tikhiawaz24.in

रविवार, 18 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे ग्राम प्रधान,मानदेय बढ़ाने व अधिकारों को बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर करेंगे विरोध,

  मानदेय ढाई हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने और अधिकारों को बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर ग्राम प्रधान 26 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की शनिवार को केशवनगर में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि आठ महीने से अधिक समय होने के बावजूद ग्राम प्रधानों को 14वें वित्त आयोग की धनराशि कार्य करने का अधिकार नहीं मिल सका है।

73वें संविधान संशोधन के प्रावधानों को लागू नहीं किया जा रहा है। ग्राम प्रधानों को यात्रा एवं अनुसांगिक व्यय की सीमा पांच हजार है जिससे ग्राम प्रधानों को परेशानी होती है। इसे बढ़ाकर 20 हजार करने की कई बार मांग के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ग्राम प्रधानों का 10 रुपये का दुर्घटना बीमा करने, ग्राम पंचायत स्तर गठित शिक्षा समिति को प्रभारी बनाने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर ग्राम प्रधान अब आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 25 तक मांगों को पूरा करने का निर्णय नहीं लिया तो 26 को प्रदेशभर के ग्राम प्रधान राजधानी में होने वाले घेराव में शामिल होंगे।

बैठक में सीएल दीक्षित, गोपीनाथ गिरि, ललित शर्मा, बाबू लाल गिरि, राम जीवन जायसवाल व श्याम नारायण शुक्ला समेत कई ग्राम प्रधान शामिल हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं: