दिल्ली: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव साउथ एवेन्यू टीएमसी सांसद मुकुल राय के आवास पर पहुंचे, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अखिलेश की हुई मुलाकात।
दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के पीएम टर्नबुल के साथ पीएम मोदी ने अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया, पीएम मोदी-टर्नबुल अक्षरधाम मेट्रो से पहुंचे, विधि-विधान से मंदिर में पूजा अर्चना की, अक्षरधाम मंदिर का एक-एक कोना पीएम ने दिखाया, अक्षरधाम मंदिर की ऐतिहासिकता के बारे में बताया, पीएम मोदी और टर्नबुल ने पूजा अर्चना की, टर्नबुल मंदिर भ्रमण के दौरान भी वार्ता कर रहे, मेट्रो में सफर के दौरान ऑस्ट्रेलिया के PM ने नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी ली।
दिल्ली: उत्तराखंड के कृषि मंत्री सुबोध उन्नियाल का बयान- पंतनगर कृषि विवि के लिए केंद्र करे मदद, केंद्र राज्य के 5 अनाज मंडियों की मदद करेगी, प्रति मंडी 75 लाख रुपए की मदद की जाएगी, हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी, सुबोध ने राजनाथ और राधामोहन से की मुलाकात।
देहरादून: मनरेगा में लाखों का घोटाला आया सामने, कैंट थाना पुलिस ने ADO को किया गिरफ्तार, कई अधिकारियों की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी, शासन की जांच में कई अधिकारियों के नाम आए सामने।
देहरादून: लव-सेक्स-धोखे का हाई प्रोफाइल मामला, बंगलुरु से एयर होस्टेस पहुंची देहरादून, शादी के लिए 6 साल से झांसा देने का आरोप, युवती ने लगाए, अवैध शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप, आरोपी ने कल कर ली दूसरी शादी,आज मामले में केस, IPC 376 में थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज।
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी ने दिया निर्देश- उत्तराखण्ड-यूपी के लम्बित मामलों पर निस्तारण जल्द, दोनों प्रदेशों के मुख्य सचिव तीन माह में बैठकें करें, लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के लिए बैठक करेंगे, लम्बित मामले दोनों राज्यों के हित में नहीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को हजरत अली के जन्मदिन पर दी हार्दिक बधाई, हजरत अली ने सद्भाव-सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
लखनऊ: मजलिस-ए-उलेमाए हिन्द की बैठक खत्म, कल्बे जव्वाद की अगुवाई में हुई बैठक, सच्चर कमेटी में शिया की अनदेखी, शिया को मुस्लिम पैकेज में 20 फीसदी आरक्षण मिले, 3 तलाक पर शिया संगठन बेवजह हस्तक्षेफ न करे, बाबरी मसले पर बातचीत से हल ज्यादा बेहतर, शिया गौ हत्या को नाजायज मानते हैं।
लखनऊ: पीपीएस से आईपीएस बनने की डीपीसी सम्पन्न, 25 पीपीएस अफसर आईपीएस बने, शफीक अहमद, मनोज सोनकर,राहुल राज आईपीएस बने, धर्मवीर,अशोक कुमार,सुरेश्वर आईपीएस बने, कल्पना सक्सेना,स्वामीनाथ,ओपी सिंह आईपीएस बने, डॉ.ओपी सिंह,जय प्रकाश यादव,अनिल मिश्रा आईपीएस बने, ओम प्रकाश,संजय कुमार सिंह आईपीएस बने, 5 अफसरों का लिफाफा बंद हुआ, जय प्रकाश सिंह,शकील अहमद का लिफाफा बंद, अमित मिश्रा,शैलेष यादव का लिफाफा बंद।
लखनऊ: डिप्टी सीएम केशव मौर्या का बयान- बीजेपी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी, जनता ने बीजेपी पर विश्वास किया है, बड़े निर्णय हमने कम समय में लिए, हमारी सरकार में अपराधी डरने लगे हैं, सत्ता में बैठा व्यक्ति अपराधियों का संरक्षण नहीं करेगा, बीजेपी लगातार बड़े निर्णय ले रही है, बीजेपी नकल नहीं होने देगी, यूपी में पढ़ाई का वातावरण बनाएंगे, पुरानी सरकारों ने यूपी में नकल करने का काम किया, स्वास्थ्य सेवाएं यूपी में लगातार सुधर रही हैं, माफिया और गुंडे पीडब्ल्यूडी विभाग में नहीं रहेंगे, अच्छी योग्यता वाले अधिकारियों को संरक्षण मिलेगा, विभागों में अच्छे अधिकारियों की कमी नहीं है, पिछली सरकार में कागज पर काम हुआ, पिछली सरकार में कागज पर ही पेमेंट हो गया, हमारी सरकार प्रदेश में सड़कों पर काम कर रही है, पीडब्ल्यूडी विभाग को बदनामी से मुक्त करेंगे, लूट करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होगी, 28 सड़कों को हाईवे बनाने के लिए एनओसी दी, बहुत सारे सेतु निगम के पुल बिना उपयोग के, पीडब्ल्यूडी की बहुत सारी जमीन कब्जा की हुई हैं, दौरे के दौरान मैं पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में ठहरूंगा, मुझे खुशी है कि मैं किसान का बेटा हूं, कई विभागों में सुधार की आवश्यकता है, नए सिनेमा घर बनाने के लिए मानक कम किए गए, मंदिर बनाने का काम पक्षकार करेंगे, मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में है, मंदिर मुद्दा समझौते से सुलझेगा, गौ-तस्करी का काम नहीं करने देंगे, एंटी रोमियो टीम बहुत अच्छा काम कर रही है, सपा सरकार में महिलाओं को डर लगता था, योगी की सरकार में महिलाओं का डर खत्म हुआ, बहन-बेटियां बाजार में खुलेआम घूम सकती हैं, अब कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बढ़ गई है, जिन अफसरों को आगे लाना है लाया जाएगा, बीजेपी अपने घोषणा पत्र को पूरा करेगी, हमारा लक्ष्य यूपी को आगे बढ़ाना है, मोदी जी को रोकने के लिए सब एक हुए, हम सबका साथ,सबका विकास चाहते हैं, 2019 में मोदी जी को कोई नहीं रोक पाएगा, विपक्षी पार्टियां अभी से ही डरने लगी हैं, हम यूपी में निवेशकों को लेकर आएंगे, हम यूपी में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।
लखनऊ: चिनहट के अमराई गांव में टेल्को कर्मी के घर लूट, मारपीट कर आरोपी सामान व नकदी लूटकर फरार, मौके पर पहुंची पुलिस ने लूट का सामान बरामद किया, घर के बाहर कुछ दूरी पर किया बरामद, 3 लोग हुए घायल, पुलिस जांच में जुटी।
लखनऊ: जयशंकर मौर्य के घर लूटपाट का मामला, एसएसपी ने घटनास्थल का किया मुआयना, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर को जल्द खुलासे का अल्टीमेटम, 3 लूटेरों ने परिजनों को बंधक बनाकर की थी लूट, नकदी और सामान लूटकर हुए थे फरार, थाना इंदिरानगर इलाके में हुई थी घटना।
नोएडा: नेशनल वॉयस की खबर का बड़ा असर, शराब के ठेके पर तोड़फोड़ करने का मामला, गांव में पीएसी और पुलिस बल ने मारा छापा, घटना के बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, खबर चलने के बाद पुलिस ने की छापेमारी, सेक्टर 49 के बरोला इलाके का मामला।
इलाहाबाद: कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी का बयान- सरकार जल्द आबकारी नीति लाएगी, 3 तलाक पर सुप्रीम कोर्ट में रखेंगे पक्ष, मुस्लिम महिलाओं का पक्ष कोर्ट में रखेंगे।
श्रावस्ती: आग की चपेट में आकर 80 घर जलकर राख, आग से करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका, आग से युवक और एक मवेशी गम्भीर झुलसा, दमकल गाड़ी और ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, सिरसिया के भभनी कुकुरभुकवा गांव की घटना।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें