tikhiawaz24.in

शनिवार, 24 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-यूपी में 2 आईपीएस अफसरों के तबादले,अजय कुमार साहनी एसपी बिजनौर बनाए गए,उमेश कुमार श्रीवास्तव को सीतापुर पीएसी भेजा गया

लखनऊ-नए मंत्रियों की शपथ 26 सितम्बर को राजभवन में होगी,दोपहर 12 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन,सीएम अखिलेश ने नए मंत्रियों की शपथ को लेकर लिखा पत्र,मुख्यमंत्री कार्यालय ने पत्र में नामों का नहीं किया खुलासा

लखनऊ-गायत्री प्रजापति और जियाउद्दीन रिजवी लेंगे शपथ,26 सितम्बर को 12 बजे होगा शपथ ग्रहण कार्यक्रम,तीन राज्यमंत्री प्रमोट करके कैबिनेट मंत्री बनाए जाएंगे,अखिलेश सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 26 सितम्बर को 

लखनऊ -चौक में किसान यात्रा में राहुल गांधी का बड़ा ऐलान-सरकार बनी तो 10 दिन में कर्जा करेंगे माफ,किसानों का कर्जा 10 दिनों में माफ कर देंगे,पीएम मोदी ने किसानों का कर्जा माफ नहीं किया,पीएम ने भी कर्जा माफ किया,लेकिन सिर्फ 15 लोगों का,बीजेपी वाले रेलवे का बजट हजम करना चाहते हैं,केन्द्रीय मंत्री जेटली किसान बजट शुरू करें,किसान कांग्रेस पर भरोसा करता है,कांग्रेस ने 70 हजार करोड़ माफ किया,भट्टा पारसौल में कांग्रेस ने किसानों की लड़ाई लड़ी थी-राहुल 

लखनऊ-राहुल गांधी की प्रथम चरण की यात्रा सम्पन्न,देवरिया से लखनऊ तक 2229 KM की यात्रा की ,कार्यकर्ताओं की डिमांड पर यात्रा का दायरा बढ़ाया था,1600 KM की जगह 2229 KM की यात्रा की,देवरिया से लेकर लखनऊ तक 17 खाट सभाएं की,राहुल ने 500 से ज्यादा सभाओं को भी सम्बोधित किया 

लखनऊ-पुलिस कर्मियों को दी जाएंगी 1000 मोटरसाइकिलें,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए निर्देश,दो पहिया वाहनों से पेट्रोलिंग बेहतर होगी-सीएम अखिलेश,पुलिस को घटना स्थल पर शीघ्र पहुंचने में मदद मिलेगी-सीएम 

लखनऊ-'पिंक' फिल्म को लेकर डीजीपी जावीद अहमद का ट्वीट,डीजीपी ने लोगों से 'पिंक' फिल्म देखने की अपील की,महिला सुरक्षा को लेकर डीजीपी ने फिल्म की सराहना की 

लखनऊ-हाईकोर्ट ने अवैध दूध डेयरियों पर नगर निगम से मांगा जवाब,नगर निगम में 56 अवैध डेयरियों के खिलाफ मुकदमा लिखाया,गली-मोहल्लों में अभियान चलाकर होगी मवेशियों की धरपकड़,डेयरियों से फैली गंदगी पर भारी-भरकम जुर्माना भी वसूला जाएगा

संतकबीरनगर-स्मैक के साथ महिला रंगे हाथ गिरफ्तार,मार्केट में स्मैक की कीमत 50 लाख बताई जा रही,नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी सब्जी मंडी से गिरफ्तारी    

लखनऊ-यूपी में एक पीपीएस अफसर का तबादला,रुचिता चौधरी एएसपी हाईकोर्ट लखनऊ परिसर बनीं

हाथरस-उधार के पैसे मांगने पर युवक का काटा प्राइवेट पार्ट,इलाज के दौरान अस्पताल में युवक की मौत,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,सासनी क्षेत्र के बिजाहरी गांव की घटना

लखनऊ-मंत्री शिवपाल यादव आज बाराबंकी के दौरे पर रहेंगे,कृषि तकनीकी हस्तांतरण सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे,जैतपुर में 11 बजे मंत्री शिवपाल यादव का कार्यक्रम

लखनऊ-जर्नलिस्ट कंफडरेशन के कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री शिवपाल,शिवपाल यादव ने द्वितीय सत्र का उद्घाटन किया,हेमंत तिवारी, प्रमोद गोस्वामी ने शिवपाल का स्वागत किया  

मुरादाबाद-पुलिस हिरासत में युवक की मौत का मामला,डीएम ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश,15 दिन में मजिस्ट्रेट देंगे जांच की रिपोर्ट,हजरतनगर गढ़ी थाने में युवक की हुई थी मौत

लखनऊ-बीएसपी के जिला प्रभारी के घर पर फायरिंग,मारपीट,जमीन कब्जाने के लिए स्थानीय दबंगों ने चलाई गोलियां,मड़ियांव थाना क्षेत्र के नरहापुर गांव का मामला

लखनऊ-पुलिस ने शातिर नाबालिग चोर को किया गिरफ्तार,लैपटॉप,मोबाइल,LCD समेत लाखों का माल बरामद,बक्शी तालाब क्षेत्र से पुलिस ने किया गिरफ्तार

हापुड़-अज्ञात महिला का शव मिलने सनसनी,नहर के पास क्षत-विक्षत मिला शव,हत्याकर शव फेंके जाने की आशंका,पिलखुवा के गालंद नहर के पास मिला शव

मेरठ-छेड़छाड़ के आरोप में लोगों ने युवक को पीटा,सिविल लाइन क्षेत्र के कचहरी रोड का मामला

गाजियाबाद-मेरठ कैंट बोर्ड का घूसखोर सेनेटरी इंस्पेक्टर CBI कोर्ट में पेश,कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल,मामले की अगली सुनवाई 4 अक्टूबर को होगी

फिरोजाबाद-दबंगों ने घर में घुसकर किशोरी से की छेड़छाड़,विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी को पीटा,दक्षिण थाना क्षेत्र के देवनगर का मामला

वाराणसी-युवक से बदमाशों ने 5 हजार रुपए लूटे,बाइक सवार बदमाश रुपए लेकर फरार,चोलापुर के चोलापुर बाजार की घटना

रामपुर-खेत में स्कूल बस पलटने का मामला,ARTO ने स्कूल की 4 बसें की सील,प्रबंधक,चेयरमेन,बस चालक पर केस दर्ज,बिलासपुर थाने के रमपुरा का मामला

लखनऊ-आगरा में दलित युवक की पिटाई का मामला,एनएचआरसी ने मुख्य सचिव और डीजीपी को भेजा नोटिस,मामले की जांच की मांगी आयोग ने प्रगति रिपोर्ट,NHRC ने 4 हफ्ते में मुख्य सचिव और डीजीपी से मांगी रिपोर्ट,आगरा के बसकरी गांव में दलित किशोर को पीटा गया था

आगरा-स्कूल संचालक पर पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने का आरोप,पत्नी ने सेंटमेरी स्कूल के संचालक जावेद पर लगाया आरोप,स्कूल संचालक जावेद कल बाह में कर रहा है दूसरी शादी,शादी रुकवाने के लिए महिला ने अधिकारियों से लगाई गुहार

मथुरा-ट्रैफिक के चलते राया रोड पर लगा लम्बा जाम,सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी, लोग परेशान,मथुरा ट्रैफिक पुलिस मौके से नदारद

बांदा़-3 दिन पहले गायब हुई ANM का नहीं मिला सुराग,बदमाशों ने मांगी थी 50 लाख की फिरौती,करतल के नहेरी गांव से बदमाशों ने किया था अपहरण

सीतापुर-खाद व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने की लूट,30 हजार नकदी,सोने की चेन लेकर फरार,रामकोट क्षेत्र के कचनार के पास का मामला

लखीमपुर-एसडीएम के आश्वासन पर खत्म हुआ जाम,नेशनल हाईवे पर कटान पीड़ितों ने लगाया था जाम,मुआवजे की मांग को लेकर लगाया था जाम,घाघरा की कटान में बह गए थे सैकड़ों लोगों के घर,ईसानगर के हटवा, हुलासपूरवा,रुद्रपुर के हैं पीड़ित

मेरठ-पुलिस ने 4 शातिर ठगों को किया गिरफ्तार,सरकारी योजनाओं में लाभ दिलवाने के नाम पर करते थेठगी,सरकारी कागजात और जिलाधिकारी की मुहर बरामद,शिकायत के बाद परीक्षितगढ़ पुलिस ने की गिरफ्तारी 

कोई टिप्पणी नहीं: