*मतदातासूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम 18 एवं 25 सितम्बर तथा 9 एवं 23 अक्टूबर को होगा*
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी ने आज कलेक्ट्रेट के अनुश्रवण कक्ष में प्रेस-प्रतिनिधियों से वार्ता करते हुए बताया कि आज मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है, साथ ही सभी बूथों पर मतदाता सूची भेजवा दी गयी है।
उन्होने आमजन से अपील की है कि एक जनवरी 2017 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक/युवतियों को मतदाता बनाने के साथ साथ जिन लोगों के नाम किन्ही कारणों से छूट गये है या उनके नामो में किसी त्रुटियों के साथ अन्य कुल 17 त्रुटियों का, भी शुद्धिकरण किया जाएगा। साथ ही ऐसे मतदाताओं को भी चिन्हित किया जाएगा जो मृतक हो चुके हैं, या उस मतदाता को भी कार्यवाही की जद में लिया जाएगा जिनका नाम दो अलग-अलग जगह मतदाता सूची में अंकित है। यह अभियान 31 अक्टूबर 2016 तक चलाया जायेगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोगों से आग्रह किया है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में आमजन अपनी सहभागिता निभाते हुए चुनाव आयोग की मंशा को सफल बनाएं जिससे होने वाले विधानसभा चुनाव 2017 के चुनाव में मतदाता सूची में पूरी पारदर्शिता दिखे।
उन्होंने यह भी बताया कि निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 18 सितम्बर, 25 सितम्बर, 9 अक्टूबर एवं 23 अक्टूबर को विशेष अभियान चलाया जायेगा। 5 दिसम्बर को प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण किया जायेगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 2 जनवरी 2017 को किया जाएगा। विधानसभा 2017 का चुनाव इसी मतदाता सूची से सम्पादित होगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद में जनगणना के आधार महिला मतदाताओं की सख्या 1018 है, जबकि मतदाता सूची में 863 है। जिससे दिखा रहा है कि महिला मतदाताओ की संख्या बेहद कम है। ऐसे में जिम्मेदारों को चाहिए कि वे छूटी हुई महिलाओ को मतदाता सूची में शामिल करने में प्रशासनिक तंत्र का पूर्ण सहयोग करें, जिससे चुनाव आयोग की मंशा साकार हो सके।
जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद के प्राथमिक विद्यालय, इण्टर कालेज एवं डिग्री कालेजों में कार्यशाला आयोजित करके जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जनपद में कुल 3445 बूथ लेबल अधिकारी, 2151 पदाभिहित अधिकारी के अतिरिक्त 330 सुपरवाईजरों की नियुक्ति सम्बंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा की गयी है।
उक्त कार्य के पर्यवेक्षण हेतु जनपद स्तरीय 164 अधिकारियों को सेक्टर अफसर के रूप में तैनात किया गया है, जिनको 29 अगस्त 2016 को प्रशिक्षित कर दिया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 के प्रयोगार्थ इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (EVM) का BEL इंजीनियर द्वारा FLC दिनांक 19 सितम्बर 2016 से प्रारंभ होगा।
tikhiawaz24.in
शनिवार, 17 सितंबर 2016
तीखी आवाज़
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें