tikhiawaz24.in

बुधवार, 27 सितंबर 2017

तीन लोगों के ऊपर पीड़ित ब्यक्ति द्वारा 3.26 लाख की ठगी के आरोप में मुकदमा हुआ पंजीकृत

सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शेषनाथ तिवारी सहित तीन लोगों के ऊपर पीड़ित ब्यक्ति द्वारा 3.26 लाख की ठगी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत हुआ ।
जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के दीपापुर गांव निवासी अमित मिश्र ने थानाध्यक्ष को दी गयी । तहरीर के माध्यम से आरोप लगाया है, कि मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के मैनपुरी निवासी सत्यप्रकाश दुबे और सुरेरी थाना क्षेत्र के कोहड़ौडा गांव निवासी नरसिंह बहादुर मिश्र ने क्षेत्र के एक महाविद्यालय में नौकरी दिलाने के लिए तीन वर्ष पूर्व सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के खानपुर निवासी शेषनाथ तिवारी को 3.26 लाख रुपये दिलवा दिए । बाद में पता किया गया उक्त महाविद्यालय में कोई पद खाली नही था । रुपया वापस करने के लिए ये लोग आना कानी करने लगें जिसकी सूचना पीड़ित ने थाने पर दी ।पीड़ित की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने आरोपी शेषनाथ तिवारी, सत्य प्रकाश दुबे ,व नरसिंह बहादुर मिश्र पर आई पी सी की धारा 419, 420, 406 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों के तलास में जुट गए।

कोई टिप्पणी नहीं: