tikhiawaz24.in

रविवार, 17 सितंबर 2017

थानाध्यक्ष ने दबंगई से गलियारे में लगवाई लोहे की सीढ़ी

जौनपुर-  सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कुशहा गांव मे तीन भाइयों के बीच पुलिस की मौजूदगी में हुए समझौते को बड़े भाई ने मानने से इनकार कर दिया और सिंगरामऊ के थानाध्यक्ष के सहयोग से आने जाने वाले रास्ता गलियारे में लोहे की सीढ़ी जबरन रख दी जिससे हम दोनों भाइयों के आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। थानाध्यक्ष की दबंगई का जब पुत्र ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया तो उसे लेने के लिए थानाध्यक्ष प्रताड़ित करने लगे न देने पर परिवारजनों के थाने ले गए और दोबारा धारा 151 में चालान कर दिया थानाध्यक्ष फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं पीड़ित दोनों भाइयों कि इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक जौनपुर और सीओ बदलापुर से करके न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि पारिवारिक झगड़े में पुलिस का सीमा से बढ़कर दखल अंदाजी घटनाओं का कारण बनने से इनकार नहीं किया जा सकता है। तीनों भाइयों के बीच पुस्तैनी जमीन का विवाद है पुलिस समझौता कराने के बाद भी विवाद को बढ़ावा दे रही है तो ऐसे में यह कहने में कोई संकोच नहीं है कि पुलिस विवाद को समाप्त कराने की बजाए उसे बढ़ा रही है इसका अंदाजा सिंगरामऊ के थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह के हैरजअंगेज कारनामों से सहज ही लगाया जा सकता है

कोई टिप्पणी नहीं: