tikhiawaz24.in

गुरुवार, 15 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ  उत्तर प्रदेश पर सपा महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव का सबसे बड़ा बयान-अमर सिंह को पार्टी से निकाला जाना चाहिए,अमर सिंह निकाले जाएं,कार्यकर्ताओं की भावना,अमर सिंह ने अखिलेश को बर्बाद करने की धमकी दी थी,सियासी संकट के पीछे सिर्फ अमर सिंह,कुछ मामलों को लेकर नेताजी बहुत नाराज थे,अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाना गलत फैसला था,नेताजी को रोकने का साहस मुझमें नहीं,मुख्यमंत्री से गलत तरीके से पेश आए थे नेताजी,शिवपाल काबिल है और लम्बा अनुभव,ताजा संकट से पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ,अमर सिंह को पार्टी से निकालने की रामगोपाल ने की मांग 

लखनऊ-यूपी 3 आईएएस अफसरों के तबादले,दीपक सिंघल अध्यक्ष राज्य सतर्कता आयोग बने,अनूप चंद्र पांडे प्रमुख सचिव वित्त बनाए गए,भुवनेश कुमार लखनऊ के नए कमिश्नर बने 

सिद्धार्थनगर-अनियंत्रित निजी बस बाइक सवार पर पलटी,बाइक सवार की मौत,बस में बैठे 25 लोग घायल,बांसी थाना के मलंग बाबा की मजार के पास हादसा 

लखनऊ-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव का बयान-2011 में मैं प्रदेश अध्यक्ष था,नेताजी के फैसलों को कौन नहीं मानेगा,विभाग देना मुख्यमंत्री का निर्णय होगा,नेताजी ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया है,नेताजी के जो आदेश दिया सभी को मानना होगा,चुनाव का वक्त है परिवार को एक रहना चाहिए,एक होकर 2017 का चुनाव लड़ना है,पद से कोई बड़ा और छोटा नहीं होता है,कर्म और मेहनत से बड़ा और छोटा होता है,पद से हटाने का फैसला नेताजी का....अमर सिंह के सवाल पर शिवपाल यादव का बयान-सभी को जोड़ने से मजबूती मिलेगी,समाजवादी और लोहियावादियों को जोड़े,समाजवादी पार्टी में कोई बाहरी आदमी नहीं है......किसी की हैसियत नहीं जो नेताजी की बात को टाले,अखिलेश अभी मुख्यमंत्री हैं, मुझे स्वीकार,समाजवादी पार्टी में कोई मुसीबत नहीं है,मुझे हटाकर इसी तरह अखिलेश को अध्यक्ष बनाया गया था,2011 में अखिलेश को अध्यक्ष बनाया गया था,सभी बुद्धिमान क्या मुख्यमंत्री, नेताजी बन जाएंगे?,मुझसे विभाग छीनने का फैसला अखिलेश का,मायावती अपनी राय अपने पास रखें,मायावती की राय से सपा नहीं चलती है,सपा कार्यकर्ताओं में और जोश आ गया है,मेरे पास संगठन और चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी,विभागों में सारे काम पूरे कर चुका हूं,2017 में पहले से ज्यादा बहुमत की सरकार बनानी है,कल मुख्यमंत्री से मुलाकात करूंगा

मेरठ-गंगनहर में 4 लोगों के सुसाइड करने का मामला,ADM,SDM और तहसीलदार नहीं पहुंचे मौके पर,अधिकारियों के रवैये से ग्रामीणों में भारी रोष,जानी थाना क्षेत्र के मध्य गंगनहर का मामला

लखनऊ-सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव लखनऊ पहुंचे,दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट से आए मुलायम सिंह,मुख्यमंत्री से आमने-सामने बैठकर करेंगे मुलाकात 

गाजियाबाद-लेन-देन के विवाद में व्यक्ति पर केमिकल फेंका,केमिकल से बुरी तरह झुलसे व्यक्ति,सिहानी गेट थाना क्षेत्र के शिब्बनपुरा की घटना 

मिर्जापुर-11 क्विंटल गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार,एक ट्रक बरामद,उड़ीसा से जौनपुर जा रही थी ट्रक,देहात कोतवाली के करन पहाड़ी से हुई गिरफ्तारी

लखनऊ-बसपा की 9 अक्टूबर को लखनऊ में बड़ी रैली,कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर बीएसपी की रैली,कांशीराम ईको पार्क में विशाल रैली का आयोजन,नसीमुद्दीन सिद्दीकी को रैली का प्रभारी बनाया गया,प्रत्येक विधानसभा से 10 हजार कार्यकर्ताओं लाने का लक्ष्य 

ग्रेटर नोएडा-विदेशी छात्र ने विदेशी छात्रा से किया रेप,ड्रग्स के नशे में घटना को दिया अंजाम,आरोपी छात्र नाइजीरिया,छात्रा केन्या की,कासना क्षेत्र के शारदा यूनिवर्सिटी की घटना

इलाहाबाद-गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका,इलाहाबाद हाइकोर्ट ने जिला जज बांदा से मांगा स्पष्टीकरण,3 साल से कम सजा वाले मामलों में क्यों नहीं कर रहे जमानत,याचिकाकर्ता प्रेमचंद्र ने दाखिल की याचिका,कल सुनवाई 

चंदौली-लाल बहादुर शास्त्री साइकिल यात्रा दिल्ली रवाना,5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुगलसराय से रवाना,मुगलसराय में जन्म हुआ था लाल बहादुर शास्त्री का ,न्यास की 11 सदस्यीय टीम दिल्ली रवाना 

इलाहाबाद-राहुल गांधी पहुंचे चौक एतिहासिक नीम पेड़ के पास,जनसभा को संबोधित कर रहे राहुल गांधी,अंग्रेजों ने इसी नीम के पेड़ पर शहीदों को फांसी दी थी

बस्ती-केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल का बयान-भाजपा सरकार ने महंगाई को नियंत्रण में रखा,बीते 2 सालों में महंगाई की दर नीचे गई,सपा के मोबाइल देने की घोषणा को बताया अर्थहीन,पैसे का इस्तेमाल मैन्यूफैक्चरिंग में होना चाहिए

कानपुर-मंडी सचिव संतोष यादव की दबंगई,मानकों को ताक पर रख चबूतरों का किया आवंटन,अपने चहेतों को आवंटित किए 2 दर्जन चबूतरें,व्यापारियों के विरोध के बाद भी खेल जारी,चकरमंडी में कई साल से जमे हैं संतोष यादव

गोंडा-अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़,7 हजार लीटर शराब के साथ 3 अरेस्ट,7 फरार,तरबगंज क्षेत्र के बेलसर गांव से पकड़ा

वाराणसी-सर्राफा की दुकान से लाखों की लूट,असलहाधारी बदमाशों ने की लूट,लाखों के जेवरात लूटकर बदमाश फरार,फूलपुर थाना के साड़ी बाजार में लूट

वाराणसी-6 साल के बच्चे के पेट से निकला अविकसित भ्रूण,3 डॉक्टरों ने 3 घंटे के ऑपरेशन के बाद निकाला,झारखंड का है बच्चा,भेलूपुर के ककरमुत्ता का मामला

बुलंदशहर-जनपद में बुखार का कहर लगातार जारी,जिला अस्पताल में आए बुखार से पीड़ित 2 मरीजों की मौत,गुलावठी से रेफर बच्ची ने इमरजेंसी वार्ड में दम तोड़ा,नया गांव के युवक की भर्ती होने से पहले मौत

हरदोई-युवक के शव मिलने का पुलिस ने किया खुलासा,अवैध संबंधों में धारदार हथियार से की गई थी हत्या,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,1 हफ्ते पहले टड़ियावां के सड़कपुरवा में मिला था शव

देवरिया-गृह मंत्री राजनाथ सिंह देवरिया पहुंचे,यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव मौर्या भी साथ में,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत,पूर्व सांसद हरिकेवल प्रसाद की पुण्यतिथि पर पहुंचे,जनसभा को भी राजनाथ सिंह करेंगे सम्बोधित 

लखनऊ-राजधानी में फिर दिनदहाड़े लूट की वारदात,किसान को तमंचा दिखाकर बाइक सवारों ने कैश लूटे,बैंक ऑफ इंडिया से पैसा निकाल कर जा रहा था किसान,नगराम थाना क्षेत्र के अब्बास नगर की घटना 

इलाहाबाद-दिनदहाड़े व्यावसायी से बदमाशों ने की छिनैती,1 लाख नकदी,सोने की चेन छीनकर फरार,शाहगंज थाने के सुहाग स्टोर के पास की घटना

कुशीनगर-शातिर वाहन चोर गिरोह का खुलासा,1 अरेस्ट,पुलिस ने 4 चोरी की बाइकें की बरामद,हनुमानगंज पुलिस ने की गिरफ्तारी

कोई टिप्पणी नहीं: