इन्हें जमुना सेवा सदन शिवपुर रेफर किया गया । डेंगू का प्रकोप भाऊपुर चौहान बस्ती मे  कुछ अधिक पाया गया । सभी मरीजों का  इलाज  वाराणसी के अस्पतालों  मे चल रहा है । डेंगू के  प्रकोप से क्षेत्र के प्रधानपुर , भाऊपुर , कुशांव , बीबनमऊ , खरकपुर , मोजरा ,  लोहगाजर , छातीडीह , छत्रियपुर समेत दर्जनों गाँव प्रभावित हो रहे हैं । डेंगू के साथ साथ मलेरिया टायफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है ।  इस प्रकोप से सिर्फ गाँव ही नही पूरा क्षेत्र ग्रसित है । परन्तु स्वास्थ महकमा को कोई मतलब नहीं है ।  सुरक्षात्मक कार्यवाही में अभी तक क्षेत्र के किसी भी गाँव में ना फागिंग किया जा रहा है  ना ही पानी के लिए ब्लीचींग का प्रयोग  हो रहा है । स्वास्थ विभाग के इस लचर रवैये से आम जनमानस त्रस्त है ।

तीखी आवाज़

उच्चको ने कार से उड़ाये बैग मे रखे 37000 रूपये ।
जौनपुर /सिकरारा।
जी हाँ अभी तक उच्चके ,चोर सिर्फ़ बाइक की डिग्गी तोड़ कर या बैग से पैसे उड़ाते थे पर अब इन उच्चको ने अपना दायरा बढ़ा दिया है अब यह चार पहिया वाहन से भी पैसे उड़ाने की क्षमता रखते है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर कोतवाली क्षेत्र के नईगंज निवासी राजेश अस्थाना मिलन मैरिज हाल के मालिक अपने मित्र अमरनाथ यादव निवासी रेठी थाना सिकरारा के यहाँ कल  चार पहिया वाहन से अपने कुछ मित्रों के साथ तेरही के भोज मे गये थे।उन्होने अपने साथ एक बैग मे 37000 रूपये तथा बैंक के कुछ कागजात रखा था।वो अपनी बैग गाड़ी मे ही छोड़ कर गाड़ी लाक करके चले गये।जब वो वापस लौटे तो वाहन का फाटक खुला देख दंग रह गये।और उनका पैसो से भरा बैग भी गायब था।उन्होने इसकी जानकारी तत्काल स्थानीय थाना सिकरारा पर दी।पुलिस सूचना के आधार पर जाँच मे जुटी हुई थी की आज सवेरे बैग एक खेत मे पड़ा मिला परन्तु बैग मे पैसे नही थे।
वही पीड़ित ने इसकी जानकारी प्रशासन के उच्च अधिकारीयो को भी कर दी है।उधर इस घटना से रेठी गाँव निवासी क्षुब्ध हैं।और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे है।

तीखी आवाज़

सराय पोख्ता डाकघर मे लगी आग से लाखो का सामान व सरकारी दस्तावेज जला

जौनपुर ।  थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित सराय पोख्ता मे चल रहे पोष्ट आफिस मे बीती रात सार्टसरकिट से लगी आग से लाखो रूपये की सम्पत्ति एवं सरकारी अभिलेख जल कर राख हो गये है ।आग लगभग 11.30 बजे रात्रि को लगी थी । आसपास के लोगो की सूचना पर बिभाग के डाक अधीक्षक प्रभाकर त्रिपाठी सहित पोष्टमास्टर फूलचन्द भारतीय एवं अन्य पोष्टल कर्मी पहुंच तथा मुहल्ले के लोगो के साथ मिल कर आग बुझाया । खबर है कि पुलिस के 100 नं० को लोग फोन मिलाते रहे कोई फोन नही रिसीब किया और अग्नि शमन के लोग आग बुझ जाने के बाद सूचना दिये जाने के एक घन्टे बाद घटना स्थल पर पहुंचे ।यह है पुलिस की तत्परता जब प्रदेश सरकार के मुखिया का दावा है कि 100नं० पर सूचना किसी भी समय दिये जाने पर मात्र 10 मिनट के अन्दर पुलिस मौके पर हाजिर मिलेगी । एक घन्टे बाद जागी पुलिस डाक बिभाग के अधिकारियों पर रोब गालिब.करना नही भूली ये है पुलिस का खेल ।
इस आगजनी की घटना मे कंप्यूटर की पूरी मशीन  उपभोक्ताओ के पासबुक एवं अन्य सरकारी अभिलेख जल गये है । अनुमान है लाखो का सामान जल गया है ।

तीखी आवाज़

भ्रष्टाचारी बाबू ने संभाली कमान बेसिक शिक्षा मे लूट का खेल चालू

जौनपुर । बेसिक शिक्षा बिभाग का नासूर एवं शिक्षको तथा आम लोगो का शोषण करने वाला बाबू बिजय शंकर पुन: बिभाग मे वापस लोट चुका है और लूट पाट का खेल शुरू कर दिया है ।इसकी सूचना जिला प्रशासन को भी हो गयी है लेकिन वह भी खामोश नजर आ रहे है । प्रशासन की खामोशी उसे सवालो के कटघरे मे खड़ी कर रही है । यहां बता दें कि बिभाग के इस दलाल बाबू को उसके कृत्यो से नाराज जिले के शीर्ष अधिकारी ने उसे आफिस से हटा दिया था जितने दिन यह कथित दलाल बाबू नही था पूरा बिभाग शिक्षक छात्र एवं अन्य कर्मचारी गण सकून महसूस किये लेकिन पुन: बाबू के वापसी के बाद कार्यालय मे दलाली की बू आने लगी है । शिक्षको बिद्यालयो पर स्थानान्तरित करने कराने के नाम पर अब 30 से35हजार रू०  की बोली लगने लगी है । बाबू इतना ढीठ हो गया है कि उसका कोई पुरसाहाल नही है । सूत्र की माने तो वह कहता है लोग हटाते रहे मै पुन: आ गया कोई मेरा कुछ नही कर सकता एक नेता पटा लिया है ।
खबर है नये बेसिक शिक्षा अधिकारी सज्जन ब्यक्ति है ।लेकिन इस दलाल के झांसे मे आ गये है ।और बिजय के नाम की कसीदे पढ़ने लगे है ।यदि प्रशासन इधर ध्यान नही दिया तो पुन: बेसिक शिक्षा बिभाग आकंठ भ्रष्टाचार की गोद मे समा जायेगा ।

तीखी आवाज़

*💥दुनिया का हर तीसरा डीवीडी मेड इन चाइना, पटाखों सें ज्यादा चीन से इतना कुछ मंगाता है भारत, जानिए*

नई दिल्ली: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक और व्हाट्सअप पर बीते दिनों चाइनीज सामान के बहिष्कार का आह्वान किया गया। चाइनीज सामान के बहिष्कार के पीछे मंशा चीनी अर्थव्यवस्था को झटका देने की थी। लेकिन इस बड़े शोर के बीच आपके लिए यह जान लेना जरूर है कि चीन की भारत में पैठ पटाखों से कहीं ज्यादा गहरी और व्यापक है।

*पटाखों से ज्यादा चीन से इन चीजों का आयात करता है भारत:*

चीन के पटाखों को लेकर भारत में बीते दिनों जिस स्तर पर विरोध हुआ और अब भी जारी है, उससे पहले यह जान लेना जरूरी है कि चीन से भारत के भीतर आने वाले पटाखों का कारोबार हद से हद तक 10 लाख डॉलर का ही है। भारत का चीन के साथ पटाखों से बड़ा कारोबार अन्य चीजों का है। विदेश व्यापार के आंकड़ों के मुताबिक, चीन से भारत का सबसे बड़ा आयात इलेक्ट्रॉनिक्स (20 अरब डॉलर), न्यूक्लियर रिएक्टर और मशीनरी (10.5 अरब डॉलर), केमिकल्स (6 अरब डॉलर), फर्टिलाइजर्स (3.2 अरब डॉलर), स्टील (2.3 अरब डॉलर) का है। वित्त वर्ष 2015-16 में भारत ने चीन से 61 अरब डॉलर का आयात किया जिसमें शीर्ष दस आयात का हिस्सा 48 अरब डॉलर था।

जानकारी के मुताबिक भारत अमेरिका, यूएई और सऊदी अरब से भी बड़ी मात्रा में सामान आयात करता है लेकिन चीन से होने वाला आयात इन तीनों देशों से काफी ज्यादा है। आंकड़ों से समझिए कि दुनिया को 2 ट्रिलियन डॉलर से अधिक के चीनी निर्यात में भारत का हिस्सा तीन फीसदी से भी कम है।

*चीन को क्यों कहते हैं दुनिया की फैक्ट्री:*

चीन में उत्पादन इतने बड़े स्तर पर होता है कि उसे दुनिया की फैक्ट्री कहा जाता है। इस बात का अंदाजा आप नीचे दिए गए आंकड़ों से लगा सकते हैं। चाइनीज सामान के विरोध से पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि चीन क्या कुछ नहीं बनाता है। चीन दुनिया के आधे से अधिक पर्सनल कंप्यूटर, दो तिहाई डीवीडी, अवन, खिलौने बनाता है। ऐसे में मेड इन चाइना का ठप्पा भारत जैसे बाजार के लिए किसी कड़वी हकीकत से कम नहीं है। चीनी जलवे को ग्लोबल अर्थव्यवस्था के ऐसे बदलावों ने गढ़ा है जिन्हें रोक पाना शायद किसी के बस में नहीं था।

*मजेदार फैक्ट्स:*

•भारत का बाजार इस हकीकत को अच्छे से जानता है कि चीन अपने उत्पाद की कीमतें 40 फीसदा तक कम कर सकता है।
•साल 2011 का आंकड़ा बताता है कि भारत के टेलीकॉम आयात में चीन का हिस्सा 62 फीसदी है।
•चीन दुनिया का सबसे बड़ा बल्क ड्रग (दवा) निर्माता भी है।
•बिजली संयंत्र और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के लिए भारत के अधिकांश सामान की जरूरत चीन से पूरी होती है।

बुधवार, 26 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

जौनपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुका रंगदारी और हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने किया खुलाशा

 जौनपुर। जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र के बड़ेरी गाँव में बेख़ौफ़ बदमाशों ने बीते आठ अक्टूबर को शराब व्यवसायी से रंगदारी मांगी और दो बार असलहों से हमला कर घायल कर दिया था, जो जौनपुर पुलिस के लिए सिरदर्द बने चुके थे जो पच्चास लाख की रंगदारी मांग रहे थे और न देने पर देख लेने की धमकी भी दे रहे थे , पुलिस ने इस घटना का खुलाशा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास तीन असलहे और दो बाइक को बरामद कर जेल भेज दिया, पुलिस इस घटना में इतना बैकफुट पर नजर आ रही थी की पुलिस ने पीड़ित के आवास पर एक प्लाटून पीएसी और आधा दर्जन सिपाही की तैनाती शराब व्यवसायी के घर पर की थी।

उक्त मामले का खुलाशा पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने आज मनोरंजन कक्ष में पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान की है।

बता दें कि बीते आठ अक्टूबर को बेख़ौफ़ बदमाशों ने शराब व्यवसायी से रंगदारी मांगी और दो बार असलहों से हमला कर घायल कर दिया था, जिनका इलाज अभी भी वाराणसी में चल रहा है। इस घटना से पूरा परिवार करीब अठ्ठारह दिनों तक दहशत के साये में जीने को मजबूर थे जिनकी सुरक्षा के लिए एसपी अतुल सक्सेना ने एक प्लाटून पीएसी और आधा दर्जन कांस्टेबल की तैनाती की थी, इस घटना से पूरे क्षेत्र में दशहत का माहौल व्याप्त था और बदमाशो के हौसले बुलन्द थे। 

इस घटना का खुलाशा करना पुलिस के लिए बड़ा चैलेंज था क्योकि अपराधियो ने पुलिस के तैनाती के बाद भी घर कुछ ही दुरी पर पेट्रोल पम्प संचालक को गोली मार दी थी और तोड़ फोड़ भी किया था और सीसीटीवी के डीवीआर को भी अपने साथ उठा ले गये थे।   
आरोपी ने बताया की घटना की रात आधा दर्जन साथियों के साथ पेट्रोल पंप पर पहुचा और कई लोगों को मारा पिटा और पेट्रोल पम्प में तोड़फोड़ किया और पम्प के मैनेजर को गोली मार दिया और इस घटना का मास्टर माईंड सोनू सिंह और गगन का नाम बताया, जिनके लिए सभी काम करते है।

तीखी आवाज़

.

शामली उत्तर प्रदेश

12 साल की बच्ची को जमीन में गाड़ा सिर्फ सिर रखा बाहर

शामली. यूपी के शामली जिले में एक 12 साल की बच्ची को परिजनों ने घर के आंगन में ही गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया। बच्ची का केवल मुंह जमीन से बाहर रखा गया, ताकि वह सांस ले सके। इसके बाद में जब बच्ची की हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर अस्पताल भागे। ऐसा करने के पीछे अंधविश्‍वास थी वजह

- 12 साल की मासूम मुस्‍कान घर की छत पर बच्चों के साथ छत पर खेल रही थी।
- छत के ऊपर जा रही बिजली की हाईटेंशन लाइन से वह झुलस गई।
- कस्‍बे के मोहल्ला बिजलीघर रोड पर यह घटना मंगलवार को दोपहर बाद हुई।
- यहां रहने वाले मेहरबान के घर उसकी बहन फरीदा अपनी 12 वर्ष की बेटी मुस्कान के साथ आयी हुई थी।
अंधविश्‍वास में अस्पताल न ले जाकर मिट्टी में दबाया
- मुस्कान को जब करंट से झुलसे देखा तो परिजन उसे लेकर अस्पताल ले जाने लगे।
- इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों ने राय दी कि इसके शरीर को मिट्टी में दबा दो जलन कम हो जाएगी।
- जिसके बाद परिजनों ने अंधविश्वास को मानते हुए मुस्कान का शरीर मिट्टी में दबा दिया।
- उसका केवल चेहरा ही मिट्टी से बाहर रखा ताकि वह सांस ले सके।
- हालत बिगड़ने परिजन मुस्कान को लेकर पहले सीएचसी पहुंचे।
- जहां से डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

घर के ऊपर से गुजर रही है हाईटेंशन लाइन
- स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है।
- कई बार पहले भी हादसे हो चुके हैं। अधिकारियों को इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत कर चुके हैं।
- अधिकारी आश्वासन तो देते हैं कि उनके घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन हट जाएगी, लेकिन हटाइ नहीं जा रही।
- इस घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग के प्रति रोष जाहिर किया।
उच्‍च अधिकारियों की स्‍वीकृत मिलने के बाद हटेगी लाइन: बिजली विभाग
- वहीं स्थानीय बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि इस संबंध में उच्च अधिकारियों को पत्र लिखित कर अवगत कराया गया है।
- वहां से स्वीकृति मिलने पर लाइन को हटाने का कार्य शुरू किया जा सकेगा।