tikhiawaz24.in

रविवार, 3 सितंबर 2017

कार नहर में गिरी : पांच युवकों की मौत


बाराबंकी, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर थानाक्षेत्र के भगौली तीर्थ गांव में आज एक तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से कार सवार पांच युवकों की मौत हो गयी।

पुलिस ने बताया कि पांच युवक कार द्वारा फतेहपुर से महमूदाबाद की ओर जा रहे थे। अचानक संतुलन बिगडने से कार नहर में जा गिरी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर काफी जद्दोजहद के बाद किसी तरह पाँचों युवकों को बाहर निकाला और उन्हें फतेहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

पुलिस के अनुसार डाक्टरों ने सभी पांचों युवकों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाखत नहीं हो सकी है।

कोई टिप्पणी नहीं: