tikhiawaz24.in

गुरुवार, 29 सितंबर 2016

Arvind upadhyay

*💥💥भारत ने पहली बार PoK में जाकर ढेर किए आतंकी, देर रात की सर्जिकल स्ट्राइक*
Thu, 29 Sep 2016 12:58 PM (IST)

*भारत के डीजीएमओ ने कहा कि उड़ी हमले के बाद भारत ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीती रात पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक किया।*
श्रीनगर। भारत ने पहली बार सीमा पार जाकर पीओके में देर रात सर्जिकल स्ट्राइक की है। डीजीएमओ का कहना है कि इस सर्जिकल स्ट्राइक में आतंकियों को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के खिलाफ की गयी इस कड़ी कार्रवाई की जानकारी देते हुए डीजीेएमओ रणवीर सिंह ने कहा कि भारत ने बीती रात पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक की। इस कार्र्वाई को सेना के स्पेशल कंमाडो द्वारा अंजाम दिया गया जो बिना किसी नुकसान के वापस लौट गए।

*रक्षा मंत्री और अजित डोभाल और कर रहे थे ऑपरेशन की निगरानी*

इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, एनएसए अजीत डोभाल और डीजीएमओ ने की। ऑपरेशन पर निगरानी रखने के लिए पर्रिकर और डोभाल ने कोस्टगार्ड के साथ रखा गया डिनर भी कैंसिल कर दिया था। रक्षा विशेषज्ञ नितिन गोखले के मुताबिक उड़ी और नौगाम के बीच सीमा पार जाकर इस सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया गया जिसमें आतंकियों के पांच ठिकाने तबाह हो गए। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री को भी इस सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी गयी।

डीजीएमओ की तरफ से कहा गया कि कि भारतीय सेना की कार्रवाई में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचा है।वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सर्जिकल स्ट्राइक की निंदा की है और कहा कि उसकी शांति की चाह को कमजोरी ना समझा जाए। उन्होंने कहा कि हम अपनी आत्मरक्षा के लिए तैयार हैं।

*पाकिस्तान को कड़ा संदेश*

भारतीय सेना के इस कदम ने पाकिस्तान को संदेश दे दिया है कि वो अपनी हरकतों से बाज आएं, नहीं तो भारत पाकिस्तान में घुसकर भी कार्रवाई करेगा। उन्होंने पाकिस्तान को सख्त हिदायत दी कि पाकिस्तान आतंकियों को आतंक पनाह देना बंद करने करे, जैसा कि पाकिस्तान ने 2004 में वादा किया था।

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए जा रहे सीजफायर उल्लघंन के बीच पीएम मोदी आज सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीएस) की अध्यक्षता कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि इस बैठक के बाद भारत पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कड़े कदमों का ऐलान कर सकता है। इस बैठक में विदेश मंत्री, रक्षा मंत्री, वित्त मंत्री सहित आर्मी चीफ भाग ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय इस बारे में कुछ देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी देगा।

*एलओसी पर सीजफायर का उल्लंघन*

वहीं पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। बुधवार देर शाम से जम्मू कश्मीर स्थित पुंछ के मेंढर, नौगाम, शोजियां और मेंढर इलाके में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करते हुए मोटार्र दागे जा रहे हैं, जिसका भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। पिछले 24 घंटों के अंदर यह तीसरी बार सीजफायर का उल्लंघन है। समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, भारतीय सैनिकों द्वारा की गयी जवाबी कार्रवाई में दो पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गयी है।

पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन ऐसे समय में किया जा रहा है दोनों देशों के रिश्तों में तल्खी चरम पर है। इससे पहले 25 सितंबर को भी पाकिस्तान ने एलओसी के पास सीजफायर का उल्लंघन करके घुसपैठ करने की कोशिशि की थी जिसमें किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ था।

*कश्मीर में घुसे 30 आतंकी !*

आइजी बीएसएफ कश्मीर विकास चंद्रा ने बताया कि कश्मीर घाटी में बीते 70 दिनों में करीब 30 आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर घुसपैठ करने के बाद भीतरी इलाकों में दाखिल होने में कामयाब रहे हैं। यह पहला अवसर है जब किसी वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने वादी में आतंकियों की सुरक्षित घुसपैठ की पुष्टि की हो। आइजी बीएसएफ ने कहा कि कश्मीर में गत आठ जुलाई को आतंकी बुरहान की मौत के बाद पैदा हालात के दौरान एलओसी के पार से 25-30 आतंकी सुरक्षित घुसपैठ करने में सफल रहे हैं। कश्मीर में जब इस तरह के हालात रहते हैं तो पाकिस्तान के इशारे पर सक्रिय रहने वाले आतंकियों का ज्यादा से ज्यादा संख्या में कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास रहता है। इसमें पाकिस्तानी सेना भी सहयोग करती है।

*पिछले 70 दिन में 30 आतंकी कश्मीर में कर चुके हैं घुसपैठ: BSF*

इसके पहले 10-11 सितंबर को पुंछ में अल्लाहपीर इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक पुलिस कांस्टेबल शहीद हो गए, जबकि एक सब इंस्पेक्टर और एक नागरिक घायल हुए हैं। पुंछ के अलावा नौगाम सेक्टर में भी मुठभेड़ हुई, जिसमें घुसपैठ की कोशिश कर रहे 7 आतंकियों को सेना ने मार गिराया. उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: