जौनपुर जिले की लाईनबाजार थाना पुलिस ने एक अतंर जनपदीय लुटेरा गैंग का पर्दाफास करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार किया है जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। पुलिस ने बदमाशो के पास चोरी की दो मोटर साईकिल दो असलहा और सात हजार रूपये नगद बरामद किया है। पुलिस के अनुसार यह लोग जौनपुर समेत पूर्वाचंल के अन्य जनपदो में बेखौफ होकर लूट और डकैती की वारदात देते है।
एसपी अतुल सक्सेना ने आज पत्रकारो को यह जानकारी देते हुए बताया कि 26 दिसम्बर 2016 को बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा मोड़ के पास एक माईक्रो फाईनेंस कम्पनी के कर्मचारियों से दिन दहाड़े तीस हजार लूटकर बदमाशो ने पुलिस को खुली चुनौती दे दिया था। इस लूटकाण्ड का पर्दाफास करने लिए जुटी टीम को कल रात सूचना मिली कि किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए दो मोटर साईकिलो पर सवार होकर बदमाश लखनऊ की तरफ से जौनपुर शहर में आ रहे है। सूचना मिलते ही लाईनबाजार थाने की पुलिस ने कलीचाबाद पुलिया के पास घेराबंदी किया। इस बीच दो मोटर साईकिलो पर सवार बदमाश पहुंचे तो पुलिस ने उन्हे रोकने का इशारा किया । बदमाश अपने आप को घिरता देख पुलिस पार्टी पर गोलियां चलाते हुए भागने लगे। पुलिस अपनी रक्षा करते हुए दो बदमाशो को मौके से गिरफ्तार कर लिया लेकिन एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पकड़े गये बदमाशो के पास एक पिस्टल एक कट्टा भारी मात्रा में कारतूस सात हजार रूपये और दो मोटर साईकिल बरामद किया गया है ।
tikhiawaz24.in
सोमवार, 17 अप्रैल 2017
जनपदीय लुटेरा गैंग का पर्दाफास करते हुए दो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें