बदलापुर :- बदलापुर चौराहे के पास बुधवार सुबह बीच सड़क पर ट्रक खराब होने के कारण रोड पर घंटो तक जाम की स्थिति रही। पुलिस ने ट्रक को हटवाकर जाम खुलवाया।
जानकारी के मुताबिक,बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे एक ट्रक मेजा रोड़ से नेउरी आजमगढ़ की ओर जा रहा था। बदलापुर में ट्रक में अचानक खराबी आ गई। इससे ट्रक बीच सड़क पर खड़ा हो गया। इससे जौनपुर सुल्तानपुर रोड़ और इलाहाबाद शाहगंज रोड़ पर जाम लगना शुरू हो गया। सूचना मिलते ही बदलापुर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को सड़क से हटवाया। इसके बाद जाम खुलना शुरू हुआ। यहां दोपहर 12:30 बजे के करीब यातायात सामान्य होना शुरू हुआ।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें