जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम आक्सीजन सिलेंडर फटने से मकान धराशायी हो गया जिसकी चपेट मे आने से 6 लोगो की मौत हो गई और आधा दर्जन गंभीर रूप से घायल हो गये है। वारदात में मारे गये लोगो के परिवार वाले को दो -दो लाख और घायलों को पचास हजार रूपये आर्थिक सहायता देने का ऐलान जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने किया है।
जानकारी के अनुसार उक्त मोहल्ले में स्थित सिंह आक्सीजन गैसेज में गुरूवार की शाम लगभग 5 बजे तेज धमाके के साथ आक्सीजन सिलेण्डर फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पूरी तरह से धराशायी हो गयी। मलबे में दुकान में मौजूद लोग ही नहीं, बल्कि राहगीर भी दब गये।
हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिसकी जानकारी होने पर पुलिस व अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।
जिलाधिकारी अरिवंद मलप्पा बंगारी व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी भी मौके पर पहुंच गये। मलबे में दबे लोगों को निकालकर आनन-फानन जिला अस्पताल भेजा गया जहां उपचार के दौरान छह लोगों की मौत हो गयी और 5 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें