tikhiawaz24.in

सोमवार, 26 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा


प्रतापगढ़-
आशा बहुओं ने किया पल्सपोलियो दिवस का बहिष्कार

जिले में आशा बहुओं ने रविवार को पल्सपोलियो बूथ दिवस का बहिष्कार किया। सीएचसी पीएचसी में नारेबाजी करने के साथ ही मानिकपुर में सड़क जाम कर दिया। कुछ स्थानों पर आशाओं ने कार्य भी किया। आशा जनकल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष आशा सिंह ने बताया कि बाबागंज, कुंडा, सांगीपुर, लालगंज, कोहंडौर, गौरा, रानीगंज सुखपालनगर, बाबाबेलखरनाथ सहित अन्य सीएचसी पीएचसी पर विरोध प्रदर्शन हुए। प्रदर्शन के बाद कोहंडौर व गौरा में काम हुआ। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अन्य जनपदों में भी आशाओं ने पोलियो बूथ का बहिष्कार किया गया।
====================
कटरामेदनीगंज क्षेत्र के सुखपाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं ने धरना प्रदर्शन किया। ब्लाक अध्यक्ष बबिता सिंह ने कहा कि उन्हे नियमित किया जाय। उनका स्थाई वेतन 18000 किया जाय। 75 रुपये पोलियो पिलाने पर मिलता है, उसे 300 रुपये किया जाय। इस मौके पर सविता सिंह, अनीता गुप्ता, सुनीता सिंह, सविता पांडेय, आशा सिंह, गरिमा सिंह, शिवानी श्रीवास्तव, मनोरमा सिंह, उर्मिला सिंह, केश कुमारी सिंह आदि मौजूद रहीं।
====================
सीएचसी कुंडा का घेराव कर किया सड़क जाम : आल इंडिया आशा बहू कार्यकत्री कल्याण सेवा के बैनर तले आशा बहुओं ने रविवार को पोलियो ड्राप पिलाने से मना कर दिया। यही नही सीएचसी पहुंचकर घेराव किया व नारेबाजी की। आशा बहुओं का कहना था कि वह वर्ष 2006 से लगातार दिन रात मेहनत कर स्वास्थ्य सेवा कर रही हैं। उनके साथ गुलामों जैसा व्यवहार किया जाता है। सेवा के बदले में महज चंद रुपये मानदेय के नाम पर दिया जाता है, जिससे उनके परिवार की दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती। आशा बहुओं ने सरकारी कर्मचारी का दर्जा, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये, समस्त आशा बहुओं का दस लाख दुर्घटना बीमा, आशाओं के लिए केन्द्रों पर विश्राम गृह की व्यवस्था कराई जाए एवं भत्ता दिलाया जाए। तभी यह आंदोलन थमेगा अन्यथा यह धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर प्रमुख रुप से ब्लाक अध्यक्ष सुमित्रा देवी, मंजू मौर्या, कृष्णा देवी, गुलाबकली, राजकुमारी, सुनीता देवी, सुषमा देवी, सत्यवती, किरन देवी, नीलम, कुसुम, बिमला, कमला, आरती, संजू, सत्तरा, प्रभावती सुदामा, शोभा, राजेश्वरी, संतोष, उर्मिला, ऊषा, मुन्नी समेत आशा बहुएं मौजूद रही।
====================
मानिकपुर में आशा बहुओं ने अपनी मांगों को लेकर पीएचसी में धरना प्रदर्शन करने के बाद इलाहाबाद-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। करीब आधे घंटे तक राष्टीय राजमार्ग जाम रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। सीएचसी बाघराय में रविवार को अपनी मांगों को लेकर आशा बहुओं ने जमकर नारेबाजी की और पोलियों ड्राप व टीकाकरण करने से मना कर दिया। इस मौके पर मीना सिंह अध्यक्ष, ममता मिश्रा, गीता देवी, सुधा गुप्ता, रेखा शुक्ला, सुषमा सिंह, माधुरी देवी, रीता देवी, संगीता देवी, प्रतिमा, मधु श्रीवास्तव, आदि आशा बहुएं मौजूद रही। संग्रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार अपनी मांगो को लेकर आशाओं ने सीएचसी संग्रामगढ़ का सुमन मिश्रा जिलाध्यक्ष, किरन कुमारी रामपुर संग्रामगढ़ अध्यक्ष, मिथलेश तिवारी, कृष्णा मिश्रा, ममता पाण्डेय, सुशीला देवी, साधना दुबे, अनीता यादव, अनीता माली, ऊषा शुक्ला घेराव कर धरना प्रदर्शन किया और कहा कि जब तक उनकी मांगे नही मानी जाएगी, तब तक वह कार्य का बहिष्कार करेंगी।
====================
रानीगंज गौरा में आशाओं ने किया घेराव
====================
आशाओं ने सीएचसी गौरा व रानीगंज में अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। आशा बहुएं रविवार को पहले सीएचसी गौरा पहुंची और यहां नारेबाजी की। बाद में रानीगंज सीएचसी पहुंची। यहां भी सीएचसी के सामने नारेबाजी की और अधीक्षक सीपी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अर्चना मिश्र प्रेमा देवी, सावित्री, पूनम पाण्डेय, पुष्पा, गीता, संगीता पटेल, शोभा, कुसुम, सुनीता, शीला देवी, ललिता मिश्रा, शकुंतला, नीलम, मधूलिका मिश्र, आसमां बेगम, रेनू शुक्ला, विनीता सिंह, उमा, ज्ञानती, विमला आदि मौजूद रहीं।

कोई टिप्पणी नहीं: