रामनवमी पर नगर पंचायत कोइरीपुर में निकली भव्य शोभा यात्रा
कोइरीपुर।।चांदा..
विगत वर्षों की भाँति रामनवमी महापर्व पर भव्य शोभा यात्रा वृंदावनेश्वर हनुमान मन्दिर से निकाला गया, नगर क्षेत्र के सभी मन्दिरो पर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया,चौक कोइरीपुर में शोभा यात्रा का पूजन और स्वागत आयोजक किया
गया,जिसमे प्रमुख रूप से अतिथि के रूप में विधायक कादीपुर राजेश गौतम,भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह अपनी टीम के साथ मौजूद रहे, फ़िल्म राइटर रितेश रजवाड़ा वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, ततपश्चात क्षेत्रिय महामन्त्री काशी क्षेत्र सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष डॉ0 आर ए वर्मा, सन्तबख्श सिंह चुन्नू ने हनुमान जी का दर्शन पूजन करके भगवान श्रीरामलला की आरती किये,स्वागत में राजेश चन्द मिश्रा जी, शशि बरनवाल जी ने किया,हजारों भक्त श्रद्धालुओ द्वारा भगवान श्री राम के जयघोष से माहौल राममय हो गया, जगह जगह शोभा यात्रा में चल रहे श्रद्धालुओ के लिए जलपान और प्रसाद वितरण की व्यवस्था लोगों द्वारा किया गया था, जिसमे प्रमुख रूप से, विजय अग्रहरि, अजय बरनवाल,ज्ञानचन्द्र, विवेक सिंह इण्डेन गैस आदि द्वारा स्टाल लगाकर प्रसाद जलपान का वितरण किया गया। नगर क्षेत्र के कार्यक्रम में हाथी , घोड़ों के साथ हजारों लोग शामिल हुए,जिसमे प्रमुख रूप से राजेश चन्द्र मिश्र शिवालय इण्डेन गैस सर्विस कोइरीपुर, शशि बरनवाल जी,मण्डल उपाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद कौशल जी,राजेश जायसवाल जी, मण्डल सहसंयोजक सोशल मीडिया भाजपा, नगर निकाय चुनाव मीडिया प्रभारी विमलेन्दु भूषण शुक्ल भोले,जिला महामंत्री घनश्याम चौहान,वरिष्ठ भाजपा नेता राजमणि सिंह,विवेक पाण्डेय आई टी सेल प्रभारी, अरविंद अग्रहरि, शुभम कौशल, पन्नालाल, संजय शुक्ल, अमित जायसवाल,राहुल अग्रहरि,शुभम पाण्डेय, पवन अग्रहरि पिंटुआदि लोग पूरी निष्ठा एवं तत्परता के साथ व्यवस्था को देखते हुए शामिल रहे, कोतवाली प्रभारी श्री निवास पांडेय एवम चौकी प्रभारी कोइरीपुर अवधेश श्रीवास्तव अपने दल बल के साथ शोभायात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने में मुस्तैद रहे, यह शोभा यात्रा विगत कई वर्षों से अनवरत सकुशल नगर पँचायत कोइरीपुर में निकाला जा रहा है, जिसमें नगर क्षेत्र के लोगों का बहुत ही योगदान हर वर्ष रहता है।
जिला संवाददाता शुभम् कौशल
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें