लखनऊ-4 सितम्बर को लखनऊ आ सकते हैं महेन्द्र नाथ पांडेय,विधान परिषद के नामांकन में भी कर सकते हैं शिरकत,5 सितम्बर को नामांकन का है अंतिम दिन,3 सितम्बर को वाराणसी जाने का भी कार्यक्रम प्रस्तावित
लखनऊ-केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने ट्वीट कर दी बधाई,बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर दी बधाई,महेन्द्र नाथ पाण्डेय को बनाया गया BJP के यूपी अध्यक्ष
लखनऊ-बीजेपी पार्टी कार्यालय में मनाया गया जश्न,नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मनाया गया जश्न,महामंत्री अशोक कटारिया,विजय बहादुर पाठक ने दी बधाई,सभी प्रवक्ताओं ने भी नए अध्यक्ष को दी शुभकामनाएं
लखनऊ-मेट्रो के शुभारंभ के मौके पर मेट्रो मैन रहेंगे मौजूद,5 सितंबर को लखनऊ में होंगे मेट्रो मैन ई श्रीधरन,गृहमंत्री राजनाथ सिंह दिखाएंगे मेट्रो को हरी झंडी
लखनऊ- गृहमंत्री, CM होंगे पहले यात्री,गृहमंत्री और सीएम होंगे मेट्रो के पहले यात्री,टीपी नगर से चारबाग तक का करेंगे सफर,एयरपोर्ट के LMRC यार्ड पर होगा कार्यक्रम,टीपी नगर में मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे गृहमंत्री
लखनऊ-ऑटोमेटिक ऑपरेटिंग सिस्टम मेट्रो को करेगा कंट्रोल,ऑपरेटिंग सिस्टम मेट्रो की स्पीड भी करेगा तय,मेट्रो की लोकेशन पर भी ऑपरेटिंग सिस्टम की नजर,यात्रियों की सुविधाओं का भी ऑपरेटिंग सिस्टम रखेगा ख्याल
लखनऊ-मेट्रो के सफर के लिए स्मार्ट कार्ड 2 सितंबर से बनेंगे,स्मार्ट कार्ड एडवांस में बनवा सकेंगे यात्री, स्मार्ड कार्ड पर 10 फीसदी की छूट भी देगा एलएमआरसी
लखनऊ- लखनऊ मेट्रों में बगैर टिकट पकड़े गए तो 50 रुपए जुर्माना,बगैर टिकट यात्रा पर 1 महीने की जेल का भी प्रावधान,शराब के नशे में मेट्रो में यात्रा करने पर 5 हजार तक जुर्माना,मेट्रो में पोस्टर चिपकाने,ट्रेन पर लिखने पर 1 हजार जुर्माना,चलती ट्रेन को रोकने पर 5 हजार जुर्माना,4 साल जेल होगी, मेट्रो के अंदर 32 स्मोक डिटेक्टर लगाए गए हैं,ट्रेन में धुए पर नजर रखेंगे स्मोक डिटेक्टर,आग लगने की दशा में कोच की हवा बाहर जाने लगेगी,मेट्रो में सिगरेट पीने,पान मसाला खाने पर भी प्रतिबंध,मेट्रो की छत पर भी लगाए गए हैं कैमरे,ओएचई लाइनों पर नजर रखेगा कैमरा,मेट्रो के पहियों पर भी कैमरों से होगी निगरानी,मेट्रो में लगा डिमर कंट्रोल एलईडी लाइट सिस्टम,कोच के अंदर आटोमेटिक लाइट कंट्रोल होगी,डिमर कंट्रोल एलईडी से इनर्जी की बचत भी,इमरजेंसी में मेट्रो ट्रेन आपरेटर से सीधे बात कर सकेंगे यात्री,एलएमआरसी ने टाक बैक बटन की सुविधा उपलब्ध कराई,अनावश्यक उपयोग पर 1000 जुर्मान,1 साल की सजा,मेट्रो के एक कोच में 4 टाक बैक लगाए गए,मेट्रो में तीन भाषाओं में होगा एनाउंसमेंट,हिन्दी,अंग्रेजी और उर्दू में भी होगा एनाउंसमेंट,3 भाषाओं में स्टेशनों के बारे में मिलेगी जानकारी,मेट्रो में 50 डिग्री में भी काम करेगा हाईटेक एसी,LMRC ने 20 साल का तापमान डाटा का किया अध्ययन,रिसर्च अनालिसिस के बाद हाईटेक एसी लगाया गया
लखनऊ-मेट्रो के लिए कल से मिलेगा गो स्मार्ट कार्ड,सुबह 10 से शाम 5 बजे के बीच ले सकेंगे स्मार्ट कार्ड,टीपी नगर और चारबाग स्टेशन पर मिलेंगे स्मार्ट कार्ड,लखनऊ मेट्रो दफ्तर से भी ले सकते हैं स्मार्ट कार्ड
लखनऊ-24 घंटे रहेगी CCTV की नजर,मेट्रो की सुरक्षा संभालेंगे 302 जवान,मेट्रो स्टेशन पर 170 पीएसी जवानों की होगी तैनाती,निजी कंपनी के गार्ड भी मेट्रो स्टेशन पर होंगे तैनात,मेट्रो और स्टेशनों पर 24 घंटे रहेगी CCTV की नजर,हर मेट्रो स्टेशन पर तैनात होंगी 2 महिला सुरक्षाकर्मी
मथुरा-वृंदावन में RSS की तीन दिवसीय बैठक की तैयारियां पूरी,एक से 3 सितंबर तक केशव धाम में चलेगी RSS की बैठक,RSS प्रमुख मोहन भागवत 3 दिन पहले ही पहुंच चुके हैं वृंदावन,बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह भी बैठक में करेंगे शिरकत,केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अरुण जेटली भी लेंगे भाग,यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ भी बैठक में होंगे शामिल,प्रशासन ने बैठक की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए, आगरा कमिश्नर ने केशव धाम का किया निरीक्षण
लखनऊ-LDA के 4 दागियों को VC ने दिखाया बाहर का रास्ता,50 साल से अधिक और भ्रष्टाचार में लिप्त होने पर कार्रवाई,लिपिक काशीनाथ,धीरेन्द नारायण,मुख्तार अमीन,रामचंद्र बाहर,सबसे बड़े दागी बाबू मुक्तेश्वर नाथ ओझा का नाम नहीं है शामिल
लखनऊ- राज्य अध्यापक पुरस्कार घोषित,राज्य अध्यापक पुरस्कार किया गया घोषित,सुलतानपुर के वेदप्रकाश आर्य को पुरस्कार,फैजाबाद के नीलकांत वर्मा को पुरस्कार,अंबेडकरनगर के नंदलाल यादव को पुरस्कार,लखनऊ के हरिनारायण उपाध्याय को पुरस्कार,फर्रुखाबाद की इंदिरा राठौर को पुरस्कार, जालौन के ब्रज बल्लभ सिंह सेंगर को पुरस्कार,कुशीनगर के शक्ति प्रकाश पाठक को पुरस्कार,बागपत के कृष्ण पाल सिंह को पुरस्कार
लखनऊ-भ्रष्टाचार मामले पर ऊर्जा विभाग में श्रीकांत शर्मा की बड़ी कार्रवाई,विद्युत सुरक्षा के निदेशक पद से हटाए गए गिरीश कुमार सिंह,चित्रकूट के अधिशासी अभियंता गुरुचरण लाल भी निलंबित, भ्रष्टाचार की शिकायतों पर दोनों अफसरों पर की गई कार्रवाई,SLDCनिदेशक राम स्वारथ को निदेशक विद्युत सुरक्षा का अतिरिक्त चार्ज,जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई ऊर्जा विभाग में कार्यवाही,ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा के निर्देश पर हुई ऊर्जा विभाग में बड़ी कार्रवाई
इलाहाबाद-आरुषि-हेमराज मर्डर केस का मामला,इलाहाबाद हाईकोर्ट में टली मामले की सुनवाई,सात सितंबर को होगी मामले की अगली सुनवाई,जजमेंट रिजर्व होने के बाद कोर्ट फिर से कर रही है सुनवाई, आरोपी तलवार दम्पति को CBIकोर्ट गाजियाबाद ने सुनाई है सजा,वर्ष 2013 में सीबीआई कोर्ट ने सुनाई है उम्र कैद की सजा,डॉ नूपुर तलवार और डॉ राजेश तलवार ने दाखिल की है अपील,सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल की है अपील
लखनऊ-बाइक की मांग पूरी न होने पर टूटा रिश्ता,पीड़िता ने केरोसिन डालकर लगाई आग,गंभीर हालत में युवती सिविल में भर्ती,पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर,निगोहां क्षेत्र के दयालपुर गांव की घटना
झांसी-केन-बेतवा परियोजना पर उमा भारती का बयान,अधर में पड़ी अरबों की परियोजना पर दिया बयान,मैंने कुछ बोला तो विवादों को जन्म देना होगा-उमा,इस मामले पर सीएम शिवराज सिंह दें बयान-उमा भारती,उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से संबंधित है परियोजना
शामली-सड़क हादसे में छात्र की मौत का मामला,आक्रोशित महिलाओं ने दारोगा को पीटा,महिलाओं ने दारोगा को थाने में ही पीटा,महिलाओं ने दारोगा पर अभद्रता का लगाया आरोप,शामली के सदर कोतवाली की घटना
चित्रकूट-तेज रफ्तार बाइक की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत,हादसे के बाद ट्रक छोड़कर मौके से ड्राइवर फरार,पहाड़ी क्षेत्र के लोला गांव के रहने वाले दोनों मृतक,गुस्साए लोगों ने कर्वी-राजापुर मार्ज पर लगाया जाम,पहाड़ी थाना क्षेत्र के जमलो मोड के पास की घटना
दिल्ली-गुजरात विस चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी,बाला साहब थोराट कमेटी के चेयरमैन बनाए गए,अजय लल्लू,गिरीश चांडकर,मीनाक्षी नटराजन सदस्य,कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटी
दिल्ली-ISIS के 8 संदिग्ध आतंकियों पर एनआईए की कार्रवाई,एनआईए ने 8 संदिग्धों के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र,आठों संदिग्ध आतंकियों के खिलाफ यूपी में चल रही थी तफ़्तीश,आठों संदिग्ध आतंकियों पर यूपी ATS ने दर्ज किया था मामला,उसी मामले को एनआईए ने किया था यूपी ATS से टेकओवर
पीलीभीत- टाइगर सफारी को हरी झण्डी,छत्तीसगढ़ के रायपुर टाइगर सफारी की तर्ज पर विकास,वन विभाग ने बलुआ कोठारा और बघा का किया चयन,चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डेन के निर्देश पर शुरू हुई कार्रवाई
बरेली-युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी पर किया शोषण,तीन महीने तक लिव इन में रखकर किया यौन शोषण,पहले से शादीशुदा निकला युवती का प्रेमी, FIRदर्ज,सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सरगैना का मामला
दिल्ली-यमुना सफाई का मामला,एनजीटी ने एक्शन प्लान दाखिल करने का दिया निर्देश,यूपी, हिमाचल प्रदेश,राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली को निर्देश,4 सितंबर से पहले एक्शन प्लान दाखिल करने का दिया निर्देश
इलाहाबाद-जिले में लगातार बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,सीएमओ ऑफिस भी स्वाइन फ्लू के चपेट में,एक और एसीएमओ डॉ. चंदन लाल स्वाइन फ्लू की चपेट में,एसीएमओ डॉ. अशोक की रिपोर्ट पहले ही आ चुकी है पॉजिटिव,डॉक्टर अशोक चौरसिया की पत्नी को भी हुआ स्वाइन फ्लू,कागजों में चल रहा एंटी लार्वा और फॉगिंग अभियान
आजमगढ़-संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत,मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज,जांच में जुटी पुलिस,देवगांव कोतवाली के करिया गोपालपुर गांव का मामला
हापुड़-चारा काटने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष,एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल,सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,पुलिस के पहुंचने से पहले फरार हुए दोनों पक्षों के लोग,सिंभावली थाना क्षेत्र के सेना गांव का मामला
लखनऊ-सेना की पोस्टल सेवा होगी बंद,केंद्र सरकार ने आर्मी की डॉक सेवा बंद करने का लिया निर्णय, सेना के जवानों को सामान्य डाक का ही लेना पड़ेगा सहारा,भूत पूर्व सैनिक संघ ने फैसले का किया विरोध,प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर जताया ऐतराज
लखनऊ-रुस्तम का शार्प शूटर सुनील शर्मा मुठभेड़ में ढेर,रंगदारी वसूली के लिए सुनील शर्मा आया था लखनऊ,प्रॉपर्टी डीलर से कल लेनी थी 30 लाख की रंगदारी,पप्पू पांडेय की हत्या का मुख्य शूटर रहा सुनील शर्मा,हरदोई जेल से लखनऊ पेश पर सुनील हुआ था फरार,SO गाजीपुर गिरजा शंकर त्रिपाठी की टीम ने किया ढेर,2 पिस्टलों के साथ लैस होकर आया था सुनील शर्मा,गोमती नदी किनारे शहीद पथ पर सुनील शर्मा का एनकाउंटर,जेल से गैंगस्टर रुस्तम के लिए वसूली करता था सुनील
मथुरा-RSS की समन्वय बैठक,आरएसएस की समन्वय बैठक का शुभारंभ,आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बैठक में मौजूद,बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बैठक में मौजूद,RSS के संगठन मंत्री रामलाल भी बैठक में मौजूद,आरएसएस के देशभर के 180 पदाधिकारी भी मौजूद,यूपी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा भी बैठक में मौजूद,केंद्र सरकारी की योजनाओं को लेकर हो रही चर्चा
हापुड़-रेलवे की लापरवाही,बारिश से रेलवे ट्रैक के नीचे की मिट्टी धंसी,ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,ग्रामीणों ने पैसेंजर ट्रेन को रूकवाया,रेलवे अंडरपास में पानी भरने से धंसी मिट्टी,हाफिजपुर थाना क्षेत्र के महमूदपुर का मामला
लखनऊ-इनकम टैक्स छापा,रियल इस्टेट कारोबारी के दफ्तर पर इनकम टैक्स का छापा,छापेमारी में करोड़ों के नगद लेनदेन के कागज़ात बरामद,ब्लैकमनी से ज़मीन खरीदने-बेचने का भी शक,कैश से ज़मीन खरीदने वाले भी इनकम टैक्स के रडार पर,देवा रोड पर हिम सिटी के नाम से कारोबारी के दफ्तर पर पड़ा था छापा
लखनऊ-CII की बैठक,सीआईआई की बैठक में शामिल होंगे सीएम योगी,औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना होंगे शामिल,CII के डीजी और प्रेसीडेंट भी बैठक में होंगे शामिल,देश और प्रदेश के बड़े उद्योगपति भी रहेंगे मौजूद,औद्योगिक विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा
आजमगढ़-महिला का शव मिला,महिला की सिरकटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी,पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी,रौनापार थाना क्षेत्र के सहबदिया गांव में मिला शव
लखनऊ-टैक्सी चालक हड़ताल पर,निजी टैक्सी कंपनियों के चालक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर,मांगो को लेकर चालकों ने की अनिश्चितकालीन हड़ताल
लखीमपुर खीरी-ट्रक और बस की टक्कर,स्कूली बस तेज रफ्तार ट्रक से टकराई,करीब 30 बच्चे घायल,एक की हालत गंभीर,ईसानगर थाना क्षेत्र में बहराइच रोड की घटना
सुल्तानपुर-नलकूप पर सो रहे 2 लोगों पर धारदार हथियार से हमला,गंभीर घायलों को लखनऊ रेफर किया गया,गोसाईगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर का मामला
लखीमपुर में बुखार का कहर,जिला अस्पताल के ICU फुल,चिल्ड्रेन वार्ड में तीन और बच्चों की मौत,बढ़ते जा रहे है अस्पतालों में बुखार के रोगी
फर्रुखाबाद-करंट से मौत,ट्यूबवेल के स्टार्टर में चिपक कर युवक की मौत,खेत में ट्यूबवेल चलाने गया था युवक,थाना कमालगंज क्षेत्र के भूड़ नगला गांव की घटना
गोरखपुर-पूर्व BSA पर केस,पूर्व बीएसए ओम प्रकाश यादव समेत पांच पर केस दर्ज,राजघाट पुलिस ने धोखाधड़ी का दर्ज किया केस,चार सहायक टीचरों के फर्जी नियुक्ति का है आरोप,बीएसए आरएसपी त्रिपाठी ने दर्ज कराया केस,फर्जी नियुक्ति के मामले में सस्पेंड हो चुके हैं बीएसए,मामले में केस दर्ज कर जांच में जुटी राजघाट पुलिस
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें