जौनपुर सिंगरामऊ सिंघावल गाँव मे स्थित स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक की मिलीभगत से तीन बैंक कर्मियों ने पैसा जमा करने आये एक ग्राहक का साठ हजार रुपये गोल माल कर दिया। जब इसकी शिकायत बैंक मैनेजर से की गई तो उनके दुर्व्यवहार से आक्रोशित ग्राहक ने बैंक उच्चाधिकारियों व पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।आरोप है कि सोमवार को कस्बे का ही एक ग्राहक पैसा जमा करने स्टेट बैंक गया था, तो बैंक के ही एक प्राइवेट कर्मी ने डिटेल भर कर पैसा कैशियर को दे दिया। कैशियर ने नोट की गड्डी मशीन में डाली तो वह पैसा पर्ची केवडिटेल से ज्यादा था, उसी को छिपाने के लिए कैशियर बैंक में काम करने वाले प्राइवेट सफाईकर्मी को बुलाकर नोटों की गिनती कराते हुए घालमेल करने लगा। वह कम से कम दस बार पैसा मशीन में डालकर ग्राहक को धोखा देने का प्रयास करता रहा। इसी बीच जब कैशियर अपनी सीट से दो बार खड़ा हुआ, ठीक उसी समय ग्राहक के पैसों का घालमेल कर दिया। इसी समय कैशियर के केबिन में शाखा प्रबंधक पहुँच गए उन्होंने जब उसे नोटों की गड्डी से छेड़छाड़ करते हुए देखा तो उसे हाथ से गिनने को कहा। यह सब उपभोक्ता देख रहा था कि उसका दो हजार का तीस नोट ज्यादा चला गया था। उनके द्वारा घालमेल देख ग्राहक ने अपना बढ़ा हुआ पैसा वापस मांगा, तो उक्त पैसा नही दिया गया।बल्कि अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये वापस कर दिया। खास बात यह रही कि इस घटना का पूरा मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। बैंक में कार्यरत लोगों द्वारा किये गए इस घालमेल की शिकायत जब शाखा प्रबंधक से करते हुए सीसीटीवी फुटेज दिखाने का हवाला दिया तो बैंक मैनेजर आग बबूला हो उठे। और पुलिस में शिकायत करके उसकी निगरानी में सीसीटीवी दिखाने की बात कहते हुए ग्राहक के साथ दुर्व्यवहार भी किया। मामला जब बढ़ने लगा तो उन्होंने सत्तासी हजार के बदले अट्ठासी हजार पांच सौ रुपये खाते में जमा करवाये, जबकि साठ हजार का घालमेल कर दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत बैंक के उच्चाधिकारियों व पुलिस से की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें