tikhiawaz24.in

शनिवार, 29 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार


लखनऊ-राजधानी में पेट्रोल चोरी मामले पर पेट्रोलियम मंत्री का ट्वीट,पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर यूपी STF को दी बधाई,दोषी पाए जाने वालों पर मंत्रालय करेगा सख्त कार्रवाई-धर्मेंद्र प्रधान

मेरठ-महिला थाने में हुई युवक-युवती की शादी,प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ दी थी तहरीर,पुलिस ने थाने में प्रेमी-प्रेमिका की करायी शादी,शहर के महिला थाने में संपन्न हुआ विवाद 

बागपत-बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,बाइक सवार 3 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,शहर कोतवाली क्षेत्र के पुराने कस्बे की घटना

देवरिया-कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे देवरिया,आज जिले के कई कार्यक्रमों में कृषि मंत्री करेंगे शिरकत,सुबह स्टेडियम पहुंचकर व्यवस्था का लिया जायजा 

देवरिया-बच्ची के साथ युवक ने किया दुष्कर्म,परिजनों ने दी तहरीर,आरोपी फरार,रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का मामला 

झांसी-केंद्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची झांसी,पासपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन करेंगी केंद्रीय मंत्री,प्रधान डाकघर में होगा कार्यक्रम का आयोजन

देवरिया-संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत,पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका,बघौच घाट थाना क्षेत्र के हरिमहुआ गांव की घटना 

मथुरा-अक्षय तृतीया पर्व पर बांके बिहारी के होंगे चरण दर्शन,लाखों श्रद्धालु आज बांके बिहारी के करेंगे दर्शन,अक्षय तृतीया पर बांके बिहारी को लगाया जाता है चंदन का लेप,प्राचीन काल से चंदन का लेप लगाने की चल रही परम्परा,वृंदावन को 16 सेक्टर,8 जोन में बांटा गया 

मथुरा-ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पहुंचे मथुरा,10 बजे 220 केवी बिजली घर का करेंगे लोकार्पण,छाता क्षेत्र के अलवाई में करेंगे लोकार्पण 

अमेठी-अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दम्पति को मारी टक्कर,पति की मौत,पत्नी और बेटा घायल,हायर सेंटर रेफर,मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के दर्जीपुर गांव की घटना,इलाज के दौरान अस्पताल में पत्नी की भी मौत

आजमगढ़-विवाद में बोलरो सवार ने युवक को मारी गोली,गोली लगने से युवक की मौत,पुलिस जांच में जुटी,बोलरो,बाइक की टक्कर के बाद हुआ था विवाद,मुबारकपुर थाना क्षेत्र की घटना 

आजमगढ़-पैसों के अभाव में इलाज ना होने से गरीब की मौत,परिवार पर भरण पोषण का संकट,लीवर इन्फेक्शन से बुरी तरह से था पीड़ित,जहानागंज थाना क्षेत्र के पटहुवा गांव का मामला

मुजफ्फरनगर-अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई,2 की मौके पर मौत,3 गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,एक मेरठ रेफर किया गया,छपार थाना क्षेत्र के एनएच 58 हाइवे पर हुआ हादसा

कानपुर देहात-दबंगों ने घर में घुसकर परिवार को लाठी डंड़ों से पीटा,पीड़ित परिवार ने दबंगों के खिलाफ पुलिस को दी तहरीर,रसूलाबाद थाना क्षेत्र के हजरी इलाके की घटना

मेरठ-महिला ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,नशीली दवाई ख़िलाकर बनाया महिला का वीडियो,पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार,मेरठ के कंखरखेड़ा थाना क्षेत्र का मामला

मेरठ-पति के तलाक देने पर महिला ने किया आग लगाने का प्रयास,स्थानीय लोगों ने महिला को बचाया,पति फरार,महिला के जेठ को पुलिस ने हिरासत में लिया,भावनपुर थाना क्षेत्र के जेई गांव का मामला 

मेरठ-महिला ने युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप,डीआईजी के आदेश के बाद आरोपी पर मुकदमा दर्ज,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहनपुरी का मामला

मेरठ-हत्या के मामले में मेरठ पहुंची मुम्बई पुलिस,मृतक के शव कब्र से निकाल कर हो सकता है पीएम,मुम्बई पुलिस ने पुलिस और प्रशासन से की मुलाकात,मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र का मामला

मुरादाबाद-तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी,कार सवार दम्पति समेत 2 बच्चे भी हुए घायल,कांठ थाना क्षेत्र के सहसपुर क्षेत्र की घटना

रायबरेली-गृह कलह में पति ने पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला,महिला की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर,लालगंज कोतवाली के शुभवांपुर गांव की घटना

प्रतापगढ़-शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में 6 लोग घायल,गंभीर हालत में सभी को इलाहाबाद रेफर किया गया,लालगंज थाना क्षेत्र के रमई का पुरवा की घटना

आजमगढ़-धार्मिक स्थल के पास DJ बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट,तनाव के चलते मौके पर पुलिस फोर्स तैनात,निजामाबाद थाना क्षेत्र असगड़ा मुस्तफाबाद मामला

आजमगढ़-15 दिनों से लापता छात्रा का नहीं लगा कोई सुराग,घर से सहेली को मिलने निकली थी छात्रा,मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हैदराबाद मोहल्ले का मामला

फैजाबाद-7 डीएसपी के कार्यक्षेत्र में फेरबदल,2 थानाध्यक्ष के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव,एसएसपी अनंत देव ने किया फेरबदल,दयाशंकर सिंह अयोध्या के नए डीएसपी बनें

हाथरस-तेज़ रफ़्तार बाइक भूसे की गाड़ी से टकराई,1 युवक की मौत,दूसरे की हालत गंभीर,अलीगढ़ रेफर,शादी समारोह से घर आ रहे थे बाइक सवार युवक,हसायन थाना क्षेत्र के सलेमपुर के पास की घटना

मथुरा-ट्रैक्टर-ट्रक की टक्कर में ट्रैक्टर सवार तीन लोग घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,सुरीर थाना क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे की घटना

स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर में 17 बच्चे घायल

जिले के जमानिया तहसील मुख्यालय पर एक पेट्रोल पंप के निकट आज एक स्कूल वैन और ट्रक के बीच टक्कर में 17 बच्चे घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि तीन बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया है।

पुलिस के मुताबिक जमानिया रेलवे स्टेशन के पास बरुइन स्थित ‘ग्लोबल पब्लिक स्कूल’ की अपराहन छुट्टी होने के बाद स्कूल के वाहन से बच्चे घर जा रहे थे। तलाशपुर पेट्रोल पंप के निकट वैन चालक ने ओवरटेक कर गाड़ी आगे निकालने की कोशिश की जिस कारण सामने से आ रहे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

पुलिस ने बताया कि टक्कर के बाद ट्रक चालक और खलासी दोनों फरार हो गये।

24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आज झुलसाने वाली धूप रही, मगर अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर इससे राहत मिलने की उम्मीद है। आंचलिक मौसम केन्द्र की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश हुई। इस दौरान गोरखपुर तथा वाराणसी में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। गोरखपुर मण्डल में रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी रिकार्ड की गयी। पिछले 24 घंटे के दौरान फैजाबाद मण्डल में रात के तापमान में गिरावट आयी। इलाहाबाद मण्डल में यह सामान्य से कम रहा। इस अवधि में बांदा 42. 6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अगले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। प्रदेश में कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी चलने का भी अनुमान है।

जौनपुर में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों और अस्पताल प्रभारियो के साथ समीक्षा बैठक

सूबे के चिकित्सा एवं स्वास्थ मंत्री सिध्दार्थ नाथ सिंह ने आज जौनपुर में स्वास्थ विभाग के अधिकारियों और अस्पताल प्रभारियो के साथ समीक्षा बैठक किया। समीक्षा में चिकित्सको और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी सामने आयी है। उन्होने इस इसका ठीकरा पूर्व की सरकार पर फोड़ते हुए कहा कि पिछली सरकार प्राईवेट अस्पतालो को बढ़ावा देने के लिए सरकारी अस्पतालो में डाक्टरो और पैरा मेडिकल की भर्ती ही नही किया। स्वास्थ मंत्री ने कहा कि प्रदेश में सात हजार डाक्टरो 22 सौ चालीस पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी है। अब मेरी सरकार इसे सुधारने के लिए अस्पतालो में शाम को भी ओपीडी की व्यवस्था करने को निर्णय लिया है। शाम को मरीजो का इलाज करने वाले चिकित्सक को अलग से भुगतान किया जायेगा। जिसके कारण जहां मरीजो का इलाज बेहतर ढंग से किया जायेगा वही शाम को सरकारी डाक्टरो द्वारा की जाने वाली पैक्टिस पर लगाम लगेगी। 
सिध्दार्थ नाथ ने बताया कि मरीजो की जान बचाने के लिए प्राईवेट डाक्टरो का भी सहयोग लेने की योजना चल रही है। हम लोगो द्वारा हर प्राईवेट नर्सिगं होम के डाक्टरो से कहा गया है कम से कम एक सप्ताह में चार घंटे वे सरकारी अस्पतालो मे मरीजो का इलाज करे। इसके लिए उन्हे पैसा भी दिया जायेगा। 
स्वास्थ मंत्री ने कहा जल्द ही जौनपुर जिला अस्पताल में आ सी यू वेंटिलेटर एम आर आई और सीटी स्कैन मशीने लगायी जायेगी। साथ ही हर जिला मुख्यालय पर मोबाईल सेवा प्रदान किया जायेगा। इस सेवा से मरीज घर बैठे अपना इलाज करा सकता है। इस योजना के तहत मोबाईल पर फोन करके डाक्टर से अपना मर्ज बताकर इलाज करा सकता है। जरूरत पड़ने पर घर जाकर यह टीम खून की जांच करके आधे घंटे में रिर्पोट दे देगी। मर्ज के हिसाब से डाक्टर दवा देगे। 
डाक्टरो की साठ गाठ से इलाज के नाम पर अस्पतालो में ऐश करने वाले कैदियो की पड़ताल की जा रही है। ऐसे में जो दोषी पाया जायेेगा उसे बख्शा नही जायेगा।

शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

तेल मशीन के नीचे चिप लगाकर चोरी किया जाता था


लखनऊ में एसटीएफ के पेट्रोल पंपों पर छापे के दौरान तेल चोरी का मामला सामने आया है. इसके तहत 7 पेट्रोल पंपों पर छापा मारा गया था, इन पंपों पर कम पेट्रोल देने का आरोप था. यह तेल मशीन के नीचे चिप लगाकर चोरी किया जाता था, जिससे एक दिन में लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक की धांधली होती थी. धोखाधड़ी सामने आने के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया गया है.
एसटीएफ ने छापे मारकर कई मशीनें सील कर दी हैं, कार्रवाई के दौरान जिला प्रशासन, सप्लाई विभाग, तेल कंपनियों के प्रतिनिधित्व व कई आला अफसर मौजूद थे. छापेमारी के दौरान सभी पेट्रोल पंपों से कई चिप और रिमोट बरामद किये गये. एसटीएफ ने यह कार्रवाई ग्राहकों की शिकायत के बाद की है.
1 हजार पेट्रोल पंप पर लगाई चिप
पकड़े गये आरोपी ने एसटीएफ को बताया कि उन्होंने 1 हजार से भी ज्यादा पेट्रोल पंपों पर चिप लगाई है, जिसके जरिये यह चोरी की जा सकती है. उत्तर प्रदेश के अलावा यह धंधा देश के कई और बड़े राज्यों में भी चल रहा है. एसटीएफ के एसएसपी अमित पाठक के अनुसार, पेट्रोल कम देने के मामले में एक बड़े गैंग का हाथ हो सकता है जो कि देशभर में एक्टिव है.एसटीएफ ने इस मामले में गैंग से जुड़े राजेंद्र नामक शख्स को गिरफ्तार किया है, यह छापा एसटीएफ की 7 टीमों ने किया.
बताया जा रहा है कि एक पेट्रोल पंप पर इस गैंग के कई लोग शामिल रहते थे. जिसमें से एक पेट्रोल डालने पर, दूसरा उसे रिमोट के जरिये चिप को चालू करने पर रहता था.

मुख्यमंत्री इस दौरान उनके आफिस में लैंडलाइन पर फोन कर सकते हैं

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अधिकारियों को चेताया है कि सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक उन्हें कार्यालय में हर हाल में उपस्थित रहना होगा और स्वयं मुख्यमंत्री इस दौरान उनके आफिस में लैंडलाइन पर फोन कर सकते हैं। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने आज कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अधिकारी कामकाज और कानून-व्घ्यवस्था दुरुस्त करने के लिहाज से दफ्तर में पूरा समय दें। मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बीच किसी भी वक्त किसी भी अधिकारी को उनके ऑफिस के लैंडलाइन में भी फोन कर सकते हैं।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘यदि अधिकारी इस दौरान अपने ऑफिस में नहीं मिले तो उनको बाहर या फील्ड में जाने के बारे में वाजिब कारण बताना होगा, अन्यथा उनको दंडित किया जा सकता है।’’ उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी गांवों में शाम सात से सुबह सात बजे तक बिजली देने का निर्देश दिया गया है। ओलावृष्टि और आंधी आने पर यदि बिजली के तार टूटे तो उनको दुरुस्त करना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया कि सभी नगर आयुक्तों और जिलाधिकारियों को शहरों के साथ-साथ विशेष रूप से गांवों में स्वच्छता अभियान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया है।

मंत्री ने कहा कि पानी बचाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। इसके अलावा महानगरों को प्लास्टिक के उपयोग से मुक्त करें। आने वाले समय में बारिश होगी, ऐसे में जलभराव न हो, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। सबसे ज्यादा चूंकि प्लास्टिक की वजह से रूकावट होती है इसलिए प्लास्टिक के लिए एक अभियान चलाना चाहिए। शर्मा ने अगले सौ दिन के लिए योगी सरकार की योजनाओं का उल्ले

शिव पाल यादव ने शहीदों को शहादत पर दी श्रधांजलि

प्रतापगढ़। शिवपाल यादव का बयान--अखिलेश यादव के नेतृत्व में लोकसभा में 5 सीटें और विधानसभा में 47 सीटे मिली। अखिलेश ने कहा था 3 महीने बाद सरकार गठन के बाद पार्टी का नेतृत्व नेता जी को सौप देंगे। सरकार तो बनी नही अब नेताजी को संगठन सौपने से पार्टी और परिवार एक हो सकते हैं। शिव पाल यादव ने शहीदों को शहादत पर दी श्रधांजलि। कहा- आतंकवाद पर सबको एक होकर लड़ना चाहिए। प्रतापगढ़ में जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष विनोद पाण्डेय की अगुवाई में हुआ शिवपाल यादव का स्वागत।सपा नेता वासिक सिद्दीकी समेत सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। निजी समारोह में शामिल होने जौनपुर जा रहे थे शिवपाल यादव। शिव मोहन, समाचार प्लस।

विधायक केसर सिंह गंगवार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली, उत्तर प्रदेश के बरेली में बैंक प्रबंधक से मारपीट, जबरन उठा ले जाने और धमकी देने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक केसर सिंह गंगवार समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।
मामला सत्ताधारी पार्टी के विधायक से जुड़ा होने के कारण एसपी (देहात) यमुना प्रसाद ने बैंक शाखा पहुंच कर घटना की जानकारी हासिल की और बैंककर्मियों के बयान दर्ज कर प्रारंभिक जांच शुरू कर दी। गुरुवार को बैंक इम्प्लाइज यूनियन और बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाने पर रिपोर्ट दर्ज की गयी।

लागत की उच्च स्तरीय समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए


लखनऊ यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं में हो रही देरी और बढ़ती लागत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि इन परियोजनाओं में हुए लेटलतीफी, उपयोगिता व लागत की उच्च स्तरीय समीक्षा कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।
योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के निर्माण में हुई धांधली पैसे की बर्बादी का सबसे बड़ा नमूना है। योगी ने मुख्य सचिव, सिंचाई, वित्त एवं नियोजन विभाग के प्रमुख सचिवों को इन परियोजनाओं की समीक्षा कर, इन्हें पूरा करने के लिए कार्य योजना और रणनीति तैयार करने को कहा है। योगी ने गुरुवार को यह निर्देश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रस्तुतिकरण के दौरान दिए।
उन्होंने कहा कि अब शिथिलता और हीला-हवाली से काम नहीं चलेगा। भ्रष्टाचार को हर हाल में बंद करना है। किसी भी कीमत पर जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उन्होंने अभियन्ताओं व उच्च अधिकारियों को गुणवत्ता की जांच व समयबद्धता के लिए औचक निरीक्षण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोमती रिवरफ्रण्ट डेवलेपमेण्ट परियोजना में गोमती के चैनेलाइजेशन के क

15 दिनों के भीतर हो जाना चाहिये और निस्तारण की स्थिति से आवेदकों को भी तत्काल अवगत कराये

नितिन त्रिपाठी
प्रतापगढ़(ब्यूरो)- प्रभारी जिलाधिकारी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह ने मा0 मुख्यमंत्री जी प्रतिबद्धताओं के मद्देनजर जन शिकायतों/परिवादों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष बल देते हुये कहा है कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपेक्षा की है कि सभी जिलाधिकारी, सभी पुलिस अधीक्षक, परिक्षेत्रीय पुलिस उपमहानिरीक्षक, मण्डलायुक्त एवं समस्त जोनल पुलिस महानिरीक्षक प्रतिदिन 9 बजे पूर्वान्ह से 11 बजे पूर्वान्ह तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर नागरिकों की शिकायतें सुने और समयबद्ध रूप से उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होने बताया है कि जन समस्याओं और शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण अधिकतम 15 दिनों के भीतर हो जाना चाहिये और निस्तारण की स्थिति से आवेदकों को भी तत्काल अवगत कराया जाये। प्रभारी जिलाधिकारी ने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की है कि जन शिकायतों एवं उसके निस्तारण की स्थिति विषयक सूचना पाक्षिक रूप से प्रत्येक माह की 16 तारीख तक एवं द्वितीय पक्ष की सूचना आगामी माह की पहली तारीख तक शासन को उपलब्ध कराया जाये ताकि जनपदवार शिकायतों की संख्या एवं निस्तारण की स्थिति संकलित रूप से मा0 मुख्यमंत्री जी के समक्ष प्रस्तुत हो सके।

प्रभारी जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों से यह अपेक्षा की है कि मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये और इसमें किसी भी स्तर पर किसी भी प्रकार की उदासीनता, शिथिलता एवं अनवधानता कदापि क्षम्य नही होगी।

यह आदेश प्रभारी जिलाधिकारी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा दिया गया किन्तु सबसे अधिक लम्बित शिकायते उन्ही के कार्यालय की है !

तीखी आवाज़ पर ब्रेकिंग समाचार

लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का दौरा कल, दो दिन के एमपी दौरे पर कल होंगे रवाना, दतिया में स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल।

बरेली: मालगाड़ी में आग से विभाग में हड़कम्प, मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर पाया काबू, कई घण्टे तक रेलवे यातायात रहा प्रभावित, बड़ा हादसा टला, मौके पर पहुंची GRP,RPF, स्थानीय पुलिस,रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे, डीजल टैंकर ट्रेन चनेहटी से जा रही थी वनथरा, चनेहटी रेलवे स्टेशन के आउटर पर हुआ हादसा।

लखनऊ: लखनऊ एसएसपी मंजिल सैनी ने चार्ज छोड़ा, जयप्रकाश लखनऊ के प्रभारी एसएसपी बने, मंजिल सैनी चार्ज देकर दिल्ली गई ।

आगरा: बदमाशों ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवक को लगी 3 गोलियां,गंभीर घायल, घायल युवक को अस्पताल भेजा गया, एसपी समेत थाना पुलिस मौके पर , मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली की घटना।

लखनऊ: दो विभागों का प्रजेंटेशन ख़त्म हुआ, सीएम के सामने हुआ प्रजेंटेशन , एनेक्सी में सीएम के सामने चल रहा प्रजेंटेशन ।

लखनऊ: पेट्रोल पंप पर एसटीएफ का छापा, मेडिकल कॉलेज के पेट्रोल पम्प पर छापा, चौक इलाके क मामला।

लखनऊ: सीएम योगी का कल एमपी दौरा, मंडला और डिण्डौरी का योगी करेंगे दौरा, 12.30 बजे सीएम योगी अमौसी से होंगे रवाना, मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के आवास पर कार्यक्रम, यूपी सीएम योगी कल एमपी के दौरे पर ।

झांसी: सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह का बयान, ‘एरच बांध की फाइलों के मामले की होगी जांच’, बुंदेलखण्ड में कोई प्यासा नहीं रहेगा-सिंह, नहरों की सफाई मशीनों से नहीं होगी-सिंह, ‘अब मजदूरों से नहरों की सफाई कराई जाएगी’।

लखनऊ: ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा कल जाएंगे आगरा, 4 बजे ऊर्जा भवन अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक, 4:30 बजे ऊर्जा भवन में श्रीकांत शर्मा की होगी पीसी।

लखीमपुर खीरी: धार्मिक कार्यक्रम के दौरान झड़प का मामला दर्ज, आपस में भिड़े थे दो गुट,11 पर केस दर्ज, 11 लोगों के खिलाफ डकैती, छेड़छाड़,बलवा का केस, 3 महिलाओं समेत 18 लोगों पर दूसरे ने केस दर्ज कराया, मारपीट, फायरिंग, जानलेवा हमला,बलवा का केस।

लखनऊ: गवर्नर ने अभिनेता के निधन पर जताया शोक, गवर्नर ने विनोद खन्ना के निधन पर दुःख जताया, फिल्म जगत ने एक सितारा खो दिया- राम नाईक, राजनीति में भी अपूर्णीय क्षति हुई- राम नाईक।

लखनऊ: सीएम ने परशुराम जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी, सीएम ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी, ‘समाज में समानता,न्याय की स्थापना में अतुलनीय योगदान’, उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए-सीएम।

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने मामले पर कहा, नेता विपक्ष के बिना भी नियुक्ति सम्भव, केंद्र सरकार लोकपाल की नियुक्ति कर सकती है, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर कहा , सरकार को बदलाव का इंतजाम नहीं करना चाहिए, कानून में बदलाव होने का इंतजार नहीं करना चाहिए, लोकपाल की नियुक्ति प्रक्रिया जारी रखनी चाहिए।

दिल्ली: सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर , यूपी सरकार की छवि सुधारने का जिम्मा संघ को , संघ और भाजपा नेताओं के बीच बनी रणनीति, जिला स्तर पर संघ के प्रचारकों को मिली जिम्मेदारी, भाजपा कार्यकर्ताओं को संयमित रखने की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं के आक्रामक तेवर से है चिंतिंत , लगातार हो रही घटनाओं को लेकर चिंतित, संघ के शीर्ष नेता,भाजपा के पदाधिकारी चिंतित।

गुरुवार, 27 अप्रैल 2017

तीखी आवाज़ पर बड़ी खबरें

दिल्ली: एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया भी रहे मौजूद, शिवराज और ज्योतिरादित्य की एक साथ मौजूदगी ।

दिल्ली: रीता बहुगुणा जोशी केंद्र को भेजेंगी डीपीआर, 15 दिन में केंद्र सरकार को भेजेंगे डीपीआर-रीता, 18 महीने का विकास का टारगेट-रीता, अयोध्या शहर को सुंदर बनाया जाएगा-रीता, आगरा में हुई घटना पर रीता ने जताई चिंता, महिला सुरक्षाकर्मी को किया जाएगा तैनात-रीता, महेश शर्मा ने आगरा की घटना पर जताई चिंता, यूपी डीजीपी सुलतान सिंह से महेश ने की बातचीत, डीजीपी ने जल्द कार्रवाई के दिए आश्वासन।

दिल्ली: केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा का बयान, UP के पांच शहरों का समग्र विकास होगा-महेश, अयोध्या, बनारस, गोरखपुर का समग्र विकास, मथुरा और वृंदावन का समग्र विकास होगा-महेश।

दिल्ली: कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान , रामायण सर्किट पर काम जल्द पूरा होगा-रीता,‘ताजमहल के पास लपका गैंग पर होगी कार्रवाई, कृष्णा सर्किट, रामायण सर्किट पर चर्चा-रीता, यूपी में गुंडागर्दी पर जल्द लगाम लगाई जाएगी-रीता, पर्यटन विभाग में महिला पुलिसकर्मियों को बढ़ाएंगे-रीता।

मुंबई: विनोद खन्ना की अंतिम यात्रा में पहुंचे अमिताभ, अमिताभ के साथ अभिषेक बच्चन भी पहुंचे, कबीर बेदी, उदित नारायण, डैनी भी पहुंचे, विनोद खन्ना के अंतिम संस्कार में उमड़ा बॉलीवुड।

भोपाल: साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बयान, भगवा आतंकवाद कांग्रेस की देन–प्रज्ञा, 9 साल का लम्बा अन्याय झेला, अभी आरोपों से आधी मुक्ति हुई है,‘मौजूदा सरकार न्याय के लिए प्रयास करती है,मेरी गिरफ्तारी कांग्रेस की साजिश-प्रज्ञा।

लखनऊ: मदरसा बोर्ड के परीक्षार्थियों में आयी कमी, मदरसा बोर्ड परीक्षा में 50 हजार परीक्षार्थी हुये कम, 3 लाख 75 हजार 190 परीक्षार्थी दे रहे हैं परीक्षा, मुंशी मौलवी और आलिम की चल रही है परीक्षा।

लखनऊ: सीएम योगी के सामने प्रजेंटेशन शुरू, आज 3 विभागों का प्रजेंटेशन शुरू, सिंचाई एवं जल संसाधन का प्रजेंटेशन, लघु सिंचाई एवं भूगर्भ जल का प्रजेंटेशन, ग्रामीण अभियंत्रण का प्रजंटेशन शुरू, कैबिनेट मंत्री,विभागों के प्रमुख सचिव मौजूद।

लखनऊ: राज्यमंत्री सुरेश पासी का बयान, LDA के घोटालेबाजों पर जल्द गिरेगी गाज, दोषियों के खिलाफ तकनीकी जांच हो रही-पासी, जांच के बाद होगी बड़ी कार्रवाई-सुरेश एलडीए में भ्रष्टाचार की हो रही है जांच।

लखनऊ: मध्यांचल विद्धुत वितरण निगम का पीसी, एमडी का बयान, प्रदेश के घरेलू उपभोक्ताओं के लिये सर्वदा योजना लागू, शहरी ग्रामीण में कटिया वालों को नया कनेक्शन मिलेगा, लोगों को कनेक्शन देने का काम आज से शुरू, प्रथम चरण में 4 किलो वाट के ग्राहकों के लिये होगा, इसके लिये 15 जून तक होगा रजिस्टेशन, 71 प्रतिशत ग्रामीण के पास कनेक्शन नहीं है, कटिया से कर रहे हैं इस्तेमाल-एमडी, शहरों में 19 प्रतिशत लोग कटिया से ले रहे बिजली, कटिया से चोरी रूकी तो यूपी में कम नहीं होगी बिजली।

फैजाबाद: बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का बयान, छात्रों,शिक्षकों का अनुपात होगा सही-अनुपना, शहरी क्षेत्र में अध्यापक ज्यादा बच्चे कम-अनुपमा, ग्रामीण क्षेत्र में बच्चे ज्यादा अध्यापक है कम-अनुपमा,‘भ्रूण हत्या पर रोक से कन्याओं का लिंगानुपात बढ़ा’।

लखनऊ: एलडीए वीसी अनिल गर्ग ने जिम्मेदारी बांटी, सचिव अरुण कुमार को ट्रांसगोमती की जिम्मेदारी, अपर सचिव सीमा सिंह ने सिस गोमती की जिम्मेदारी ।

मथुरा: लड़कियों के फोटो किए फेसबुक पर वायरल, वायरल फोटो के नीचे किए अश्लील कमेंट, लड़कियों के परिजनों मे भारी रोष, आरोपियों पर परिजनों ने दी तहरीर, वृंदावन कोतवाली क्षेत्र का मामला।

लखनऊ: शाहजहांपुर एसपी का तबादला निरस्त, केबी सिंह शाहजहांपुर एसपी बने रहेंगे, विपिन टाडा एसपी महोबा बनाए गए।

लखनऊ: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में 4 नाम, सांसद रमाशंकर कटेरिया का नाम सबसे आगे, अशोक कटेरिया,विनोद सोनकर भी रेस में शामिल, बीजेपी उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर का भी नाम रेस में।

लखनऊ: योगी सरकार में सजा के बजाय मिल रहा ईनाम, रजनीश गुप्ता,जितेंद्र कुमार पर लगातार मेहरबानी, रविंद नायक और राजीव रौतेला काट रहे मलाई, तमाम दावों के बाद भी कामयाब हैं ऐसे अफसर ।