सिंगरामऊ जौनपुर स्थानीय सिरकिना गाँव में स्थित पीली नदी पर नाबार्ड द्वारा स्वीकृत पुल पीडब्ल्यू दी द्वारा बनाया जा रहा है। इधर दो दिन से जबसे पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ तबसे चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। दो दिन में वहां दो घटनाएं हुईं। बुधवार को उस स्थान से वह पत्थर गायब कर दिया गया, जिसका शिलान्यास तीन माह पहले तत्कालीन विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे ने किया था। वहाँ गुरुवार को बर्तमान विधायक रमेश चंद्र मिश्र के नाम का पत्थर लगा दिया गया। लेकिन विधायक ने खुले मंच से यह कहते हुए शिलान्यास करने से इंकार कर दिया कि मैं शिलान्यास में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास करता हूँ। अब मैं शिलान्यास नहीं बल्कि लोकार्पण करूंगा। उसके बाद बाकायदा भूमिपूजन करके वापस चले गए।और शिलान्यास का पत्थर नहीं खुला।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें