बद्लापुर जौनपुर कोरोनो जैसी महामारी व लॉक डाउन के चलते एक ओर जहाँ गरिबो, असहायों केसमक्ष दिनों दिन रोजमर्रा का संकठ गहराता जा रहा है, वही प्रशासन सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी , समाज सेवी , ग्राम प्रधान , सहित अन्य लोग गरीबो की पीड़ा को अपनी पीड़ा समझकर उनके सुख दुख में सहभागिता निभा रहे है।
भलुवाही गांव निवासी समाज सेवी / आदर्श प्रधानाध्यापक केशव सिंह ने उपजिलाअधिकारी अंजनी कुमार सिंह के हाथों गरीबो ,असहायों के परिवार में खाद्यान्न, सब्जी वितरण कराया, उनके इस नेक कार्य से गरीबो के अन्न दाता बने शिक्षक / समाजसेवी के कार्य से लोग खुश दिखे, इस मौके पर उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा कि जान है तो जहान है, सरकार के लॉक डाउन का पालन करे।
इस मौके पर स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ0 संजय दुबे, पंकज सिंह, तहसील उधोग ब्यापार मण्डल अध्यक्ष अनिल सिंह शक्ति हरिश्चंद्र चौरसिया, हैप्पी सिंह,आँसू जी सहित अन्य रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें