जौनपुर सिंगरामऊ बाजार स्थित मेजर अमर बहादुर सरस्वती सिंह गर्ल्स सेंट्रल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने लोकतंत्र के महापर्व चुनाव में मतदान को लेकर आम जनमानस व अपने अभिभावकों से अपील की। लोकतंत्र के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वोटिंग बूथ पर जाकर मतदान जरूर करें। विभिन्न स्लॉगनों के साथ तख्तियां लिए हुए बच्चे नारा लगा रहे थे। "करें राष्ट्र का हम उत्थान, सबसे पहले करें मतदान" जैसे तमाम स्लोगन लेकर नारेबाजी करते हुए ये लोग बाजार के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में आकर अपने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों, अभिभावकों, ग्रामीणों से यह अपील किया कि लोकतंत्र के राष्ट्रीय पर्व को अच्छे से मनाने के लिए हमें लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित करना होगा, ताकि लोगों की आस्था इसके प्रति बढ़ सके। बच्चों को जागरूक करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या अंतिमा सिंह ने कहाकि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें लोगों को जागरूक करना होगा। तभी वोटों का प्रतिशत बढ़ेगा।लोगों से अपील करनी होगी कि इस पर्व को एक विशेष स्वरूप का दर्जा दे और मतदान करने जरूर जाएं। हमें सारे कामकाज छोड़कर सबसे पहले मतदान के दिन वोट देने जरूर जाना चाहिए। जिससे लोकतंत्र की ताकत का एहसास कराया जा सके। अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉ संजय सिंह ने इस कार्य के लिए सभी को साधुवाद दिया। व सभी से मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर अरविंद दुबे, चंदन सिंह, मिथिलेश उपाध्याय, प्रियंका पांडेय, नीलम तिवारी, आराधना मिश्रा, ज्योति सिंह, पूनम सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें