मीरजापुर डग्गामार, तीन सवारी व संदिग्ध वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करायी गयी साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि जनपद मे बिना नम्बर कि गाडी व तीन सवारी दोपहिया वाहनो का चालान अधिक से अधिक किया जाये। इस दौरान प्रभारी यातायात एवं थाना प्रभारी सहित प्रत्येक थाने का अधिकांश पुलिस बल रोड पर था। चेकिंग के दौरान कुल 44 वाहनों का चालान व 5 वाहन से 1300 रूपया सम्मन शुल्क वसूल किया गया।
मीरजापुर। थाना कोतवाली कटरा व अदलहाट क्षेत्र के सत्रह लोगो के खिला मिनी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली कटरा के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव मय हमराही फोर्सगश्त में मामूर थे कि अभियुक्तगण शेखर पुत्र पन्नालाल निवासी भटवा की पोखरी आदि 06 नफर जिनका जनता में भय व आतंक व्याप्त है और इसके विरूद्ध थाने पर विभिन्न अपराध पंजीकृत है जिसका स्वतंत्र रहना उचित नही है तथा कोई भी व्यक्ति इस अभियुक्त के विरूद्ध गवाही भी देने को तैयार नही होता है, अतः अभिलेखो के आधार पर इसके विरूद्ध धारा 110 जी द0प्र0सं0 पंजीकृत कर रिपोर्ट चालानी प्रेषित की गयी।
इसी क्रम में थाना अदलहाट के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभियुक्तगण संजय कुमार पुत्र अर्जुन निवासी रामपुर आदि 11 नफर जिनका जनता में भय व आतंक व्याप्त है। अभिलेखो के आधार पर इनके विरूद्ध धारा 110 जी द0प्र0सं0 पंजीकृत कर रिपोर्ट चालानी प्रेषित की गयी।
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाये गए अभियान में थाना मड़िहान क्षेत्रान्तर्गत राजगढ़ चौकी प्रभारी उप निरीक्षक राकेश कुमार वर्मा मय हमराही गश्त मे मामूर थे कि ग्राम राजगढ़ के पास से अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र किशन लाल निवासी कंजड़ बस्ती राजगढ़ को 10 लीटर कच्ची देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, जिसका धारा 60 आबकारी अधि0 पंजीकृत कर जेल भेजा दिया गया।
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा सादे कपड़ों में किये गए आकस्मिक चेकिंग के दौरान ऑफिस से गायब रहने वाले सभी बाबुओं की जांच के आदेश दिए गए। दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध की जायेगी कठोर कार्यवाही
मीरजापुर। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रो में यू0पी0-100 पीआरवी द्वारा किये गये सराहनीय कार्य । मिली जानकारी के अनुसार थाना जमालपुर अन्तर्गत कालर झुल्लन ने यूपी 100 को सूचना दिया कि ग्राम धारा चौराहे पर एक्सीडेन्ट हो गया है, इस सूचना पर पीआरवी 1076 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि कालर सायकिल से कही जा रहा था कि सामने से आ रही मोटरसायकिल से धक्का लग गया था, जिसमें कालर को चोटे आयी थी, पीआरवी द्वारा घायल को र्इलाज हेतु अस्पाल पहुचाया गया। वहीँ थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत कालर सतीश ने यूपी 100 को सूचना दिया कि गहरौरा पुल के पास एक्सीडेन्ट हो गया है, इस सूचना पर पीआरवी 1081 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर हो गयी थी, बस में चालक और परिचालक के अलावा कोर्इ भी मौजुद नही था, दोनो वाहनो के चालक और परिचालक को चोटे आयी थी, पीआरवी द्वारा घायलो को एम्बुलेन्स की सहायता से अस्पताल भेजा गया। इसी क्रम में थाना विन्ध्याचल अन्तर्गत कालर जंगली सिंह ने यूपी 100 को सूचना दिया कि अष्टभुजा में इनके पड़ोसी इनकी जमीन पर कब्जा कर रहे है, इस सूचना पर पीआरवी 1075 तत्काल मौके पर पहुची तो ज्ञात हुआ कि जमीन बटवारे के बाद कालर ने अपना घर बनवा लिया था, कालर के पट्टीदार अपनी जमीन में अपना घर बनवा रहे थे तो कालर उनसे आने जाने का रास्ता मांगने लगे जिसको लेकर विवाद हो रहा था, अग्रिम कार्यवाही हेतु पीआरवी द्वारा दोनो पक्षो को थाने के सुपुर्द कर दिया गया।
मीरजापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा शनिवार की रात्रि सादे कपड़ों में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मोटरसाइकिल से भ्रमण कर गोपनीय तरीके से पुलिस बल की सक्रियता की जाँच की गयी तो कोतवाली शहर सेल ड्यूटी से गैर हाज़िर आरक्षी शमसाद अहमद को लाइन हाज़िर कर दिया गया। ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारी गण को आवश्यक निर्देश व चेतावनी दी गयी। साथ ही चौकी प्रभारी नटवा पंकज कुमार सिंह के मुस्तैदी से वाहन चेकिंग करते हुए मिलाने पर उनके कार्य की सराहना करते हुए उनको प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मिर्ज़ापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी द्वारा 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक ना0पु0 मातादीन कन्नौजिया को माला पहनाकर शाल एवं घड़ी भेंट कर गले लगाकर सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी एवं सुखी व आनंदमय जीवन व्यतीत करने की शुभकामना दी गयी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें