tikhiawaz24.in

बुधवार, 29 अगस्त 2018

पुरानी पेंशन बहाली हेतु ,पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं कलम बन्द हड़ताल कराते सच्चिदानंद तिवारी।

न्यायपंचायत तियरा बदलापुर जौनपुर में पुरानी पेंशन बहाली हेतु ,पूर्ण कार्य बहिष्कार एवं कलम बन्द हड़ताल कराते सच्चिदानंद तिवारी।सह संयोजक पुरानी पेंशन बहाली मंच बदलापुर ।

गुरुवार, 23 अगस्त 2018

शिविर लगाकर पिलायी गयी मलेरिया,चिकनगुनिया एवं डेंगू रोधी दवा !


सिंगरामऊं - - मानसून के सीजन में तमाम मच्छर जनित बिमारियो का प्रकोप शुरू हो जाता है जिसका इलाज कराना गरीबो के वस की बात नही रहती , इन बिमारियो से बचने के लिए क्षेत्र के रामदेव सिंह महाविद्यालय महमूदपुर में बुद्धवार को श्री सर्वेश्वरी समूह उमरा प्रतापगढ़ के तत्वाधान में नि:शुल्क शिविर लगाकर ग्रामीणो को मलेरिया, डेंगू और चिकिनगुनिया जैसी भयंकर बिमारियो से बचाव के लिए दवा पिलायी गयी ! कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज को संरक्षक संजय सिंह ने किया , शिविर मे हजारो की संख्या मे पहुंचकर लोगो ने दवा पी तथा खाने को लिए दवा भी दी गयी !

शनिवार, 18 अगस्त 2018

उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षकसंघ की एक आकस्मिक बैठक कैम्प कार्यालय कचहरी में विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

विचार लो कि मर्त्य हो, न मृत्यु से डरो कभी,
मरो परन्तु यों मरो, कि याद जो करें सभी।
हुई न यों सुमृत्यु तो, वृथा मरे वृथा जिये,
मरा नहीं वही कि जो, जिया न आपके लिए।
यही पशु प्रवृत्ति है, कि आप आप ही चरे,
वही मनुष्य है कि जो, मनुष्य के लिए मरे॥

उ0प्र0 प्राथमिक शिक्षकसंघ की एक आकस्मिक बैठक कैम्प कार्यालय कचहरी में विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। श्रद्धांजलि सभा में संवेदना ब्यक्त करते हुए डा0 हरेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा अटल जी कालजयी व्यक्तित्व के स्वामी थे वे राजनीति के ऐसे अजातशत्रु थे जिनका कोई विरोधी नहीं था। उनके निधन से राष्ट्र की अपूर्णनीय क्षति हुयी है। राजनीति में आयी इस शुन्यता को कोई भर पायेगा ऐसा मुझे नहीं लगता। परमात्मा ने भले ही उन्हें अपनी शरण में ले लिया है पर वे हमारे बीच अपने विचारों एवं कविताओं के माध्यम से सदैव जीवित रहेंगे।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला ने संवेदना ब्यक्त करते हुए कहा कि अटल जी का व्यक्तित्व इतना विशाल था कि उसको शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। अटल जी को भारतीय राजनीति का गौरव थे, जिनकी ओजपूर्ण भाषण शैली वर्षो तक भारतीय दिलों में अंकित रहेगा।
मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत सिंह ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आज एक युग का अन्त हो गया देश के निर्माण में उनका योगदान अतुलनीय है। कोमल हृदय कवि राष्ट्र रक्षा हेतु पोखरण परमाणु परिक्षण करके दुनिया को दिखाया कि देश रक्षा के लिए हम कुछ भी बलिदान कर सकते हैं।
श्रद्धांजलि सभा में बिरेन्द्र प्रताप सिंह, पदमाकर राय, संतोष सिंह, उमेश मिश्रा, विष्णु तिवारी, योगेन्द्र मौर्या, राघवेन्द्र मिश्रा, दिनेश सिंह, रजनीश सिंह, लाल साहब यादव, प्रशान्त मिश्रा, अखिलेश सिंह सहित अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

गुरुवार, 9 अगस्त 2018

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवा में 611 परिषदीय छात्रों ने मुंशी प्रेमचंद प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लिया

बाराबंकी विशुनपुर स्मार्ट स्कू¨लग के तहत बुधवार को देवा के किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवा में 611 परिषदीय छात्रों ने मुंशी प्रेमचंद प्रतिभा खोज परीक्षा में भाग लिया। बीईओ के इस अनूठे प्रयास की शिक्षकों और अभिभावकों ने काफी सराहना की। परीक्षा का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने किया।

बीईओ देवा आरपी यादव ने बताया कि यह परीक्षा, पाठ्यक्रम के अनुरूप ¨हदी, गणित, अंग्रेजी, विज्ञान व सामाजिक विषयों से संबंधित थी। परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न थे। विकासखंड के 416 व जूनियर स्कूलों के 196 बच्चों ने प्रतिभाग किया। विद्यालयों को भी ग्रीन, येलो व रेड सिग्नल में विभाजित कर शैक्षिक गुणवत्ता में वृद्धि की जाएगी। बीईओ देवा द्वारा ऐसी गतिविधियां जौनपुर जिले में भी सम्पन्न हुई थी ,अगर ऐसे अधिकारी जिले में रहेंगे तो शिक्षा का स्तर और भी सराहनीय होगा।ऐसे प्रयास निश्चित रुप से अन्य ब्लॉकों एवं जिलों के लिए प्रेरणा स्रोत सिद्ध होगें
इस मौके पर प्रधानाचार्य अशोक त्रिपाठी, राम सेवक यादव, अवधेश तिवारी, आनंद सहाय, अवधेश तिवारी, प्रदीप सहित शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।

सोमवार, 6 अगस्त 2018

प्राथमिक शिक्षक संघ ,शाहगंज,की बैठक केन्द्रीय विद्यालय, खेतासराय मे संम्पन्न।पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बराबर संघर्ष का बिगुल फुंके जा रहे है,अन्य संगठनों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

केंद्र व राज्य सरकारों ने सोची समझी चाल से वर्ष 2005 के बाद तैनात शिक्षकों को पेंशन व जीपीएफ की व्यवस्था को खत्म कर दिया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर  बराबर संघर्ष का बिगुल फुंके जा रहे है, जो जारी रहेगा। नई पेंशन की खामियों के बारे में भी चर्चा की गई। अन्य संगठनों से पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन की अध्यक्षता उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों के सैलाब को बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष श्री अरविंद शुक्ल ने आर पार की लडाई का ऐलान किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाल साहब यादव ने शिक्षको से कमर कसने की अपील । डा अतुल यादव ने भी संबोधित किया ,सभा को उपाध्यक्ष शिवेन्द्र सिंह, सुनील या दव,राम दुलार यादव ,विक्रम  या दव,आदि ने संबोधित किया।
इस अवसर पर अखिलेश, दिने श सिंह, चंद्र मणि मिश्र, यशवंत सिंह, दया शंकर यादव, सुधाकर सिंह, राज कुमार सिह,  अरशद कमाल,डॉक्टर चंद्र जीत मौर्य, शेष नारायण,सुजीत सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे। आगंतुकों  का आभार ब्लॉक  अध्यक्ष वीरेंद्र सिह ने ब्यक्त किया एवं कार्य क्रम का संचालन ब्लाक उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्र ने किया.

शनिवार, 28 जुलाई 2018

"बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" सम्बन्धी  पुनीत कार्य  के तहत एक बालिका का एक वर्ष की सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्च *गुरु पुर्णिमा*  के मौके पर  बिजली विभाग के कांट्रेक्टर कबेली गाँव निवासी राकेश कुमार दुबे 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ (इसका अर्थ है लड़कियों को बचाना और शिक्षित करना) योजना की शुरुआत भारतीय सरकार द्वारा 2015 के जनवरी महीने में हुई। इस योजना का मकसद भारतीय समाज में लड़कियों और महिलाओं के लिये कल्याणकारी कार्यों की कुशलता को बढ़ाने के साथ-साथ लोगों के बीच जागरुकता उत्पन्न करने के लिये भी है। इस योजना के लिये 100 करोड़ की शुरुआती पूँजी की आवश्यकता थी।

इस योजना की शुरुआत की जरुरत 2001 के सेंसस के आँकड़ों के अनुसार हुई, जिसके तहत हमारे देश में 0 से 6 साल के बीच का लिंगानुपात हर 1000 लड़कों पर 927 लड़कियों का था। इसके बाद इसमें 2011 में और गिरावट देखी गयी तथा अब आँकड़ा 1000 लड़कों पर 918 लड़कियों तक पहुँच चुका था। 2012 में यूनिसेफ द्वारा पूरे विश्वभर में 195 देशों में भारत का स्थान 41वाँ था इसी वजह से भारत में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के प्रति लोगों की जागरुकता जरुरी हो गयी। ये योजना कन्या भ्रूण हत्या को जड़ से मिटाने के लिये लोगों से आह्वन भी करती है।

ऐसे में बेटी पढाओ , बेटी बचाओ के लिए लिया एक बालिका को गोंद कवेली के राकेश दुबे ।

 "बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ" सम्बन्धी  पुनीत कार्य  के तहत एक बालिका का एक वर्ष की सम्पूर्ण पढ़ाई का खर्च *गुरु पुर्णिमा*  के मौके पर  बिजली विभाग के कांट्रेक्टर कबेली गाँव निवासी राकेश कुमार दुबे जी द्वारा लिया गया। श्री दुबे जी ने M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE SINARAMAU की  एक गरीब बेटी  को  वार्षिक शिक्षा  हेतु  गोद लेकर  उसकी  शिक्षा व्यवस्था  पर  आने वाले  खर्च की जिम्मेदारी  का संकल्प विद्यालय परिवार के समक्ष लिया ।
 इस मौके पर श्री दूबे जी ने  कहा कि *"एक ब्यक्ति - एक बेटी "* के  राष्टी्य शैक्षिक अभियान  मे  हर समर्थ ब्यक्ति  को  एक- एक  गरीब की बेटी  की  *शिक्षा हेतु  गोद*  लेना चाहिए । घर परिवार  की  रीढ  एंव  देश की  आधी आबादी के  *शैक्षिक उत्थान* के  लिए  प्रयास  करना चाहिए। इस पुनीत कार्य के लिए विद्यालय परिवार ने उन्हें कोटिशः बधाई दी।

बुधवार, 25 जुलाई 2018

नगर पंचायत कोइरीपुर में उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी के साथ नगर पंचायत कोइरीपुर की समस्याओं को लेकर के एक बैठक की 

आज नगर पंचायत कोइरीपुर में उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह जी के साथ नगर पंचायत कोइरीपुर की समस्याओं को लेकर के एक बैठक की गई जिसमें अध्यक्ष जी ने आश्वासन दिया की व्यापारियों की हर समस्या  खत्म  करना हमारा प्रथम कर्तव्य है और कोई भी समस्या  बाजार में होती है तो तत्काल उसे खत्म किया जाएगा वही उद्योग व्यापार मंडल  के तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद अनिल बरनवाल कुंवर कमल बरनवाल अमर चंद जायसवाल प्रेम सागर अग्रहरि ताडक नाथ अग्रहरि आरजू बरनवाल प्रेमचंद जायसवाल शुभम अग्रहरि चंदन जायसवाल राहुल दुबे आशीष त्रिपाठी मनीष बरनवाल संतोष अग्रहरि अमित जायसवाल महामंत्री उद्योग व्यापार मंडल कोइरिपुर एवं तमाम व्यापारी आदि मौके पर उपस्थित रहे ।

सिंगरामऊ मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज (M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE)सिंगरामऊ के विद्यार्थी। अभियान को एक धार देने के लिए स्टेशन रोड स्थित उक्त विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह की अगुवाई में पालीथीन के विरोध में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया।

सिंगरामऊ जौनपुर पॉलीथिन के थैलों और अन्य प्लास्टिक-निर्मित चीजों का इस्तेमाल लोगों को बहुत सुविधाजनक लगता है। वे इनके इतने आदी हो चुके हैं कि राजी-खुशी इनसे छुटकारा नहीं पा सकते। इसलिए कुछ सख्त उपाय करने होंगे। विश्व को प्लास्टिक प्रदूषण से मुक्त करना सिर्फ सरकारों की जिम्मेदारी नहीं है। हर नागरिक को भी विश्व को प्लास्टिक-मुक्त बनाने का संकल्प लेना होगा। मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स इंटर कालेज (M.A.B.S.S. GIRLS INTAR COLLEGE)सिंगरामऊ के विद्यार्थी। अभियान को एक धार देने के लिए स्टेशन रोड स्थित उक्त विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह की अगुवाई में पालीथीन के विरोध में शपथ ग्रहण  आयोजित किया गया। बच्चों ने खुले मन से यह शपथ ली की आज के बाद हम सभी पालीथीन के प्रयोग पर अमल नहीं केरेंगे। इसके स्थान पर कपड़े का थैला प्रयोग में लाएंगे। 'भारत को स्वच्छ बनाना है, पालीथिन को दूर भगाना है' पृथ्बी को बचाना है, पालीथीन से मुक्त होना है। लड़ाई आर पार करेंगे, पालीथीन का बहिष्कार करेंगे। बच्चों ने शपथ ग्रहण के बाद स्लोगन लिखकर नारे भी लगाये। साथ में यह भी शपथ लिए की आज से इस अभियान के लिए दो लोगो को पालीथिन न प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेंगे। ताकि इस नेक पहल का एक मजबूत हिस्सा बन सकें। पालीथिन मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी पुरजोर कोशिश करेंगे। प्रत्येक सप्ताह इन बच्चों के साथ जनजागरूकता रैली निकालकर लोगो के बीच जाएंगे। और एक अपील करेंगे की पालीथीन का प्रयोग पृथ्बी के लिए बहुत ही घातक है। इसका प्रयोग बंद करके कागज का थैला प्रयोग में लाइए।

रविवार, 22 जुलाई 2018

गोमती नदी में चार बच्चो के डूबने से मौत

सुल्तानपुर – करौंदीकला थाना क्षेत्र के इमिलिया शहाबुद्दीनपुर गांव स्थिति गोमती नदी मे मछली मारने गये सात बच्चो मे से चार बच्चों की नदी मे डूबने से मौत हो गई। करौदी थाना क्षेत्र के रमसापुर निवासी मनीष 8,प्रिंस 14,शिवम 12, गुन्डे 15 वर्ष अपने तीन अन्य साथियों के साथ बगल के गाँव शहाबुद्दीनपुर गोमती नदी मे मछली मारने गये थे। इसी दौरान अचानक गहरे पानी मे चले जाने के कारण सभी बच्चे डूबने लगे। तीन तो किसी तरह नदी से बाहर निकल अपनी जान बचाने मे सफल रहे। वही मनीष,प्रिन्स, शिवम,गुन्डे की डूबने से मौत हो गयी। नदी मे डूबने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुच कर नदी मे से चारो बच्चो को बाहर निकाल लिए घटना की सूचना से पूरे क्षेत्र मे हड़कंप मच गयी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष अमित कुमार अपने हमराहियों के साथ ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकालवाया वही क्षेत्राधिकारी कादीपुर डी.पी. शुक्ला, तहसीलदार कादीपुर हरिश्चंद्र, ब्लाक प्रमुख शिवनारायण वर्मा, प्रधान महेंद्र मिश्र, मनोज सिंह, सुरेश सिंह आदि मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिये।क्षेत्राधिकारी डी.पी.शुक्ला व तहसीलदार हरिश्चंद्र ने मृतक बच्चों के परिजनों से मिलकर के मृतको का पोस्टमार्टम करवाने के लिए प्रयास किया। लेकिन परिजन इस बात पर राजी नही हुए। उसके बाद प्रशासन ने परिजनों को शव सौंप दिया। जिसका ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार गोमती नदी के घाट पर किया।

मंगलवार, 10 जुलाई 2018

सुप्रीमकोर्ट ने सभी राज्यो को लगाई फटकार

दिल्ली: IAS आशिका जैन पंजाब कैडर में गई, कैडर मैरिज के आधार पर पंजाब कैडर मिला, पंजाब कैडर के हिमांशु जैन से शादी हुई है, डीओपीटी ने आशिका जैन का कैडर बदला।

दिल्ली: एशियाई जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप, पाकिस्तान टीम के भाग लेने पर सस्पेंस, गृह मंत्रालय से पाक टीम को वीजा की अनुमति नहीं।

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों को लगाई फटकार, डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया से लोग मर रहे-SC, राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर नहीं-SC, दिल्ली में कूड़े का पहाड़ बन गया-सुप्रीम कोर्ट, कूड़े के पहाड़ का कोई सुध लेने वाला नहीं-SC, हलफनामा दाखिल न करने पर लगाया जुर्माना-SC, मेघालय, ओडिशा, केरल, पंजाब, बिहार को जुर्माना, छत्तीसगढ़, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, गोवा पर जुर्माना, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख का जुर्माना लगाया।

दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने लिखा पत्र, मानसून सत्र से पहले सांसदों को लिखा पत्र- 16वीं लोकसभा के अब केवल 3 सत्र बचे हैं-सुमित्रा, समय कम है और काम ज्यादा है – महाजन, सांसद सदन में बेहतर भूमिका निभाएं – स्पीकर, सदन कामकाज के लिए है ना कि हंगामे के लिये, सदन में चर्चा हो, काम में बाधा डालना उचित नहीं।

लखनऊ: यूपी में लेखपालों की हड़ताल का बड़ा असर, यूपी की सभी तहसीलों में काम प्रभावित है, एस्मा लगाए जाने का भी कोई असर नहीं, तहसीलों में सामान्य कामकाज प्रभावित है, राजस्व, प्रशासन के काम में आ रही बाधा, हड़ताल के लिए सरकार जिम्मेदार - संघ, अपनी मांगों को लेकर लेखपालों की हड़ताल।

लखनऊ: उद्यमी महासम्मेलन में सीएम योगी का बयान- जीएसटी की समस्याओं को दूर किया गया, हर उद्यमियों को जीएसटी रजिस्टर कराना चाहिए, इस क्षेत्र को उद्यमियों को प्रोत्साहित किया, अलग-अलग सेक्टर में नीतियों को बनाकर लागू किया, सूक्ष्म मध्यम एवं लघु उद्योग में रोजगार मिलेगा, रोजगार की अपार संभावनाएं हैं, प्रदेश के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया गया, चुनाव के पूर्व जो बातें कही थी उन को आगे बढ़ा रहे हैं, बढ़ाते हुए यह कार्यक्रम लागू करने का प्रयास किया, हमारी सरकार आने से पहले प्रदेश में पलायन की स्थिति थी।

लखनऊ: वसीम रिजवी को पाकिस्तान से मिली धमकी, ई-मेल के जरिए वसीम रिजवी को मिली धमकी, वसीम रिजवी को जान से मारने की धमकी मिली, जमात ए इस्लामी ई-मेल आईडी से आई धमकी, शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं वसीम रिजवी, एसएसपी से वसीम रिजवी ने की शिकायत।

लखनऊ: मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे का बयान- 21 नीतियां अलग-अलग क्षेत्रों में जारी की गई, उद्यमी महासम्मेलन सेतु का काम करता है, उद्यमियों और सरकार के बीच सेतु का काम करते है, हर कैबिनेट में कोई न कोई पॉलिसी लाई जा रही, हर महीने उद्योग बंधु की बैठक आयोजित होती है।

लखनऊ: बिल सही कराने के नाम पर रिश्वतखोरी, विधवा महिला से 25 हजार रुपए रिश्वत ली, विभाग ने विधवा महिला का काटा कनेक्शन, कनेक्शन कटने पर महिला को हुई जानकारी, पैसे वापसी के लिए दर दर भटक रही पीड़िता, काकोरी पावर हाउस के कस्बे का मामला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग विवादों में, सहायक लेखाकार,  लेखा परीक्षक अभ्यर्थियों का हंगामा, लैब टेक्नीशियन अभ्यर्थियों का भी हंगामा, पिकअप भवन पर अभ्यर्थियों का हंगामा, साक्षात्कार तिथि की लिस्ट वेबसाइट पर नहीं, संशोधित परिणामों की भी लिस्ट वेबसाइट पर नहीं, अभ्यर्थी लिस्ट को सार्वजनिक करने की कर रहे मांग।

लखनऊ: सिपाही का घूस लेते वीडियो वायरल, रहीमाबाद पुलिस चौकी पर लोगों से ली घूस, सिपाही के घूस लेने की तस्वीरें कैमरे में कैद।

लखनऊ: सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह का बयान- कैबिनेट बैठक में 15 प्रस्ताव पास, माटी कला बोर्ड का गठन होगा, प्लास्टिक बैन के बाद बोर्ड की जरूरत, शासन से नामित प्रतिनिधि अध्यक्ष होगा, कृषि उत्पादन मंडी अधिनियम में संशोधन किया, सिघाड़ा पर मंडी शुल्क और सेस को समाप्त किया गया, गाजियाबाद में संयुक्त स्कूल बनेगा, दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य छात्र भी पढ़ेंगे, प्रोजेक्ट कार्पोरेशन लिमिटेड स्कूल बना रहा, गाजियाबाद में निर्माणाधीन स्कूल के पुनरीक्षित लागत को मंजूरी, प्राइवेट सेक्टर में औद्योगिक पार्कों के निर्माण को मंजूरी, औद्योगिक नीति में संशोधन किया जाएगा, ‘निजी क्षेत्रों को औद्योगिक पार्क को रियायत दी गई है, पीएम आवास योजना को जमीन उपलब्ध कराने को मंजूरी, फ्री सरकारी जमीन को उपलब्ध कराने को मंजूरी मिली, 9 फ्लोर तक आवास बनाने को भी मंजूरी मिली, फ्रीडम फाइटर और परिजनों को मिलने वाली राशि बढ़ी, 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार देने को मंजूरी मिली, 34वीं PAC में सेनानायक आवास के संबंध में प्रस्ताव पास, 300 व्यक्तियों की क्षमता का हाल भी बनाने को मंजूरी, गोरखपुर के पीपीगंज के ब्लाक बनाने को निरस्त किया, भरोदिया को नया ब्लाक बनाये जाने को मंजूरी मिली, राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज में इंटर क्लास में कंप्यूटर क्लासेस के लिए प्रवक्ता पद के सृजन हेतु, 788 राजकीय बालक एवं बालिका इंटर कॉलेज में से प्रथम चरण में प्रदेश मुख्यालय में 61 राजकीय इंटर कॉलेज तथा 69 राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कंप्यूटर प्रवक्ता पद के लिए प्रस्ताव हुआ पास हुआ, परिवहन में 587 मृतक आश्रितों की नियुक्ति का प्रस्ताव पास, परिवहन कर्मियों को 7वें वेतन आयोग का लाभ मिलेगा।

लखनऊ: मुन्ना बजरंगी की फोटो पर बोले प्रमुख सचिव गृह, फोटो की जानकारी अभी हमें मिली है, ADM लेवल की भी जांच चल रही है, यह मामला संज्ञान में आया है जांच कराई जाएगी, मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद की दो फोटो, एक तस्वीर में मुन्ना के सीने पर गोली लगी है, दूसरी फोटों में मुन्ना के सीने पर गोली नहीं दिख रही।

मैनपुरी: मैनपुरी में पुलिस के सामने व्यक्ति की हत्या, व्यक्ति की गोली मारकर हत्या से सनसनी, जमीनी विवाद को लेकर व्यक्ति की हत्या की, पुलिस के सामने व्यक्ति को मारी गई गोली, 2 पक्षों के विवाद में सूचना पर पहुंची थी पुलिस, पुलिस पर बड़ी लापरवाही का लगा आरोप, 19 जून को भी भाई को भी मारी गई थी गोली, पुलिस ने एक भी आरोपी को नहीं किया अरेस्ट, दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव केशवपुर की घटना।

भदोही: लॉकअप में फरियादी की मौत का मामला, हत्या की विवेचना क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर, इंस्पेक्टर पर दर्ज है हत्या का मुकदमा, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई हत्या की विवेचना, मृतक की बेटी ने दर्ज कराया था हत्या का केस, फरियादी की लॉकअप में पिटाई से मौत का है आरोप, गोपीगंज कोतवाली में 29 जून को हुई थी मौत।

सीतापुर: नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला, मदरसा संचालक ने शादी का झांसा दिया था, अब गांव में चौपाल लगाकर बनाया गया दबाव, पंचायत में लगाई जा रही आबरू की कीमत, दबाव बनाकर थाने में तहरीर बदलवाई गई, पुलिस 3 दिन बाद भी मेडिकल नहीं करा पाई, तालगांव के भेलावां गांव का मामला।

रविवार, 1 जुलाई 2018

हर शहर की छोटी बड़ी खबर

उत्तराखंड: धूमाकोट इलाके में खाई में गिरी बस, हादसे में 45 लोगों के मौत की खबर, उत्तराखंड के पौड़ी  भेजा, घायलों में अधिकतर गंभीर, पौड़ी गढ़वाल में हादसा, SDRF की टीम मौके के लिए रवाना, पौड़ी गढ़वाल कमिश्नर दिलीप जावलकर का बयान- 20 शव निकाले गए, 12 घायलों को अस्पताल जिले के नानीधंडा में हादसा, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

लखनऊ: योग दिवस पर सहारनपुर ने बनाया रिकॉर्ड, जिले में 1.63 लाख लोगों ने किया योगा, सहारनपुर में योगाभ्यास कर विश्व रिकॉर्ड बनाया, सहारनपुर कमिश्नर सीपी त्रिपाठी हुए सम्मानित, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया सम्मानित, सहारनपुर डीएम अलोक कुमार भी सम्मानित हुए।

लखनऊ: सीतापुर में अनाज घोटाले में चार्जशीट दाखिल, अनाज घोटाले में ED ने दाखिल किया चार्जशीट, पूर्व विधायक ओम प्रकाश समेत अन्य पर केस दर्ज, गरीबों के अनाज की कालाबाजारी कर बेचा गया था, कालाबाजारी कर नेपाल और बांग्लादेश में बेचा।

लखनऊ: वाराणसी एयरपोर्ट घोटाले में चार्जशीट दाखिल, बाबतपुर एयरपोर्ट घोटाले में चार्जशीट दाखिल, बलदेव राज अरोड़ा,अन्य अफसरों पर चार्जशीट, मेसर्स ब्राईट एरिकान कंसर्टियम के हैं डायरेक्टर, घोटाले की जांच CBI के पास, ED भी जांच में शामिल।

लखनऊ: जीनियस सिस्टर्स को सीएम योगी का सहारा, पीलीभीत की 2 बहने सीएम योगी से मिलीं, सीएम ने 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी, दोनों की प्रतिभा को देखते हुए सहायता राशि दी, सीएम ने उज्जवल भविष्य की कामना की, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहनों ने मचाई धूम, सुपर फास्ट मेमोरी मशीन के नाम से मशहूर।

भदोही पुलिस का खौफनाक कारनामा, थाने में भयानक पिटाई से रामजी मिश्रा की मौत, पुलिस ने रामजी मिश्रा को पीट-पीटकर मार डाला, भदोही के गोपीगंज थाने में भयानक टॉर्चर किया, मामूली विवाद में गोपीगंज थाने लाई थी पुलिस, विवाद मामूली, पुलिस का थर्ड डिग्री टॉर्चर, रामजी मिश्रा की पीट-पीटकर थाने में हत्या, मामला गरमाया तो डीएम ने जांच के आदेश दिए, SP सचींद्र पटेल, इंस्पेक्टर सुनील वर्मा पर आरोप, मृतक रामजी मिश्रा के परिवार में मातम छाया, गरीब परिवार की 3 बेटियां सड़क पर रो रही हैं।

भदोही: कोतवाली में फरियादी की मौत का मामला, परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की, मृतक की बेटी दीपाली मिश्र का बयान- जिला प्रशासन की जांच पर भरोसा नहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलने की आशंका, शव का जबरन दाह संस्कार का आरोप, पुलिस मामला रफा-दफा करने में जुटी, आरोपी इंस्पेक्टर पर कठोर कार्रवाई की मांग।

मिर्ज़ापुर: 3 क्षेत्रों की समीक्षा करेंगे BJP अध्यक्ष अमित शाह, 4 जुलाई को मिर्ज़ापुर दौरे पर रहेंगे अमित शाह, सीएम योगी,महेंद्र नाथ पाण्डेय भी आ सकते हैं, अवध क्षेत्र और गौ-रक्षा क्षेत्र की होगी समीक्षा, लोकसभा प्रभारी, विस्तारक के साथ करेंगे बैठक, मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर करेंगे बैठक।

मुरादाबाद: हिन्दू जागरण मंच के नेता के घर की कुर्की, नेता कुलदीप शर्मा के घर की हुई कुर्की, परिवार वालों की गैर मौजूदगी में कुर्की, पुलिस ने घर में रखा सामान किया जब्त, 4 साल पुराने कांठ बवाल में है आरोपी, लाउडस्पीकर उतारने को लेकर हुआ था बवाल, कांठ थाने के अकबरपुर में हुआ था बवाल।

इलाहाबाद: आतंकी संगठन ISIS के नाम से ग्रुप में मैसेज, इलाहाबाद के युवक के ग्रुप में आया मैसेज, ISIS इंडिया नाम के ग्रुप में युवक को जोड़ा गया, ग्रुप छोड़ने पर युवक को मिला धमकी भरा मैसेज, युवक से इंडियन एजेंसीज की जानकारी मांगी गई, जानकारी के बदले रुपए देने का दिया लालच, धूमंगनज थाने में युवक ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस, साइबर सेल ने शुरू की मामले की जांच, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला।

शामली: नाहिद हसन का धमकी भरा ऑडियो वायरल, कैराना से सपा विधायक हैं नाहिद हसन, सपा विधायक ने पीड़ित को फोन पर धमकाया, दुष्कर्म पीड़िता के पिता को फोन पर धमकाया, दुष्कर्म मामले में समझौते का बना रहा दबाव, सपा विधायक ने जान से मारने की धमकी, मुकदमे में गवाही देने पर दी हत्या की धमकी, गंगोह थाना क्षेत्र का रहने वाला है पीड़ित।

मथुरा: बांके बिहारी मंदिर पहुंचे मंत्री श्रीकांत शर्मा, जन्मदिन पर दर्शन कर मांगी मन्नत, मथुरा में मंत्री श्रीकांत शर्मा का बयान, ‘ब्रज हेरिटेज मेट्रो ट्रेन का प्रस्ताव पास कराया’, ‘ब्रज में मेट्रों का केंद्र सरकार से प्रस्ताव पास’, मथुरा से वृन्दावन रेल ट्रैक होगा डेवलप- शर्मा, मथुरा में पॉलीथिन का प्रयोग बंद हो- शर्मा, कांग्रेस प्रवक्ता पद के पेपर लीक पर बोले, कांग्रेस के डीएनए में है बेईमानी।

बुलंदशहर: दबंगों की पंचायत में दलित पर ज्यादती का मामला, बीजेपी नेताओं के संरक्षण में है जुल्म ढाने वाले आरोपी, पुलिस नेताओं के दबाब में नहीं कर रही है कार्रवाई, दलित के बेटे ने किया था मुस्लिम युवती से प्रेम-विवाह, युवक के पिता, चाचा को पंचायत में थूक कर चटवाया गया, बीजेपी एमएलए का गुर्गा नारायण पकड़कर पुलिस ने छोड़ा, खुर्जा सिटी के सौंदा हबीबपुर गांव में दलितों पर हुआ जुल्म।

गुरुवार, 28 जून 2018

शहरो की छोटी बड़ी खबरें

दिल्ली: यूपी गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा का बयान- कल यूपी में गन्ने का सीजन हुआ खत्म, इस बार गन्ने की बंपर पैदावार हुई- सुरेश राणा, गन्ने की अच्छी रिकवरी हुई, गन्ने के हिसाब से अच्छा सीजन रहा, यूपी का रिकार्ड अब तक चीनी मिलें चली, विपक्षियों ने गन्ना भुगतान पर विवाद खड़ा किया, अब तक सभी गन्ना किसानों का भुगतान हो गया, योगी सरकार ने 30 करोड़ क्विंटल गन्ना खरीदा।

  दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी का बयान- जीएसटी का बोझ बिना सोचे समझे लागू किया, सैनिक के बजट से पैसा निकालने की कोशिश, सरकार ने  डोकलाम पर पीठ थपथपाया, सरकार में कई रक्षा मंत्री बदल चुके हैं।

  दिल्ली: मंत्री महेंद्र सिंह का बयान- पहले गांव के स्कूलों में पानी की दिक्कत थी, योगी सरकार में अब गांव के स्कूलों लगेगा RO, स्कूलों में पानी पीने के लिए लगेगा RO सिस्टम।

लखनऊ : भारत समाचार की खबर पर मुहर, मुख्यमंत्री ने अनूप पाण्डेय पर भरोसा जताया, मेहनती काबिल और ईमानदार अफसर हैं पाण्डेय, अनूप चंद्र पाण्डेय मुख्य सचिव बने, नियुक्ति विभाग ने जारी किया आदेश, 1984 बैच के आईएएस हैं अनूप चंद्र पाण्डेय।

यूपी पुलिस की आज की बहुत बड़ी खबर, 24 पीपीएस अफसर आईपीएस बनाए गए, केंद्र में डीपीसी के बाद आईपीएस बने अफसर, जय प्रकाश सिंह,ओम प्रकाश सिंह आईपीएस बने, राजेश कुमार,राकेश पुष्कर,मनोज सोनकर आईपीएस बने, राजेंद्र कुमार,मानिक चंद्र,कुलदीप नारायण आईपीएस बने , अशोक वर्मा,मनिराम,किरन यादव आईपीएस बनी, प्रमोद तिवारी,सुरेंद्र बहादुर,एसआनंद आईपीएस बने, साहब रशीद खां,राजीव नारायण मिश्रा आईपीएस बने, सुनील सिंह,अरूण श्रीवास्तव,सूर्यकांत आईपीएस बने, त्रिवेणी सिंह,विकास वैद्य,देवेंद्र नाथ आईपीएस बने, राजेश सक्सेना,अरविंद चतुर्वेदी आईपीएस बने, 1989 बैच के अमित मिश्रा का प्रमोशन रुका।

  लखनऊ: अंसल एपीआई के सिटी आफिस में निवेशकों ने किया हंगामा, अंसल एपीआई बिल्डर की गड़बड़ियों से नाराजगी, अंसल एपीआई नहीं दे रहा पजेशन, इंवेस्टमेंट के बाद भी नहीं दे रहा पजेशन, मेन गेट औऱ स्टेडियम की जमीन बेंच खाई, अंसल एपीआई बिल्डर सुशील अंसल की करतूत, अंसल के आफिस में निवेशकों का भारी हंगामा।

लखनऊ: हजरतगंज के जीपीओ पर ध्वस्त कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, छात्रा संस्कृति राय के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग।

लखनऊ: पीएमओ ने इंटरनेशनल प्लेयर खिलाड़ी वर्तिका सिंह के पत्र का लिया संज्ञान, यूपी के मुख्य सचिव को पीएमओ ने लिखा पत्र, वर्तिका सिंह के पत्र का जवाब देने का दिया निर्देश , खुद के साथ हुए दुर्व्यवहार पर वर्तिका ने लिखा था पत्र।

  लखनऊ: सुबह 9.30 बजे महेन्द्र नाथ पाण्डेय कल मगहर जाएंगे, मगहर संतकबीरनगर में पीएम का कार्यक्रम, 3 बजे गोरखपुर में संगठन का कार्यक्रम , 29 जून को कुशीनगर में रहेंगे महेंद्रनाथ पाण्डेय, कुशीनगर में बैठक करेंगे महेंद्रनाथ पाण्डेय।

  लखनऊ: औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड अध्यादेश को राज्यपाल राम नाईक ने दी मंजूरी, आस्तियों एवं दायित्वों का अंतरण अध्यादेश  को मंजूरी, राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड का विलय, औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विलय को थी मंजूरी।

  लखनऊ: संस्कृति राय की मौत का मामला, पॉलिटेक्निक छात्रों ने की एसएसपी से मुलाकात, किसी भी पॉलिटेक्निक छात्र का इन्वॉल्वमेंट नहीं है, जल्द ही होगा घटना का खुलासा- एसएसपी।

  लखनऊ: उदयगंज में हत्या का आरोपी अरेस्ट, थाना हुसैनगंज में शुक्रवार को हुई थी हत्या, हत्या का मुख्य आरोपी ऋषभ सोनकर अरेस्ट, दूसरे आरोपी के लिए पुलिस दे रही दबिश।

एटा- भदवास वॉर्डर के पास पिलुआ थाना पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, मुठभेड़ में 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 4 तमंचे, 8 कारतूस, चाकू, कार बरामद।

आगरा: 24 गायों से भरे ट्रक को छोड़कर भागे बदमाश, 8 मृत गाय मिलीं दर्जनों गोवंश की हालत गंभीर, सैयां थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मौके पर, विहिप और गौरक्षा दल के कार्यकर्ता भी पहुंचे, सैयां पार्वती नदी के बीहड़ के पास का मामला।

संतकबीरनगर- सीएम योगी कबीर निर्वाण स्थली पहुंचे, सीएम ने कबीर समाधि के दर्शन किए, विकास कार्यों का किया स्थली निरीक्षण, निर्वाण स्थली पर चल रहे कार्य का निरीक्षण, जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे तैयारियों की बैठक।

  बुलंदशहर : पुलिस ने गजेंद्र हत्याकांड का किया खुलासा, घर के बाहर सो रहे किसान की भतीजे ने की थी हत्या, सुबह खून से लथपथ मिला था किसान का शव, जमीन के लिए फावड़े से काटकर की थी हत्या, खुर्जा नगर के सीकरी गांव में हुई थी हत्या।

नोएडा : सेक्टर 145 में बनाया गया अस्थायी डंपिंग ग्राउंड, शाहिद पार्क के बगल में डाला जाएगा कूड़ा, खोदना खुर्द में आज भी किसानों का विरोध जारी, खोदना खुर्द में डम्पिंग यार्ड बनाने की बनाई थी योजना, विरोध पर अब 145 में डाला जाएगा कूड़ा।

अलीगढ़- सिविल लाइन के फिरदोस नगर से 20 हजार का इनामी बदमाश अरेस्ट, 2 अन्य अपराधियों को भी किया गिरफ्तार, लूट, छिनैती की दर्जनों मामले हैं दर्ज, बदमाशों से 7 मोबाइल, आधार कार्ड, बाइक समेत 14100 रूपए किए बरामद।

  संतकबीरनगर: मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, अपर मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, अवनीश अवस्थी ने किया निरीक्षण, संतकबीरनगर में पीएम के दौरे की तैयारी का निरीक्षण, पीएम संतकबीर अकादमी का शिलान्यास करेंगे, मगहर में संतकबीर अकादमी का शिलान्यास करेंगे , कल पीएम मोदी का संतकबीरनगर का दौरा है।

संतकबीरनगर: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- कबीर के परिनिर्वाण पर पीएम का आना महत्वपूर्ण है, कबीर के संदेश को वैश्विक मान्यता प्रदान करेंगे पीएम, वैश्विक महानता के लिए पीएम का आगमन महत्वपूर्ण, पीएम कबीर के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने आ रहे हैं, योग के साथ कुम्भ की परम्परा को दुनिया ने जाना, UNESCO ने कुम्भ को मान्यता दी, हजारों साल पुरानी परम्परा को मान्यता मिली, कल का दिन कबीरदास के संदेशों,सामाजिक समरसता का, सौहार्द्र के और महान मूल्यों के स्थापना का दिन है।

  बदायूं- वजीरगंज थाने के बिल्सी रोड पर पेड़ से टकराई बाइक बच्चा समेत 2 की मौत, 2 लोग घायल जिला अस्पताल में भर्ती, मरने वालों की नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

दिल्ली: अलकायदा ने ट्रेन डीरेल करने की दी धमकी, दिल्ली रेलवे मुख्यालय ने जारी किया अलर्ट, मेरठ समेत दिल्ली के कई स्टेशनों पर अलर्ट, आतंकी खतरे को लेकर सभी को लेटर जारी, रेलवे ने कर्मचारियों को सचेत रहने का दिया आदेश, कई रेलवे स्टेशनों पर अलर्ट जारी किया गया, गाजियाबाद,तुगलकाबाद,पानीपत,दिल्ली में अलर्ट, निजामुद्दीन,पलवल,आनंद विहार,मेरठ में अलर्ट।

दिल्ली: मंत्री मोहसिन रजा का बयान- मायावती पर नरम दिखे मोहसिन रजा, मायावती को विकास के साथ जुड़ना चाहिए, मोदी के नेतृत्व में आने वालों का स्वागत, विकास अगर आपका एजेंडा है तो स्वागत, मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दलितों को आरक्षण मिले, हमारी सोच सबका साथ सबका विकास।

  दिल्ली: बांग्लादेशी हिंदुओं के विरोध में उतरी कांग्रेस, भारतीय नागरिकता देने के खिलाफ कांग्रेस, मणिपुर के कांग्रेस सांसद, विधायक, दिल्ली में कांग्रेस सांसद, विधायक विजय चौक से राष्ट्रपति भवन तक मार्च करेंगे, मार्च के बाद राष्ट्रपति को सौंपेंगे ज्ञापन।

  दिल्ली: तंवी सेठ पासपोर्ट पर मोहसिन रजा का बयान- मजहब के नाम पर बीजेपी राजनीति नहीं करती, बीजेपी अंतिम आदमी तक का विकास चाहती है, मजहबी लोगों पर मोहसिन रजा ने उठाए सवाल, इस तरह की घिनौनी चीजें नहीं होनी चाहिए।

  दिल्ली: उपसभापति पद के लिए विपक्ष ने उतारा प्रत्याशी, सुखेंदु शेखर रॉय को प्रत्याशी बनाया- सूत्र, उपसभापति पद के लिए विपक्ष का साझा प्रत्याशी, तृणमूल कांग्रेस के नेता हैं सुखेंदु शेखर रॉय।

  दिल्ली: एयरसेल-मैक्सिस केस का मामला, SC ने जांच जारी रखने की इजाज़त दी, ED अधिकारी राजेश्वर सिंह पर जांच जारी, सरकार आगे की जांच जारी रख सकती है- SC, एयरसेल-मैक्सिस केस में चार्जशीट दाखिल।

दिल्ली: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनरायण चौधरी का बयान- दलितों के आरक्षण की बात पर बोले चौधरी, सीएम योगी ने राजनीति के तहत नहीं कही बात, मुस्लिम यूनिवर्सिटी में दलितों को मिले आरक्षण, मायावती को 3 बार सीएम बीजेपी ने बनाया, बसपा का सपा के साथ गठबंधन बोले चौधरी, सपा ने मायावती की जान लेने कोशिश की थी, बीजेपी दलितों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी, मायावती को बीजेपी के साथ आना चाहिए- चौधरी, अगर दलितों की भलाई चाहते है तो साथ आएं।

लखनऊ: एनेक्सी में सीएम की 8 देशों के भारतीय राजदूतों के साथ हुई मुलाकात, यूपी से निर्यात होने वाली चीजों को लेकर, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट को लेकर भी चर्चा हुई।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम, 2.30 बजे सीएम संतकबीरनगर होंगे रवाना।, 3.30 बजे मगहर पहुंचेंगे सीएम योगी, पीएम के प्रस्तावित यात्रा को लेकर निरीक्षण, संतकबीरनगर के सभागार में करेंगे बैठक, अधिकारियों के साथ सीएम करेंगे समीक्षा बैठक, सीएम योगी 5 बजे गोरखपुर होंगे रवाना,5.45 बजे गोरखपुर पहुंचेंगे सीएम योगी, 5.50 बजे गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचेंगे सीएम, गोरक्षनाथ मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगे सीएम, 28 जून 9.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट होंगे रवाना, 9.35 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम , 9.55 बजे पीएम मोदी का स्वागत करेंगे सीएम, 10 से 12.40 बजे तक पीएम के साथ रहेंगे सीएम, संत कबीर समाधि स्थल पर भ्रमण,जनसभा, प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास,जनसभा करेंगे,12.40 बजे पीएम मोदी का विधाई कार्यक्रम, गोरखपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे पीएम मोदी, 12.45 बजे गोरक्षनाथ मंदिर जाएंगे सीएम, 1 बजे से 3.45 बजे तक मंदिर में रहेंगे सीएम, 3.50 बजे रामदत्तपुर जाएंगे सीएम योगी,महाराणा प्रताप कन्या इंटर कॉलेज में कार्यक्रम, इंटर कॉलेज का उद्घाटन करेंगे सीएम योगी, 5 बजे गोरखपुर विवि जाएंगे सीएम योगी, आईटीवी फाउंडेशन के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत, गोरखपुर से लखनऊ रवाना होंगे सीएम योगी।

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ का बयान- आपने शासन के आगे अपनी समस्याएं रखीं, लोग कानून व्यवस्था को बिगाड़ देते हैं, लोकतंत्र की आड़ में कानून व्यवस्था बिगाड़ते हैं, आप लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत यहां आये, कश्मीरी पंडितों पर औरंगजेब ने परेशान किया, गुरु तेज बहादुर ने कश्मीरियों की आवाज़ बने, जिसके एवज में गुरु को यातनाएं दी गईं, हर समाज को आगे आने की ज़रूरत है, जो समाज जागरूक होगा उतना ही आगे होगा, इस समाज की 65 लाख लोगों की आबादी है, अगर कुछ नहीं किया जाता तो यह धोखा है, अगुआ ने देश की रक्षा के लिए योगदान दिया, बंजारा समाज के लिए विशेष काम किये जाएंगे, लोगों को बिजली दी गयी,मकान दिए गए, लोगों को शौचालय प्रदान किये गए, मुफ्त गैस का कनेक्शन दिए गए, श्रमिकों को शिक्षा प्रदान की गई, हर योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाया जा रहा, विधवा पेंशन दिया जा रहा है, दिव्यांगों के आरक्षण को बढ़ाया गया, पेंशन राशि 500 रुपये की गई, तमाम मुद्दे आपने हमने बताए हैं।

लखनऊ: सीएम योगी राजदूतों के साथ कर रहे बैठक, हेड ऑफ मिशन्स के तहत मुलाकात, 8 देशों के भारतीय राजदूतों के साथ बैठक, एनेक्सी में सीएम योगी कर रहे मुलाकात, उजबेकिस्तान के राजदूत विनोदे कुमार मौजूद, मालदीव के भारतीय उच्चायुक्त अखिलेश मिश्रा मौजूद, इरान के भारतीय राजदूत सौरभ कुमार भी मौजूद, ओमान के भारतीय राजदूत इंद्रमणि पांडेय मौजूद, ब्रुनेई के भारतीय उच्चायुक्त नगमा एम मलिक मौजूद, जॉर्डन के भारतीय राजदूत शुभ दर्शनीय त्रिपाठी मौजूद, इथियोपिया के भारतीय राजदूत अनुराग श्रीवास्तव, बोत्सवाना के भारतीय उच्चायुक्त राजेश रंजन मौजूद।

आगरा: आगरा पुलिस का सिपाही करता है वसूली, फेसबुक पर मैसेंजर से सिपाही मांगता चौथ, लोगों को धमकी देकर मांगता है रुपए, जेल भेजने की धमकी का मैसेज वायरल, अधिकारियों के चक्कर काट रहा है परिवार, बोदला चौकी पर तैनात है सिपाही रविंदर चौधरी, जगदीशपुरा थाना क्षेत्र का मामला।

मेरठ: बेईमान थानेदार ने डकारी 28 हजार की ईंटे, थाने में निर्माण के नाम पर मंगाई गई थी ईंटें, ईंटों की रकम डकार गया थानेदार धर्मेंद्र सिंह, तगादा करने पर पीड़ित को केस में फंसाने की धमकी, पीड़ित को भद्दी-भद्दी गालियां देता है थानेदार, पीड़ित ने SSP से की थानेदार की शिकायत, एसएसपी ने मामले में जांच के दिए आदेश, हस्तिनापुर थाने का थानेदार है धर्मेंद्र सिंह।

मेरठ: कंकरखेड़ा थाने की छत पर आम्बेडकर मूर्ति रखने का मामला, खबर दिखाए जाने के बाद एसएसपी ने दी सफाई, 14 साल पुराने केस में "माल" है मूर्ति- एसएसपी, मालखाने में रखने को जगह नहीं थी- एसएसपी, अब मूर्ति के ऊपर डलवाई है तिरपाल-एसएसपी, 14 साल पुराने केस का डिटेल नहीं बता सकी पुलिस।

  बहराइच: इंसाफ के लिए दर दर भटक रही मां और बेटी, नाना, मामा पर नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, वारदात के 10 दिन बाद भी नहीं लिखी गई रिपोर्ट, 5 दिनों तक बंधक बनाकर गैंगरेप करने का आरोप, आरोपी कई बार कर चुके जान से मारने की कोशिश, आरोपियों ने किया हमला,दरगाह में जाकर बचाई जान, थाना देहात कोतवाली इलाके का मामला

प्रतापगढ़: वन विभाग रेंजर फतेह बहादुर खान का कारनामा, अपने ही जिले में आठ साल से डटे हैं रेंजर, वन माफियाओं से मिलकर हरे पेंड़ कटवाए, रेंज में अवैध आरा मशीनों को चलवाने का आरोप, मजदूरों ने लगाया रेंजर पर शोषण का आरोप, वृक्षारोपण के नाम पर कागज पर लगाए लाखों पेंड़, जगदीशपुर गांव के मजदूरों ने लगाया आरोप, संडवा चंद्रिका रेंज में तैनात है फतेह बहादुर खान।

  गोरखपुर: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 15 हजार का इनामी कमलेश यादव गिरफ्तार, इनामी सहित दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ट्रक से 14 मवेशियों को किया बरामद, पशु तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा था अभियान।

  अलीगढ़: अलीगढ़ में बीजेपी नेता की करतूत, बीजेपी नेता ने दलित से माफी मंगवाई, सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना पड़ा भारी, दलित व्यक्ति को फोटो शेयर करना पड़ा भारी, दलित ने थाने में बैठकर बीजेपी नेता के पैर छुए, बीजेपी नेता ने दलित से पैर छूकर मांफी मंगवाई, पैर छूकर माफी मांगने का वीडियो हुआ वायरल, ब्राह्मण समाज से जुड़ी फोटो की थी शेयर, बीजेपी के मंडल अध्यक्ष है कालीचरण गौड़, इगलास थाना क्षेत्र का मामला।

  इलाहाबाद- डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया का बयान- हिन्दुओं के लिए बनाया संगठन, धार्मिक,सामाजिक अधिकारों का संगठन, 20 करोड़ हिन्दुओं का जनमत तैयार करेंगा वोट बैंक, 4 माह में अयोध्या में शुरू हो मंदिर निर्माण, निर्माण शुरु नहीं होने पर करेंगे पद यात्रा, लखनऊ से अयोध्या से लिए करेंगे कूच।