दिल्ली-संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का सेकंड लास्ट डे। विपक्षी दलों ने एसएसएसटी एक्ट में संशोधन मामलें पर सदन में चर्चा कराने की मांग की। 16 विरोधी राजनीतिक दलों ने मिलकर बुधवार को पीसी में सरकार से सदन का सत्र बढ़ाने की मांग की थी।
लखनऊ--उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्या आज सुबह 8 बजे वार्षिक रैतिक परेड एंव पदक विजेताओं का अलंकरण में रिजर्व पुलिस लाइन लखनऊ में शामिल हुए।
हल्द्वानी--मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के 2 दिवसीय दौरे का दूसरा दिन। मुख्यमंत्री ने डीडीहाट पहुंचने पर कई योजनाओ का किया लोकार्पण और शिलान्यास। साथ ही डीडीहाट में किसानों को ऋण के चेक वितरित किए।
जोधपुर--काला हिरण शिकार मामले में फिल्म स्टार सलमान खान दोषी करार। जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सुनाया फैसला। मामले के दूसरे आरोपी अभिनेता सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्र बरी। सलमान की सजा का ऐलान किसी भी वक्त।
गाजियाबाद--आज बीजेपी के तत्वधान में रामलीला मैदान घंटाघर, गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष्य में विशाल महारैली का आयोजन हो रहा है। मुख्य अतिथि डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय रहेंगे। विशेष अतिथि केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह रहेंगे।
6-ग्रेटर नोएडा--जिले के प्रभारी और आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। 3 बजे पत्रकारों से करेंगे वार्ता, कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री। 6 अप्रैल को ग्रेटर नोएडा, नोएडा और यमुना प्राधिकरण की बैठक की करेंगे अध्यक्षता।
वाराणसी--शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का विवादित बयान वाराणसी के श्रीविद्यामठ में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अविमुक्तेश्वरानंद ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के गेरुए वस्त्र पर कटाक्ष करते हुए उनकी तुलना रावण से कर दी है। अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा है कि यदि सीएम सनातन धर्म के रक्षक हैं तो आकर हमारी पीड़ा को समझें। वरना कोई गेरुआ वस्त्र पहनने से हिन्दू नहीं हो जाता। गेरुआ वस्त्र धारण करके तो रावण ने भी माता सीता का हरण कर लिया था।
कासगंज-एक ओर जहां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ और सबका विकास की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर कासगंज जिले के एक गांव निजामपुर में दलितांे का शोषण ही नहीं हो रहा, बल्कि उनकी बेटियों की शादी में बारात चढ़त की रश्में भी नहीं होती। दूल्हे ने शासन प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक बारात चढ़त के दौरान पूरे गांव में घुड़चड़ी की गुहार लगाई है... जिससे नराज एक विशेष जाति के लोगों ने दलितों के खेतों में पानी तक देना बंद कर दिया है।
देहरादून-प्रदेश में निकाय चुनाव सियासी भंवर में फंसते दिखाई दे रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग और प्रदेश सरकार के बीच बयानों के तीखे वारों को देखते हुए अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि प्रदेश में निकाय चुनाव टलेंगे और कुछ समय से लिए निकायों की व्यवस्था प्रशासकों के हाथों में सौपी जाएगी।
देहरादून- राज्य मंे स्वाईन फ्लू के दस्तक देने के बाद अब अस्पतालों को अलर्ट रहने के लिए आदेश जारी किए गए है। राज्य मे दो महिलाओं मे स्वाईन फ्लू की लक्षण मिले हैं जिसमे एक महिला ही हालात बेहद नाजुक है।
विकासनगर-मौसम में गर्माहट के साथ ही पहाड़ों में भी पानी की किल्लत शुरू हो गई है। जौनसार के जैन्दुऊ गाँव में तो हालात शुरुआत में ही बद से बदतर हो गये हैं। कालसी तहसील के 31 परिवार वाले इस गाँव की 350 लोगों की आबादी पानी की एक बूंद के लिये तरस रही है।
देहरादून- किसानों को उनकी उपज का पूरा मेहनताना देने की तैयारी राज्य सरकार ने कर ली है। कृषि विभाग की रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश में गेंहू की 9,25,000 टन पैदावार हुई है। वहीं सरकार ने 2,20,000 टन गेंहु खरीदने का फैसला किया है।
बुलंदशहरः डिबाई में एक घर में रखे संदिग्ध पदार्थ में विस्फोट होने से 2 बच्चों की गई जान। दो घर ढहे। फाॅरेंसिक टीम कर रही है जांच।
कालाढूंगी- बाजपुर पहुचे श्री सच्चाधाम प्रयाग के परमाध्यक्षराम मंदिर मुद्दे पर मोदी सरकार पर तलवार लटकी हुई है। श्री सच्चाधाम प्रयाग के परमाध्यक्ष स्वामी गोपाल जी महाराज ने कहा कि श्री राम मन्दिर निर्माण को लेकर समूचे संत समाज बेहद संवेदनशील बना हुआ है। बिना राम मंदिर निर्माण के कुछ भी स्वीकार नही है। उन्होंने साफ साफ कहा कि राम मंदिर नहीं बना तो मोदी भी नहीं रहेगा।
बरेली- अपने बेटे की पत्नी से बलात्कार करने वाला ससुर शरीयत में बन गया महिला का पति। अपने पति से महिला का नहीं रहा रिश्ता। पति बन गया बेटा। ससुर ने अपनी बहू के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया बल्कि बहू उसी के वश में रहे इसके लिए अपने बेटे को मर्दानगी घटाने की दवाइयां भी दीं।
कालाढुंगी-उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में छेड़खानी मामले में आरोपी बाबू मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा आरोपी बाबू मंडल को फंसाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर थाने में हंगामा किया। 30 मार्च 2018 को सुंदरपुर की सरस्वती बाद्दाड़ ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि बाबू मंडल द्वारा छेड़खानी व जबरदस्ती की थी।
सुल्तानपुर-भाजपा सांसद वरुण गाँधी द्वारा दी गई एक करोड़ 57 लाख की राशि से बनकर तैयार जिला हास्पिटल में न्यू इमरजेंसी वार्ड का उदघाटन खुद वरुण गांधी ने किया। उन्होंने कहा कि कि जिला हॉस्पिटल का ये न्यू इमरजेंसी वार्ड गरीबों के लिए वरदान साबित होगा। ये इमरजेंसी वार्ड वेंटिलेटर जैसी अच्छी सुविधाओं से लैस होगा।
लखीमपुर- विचाराधीन बंदी रामकुमार की मौत के बाद शव लेकर घर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। 2 दिन पूर्व जिला जेल में विचाराधीन बंदी रामकुमार की मौत हुई थी।
बरेली- वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल और सिचाई मंत्री धर्मपाल के जिले में हजारों किसान फसल ऋण मोचन योजना का लाभ नहीं उठा सके। लेखपालों और राजस्व विभाग के अफसरों की करतूतों की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस महत्वकांक्षी योजना पर पानी फिर गया है।
फिरोजाबाद-थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला नंदे में अराजक तत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के दाएं हाथ को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।
रायबरेली-प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत शहर स्थित एकता बिहार कालोनी में कुल 192 लाभार्थियों में से 51 लाभार्थियों को आवास आवंटन पत्र रायबरेली के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी प्रदान करेंगे। पर आप को बता दंे कि ये आवास आवंटन के पहले ही टूटने लगे है।
मेरठ-महिला एवं बाल कल्याण की टीम का निरीक्षण, जिला महिला अस्पताल में मिली तमाम खामियां, मरीजों के खर्च बिलों में मिली अनियमितता, टूटे मिले शौचालय और फटी हुई चादरों पर मरीज, विभाग ने अस्पताल की सीएमएस से मांगी रिपोर्ट।
गोरखपुर-अपराधियो पर नकेल कसने में पुलिस कामयाब हो रही है। गोरखपुर जिले के कप्तान शलभ माथुर सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे 35 अपराधियो को चिन्हित करके इनाम घोषित किया है। यहीं नहीं इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेजने की तैयारी चल रही है।
सीतापुर-जिले के सदरपुर थाना क्षेत्र के गांव पिपरी चांदपुर निवासी असलम को गांव की ही अमरीन से प्यार हो गया। करीब एक साल से प्रेमी युगल अपने परिवारीजनों से शादी के लिए कहता रहा पर उनकी शादी के बीच परिवार ही आते रहे। आज प्रेमी युगल मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा तो थानाध्यक्ष ने दोनों के परिवार को बुला कर प्रेमीयुगल का निकाह करा दिया।
25-टिहरी-एक ओर सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का दावा कर रही है तो दूसरी ओर खिलाड़ियों की प्रतिभा की अनदेखी हो रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण टिहरी मे देखने को मिल रहा है।
हमीरपुर- तेज रफ्तार ट्रक ने आल्टो कार में मारी जोरदार टक्कर, आल्टो सवार 4 लोगों में 3 की मौके पर मौत, एक की हालत गंभीर। सभी मृतक जालौन जिले के निवासी थे।
भदोही-यहां एक ऐसा ग्रामीण इलाका है जिसे कोई भी ग्राम सभा अपना मानने से इनकार कर रहा है और इससे ग्रामीणों को ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीण सरकारी राशन, शौचालय, आवास सहित महत्वपूर्ण कागजातों के लिए दर दर भटकने को मजबूर हैं।
जोधपुर- काला हिरण शिकार मामले में फैसला आ गया है। सिने अभिनेता सलमान खान को पांच साल की सजा सुनाई गई। सलमान को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्लीः बैंक स्कैम, किसानों की समस्या, एससी-एसटी ऐक्ट, अविश्वास प्रस्ताव आदि मुद्दों को लेकर विपक्ष के सांसदों के प्रदर्शन में शामिल हुए।
कश्मीर- कश्मीर में पत्थरबाजों ने ली दो जवानों की जान, सरकार कब करेगी पलटवार?
कर्नाटक- प्रचार के दौरान सिद्धारमैया का हाथ में नींबू रखना पाखंडः भाजपा
दुबई- पाकिस्तानियों को लताड़, पुलिस ने कहा सिर्फ भारतीयों को दें नौकरी।
दिल्ली- कांग्रेस ने राज्यसभा में अपने सासंदों को व्हिप जारी किया, सदन में मौजूद रहने का दिया निर्देश।
जम्मू-कश्मीर-बांदीपोरा में आतंकियों ने पिता-पुत्र को किया अगवा। आतंकियों की चंगुल से भागा पिता, पुत्र अब भी कब्जे में।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें