सुल्तानपुर
पेड़ से टकराया गिट्टी लदा ट्रक, चालक गंभीर
कूरेभार (सुलतानपुर) : फैजाबाद-सुलतानपुर राजमार्ग पर कूरेभार कस्बे में गुरुवार की भोर एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। कस्बेवासियों ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है।
कुरेभार ब्लॉक मुख्यालय के सामने भोर में सुल्तानपुर की तरफ से आ रहा गिट्टी लदा ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने संतुलन खोया तो वाहन हाईवे किनारे पेड़ से जा भिड़ा। घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। चालक की पहचान मो.अनश (28) पुत्र मो. तौफीक निवासी नर¨सगगढ़ थाना मानधाता जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। वहीं तेज रफ्तार होने के कारण ट्रक का अगला पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें