tikhiawaz24.in

रविवार, 18 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर ---
गिट्टियों से लदा ट्रक पलटा

जैसिंहपुर गिट्टियों से लदा ट्रक संकरा रास्ता होने के चलते अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खांई में पलट गया। जिससे वाहन पर सवार दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें आनन-फानन में सीएचसी पहुंचाया। जहां से घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

शनिवार दोपहर करीब एक बजे मोतिगरपुर से गोसै¨सहपुर की तरफ आ रहा गिट्टियों से लदा ट्रक दोस्तपुर थाना क्षेत्र के गोसै¨सहपुर बाजार के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसकी नीचे दबने से अमेठी जिले के दुर्गापुर निवासी रामबरन (35), पीपपुर थाना क्षेत्र के नरबहननपुर निवासी रामकुमार (30) बुरी तरह से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और सीएचसी जय¨सहपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार करने के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं: