tikhiawaz24.in

मंगलवार, 11 अगस्त 2020

कोरोना महामारी में रक्त की कमी को देखते हुए भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन














 









राजस्थान दिनांक 9-08-2020 भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) राजस्थान चोमू सिटी कार्यकारिणी  व् रेड ड्रॉप ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वाधान में  कोरोना महामारी में रक्त की कमी को देखते हुए भारतीय अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया व कोरोना सम्मान पत्र से कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया  इस नेक और महान कार्य के लिए  सभी रक्तदाताओ को महादान के लिए सम्मानित किया गया और उनका उत्शावर्धन किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चोमू भाजपा विधायक व मुख्य प्रदेश प्रवकता राजस्थान  श्रीमान रामलाल शर्मा जी विशेष अतिथि के रुप में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु  सिंह जादौन,समाजसेवी व युवा नेता छुट्टन यादव ने समारोह में शिरकत की कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश शर्मा जी ने कार्यक्रम आयोजक व प्रदेश मंत्री हितेश प्रजापत ने बताया की विशेष रूप से करोना महामारी में बचाव के लिए  जरूरतमंद लोगो को रक्त की आवश्यकता,सावधानी व भविष्य के प्रभाव के बारे में चर्चा की गई व  संगठन के सभी देवतुल्य अटल सैनिकों व अटल वीरांगनाओ द्वारा कोरोना महामारी में सभी 22 राज्यों में किये गए  प्रदेश अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा जी ने सामाजिक व देशहित कार्यो की प्रशंसा की सभी लोगों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सिंह जादौन प्रदेश अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शर्मा जी प्रदेश महामन्त्री संग़ठन उमाशंकर तिवाड़ी जी ,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतवीर भारद्वाज जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सह महिला मोर्चा प्रभारीनिशा शर्मा जी,प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा  हेमलता पारीक जी,प्रदेश युवा मोर्चा अध्य्क्ष राहुल शर्मा जी , प्रदेश महामन्त्री मानवेन्द्र शर्मा जी प्रदेश मंत्री राकेश शर्मा जी , प्रदेश सचिव नीलू भाटी बलदेव जी पार्षद   अनिल मीना पार्षद मुकेश सैनी पार्षद दिनेश प्रजापत गोविन्द सैनी सुनील प्रजापत   अजय प्रजापत सुनील सैनी शादिल खां शुभम शर्मा विशाल गोठवाल राहुल कुमावत आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष प्रेमप्रकाश जी व प्रदेश महामंत्री उमाशंकर जी सभी कोरोना योद्धाओं व अथितियों  का बहुत-बहुत धन्यवाद प्रकट किया कोरोना महामारी में भी इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग और शिरकत करने के लिए 

 जय हिन्द जय जय अटल

बुधवार, 5 अगस्त 2020

राम मंदिर का निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से किया जाएगा

यूपी के अयोध्या में आज राम मंदिर निर्माण की शुरूआत भूमि पूजन से होगा । हर ओर पुलिस के बैरियर, पीले बैनर, दीवारों पर नये पेंट का नजारा और भजन—कीर्तन है तथा हर कोना भक्तिरस से सराबोर दिख रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा तमाम बडे राजनेता और साधु संतों सहित 175 आमंत्रित लोग इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनेंगे ।

कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर चिन्तित प्रशासन लोगों को अयोध्या आने से बचने को कह रहा है । जनता से अपील की गयी है कि वे घरों में ही रहकर यह उत्सव मनायें । भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा ।

अयोध्या की ओर जाने वाले हर रास्ते पर प्रस्तावित राम मंदिर और राम लला के चित्रों वाली होर्डिंग लगायी गयी है । हनुमानगढी क्षेत्र में पुलिस का सायरन और भजन दोनों ही भगवान राम की भक्ति में लीन दिख रहे हैं । मोदी बुधवार को हनुमानगढी के दर्शन करेंगे।

अधिकतर दुकानों का रंग-रूप संवर गया है व चटक पीले रंग का पेंट लगाया गया है । बडी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं ।

इस मौके को खास बनाने के लिए खंभों को पीले कपडे से लपेटा गया है व फूलों से सजाया गया है ।

कार्यक्रम के एक दिन पहले अयोध्या जा रहे वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों के मोबाइल नंबर सहित पूरा ब्यौरा नोट कर रहे हैं ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि कोविड—19 दिशानिर्देशों का पालन करने पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है । हम किसी बाहरी व्यक्ति को अयोध्या नगरी में प्रवेश नहीं करने देंगे । निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है और एक साथ चार से अधिक लोग कहीं एकत्र नहीं हो सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि बाजार और दुकानें खुली रहेंगी लेकिन कोविड नियमों का कडाई से अनुपालन करना होगा । अयोध्या के निवासियों को पहचान पत्र दिखाने पर आने-जाने की सुविधा रहेगी ।

एसएसपी ने बताया कि मंदिर अैर मस्जिद खुले रहेंगे लेकिन भूमि पूजन के अलावा बुधवार को कोई अन्य धार्मिक कार्यक्रम नहीं होगा । अयोध्या में रह रहे लोगों की चेकिंग की जा रही है ताकि सुनिश्चित हो सके कि कोई बाहरी व्यक्ति यहां आकर नहीं टिका है ।

शहर में संवेदनशील जगहों पर पिकेट लगायी गयी हैं और पुलिसकर्मी पूरी तरह मुस्तैद हैं ।

इस बीच रेस्तरां चलाने वाले मयंक गुप्ता ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को खाने के पैकेट दे रहे हैं । उन्होंने बताया कि दिन में दो बार वह पुलिसकर्मियों को टिफिन दे रहे हैं । करीब एक सौ पुलिसकर्मियों को वह टिफिन सेवा प्रदान कर रहे हैं ।

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

मुफलिस का कानून ..........अभय त्रिपाठी जौनपुर

अभय त्रिपाठी जौनपुर
सिरकोनी अगर संविधान के अनुरूप सभी भारतीय एकसमान हैं और कानून भी सभी के लिए एकसमान है , तो फिर सारे राजनियम भला क्यों झेले हमारे ये मुफलिस . अपराध जगत से हटकर अगर बात करे तो यही अवसान होता है कि सारे तौर तरिके नियम कानून बस इन लाचारों के लिए ही बने है , क्योंकि न तो इनके नेटवर्क तगड़े होते हैं और ना ही ये मुद्रा से सम्पूर्ण होते हैं.
फिर क्या है तमाम आपदा राहों में और सबका नतीजा फक़त फुस्स आता है.

वही रईसों की बात किया जाए तो उनके लिए कोई नियम कानून मायने नहीं रखता उनके नेटवर्क हर इलाकों में प्रबल है और जहा नहीं है वहा पैसा फेक तमाशा देख का उसूल लग जाता है , सत्ता किसी की भी हो पर झेलना तो सिर्फ इनको ही है.

शिक्षालय है या जुर्मानालय आरंभ करते हैं इल्म से, स्कूलों और कॉलेजों में जिस तत्परता से फीस वसूल की जाती है, शायद मालगुजारी भी उतनी सख्ती से नहीं वसूल की जाती।  या तो फीस दीजिए, या नाम कटवाइए,  फीस न दी तो नाम कट जाता है। गरीबों के लड़के स्कूल छोड़कर भाग जाएं शिक्षा के नाम पर मशहूर प्राइवेट स्कूल उनके नशिब में नहीं और प्राथमिक विद्यालयों की शिक्षा तो बेजोड़ है ही , तो अफसर और डाक्टर वही बने जो पैसों से भरपूर है इल्म के नाम पर इल्जाम है ये कानून व्यवस्था जो लाचारों से पैसे वसूलते आ रहे हैं. आखिर गरीब जाये तो कहा जाये लाखों रुपए देकर डाक्टरी पढने की तो हैसियत है नहीं तो फिर इल्म इनके लिए किसी इल्जाम से कम नहीं.


वही बात करते हैं लाइन में लगे लोगों के लम्बे कतारों की चाहे दर्शन हेतु मंदिरों को ले लिया जाए या फिर किसी कोर्ट कचहरी को ले लिया जाए , लाचारों के लिए लाइनें अनिवार्य है ओर रइसों के लिए सिर्फ तुच्छ तमाशा क्योंकि  पैसौ से कमाए हुए नाम तो इसी दिन के लिए काम आते है, और बेचारे मुफलिस तिलमिलाती हुई धूप में अपनी पारी के आने का इतेंजार करते हैं चाहे चार घंटे लगे या फिर दस घंटे कोई फर्क नहीं मुफलिस तो मुफलिस ही है न.


इतना ही नहीं, इस देश में कई बड़े और दिग्गज रइस ऐसे हैं, जो कई प्रकार के जुर्म करके खुलेआम घूम रहे हैं. फिर भी उन्हें कानून अपने शिकंजे में नहीं लेता, जबकि एक गरीब वैसे ही अपराध में सलाखों के पीछे नजर आता है. आखिर क्यों? क्या उनके लिए संविधान लागू नहीं होता.. ऐसा इस लिए होता है क्योंकि उनका नेटवर्क बडे़ बडे़ नामी में मशहूर है तो फिर बात ही क्या है "पापुलैरिटी इज इनफ" उनके लिए ये सिर्फ एक खेल है इससे ज्यादा कुछ नहीं.
मजदूरी के नाम पर भी इन मुफलिसों को ठेंगा देखने को मिलता है और सभी कुछ हड़प भी ले तो क्या हुआ इन रइसों के लिए कोर्ट कचहरी तो इनके बाप के पैसौ का बना हुआ प्रतीत होता हैं.


न जाने ऐसे कितने मुफलिस है जो हार मानकर अपने प्राणों की बलि दे दिए होंगे क्यों कि जग से पराजित हुए ये मुफलिस जब हर एक जगह से  नाकाम हो जाते हैं तभी आकाल का जन्म होता है और ये बद से बदतर हालात में चले जाते हैं , इसलिए कहा गया है कि "गरीब और गरीब होते जा रहे हैं" , "अमीर और अमीर" पर झेलना तो सिर्फ मुफलिसों को ही है क्योंकि सारे नियम कानून सिर्फ और सिर्फ इनके लिए ही बनाए गए हैं..

बुधवार, 22 जुलाई 2020

गरीब, असहाय और पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने वाली संस्था जन समस्या मेला समिति


जौनपुर भारत के पाँचवे स्थापना दिवस व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सतेंद्र सिंह यादव 'हीरो भैया' का जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। उत्सव मनाने के साथ-साथ कोविड-19 का भी बखूबी ध्यान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह यादव ने मास्क व सेनेटाइजर वितरण कर किया।
इस मौके पर आलोक सिंह यादव(प्रधान), इन्द्रेश यादव(प्रबंधक), कमलाकांत यादव, अशोक आज़ाद, संघर्ष यादव(निवर्तमान जिला सचिव समाजवादी पार्टी), पंकज यादव, बच्चा यादव, रामानंद यादव(गुड्डू), अवनीश यादव, आशीष यादव, दुर्गेश, बृजेश, सर्वेश आदि उपस्थित रहे।
जन समस्या मेला समिति-भारत, देश की पहली ऐसी संस्था है जो गरीबो, युवाओ, किसानों व महिलाओं की दबी हुई जन शिकायतों को शासन व माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाए जाने का जनहित कार्य करती है।

मंगलवार, 14 जुलाई 2020

गरीब, असहाय और पीड़ितों की आवाज को बुलंद करने वाली संस्था जन समस्या मेला समिति-भारत

जौनपुर के जिलाध्यक्ष श्री गजेन्द्र सिंह यादव बनाये गए। गजेन्द्र सिंह यादव बक्शा थाना क्षेत्र के दरियावगंज ग्राम निवासी है।
जन समस्या मेला समिति-भारत, देश की पहली ऐसी संस्था है जो गरीबो, युवाओ, किसानों व महिलाओं की दबी हुई जन शिकायतों को शासन व माननीय मुख्यमंत्री तक पहुँचाए जाने का जनहित कार्य करती है।
इस मौके पर गजेन्द्र सिंह यादव जी ने कहा- 'मुझे इस पद के काबिल समझने के लिए फ़िल्म अभिनेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय सतेन्द्र सिंह यादव 'हीरो भैया' का तहेदिल से शुक्रिया। मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

रविवार, 28 जून 2020

@@पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफल हुए शैलेंद्र @@ सिंगरामऊ (जौनपुर) सिंगरामऊ ग्राम पंचायत के राजस्व गाँव तुरकौली गाँव निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह सिंह के पीसीएस की मुख्य परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर स्वजनों व ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। ये वर्तमान में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में चयनित होकर मंडी परिषद में कार्यरत हैं। शैलेंद्र की शुरुआती शिक्षा राजा हरपाल सिंह इंटर कॉलेज सिंगरामऊ से हाईस्कूल व इंटर प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उसके बाद बीएचयू वाराणसी से स्नातक की शिक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। एमएससी माइक्रोबायोलॉजी से करते हुए गोविंद बल्लभ पंत विश्वविद्यालय उत्तराखंड से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। इसके बाद सफलता का परचम लहराते हुए नेट व जेआरएफ में भी सफलता हासिल की। वर्तमान में यह लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित होकर कृषि मंडी परिषद में अपनी सेवा दे रहे हैं। ये शुरू से ही मेधावी रहे, गाँव से निकलकर अथक परिश्रम करते हुए यह सफलता पाई। इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है। युवाओं को टिप्स देते हुए कहाकि ग्रामीण अंचल के के मेधावी प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं दृढ़ता पूर्वक पूरे आत्मविश्वास के साथ यदि परिश्रम करें तो उन्हें सफलता जरूर मिलेगी यह तो कोनी गांव निवासी स्वर्गीय उदय राज सिंह के पुत्र के चार पुत्रों में दूसरे नंबर पर दूसरे नंबर पर है इनके बड़े भाई डॉक्टर संजय सिंह संघ लोक सेवा आयोग से चयनित होकर प्रधानमंत्री कार्यालय नई दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे हैं

शनिवार, 20 जून 2020

शेखूपुरा कालोनी के शिव मन्दिर पार्क लखनऊ मे हमारे वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोक मे कैन्डिल जला कर 10 मिनट का मौन रखा

अटल सेना राष्ट्रवादी परिवार के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजेन्द्र पाण्डेय जी के निर्देशानुसार प्रदेश मंत्री प्रदीप कुमार तिवारी जी के नेतृत्व में बेगम हजरत महल बजरंगबली वार्ड शेखूपुरा कालोनी के शिव मन्दिर पार्क लखनऊ मे हमारे वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों को सादर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा शोक मे कैन्डिल जला कर 10 मिनट का मौन रखा गया । तथा चीनी सामान  नहीं खरीदने की सभी को शपथ दिलाई गयी तथा विरोध मे चीनी सामानो को जला कर रोष प्रकट किया गया । इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनुराधा सिन्हा जी, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा नीतू गुप्ता जी, लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती रीना गुप्ता जी, लखनऊ जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती नीलिमा त्रिपाठी जी, श्री ज्ञानेन्द्र अवस्थी जी प्रशांत तिवारी,श्री जितेन्द्र बिफ्ट जी,श्री राकेश राय जी व अन्य साथीगण उपस्थिति रहे ।

शुक्रवार, 19 जून 2020

पूरे भारत देश भर में अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा सेल्फी विद् कैंडल अभियान चलाया गया





 चीन सीमा पर वीरगति को प्राप्त हुए अपने सैनिकों को श्रद्धांजलि व चीनी सामान के बहिष्कार के लिए अटल सेना राष्ट्रवादी द्वारा सेल्फी विद् कैंडल अभियान चलाया गया जिसमें देश भर के समस्त अटल सेना राष्ट्रवादी के पदाधिकारियों ने भाग लिया और चीनी राष्ट्रपति के मुर्दाबाद के नारे लगाये । उत्तर प्रदेश, दिल्ली, त्रिपुरा, मध्यप्रदेश, गुजरात महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, झारखंड व छत्तीसगढ़ के अटल सेना राष्ट्रवादी के कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया ।

गुरुवार, 18 जून 2020

चीनी राष्ट्रीपति सी जिनपिंग का पुतला फूंका गया और चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ ली....राजेंद्र कुमार पांडेय अटल सेना राष्ट्रवादी


उन्नाव भारतीय सैनिकों पर धोखे से हमला करने के विरोध में कालूखेड़ा ,असोहा रोड़ ,पुरवा उन्नाव में अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री  राजेंद्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में अंजनी तिवारी जी ,राजन बाजपेई जी, बंटी महाराज , नीलेश तिवारी, बबलू मिश्रा जी मिश्रा वस्त्रालय और अन्य ग्रामवासियों के साथ चीनी राष्ट्रीपति सी जिनपिंग का पुतला फूंका गया और चीनी सामान के बहिष्कार की शपथ ली
 । हम देश के शहीद जवानों का नम आंखों से भाव पूर्ण श्रद्धांजलि देते है ।

बुधवार, 17 जून 2020

हनुमान सेतू मंदिर पर सभी भक्त गणो को पाँच लीटर सैनिटाइज पाँच सौ माक्स वितरित किया गया .... राजेन्द्र पांडेय राष्ट्रीय अटल सेना


 लखनऊ अटल सेना राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री राजेन्द्र पान्डेय जी तथा प्रदेश मंत्री  प्रदीप कुमार तिवारी के नेतृत्व मे एवम यन सी सी के अनुमोदित मिश्रा जी और उनके सहयोगी कैडर के द्वारा लखनऊ के हनुमान सेतू मंदिर पर सभी भक्त गणो को सैनिटाइज कराकर माक्स वितरित किया गया तथा भक्तों जनो की सेवा भी की गयी । अटल वाणी अटल सिद्धान्त

सोमवार, 15 जून 2020

"कोरोना काल" में गरीब, लाचार व जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया .......अटल सेना राष्ट्रवादी


रायबरेली अटल सेना राष्ट्रवादी की रायबरेली की जिला कार्यकारिणी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें "कोरोना काल" में गरीब, लाचार व जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया गया, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजेन्द्र पाण्डेय जी द्वारा अटल सेना राष्ट्रवादी के समस्त पदाधिकारियों को  श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के द्वारा दिखाये गये मार्ग पर चलने को प्रेरित किया ।
    इस मौके पर माननीय अनूप तिवारी जी (पूर्व संयुक्त मंत्री लखनऊ बार एसोसिएशन), प्रदेश महामंत्री विधि प्रकोष्ठ राजीव शंकर मिश्रा जी, प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा गौरव निगम जी, अमित त्रिवेदी जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा रायबरेली, शिवम पाण्डेय उर्फ चंकी पाण्डेय जी जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अमेठी, संदीप पाण्डेय जी जिला संयोजक युवा मोर्चा अमेठी, आलोक गौड़, विजय सैनी, आलोक सिंह जी तथा अन्य पदाधिकारी गण मौजूद रहे । सारिका शुक्ला जी की विशेष उपस्थिति रही,  मोहित मिश्रा जी द्वारा मंच का संचालन किया गया ।
    लखनऊ से कार्यक्रम में धर्मेन्द्र पाण्डेय एडवोकेट, गौरव शर्मा, गौरव सिंह, अमरेन्द्र मिश्रा, दुर्गेश सिंह जी की उपस्थिति रही ।
   सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सहयोगियों व मित्रों को इस सफल कार्यक्रम के लिए ह्रदय से आभार ।

      अटल वाणी - अटल सिद्धांत

शनिवार, 13 जून 2020

अमिलिया घाट दो युवक गोमती नदी में डूबने से बाल-बाल बचे

 ब्यूरो इस्लाम मुहम्मद सुल्तानपुर
सुल्तानपुर विकासखंड करौदी कला अमिलिया घाट दो युवक गोमती नदी में डूबने से बाल-बाल बच गए, बताया जा रहा है कि ये दोनों पट्टी अपने रिश्तेदार यहां आये थे युवक अमन जिनका घर इनामीपुर बदलापुर जौनपुर है जाते रास्ते में गोमती नदी में नहाने लगे नहाते नहाते अंदर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने हल्ला मचाया तो इतने मे तीरथ निषाद अपनी जान की  परवाह न करते हुए नदी में छलांग लगाई दोनों युवक को बाहर निकालकर जान बचाई,अमन को ग्रामीणों  स्वास्थ्य उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रे बदलापुर भेज दिये।

मंगलवार, 2 जून 2020

बस ट्रक के आमने सामने टक्कर से लगभग 18 लोग घायल तथा 02 लोगो की हालत गम्भीर



ब्यूरो इस्लाम मोहम्मद सुल्तानपुर


सुलतानपुर 02 जून/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने अवगत कराया है कि मुम्बई से ट्रेन के माध्यम से आने वाले प्रवासियों को आश्रय स्थल सन इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल बाईपास ओदरा में रोक कर उनकी थर्मल स्क्रीनिंग करायी गयी थी। तत्पश्चात उन्हें राशन किट आदि देकर उन्हें यश कान्वेन्ट स्कूल की बस संख्या UP44/ T 9641 द्वारा उनके घर भेजा जा रहा था, किन्तु दुर्भाग्य वश टॉटिया नगर चौराहे पर एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में ट्रक संख्या UP 42/BT4215 से आमने-सामने बस दुर्घटना ग्रस्त हो गयी। बस में लगभग 25 प्रवासी सवार थे, जिसमें से लगभग 18 लोग घायल हैं तथा 02 की हालत गम्भीर होने के कारण उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया है। शेष का इलाज जिला चिकित्सालय सुलतानपुर में चल रहा है।
       जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटना की जानकारी होते ही त्वरित गति से घटना स्थल का जायजा लिया। तत्पश्चात जिला चिकित्सालय पहुँचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया। मामूली चोट वाले प्रवासियों को प्राथमिक उपचार कराने के पश्चात उन्हें उनके घर तक पहुँचाने की व्यवस्था करने के उप जिलाधिकारी जयसिंहपुर को निर्देशित किया।
        जिला चिकित्सालय में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 वी0बी0 सिंह आदि उपस्थित रहे।  

शनिवार, 30 मई 2020

मास्क वितरण में स्काउट गाइड जुटे@@@@@@@@@@@@@@@@@सिंगरामऊ ()जौनपुर()उत्तर प्रदेश भारत स्काउट /गाइड के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड जनपद-जौनपुर के जिला मुख्ययुक्त-डॉ रणजीत सिंह जिला आयुक्त-डॉ रामनयन सिंह जिला सचिव-डॉ अखिलेश श्रीवास्तव,DOC- श्री राकेश मिश्र, DTC-श्री रामबक्श सिंह एवं जिला सहायक आयुक्त-श्री विनोद तिवारी के संरक्षण में सुनील यादव ट्रेनिंग काउन्सलर स्काउट बदलापुर ,सोनम गुप्ता ट्रेनिंग काउन्सलर गाइड बदलापुर, भारत में फैली कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए सहायक प्रशिक्षक नन्हेलाल सरोज, अवनीश चौधरी एवं सहयोगी कार्यकर्ता रोवर-रजनीश चौधरी, अंकित यादव, कुशल मौर्य, उन्नत कंन्नौजिया, एवं रेंजर- निष्ठा उपाध्याय, शिवानी गुप्ता, तनु सिंह, श्वेता चौधरी पूजा कन्नौजिया स्काउट /गाइड की भावनाओ से प्रेरित होकर अशहायो की सेवा करने का संकल्प लेते हुए उनतक उनके जरूरत की वस्तु एवं मास्क पहुचने का कार्य करते हुए साथ ही जनपद में बने मास्क बैंक में मास्क जमा के करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे है।

स्काउट-गाइड की टीम ने बांटा ढाई सौ मास्क&&&&&&&&&&&&&&& सिंगरामऊ (जौनपुर) स्काउट गाइड की प्रादेशिक व जनपदीय संस्था के निर्देशन में ट्रेंनिंग काउंसलर सुनील यादव के नेतृत्व में कोरोना जैसी महामारी से निपटने के लिए ग्रामीणों में ढाई सौ मास्क वितरित किया। स्काउट गाईड की टीम द्वारा ग्रामीणों में बांटने के लिए लगातार मास्क बनाया जा रहा है। इस कार्य मे अवनीश चौधरी, नन्हेलाल सरोज, सोनम गुप्ता, शिवानी गुप्ता, निष्ठा उपाध्याय, तनु सिंह, पूजा कन्नौजिया आदि अपना पूरा सहयोग कर रहे हैं।

शनिवार, 23 मई 2020

जौनपुर मास्क न लगाने पर ₹100 का जुर्माना

जौनपुर में चालान करने व जुर्माना करने के लिए 8 टीमें गठित ।अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को नोडल अधिकारी बनाया गया है और उन्हें आदेशित किया गया है खाद्य सुरक्षा निरीक्षकों की आठ टीमें बना दें जो कल ऐसे लोगों का चालान करेंगे जो मास्क लगाकर के घर के बाहर नहीं निकल रहे हैं ।बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकलने में ₹100 का जुर्माना है ।और यही टीम जुर्माना वसूलने का का भी काम साथ-साथ करेगी ।

जौनपुर में 43 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कम्प



जौनपुर - आज कोरोना सक्रमण की लगातार मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है सुबह 28 और शाम होते होते 15 और कोरोना मरीज मिलने से कुल 91 कोरोना मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही है।15 और मरीजो की सूचना डीएम ने सूचना विभाग के ग्रुप में दी है।

सोमवार, 18 मई 2020

मनरेगा श्रमिकों को प्रधान ने बांटा मास्क @@@@@@@@@#@@@@@@सिंगरामऊ (जौनपुर) स्थानीय क्षेत्र के बरैया गांव में मनरेगा के तहत काम कर रहे श्रमिकों को प्रधान मनोज कुमार सिंह ने मास्क वितरित करते हुए उन्हें उचित शारीरिक दूरी बनाकर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने पैंतालिस श्रमिकों को मास्क वितरित किया। उक्त गांव में स्थित सईता नाला की सफाई लगभग एक सप्ताह से हो रही है, जिसमें श्रमिकों द्वारा गमछा व रुमाल के सहारे मुंह बांधकर काम किया जा रहा था। प्रधान ने कार्य स्थल पर पहुंचकर तीन दर्जन महिला व पुरुषों श्रमिकों को मास्क वितरित किया तथा मनरेगा कर्मियों को उचित शारीरिक दूरी बनाते हुए दूर-दूर स्थान पर काम करने का निर्देश दिया, ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचा जा सके। प्रधान ने बताया कि एक सप्ताह से यह कार्य चल रहा है। अभी लगभग डेढ़ सप्ताह तक चलेगा। इस नाले की सफाई हो जाने से ग्रामीणों को काफी लाभ होगा।

बुलट से घर जा रहे किसान नेता की गोली मारकर हत्या


ब्यूरो इस्लाम मोहम्मद
सुल्तानपुर।  अमेठी के श्रीरामपुर गांव के (उमापुर राणा पट्टी) निवासी प्रमोद कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह बुलेट से घर लौट रहे थे ।सुनसान इलाके पर घात लगाए कुछ बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया ।घर से तकरीबन 3 किलोमीटर पहले वह घायल हो गए ।गोली की आवाज सुनकर दूर-दराज के लोग पहुंचे ।तो तड़प रहे प्रमोद कुमार मिश्रा को जिला अस्पताल सुल्तानपुर भर्ती कराया ।जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया ।पता चला है कि प्रमोद मिश्रा किसान यूनियन से भी जुड़े थे ।