tikhiawaz24.in

सोमवार, 13 जनवरी 2020

सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर

 जौनपुर डोमपुर  सीसीटीवी कैमरा,प्रोजेक्टर एवं सुंदर बागवानी से सुसज्जित अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर आधुनिक कॉन्वेंट स्कूलों को मात देता नजर आ रहा है।ऐसे में इस वर्ष की राज्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।ऐसे में अध्यापकों एवं अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।
महराजगंज विकासखंड के अभिनव आदर्श प्राथमिक विद्यालय डोमपुर में कुल 229 छात्र अध्ययनरत हैं। चहरदीवारी एवं गेट से सुसज्जित इस विद्यालय में सुंदर बागवानी सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है। जिसमें सुंदर पुष्प सजावटी पौधे एवं छायादार वृक्ष लगे हैं।6 कमरों के इस विद्यालय में 5 शिक्षण कक्ष एवं एक कार्यालय हैं।सभी कक्षाओं में पंखे लगे है  सभी बच्चों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था है। इनवर्टर भी लगा हुआ है बायोमेट्रिकअटेंडेंस।विद्यालय में कुल 10 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। विद्यालय के एक कमरे में प्रोजेक्टर लगा है।जिससे बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से आधुनिक शिक्षा प्रदान की जाती है।बच्चों का मासिक परीक्षा के आधार पर प्रथम दश बच्चों को कॉपी किताब कलम एवं प्रोत्साहन राशि देकर प्रोत्साहित किया जाता हैशेष छात्र/छात्राओं को सान्त्वना पुरस्कार दिया जाता है।हर महीने के  प्रबंध समिति की बैठक होने के साथ अभिभावकों की भी मीटिंग की जाती है। विद्यालय में दो इंडिया मार्का हैंड पंप समर्सिबल और पानी की वायरिंग की सुविधा है।बालक एवं बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय  की व्यवस्था है।विद्यालय में कार्यरत 5 सहायक अध्यापक बच्चों को उपचारात्मक शिक्षा देने के साथ-साथ छात्रों के सुधार हेतु अभिभावकों को फोन कर विद्यालय में अध्यापक अभिभावक मीटिंग भी करते हैं।विद्यालय के आदर्श प्रधानाध्यापक केशव प्रसाद सिंह का कहना है 2013 में मेरी यहां नियुक्ति हुई तब से लगातार अथक प्रयास करते हुए मैंने स्वयं के प्रयास और अपने सहयोगी अध्यापकों के भरपूर सहयोग एवं जन समुदाय के सहयोग से विद्यालय को इस मुकाम तक पहुंचाया है। पहले से ही मेरा विद्यालय आदर्श व उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित हो चुका है।जिसके लिए मुझे जिलाधिकारी,उपजिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,सांसद, विधायक, मंत्री,सामाजिक संगठनों द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्राप्त हुए हैं।बेसिक शिक्षा के उत्थान एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए मैं निरन्तर प्रयासरत रहूँगा।

कोई टिप्पणी नहीं: