जौनपुर सिंगरामऊ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोनौली में जिला पंचायत सदस्य रमाशंकर यादव ने स्कूली बच्चों के बीच पठन सामग्री वितरित करते हुए कही। उन्होने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का शिक्षित होना जरूरी है और हम सभी को मिलकर यह सुनिश्चित करना होगा कि पूरा समाज शिक्षित बनें। कार्यक्रम में जिला पंचायत ने व्यक्तिगत खर्च से स्कूल में उपस्थित कुल 114 छात्र-छात्राओं में प्रत्येक को छ: छ: नोटबुक तथा पेंसिलें प्रदान कर उनको शिक्षा क प्रतिप्रेरित करते हुए अभिभावको को भी अपनी जिम्मेदारी के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया। परिषदीय स्कूलो मे गिरते शिक्षा स्तर को उठाने के लिए जहां सरकार सर्व शिक्षा अभियान जैसे कार्यक्रम चलाकर भरपूर प्रयास कर रही है फिर भी अपेक्षित परिणाम नही मिल रहा है, ऐसे में इस तरह के जनप्रतिनिधियों का शिक्षा के क्षेत्र मे सराहनीय कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्रीराम स्वर्णकार,स०अ० राम प्रकाश यादव, अमरपाल सिंह,तथा राम जनक यादव, अच्छेलाल मौर्य, लालसाहब, सुनीता मौर्य, राम सागर पांडेय आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें