पत्रकार :- पवन कुमार उपाध्याय
पंचायत चुनाव को लेकर भाजपाईयों ने की बैठक
बदलापुर जौनपुर! नगर पंचायत चुनाव को मद्देनजर भाजपाईयों की एक बैठक शनिवार को निरीक्षण भवन में हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी दी गई।
चुनाव को लेकर मुख्य रुप से 17 सितम्बर से 23 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान, तथा मतदाता सूची का पुर्नराक्षीण का कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जायेगा।जिसमें लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक में रमेश चन्द मिश्र विधायक, अनिल सिंह शक्ति,अखिल मिश्र, युवा भाजपा नेता वैभव सिंह,पंकज सिंह, जय कुमार सिंह, राजदेव सिंह,हरीलाल मोदनवाल, आदि उपास्थित रहे। अध्यक्षता गंगा प्रसाद सिंह व संचालन विनोद शर्मा ने किया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें