tikhiawaz24.in

सोमवार, 19 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

मलेरिया एवं खुजली रोग का बढ़ रहा प्रकोप

सुलतानपुर क्षेत्र में मलेरिया बुखार एवं शरीर में खुजली तथा डेंगू रोग का प्रकोप बढ़ गया है। सरकारी व निजी अस्पतालों मरीजों की संख्या में दिनोंदिन बढ़ोतरी हो रही है। इसके बाद भी नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सफाई को लेकर नगर पंचायतकर्मी व स्वास्थ विभाग के कर्मी चुप्पी साधे हैं। मच्छरों को भगाने के लिए कहीं पर दवा का छिड़काव नहीं हो रहा है। कुछ लोगों में डेंगू बुखार का भी प्रकोप बढ़ रहा गया, जिसका इलाज लखनऊ में तो कुछ अन्य अस्पतालों में चल रहा है। नगर क्षेत्र के अतुल मिश्रा, प्रमोद तथा अजीम इसमें शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ अभियान को लेकर क्षेत्र में कोई जागरूकता नहीं है। नगर क्षेत्र में मच्छरों को भगाने के लिए सफाई, दवा के छिड़काव की जिम्मेदारी नगर पंचायत की तथा ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम प्रधान तथा एएनएम के माध्यम से दवा का छिड़काव कराया जाता है, लेकिन सारे दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

कोई टिप्पणी नहीं: