tikhiawaz24.in

मंगलवार, 11 अप्रैल 2017

खबरें तीखी आवाज के

लखनऊ-स्कूल संचालक के पास से मिली 25 लाख की पुरानी करेंसी,करेंसी बदलने के लिए हरदोई रोड से जा रहे थे ,पारा पुलिस ने किया 25 लाख की रकम को
सीज,कार सवार 4 लोगों से पुलिस कर रही पूछतांछ

लखनऊ-सीएम योगी ने विभागों के प्रमुख सचिवों को बुलाया,परिसम्पत्तियों से जुड़े सभी विभागों के प्रमुख सचिव पहुंचे,परिवहन,वन,सिंचाई समेत तमान
विभागों के प्रमुख सचिव पहुंचे,दोनों मुख्यमंत्रियों की मुलाकात के दौरान रहेंगे प्रमुख सचिव,परिसम्पत्तियों के बंटवारे पर पिछले 16 सालों से फंसा है पेंच,त्रिवेंद्र रावत परिसम्पत्तियों का मामला सुलझाने आएं हैं लखनऊ

मथुरा-एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण हादासा,एक की मौत,एंबुलेंस में अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,3 लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल भेजा गया,हादसे के बाद
3 घंटे तक तड़पते रहे हाइवे पर घायल,एंबुलेंस शव को कानपुर से पंजाब लेकर जा रही थी,सुरीर कोतवाली क्षेत्र के माइल स्टोन-81 के पास हादसा

आगरा-वृद्ध दम्पति को बंधक बनाकर 1.70 लाख कैश,10 तोला सोना लूटा,विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर दम्पति को किया घायल,गंभीर हालत में
दम्पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया,आटा मिल मालिक से लूट के बाद इलाके में सनसनी,खेरागढ़ थाना क्षेत्र के कागा रोल मार्ग की घटना

बाराबंकी-बिजली विभाग की लापरवाही से राख हो रही फसलें,24 घंटे में शार्ट सर्किट से 70 बीघा गेहूं की फसल जली,कुर्सी,जैतपुर में एचटी लाइन की चिंगारी से जली फसलें,संसाधनों की कमी से आग बुझाने में हो रहे नाकाम

एटा-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद,मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल,अस्पताल में भर्ती,सकीट पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर-दागी सिपाहियों पर एसएसपी ने कसी नकेल,सिपाही अशोक और रमाशंकर को किया सस्पेंड,नाबालिग को जेल भेजने की धमकी देकर ली थी घूस,गोला थाने के सिपाहियों पर की गई कार्रवाई

गोंडा-पिकअप की चपेट में आकर युवक की मौत,इलाज में लापरवाही के चलते युवक ने तोड़ा दम,मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड की घटना

वाराणसी-लूट का खुलासा न होने के विरोध में सर्राफाओं ने किया बाजार बंद,दिनदहाड़े सीताराम ज्वैलर्स के यहां करोड़ों की लूट का किया विरोध,चौक क्षेत्र के सर्राफा व्यापारी कर आगे की रणनीति तय करेंगे

प्रतापगढ़-सिपाही राज कुमार हत्याकांड का मामला,सिपाही हत्या की एसटीएफ ने शुरू की जाँच,पुलिस ने पूछताछ के लिए 5 रिश्तेदारों को उठाया,आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए चार टीमे गठित,36 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से दूर हिस्ट्रीशीटर इरशाद,रानीगंज इलाके में सिपाही की हुई थी हत्या

बहराइच-नानपारा टोल प्लाजा कर्मियों पर मुकदमा दर्ज,निर्धारित दर से अधिक की वसूली पर FIR,एसडीएम की छापेमारी में उजागर हुआ खेल

गोंडा-कर्नलगंज और शहर कोतवाली क्षेत्र में लगी आग,आग से 6 घर,8 मवेशी,20 बीघा गेहूं की फसल जली,समय से दमकल न पहुंचने से हुआ भारी नुकसान

मथुरा-ट्रेन से टकराकर एक व्यक्ति की हुई मौत,दो घंटे तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा,कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर स्टेशन के पास का मामला

मथुरा-पूर्व मंत्री आजम खां की लौटाई गाय पहुंची गोवर्धन,शंकाराचार्य जगत गुरु स्वामी अधोक्षानंद ने भेंट की थी,अर्धकुंभ में अच्छी व्यवस्था को लेकर भेंट की गई थी

पीलीभीत-संधिग्ध परस्थितियो में झुलसी महिला की मौत,अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत,बीसलपुर थाना क्षेत्र किशनी गांव की घटना

पीलीभीत-नदी में पानी पीने गया सांड को मगरमच्छ ने बनाया निवाला,बीसलपुर थाना क्षेत्र के भैसटा जलालपुर गांव की घटना

लखनऊ-टेल्को कर्मी को घायल कर हुई लूट की वारदात,नगदी और जेवरात लूट ले गए बदमाश,इंदिरानगर क्षेत्र के अमराई गांव की घटना

अयोध्या में लावारिस कार मिलने का मामला,हनुमान गढ़ी के पास मिली लावारिस कार की हुई पहचान,श्रावस्ती के विन्देश्वरी उपाध्याय लेखपाल की है
कार,बगैर सूचना दिए हुए कार मालिक गए गंगा सागर,हनुमान गढ़ी के महंत मधुबनदास के साथ गए गंगा सागर

गोरखपुर-दवा लेने आई युवती से डॉक्टर ने की छेड़खानी,पीड़िता की तहरीर पर आरोपी डॉक्टर हिरासत में,गोला क्षेत्र के बनवारपार चौराहे का मामला

लखनऊ-इंटरनेशनल बाल फिल्म महोत्सव का आयोजन,मंत्री सुरेश खन्ना होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,अभिनेता जपतेज सिंह,अमान,रूमी सिद्दीकी होंगे शामिल,सीएमएस कानपुर रोड पर हो रहा कार्यक्रम का आयोजन

आगरा-नहर में युवक का शव मिलने से हड़कम्प,लोगों ने जताई युवक की हत्या की आशंका,मलपुरा थाना क्षेत्र की नहर में मिला शव

गाजियाबाद-सोशल मीडिया पर अश्लील पोस्ट का मामला,पीड़ित पुलिस कर्मी की पत्नी ने दर्ज कराया केस,पीड़िता का पति दिल्ली पुलिस में है तैनात,कविनगर थाने में पीड़िता ने दर्ज करवाया केस

हापुड़-अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर,3 लोग घाय़ल,एक की हालत गंभीर,पिलखुआ थाना क्षेत्र के हाईवे की घटना

मेरठ-छात्रा की अश्लील क्लिपिंग बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म,क्लिपिंग इंटरनेट पर डालने की धमकी देकर 1 साल तक दुष्कर्म,पीड़िता की तहरीर दो
युवकों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल,गंगानगर इलाके से पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

आगरा-3 हजार व्यापारियों ने बंद कर दिया कारोबार,वाणिज्य कर विभाग के डाटाबेस में कम हो गए व्यापारी,GST में एनरोलमेंट को लेकर सक्रिय
कारोबारियों को हो रहा मिलान,35 हजार व्यापारी पंजीकृत थे, अब लगभग 32 हजार रह गई संख्या

बाराबंकी-कोठी क्षेत्र में झोलाछाप के इलाज से ग्रामीण की मौत,झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई,झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद हुई ग्रामीण की मौत

मेरठ-युवक ने पंखे से फांसी लगाकर दी जान,गृह कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या,कंकरखेड़ा इलाके के नन्दपुरी की घटना

बदायूं-कुंवरगांव में घर में सो रही किशोरी के साथ दुष्कर्म,किशोरी के साथ पड़ोसी ने घटना को अंजाम दिया,पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया

आजमगढ़-वैध शराब की दुकानों पर हमले को लेकर पुलिस सख्त,हमले में दो अरेस्ट,16 नामजद दर्जनों अज्ञात पर केस,कोतवाली क्षेत्र के कालीनगंज इलाके का मामला

गाजियाबाद-गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में आज कैग की टीम पहुंचेंगी आडिट करने,पिछले 10 सालों से नहीं हुआ गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का आडिट,टीम के आने की सूचना पर अधिकारियों के हाथ-पैर फूले

कन्नौज-टूटे रेलवे ट्रैक से गुजरी 2 ट्रेनें,बड़ा हादसा टला ,ज्वाइंट के पास से टूटे रेवले ट्रैक से गुजरी ट्रेनें,सरायमीरा क्रासिंग से 100 मीटर की दूरी पर टूटा ट्रैक

गोरखपुर-ड्यूटी से गायब मिलने पर डॉक्टर को नोटिस,गोला सीएचसी में फार्मासिस्ट के भरोसे थी इमरजेंसी,कौड़ीराम में MBBS की जगह मिले
आयुर्वेद चिकित्सक

मेरठ-एसएसपी आफिस पर दो पक्षों में मारपीट,दोनों ही पक्ष एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे थे ,दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज

मेरठ-चेकिंग के दौरान हथियारों संग 3 बदमाश गिरफ्तार,बाइक सवार बदमाशों ने भागने का किया प्रयास,मोदीपुरम थाना क्षेत्र के नंगली मोड़ से
गिरफ्तारी

मेरठ-शराब ठेके पर महिलाओं ने की तोड़फोड़,हंगामा,ठेके पर मूर्तियां रख शुरु किया कीर्तन भजन,सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला कराया शांत,कुटी चौराहे पर पेट्रोल पंप के पास ठेके पर हंगामा

कोई टिप्पणी नहीं: