जौनपुर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर जौनपुर जिले के दीवानी न्यायालय ,कलेक्ट्रेट व तहसीलों सहित आयकर ,व्यापार कर के अधिवक्ता विधि आयोग के चेयरमैन बी एस चौहान को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए आज दिन में दो बजे उनके खिलाफ नारेबाजी, विरोध प्रदर्शन कर चेयरमैन द्वारा एडवोकेट्स एक्ट में प्रस्तावित अधिवक्ता विरोधी अविवेकपूर्ण संशोधन से सम्बन्धित प्रतियां जलायी।
सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के मंत्री अनिल सिंह कप्तान ने यह जानकारी देते हुए बताया अधिवकता अधिनियम में होने जा रहे प्रस्तावित संसोधन के विरुद्ध बार काउंसिल आँफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्र के आह्वान पर आज जौनपुर जिले के सिविल कोर्ट ,कलेक्ट्रेट ,सहित सभी तहसीलों व आयकर} ,व्यापार कर के अधिवक्ता आधे दिन न्यायिक कार्यो का वहिष्कार किया और दिन दो बजे प्रस्तावित संसोधन की प्रतियां जलाई गयी ।उन्होंने कहा कि इसके पश्चात अधिवक्ता विरोधी प्रस्तावित संशोधन वापस लेने की विधि आयोग से मांग का एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया ।
tikhiawaz24.in
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2017
प्रस्तावित अधिवक्ता विरोधी अविवेकपूर्ण संशोधन से सम्बन्धित प्रतियां जलायी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें