tikhiawaz24.in

रविवार, 28 अगस्त 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

डेंगू से हो रही मौतें, सो रहा स्वास्थ्य महकमा
सुलतानपुर 
स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा वहीं पुराना घिसापिटा आज भी बरकरार है।
स्वास्थ्य व्यवस्था का असली चेहरा वहीं पुराना घिसापिटा आज भी बरकरार है। संक्रामक रोग हों या इमरजेंसी सेवा की बदहाली। तनिक भी कहीं बदलाव नहीं दिखता। इधर, डेंगू ने पांव पसारे तो स्थिति और बदतर दिखने लगी। जिले में दो मौतें इस जानलेवा बुखार से हो चुकी हैं। दूबेपुर में किशोरी ने दम तोड़ा सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम ने उस ओर रुख नहीं किया। चार दिन बाद ही भदैयां के कुछमुछ गांव में डेंगू पीड़ित मासूम की मौत हो गई। जिसके बाद महकमा हरकत में आया। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने गांव में पहुंचकर जांच पड़ताल की औपचारिकता निभाई।

बारिश के मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं। इसके चलते मच्छरजनित रोग फैलने लगते हैं। जिनमें मलेरिया, चिगनगुनिया व डेंगू प्रमुख हैं। इनमें सबसे खतरनाक डेंगू बुखार है। जिससे पीड़ित मरीज के इलाज में अगर जरा सी भी देरी व लापरवाही हुई तो उसकी जान भी जा सकती है। ऐसे में प्रशासन ने इस जानलेवा संक्रामक बीमारी की रोकथाम व बचाव के लिए बीत दिनों सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को खास दिशा निर्देश जारी किए थे। इस संबंध में तीन-चार दिन पूर्व फैजाबाद मंडल मुख्यालय पर सूबे के मंत्री रविराज मेहरोत्रा ने समीक्षा बैठक की थी। जिसमें डेंगू बुखार को लेकर लापरवाही बरतने पर मुख्य चिकित्साधिकारियों को मंत्री ने कड़ी फटकार लगाई थी। साथ ही साथ उन्होंने रोग से बचाव के उपाय व निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए कड़े निर्देश भी दिए थे, लेकिन जिले में इसका असर नहीं दिखाई दे रहा है। गत 19 अगस्त को दूबेपुर ब्लाक के झालापुर (अहिमाने) गांव निवासी ¨सपल (17) पुत्री तुलसीराम प्रजापति की मेडिकल कालेज लखनऊ में डेंगू से मौत हो गई। हफ्ते भर बाद भी गांव में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम जांच पड़ताल करने नहीं पहुंची और न ही दवा का छिड़काव कराया गया। मृतक किशोरी की मां जानकी देवी भी दो दिनों से बुखार से पीड़ित है। इस घटना को पांच दिन भी नही बीता था कि भदैयां ब्लाक के कुछमुछ गांव निवासी शोभानाथ निषाद की डेंगू पीड़ित दो वर्षीय मासूम बेटी गुड़िया की भी 24 अगस्त को इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद स्वास्थ्य कर्मियों की नींद टूटी। जांच पड़ताल में गांव के 77 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए।

शनिवार को जिला अस्पताल में आए तीन संदिग्ध

महीने भर से जिला अस्पताल में संक्रामक रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या बेतहाशा बढ़ रही है। हालात यह हैं कि बेड कम पड़ जा रहे हैं। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले लोगों में तेज बुखार से ग्रसित लोगों की संख्या सबसे अधिक है। पैथालॉजी/ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.एसके पांडेय ने बताया कि शनिवार को डेंगू के तीन संदिग्ध मरीज जांच के लिए आए। नौ जून से 26 अगस्त के बीच स्क्री¨नग टेस्ट में आठ केस डेंगू पाजिटिव मिले। जिन्हें एलॉयजा टेस्ट के लिए मेडिकल कालेज लखनऊ भेजा गया है।

तीन दिन पूर्व सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों के साथ डेंगू बुखार को लेक समीक्षा बैठक की गई थी। जिसमें लोगों को इस संक्राम रोग के प्रति जागरूक व निरोधात्मक कार्रवाई करन के लिए निर्देशित किया गया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुलतानपुर जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में समुचित मात्रा में प्लेटलेट्स उपलब्ध है। डेंगू पीड़ित मरीजों के लिए वार्ड आरक्षित कर दिया गया है। जहां पर प्लेटलेट्स चढ़ाने व इलाज की विशेष व्यवस्था की गई है।

डॉ.आरके राय
उप निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग

गोवंश लदा वाहन छोड़ पशु तस्कर फरार

सुलतानपुर
जय सिंहपुर  गश्त पर निकली पुलिस को देखकर गोवंशों से लदा वाहन छोड़कर पशु तस्कर शुक्रवार की रात भाग निकले। पुलिस पिकअप समेत गोवंशों को थाने लेकर चली गई। मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मामला शुक्रवार की देर रात का है। गश्त पर निकले उपनिरीक्षक राघवेंद्र प्रताप यादव मुखबिर की सूचना पर अपने हमराहियों के साथ हालापुर के करीब बहरी गांव पहुंचे। संदिग्ध परिस्थिति में बोलेरो पिकअप खड़ी देख पुलिस पूछ-ताछ के लिये आगे बढ़ी तो ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दो गोवंशों को पिक-अप वाहन में बंधा देख वाहन समेत गोवंशों को कोतवाली लाया। विवेचक उपनिरीक्षक सुनील पांडेय ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों का पता लगाया जा रहा है।

सुल्तानपुर
चितई पुरवा में डायरिया, आधा दर्जन बीमार
भदैंया क्षेत्र के चितई पुरवा पखरौली गांव में तीन दिन से डायरिया फैला है। एक महिला की ह

भदैंया (सुलतानपुर) : क्षेत्र के चितई पुरवा पखरौली गांव में तीन दिन से डायरिया फैला है। एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार को गांव पहुंची। पीड़ितों की जांच-पड़ताल की सावधानियां बरतने की सलाह दी।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदैयां के पखरौली गांव के चितई का पुरवा में तीन दिनों से डायरिया का प्रकोप है। आधा दर्जन से अधिक लोग उल्टी-दस्त से जूझ रहे है। प्रधान की सूचना पर दोपहर बाद अस्पताल से स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची। मरीजों का इलाज व जांच-पड़ताल की। साफ-सफाई व छिड़काव कराया। हालत गंभीर होने पर गांव की हीरावती देवी (45) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है

शनिवार, 27 अगस्त 2016

तीखी आवाज़

महिला होमगार्ड ने लगाया महिला एस ओ पर आरोप हमसे अपने अंर्तवस्त्र धुलवाती है।
जौनपुर
जौनपुर जिले की महिला थानाध्यक्ष द्वारा एक महिला होमगार्ड की जमकर पिटाई के मामले में एसपी ने आरोपी थानेदार को लाईन हाजिर कर दिया है। शुक्रवार की शाम महिला थानेदार ने एक होमगार्ड को बेरहमी से पिटाई कर दी थी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गयी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जौनपुर जिले के महिला थानेदार रंजना सचान लेडि सिघम के नाम से चर्चित है। वे अपने आप में भद्दी भद्दी गालियों की डेकस्नरी है। हद तो तब हो गयी जब उसने अपने थाने में तैनात होम गार्ड किरन यादव की इस कदर पिटाई कर दिया कि वह सीधे जिला अस्पताल पहुंच गयी। उसका कसूर बस इतना  था कि थकान के कारण एक सिपाही के विस्तर पर सो गयी थी। किरन यादव ने बताया कि मेरे बच्चे की तबियत खराब है जिसके कारण मै मानसिक रूप से परेशान है , मुझे चक्कर आ रहा था मै बैरक में पड़ी चारपाई पर सो गयी इसी बीच मैडम आ गयी उन्होने मुझे बेरहमी से पीटा।
अपने साथी की पिटाई से नाराज सभी होमगार्ड एक जुट हो गये है। एक महिला होम गार्ड ने रंजना सचान हम लोगो को भद्दी भद्दी गालियां देती घर के सारे काम करवाने के साथ अपना अण्डर गारमेंट तक साफ कराती है। इस मामले पर एसपी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए थानेदार को लाईन हाजिर करने के बाद जांच का आदेश दिया है।

तीखी आवाज़

💥औरतें भी तैयार हैं, कि यौन-शोषण के केस में पत्रकार को भित्‍तर कर दें: बोले मंत्री पारसनाथ यादव

अखिलेश  सरकार के मंत्रियों को साम, दाम, दंड भेद के बारे में खासी मेहनत कर रखी है : बेटे की गुण्‍डई के बजाय स्‍पष्‍ट धमकी देने पर आमादा हैं मंत्री पारस नाथ : जौनपुर में पत्रकार की सरेआम पिटाई को लेकर पारसनाथ ने की प्रेस से बातचीत : तारीफ की, दुलराया, पुचकारा, और फिर सीधे आये धमकी पर आमादा :

जौनपुर : अखिलेश-सरकार के मिनी-मुख्‍यमंत्री पारसनाथ खूब पढ़े-कढ़े हैं। कृष्‍ण के उपासक हैं, लेकिन रामचरित मानस की मतलब भर की कुछ चौपाइयां भी रटे रखते हैं। न जाने कब देर-अबेर, वक्‍त-बे-वक्‍त जरूरत पड़ जाए। जितना भी पढ़े हैं, उसे अपने हिसाब से जोड़तोड़ करने में भी खासे माहिर हैं। भाग्‍य के साथ ही साथ कर्म पर भी थोड़ी-बहुत छन्‍द-फन्‍द भी जानते हैं। इसलिए उन्‍होंने आज अपने इसी कौशल का इस्‍तेमाल किया अपने बेटे लक्‍की यादव को बचाने के लिए। ब्रजराज चौरसिया नामक एक पत्रकार को सरेआम पीटने के मामले में अपने बेटे को बचाने के लिए पारसनाथ ने आज पत्रकारों के सामने साफ कह दिया कि ब्रजराज को फंसाने के लिए कई महिलाएं तैयार हैं। बस, उन्‍हें सिर्फ इशारा की जरूरत है, वे सरेआम बोल देंगी कि ब्रजराज ने उनका शीलभंग करने का प्रयास किया।

जी हां, पारसनाथ यादव जौनपुर के मंत्री हैं। एक दौर था जब उनकी गिनती अखिलेश-सरकार में वरिष्‍ठ मंत्री की होती थी, बड़े महकमे थे पारस के पास। लेकिन आजकल वे कुछ कमतर ताकत वाले विभागों को पकड़े हैं। लेकिन जौनपुर का प्रशासन और पुलिस महकमा उनके जूतों की नोक पर रहता है। मजाल कोई टस-से मस तक कर सके। पूरा जिला बिना पारस की इजाजत के इधर-उधर नहीं कर सकता।

पारस के कुख्‍यात बेटे लक्‍की यादव भी इसी नक्‍शेकदम पर है। पारस की तूती पूरे जिले में बजती है, मगर लक्‍की ने शहर से लेकर मडि़याहूं तक का इलाका कब्‍जा कर रखा है। जिसे चाहे, पीट सकता है लक्‍की यादव। एक स्‍थानीय वरिष्‍ठ नागरिक ने बेहद अफसोस के साथ बताया कि पारस और लक्‍की ने पूरे जौनपुर की जान निचोड़ रखी है। लक्‍की तो आयेदिन आम नागरिकों को पीटता रहता है। सरेआम और बेवजह भी। गालियां और लाठियां तो उसका प्रथम अस्‍त्र है। पारस की ताकत के चलते प्रशासन ने जो गनर मंत्री को दे रखे हैं, उसका नाजायज इस्‍तेमाल लक्‍की करता है।

पिछले हफ्ते मडि़याहूं में अमर उजाला और ईटीवी के पत्रकार ब्रजराज चौरसिया को शाम को लक्‍की और उसके नाजायज गनर ने सरेआम पीट दिया था। उसके बाद से पत्रकारों का एक गुट को छोड़ कर पूरी पत्रकार बिरादरी लक्‍की यादव के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई को लेकर भड़क गयी। इन पत्रकारों की मांग थी कि लक्‍की और उसके नाजायज गनर पर एफआईआर दर्ज की जाए, ताकि पूरे जिले में फैली दहशत को शांत किया जा सके। लेकिन पारस की चाकर बनी पुलिस ने अब तक उस मामले में कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की है।

जौनपुर में इसी चल रहे हंगामे को लेकर आज पारसनाथ जौनपुर पधारे और सीधे पत्रकारों से बातचीत करने के लिए उन्‍हें अपने घर पर आमंत्रित किया। सबसे पहले तो वे पत्रकार जल्‍दी आ गये जो उनका पारस से ज्‍यादा करीबी था। शुरूआती बातचीत में पारसनाथ ने आफ द रिकार्ड किसी महन्‍थ या प्रकाण्‍ड पंडित की तरह प्रवचन-नुमा बातचीत करना शुरू कर दिया। लेकिन इन्‍हीं पत्रकारों ने इस बातचीत को रिकार्ड कर मेरी बिटिया डॉट काम पर भेज दिया। खबर के अंत में नीचे लिखे लिंक को क्लिक करके आप उसे सुन सकते हैं।

पारसनाथ यादव ने पहले तो साम, दाम, दंड भेद के बारे में खासी मेहनत कर रखी है। आजादी की लड़ाई में पत्रकारों की भूमिका की तारीफ की, प्रेस को दुलराया, पुचकारा, और फिर सीधे आये धमकी पर आमादा। बोले:- हम चाहें तो दो औरतें भी तैयार हैं हमारे पास। वे तैयार हैं कि बस मैं इशारा करूं और फौरन वे इस ब्रजराज पर यौन-अपराध पर इस पत्रकार को भित्‍तर भिजवा दें।

बहरहाल, आप अगर लक्‍की यादव को देखना चाहते हैं तो नीचे वाली फोटो को देखिये। इसमें अखिलेश यादव को रत्‍न-जडि़त मुकुट पहना रहाा है लक्‍की यादव। गदा हाथ में लिये हैं पारसनाथ यादव।

पारसनाथ यादव की पत्रकारों से हुई बातचीत को सुनने के लिए कृपया निम्‍न लिंक पर क्लिक कीजिए:- भित्‍तर करवा दूं, औरतें तैयार हैं

रामसेवक विश्वकर्मा

एक चोर गिरफ्तार, दो फरार
सुलतानपुर
तीखी आवाज ब्यूरो

जय सिंहपुर  चोरी के मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामानों के साथ बुधवार को गोसाईंगंज पुलिस ने को

जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : चोरी के मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामानों के साथ बुधवार को गोसाईंगंज पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भिदूरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी दो अन्य अभियुक्त फरार हैं। गोसाईंगंज पुलिस बुधवार को बीती 27 जुलाई को थानाक्षेत्र के अकोढी निवासी सहजाद अली की दुकान से नकब लगाकर चोरी की घटना की छानबीन करने भिदूरा गांव पहुंची। एक अभियुक्त को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए साथ ले गई, वहीं जिसके यहां से सामान की बरामदगी हुई वो पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना प्रभारी गोसाईंगंज देवेश ¨सह ने बताया कि राजनाथ पुत्र छोटेलाल निवासी भिदूरा कोतवाली जय¨सहपुर के पास से लैपटाप बरामद हुआ है। जिसे अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। वहीं उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। व अन्य सामानों के साथ बुधवार को गोसाईंगंज पुलिस ने को

जय¨सहपुर (सुलतानपुर) : चोरी के मोबाइल, लैपटाप व अन्य सामानों के साथ बुधवार को गोसाईंगंज पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के भिदूरा गांव से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गांव निवासी दो अन्य अभियुक्त फरार हैं। गोसाईंगंज पुलिस बुधवार को बीती 27 जुलाई को थानाक्षेत्र के अकोढी निवासी सहजाद अली की दुकान से नकब लगाकर चोरी की घटना की छानबीन करने भिदूरा गांव पहुंची। एक अभियुक्त को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए साथ ले गई, वहीं जिसके यहां से सामान की बरामदगी हुई वो पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना प्रभारी गोसाईंगंज देवेश ¨सह ने बताया कि राजनाथ पुत्र छोटेलाल निवासी भिदूरा कोतवाली जय¨सहपुर के पास से लैपटाप बरामद हुआ है। जिसे अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है। वहीं उनके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

रामसेवक विश्वकर्मा

तीन बार सांप ने डसा, फिर भी जीवित!



प्रतापगढ़ -  तीखी आवाज ब्यूरो
रिटायर फौजी इंद्र सिंह को साल में तीन से चार बार सर्पदंश की पीड़ा झेलनी पड़ती थी। यह सिलसिला 1991 से शुरू हुआ और 2010 तक चला। वर्ष 1991 में पहली बार इंद्रसिंह को ड्यूटी के दौरान सांप ने डसा। इसके बाद यूपी, पुंछ, राजौरी और किन्नौर समेत कई जगहों पर ड्यूटी के दौरान उन्हें सर्प दंश झेलना पड़ा। मगर हर बार इंद्रसिंह की जान बचती रही।
कंधई थाना के खूझी कला गांव की एक महिला गांव में चर्चा का विष्‍ाय बनी हुई है। परिवारवालों का दावा है कि उसे एक ही सांप ने सात दिन में तीन बार डसा। इसके बाद भी महिला पर कोई असर नहीं पड़ा। सांप ने इसके पहले उसके सास, ससुर व देवर को डसा था। इलाज के दौरान सास की मौत हो गई।
कंधई थाना के खूझी कला गांव निवासी मीनू (25) पत्नी प्रमोद के  घर के बगल बांस की कोठ है। इस कोठ में एक सांप रहता है। परिवारवालों की मानें तो वह सात दिन के अंदर मीनू को तीन बार काट चुका है। गुरुवार को उसने फिर उसे डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के बाद जब घर पहुंची तो शुक्रवार की भोर में उसे फिर से काट लिया। इससे मीनू की हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने के बाद उसे लेकर घर चले गए। परिजनों की मानी जाए तो सबसे पहले सांप ने माह भर पहले मीनू के ससुर विजय कुमार को काटा था। इलाज के बाद वह ठीक हो गया। इसके बाद उसी सांप ने कुछ दिनों बाद विजय की पत्नी सीमा को काट लिया। समय से अस्पताल न पहुंचने के कारण सीमा की मौत हो गई। दो दिन बाद ही विजय के भतीजे विनोद को काट लिया। सप्ताह भर नहीं बीता कि सांप ने मीनू को अपना निशाना बना लिया। लगातार सांप के काटने से मीनू सहम जरूर गई है। छोटे-छोटे बच्चों को सांप से बचाने के लिए घर से हटाकर रिश्तेदारी भेज दिए हैं।

उधर, अलग अलग घटनाओं में शुक्रवार को अंतू के काशीपुर निवासी सुमित्रा (45) पत्नी रामसेवक, मवैया कला निवासी संतोष (45), नगर कोतवाली के सगरा निवासी लालती (45) पत्नी ओमप्रकाश व कोहड़ौर थाना के सरैया निवासी परी (12) पुत्री रघुनाथ को भी सांप ने डस लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है

तीखी आवाज़

2017 के चुनाव मे सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी - मंत्री पारस नाथ यादव

जौनपुर | समाजवादी पार्टी की सरकार अपने विकास कार्यो की बदौलत 2017,मे पुनः प्रदेश मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है | यह बाते सरकार के कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव यहां मुख्यालय पर स्थित लोक निर्माण बिभाग के अतिथि गृह मे पत्रकारो से वार्ता के दौरान कहा है |
मंत्री श्री यादव ने बताया कि 2017 का चुनाव जैसे -२ नजदीक आ रहा है सभी राजनैतिक दल अपनी तैयारी मे जुट रहे है उसी क्रम मे सपा ने भी पूरे प्रदेश मे  01 से 07 सितम्बर तक प्रतिदिन विधान सभा वार बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन करने का निर्णय लिया है जिन  जनपदो मे सात से अधिक विधान सभायें है वहां पर आगे भी सम्मेलन होता रहेगा जैसे जौनपुर में नौ विधान सभा है तो यहां कार्यक्रम 09सितम्बर तक चलेगा | इस कार्यक्रम मे प्रदेश प्रभारी भी उपस्थित रहेगे  इस जनपद मे शुरूवात मल्हनी विधान सभा क्षेत्र से होगी 01 सितम्बर 16 को क्षेत्र के लखौवां मे कार्यक्रम रखा गया है | 
इस क्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रत्येक मंडल मे कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन करेगे | मंत्री ने कहा सरकार के युवा एवं उर्जावान मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव जी चार सालो मे एतिहासिक विकास कार्य किया है सभी के हितो को ध्यान मे रख कर योजनायें बनायी है | समाजवादी सरकार ने जनता की सुबिधा एवं खुशहाली का पूरा ध्यान रखा है | सरकार का सपना है सबको रोटी कपड़ा और मकान की ब्यवस्था हो इस दिशा मे काम भी तेज गति से हो रहा है | मीडिया की तारीफ करते हुए कहा कि बिना मीडिया के किसी भी सरकार को सफलता नही मिल सकती है |
जिले के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए हमने प्रयास कर जिले मे तमाम विकास कार्य कराया है जिसमे सदभावना पुल से लेकर राजकीय मेडिकल कालेज लोहिया पार्क कई सड़के आदि है साथ ही जिले मे चार पुल निर्माणाधीन है | मंत्री ने दावे के साथ कहा कि अतिशीघ्र किसी भी जनपद जौनपुर को बी श्रेणी मे घोषित कर दिया जायेगा तब जिले की बिजली की समस्या दूर हो जायेगी सुबिधायें बढ़ जायेगी | उन्होने कहा कि सरकार ने सभी मंडलो मे आदर्श जिला बनाने का निर्णय ले रखी है मै प्रयास रत हूं कि वाराणसी मंडल मे जौनपुर को आदर्श जिला बनाया जाये इससे विकास की गति कई गुना तेज हो जायेगी  पैसे की कमी नही होगी | सरकार ने जिले की सड़के चाहे जौनपुर - मल्हनी मार्ग हो या लुम्बनी- दुद्धी मार्ग हो अथवा इला० जौन० आजमगढ़ मार्ग हो सबके मरम्मत चौड़ी करण सहित 4लेन मार्ग बनाने का काम चल रहा है | सरकार ने 2012 के चुनाव मे जो वादा किया उसे पूरा किया है |  मंत्री ने दावा किया कि अक्टू० 16 मे राजकीय मेडिकल कालेज मे किसी भी दशा मे ओपीडी शुरू करा दी जायेगी |एक सवाल के जबाब मे कहा कि सरकार 2017के चुनाव मे वापसी करने जा रही है | जनता सरकार के काम काज की समीक्षा करते हुए पुनः पूर्ण बहुमत से सपा के हाथ मे सत्ता की चाभी देने जा रही है | बगैर नाम लिए भाजपा बसपा के उपर निशाना साधा और कहा कि एक दल की केन्द्र मे सरकार है अपने ढाई साल के कार्यकाल मे उसने कोई काम नही किया केवल झूठ वादे करती रही है| प्रदेश के किसानो को आज तक एक रू० का मुआवजा नही दिया है | जनता उन्हे समझ गयी है अब झांसे मे नही आने वाली है | बसपा की ओर इशारा करते हुए कहा शोसल इंजीनियरिंग का खेल करने वाले इस दल की नेता के खेल से लोग इसे छोड़कर भाग रहे है |

तीखी आवाज़

लखनऊ-मंत्री शिवपाल यादव का इलाहाबाद और बनारस दौरा आज,बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे मंत्री शिवपाल यादव,जिले के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे शिवपाल

नोएडा-मोबाइल फोन बनाने में देश का हब बना नोएडा,नोएडा में असेम्बल किए जा रहे मोबाइल फोन,सैमसंग,कार्बन,इन्टेक्स या फिर लावा का हो फोन,सभी मोबाइल कंपनिया नोएडा में दे रहीं रोजगार,कंपनियों में 3 से 4 हजार बेरोजगारों को मिल रही नौकरी
 
बुलंदशहर-दहेज के लिए विवाहिता का जिंदा जलाया,इलाज के दौरान अस्पताल में विवाहिता की मौत,पति समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,औरंगाबाद क्षेत्र के तालमनगर मोहल्ले की घटना 

मेरठ-दुर्घटना बीमा योजना में 250 करोड़ का फर्जीवाड़ा,विकलांगो को दुर्घटना में बताया जा रहा था घायल,बीमा कम्पनियों के कर्मियों की मिलीभगत से धांधली,हाईकोर्ट के आदेश पर गठित एसआईटी कर रही जांच,मेरठ के मवाना थाने में दारोगा समेत 5 पर केस दर्ज

कानपुर-GRP को खुली चुनौती दे रहे बेखौफ लुटेरे,चलती ट्रेन में 1 हफ्ते में लूट की दूसरी वारदात,युवक को लूट के बाद ट्रेन से आउटर पर फेंका,दिल्ली से कानपुर रुपए लेकर आ रहा था युवक,GRP की लापरवाही से चोरों के हौंसले बुलंद,कानपुर के सरकारी अस्पताल में युवक भर्ती

चित्रकूट-मुम्बई-वाराणसी रत्नागिरी एक्सप्रेस दो भागों में बटी,चेन पुलिंग के चलते कपलिंग टूटने से हुआ हादसा,इंजन समेत 12 बोगिया कई किलोमीटर आगे निकली,हादसे के बाद रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कम्प,मानिक रेलवे स्टेशन के पास का मामला

नोएडा-मुख्य सचिव दीपक सिंघल का नोएडा दौरा आज,तीनो अथॉरिटी और डीएम,एसएसपी के साथ होगी बैठक,जिले में चल रहे विकास कार्यों को देखेंगे मुख्य सचिव,मंडी के लिए 300 एकड़ जमीन का करेंगे हवाई परीक्षण,गौतमबुद्ध विवि में किया जाएगा बैठक का आयोजन

कुशीनगर-कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल रथयात्रा आज पहुंचेगी,शीला दीक्षित के साथ कई नेता होंगे शामिल,पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह सुकरौली में रहेंगे मौजूद,पडरौना इलाके के स्कूल में जनसभा का आयोजन

इलाहाबाद-मंत्री शिवपाल यादव का इलाहाबाद दौरा आज,बाढ़ ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे शिवपाल,अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे शिवपाल

जौनपुर-महिला थाने की इंस्पेक्टर ने महिला होमगार्ड को पीटा,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया,इंस्पेक्टर रंजना सचान पर लगाया पीटने का आरोप

अंबेडकरनगर-अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत 
तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई,7 की मौत 
2 लोगों की हालत गंभीर,अस्पताल भेजा गया
सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्की बाजार की घटना

बुलंदशहर-घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात,शोर सुनकर लोगों को आता देखकर युवक फरार,पीड़िता के पति की शिकायत पर मुकदमा दर्ज,बुलंदशहर के छतारी थाना क्षेत्र की घटना 

अंबेडकरनगर-सुरक्षा गार्ड की चूक से चली गोली,महिला घायल,घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती,जलालपुर क्षेत्र के जैतपुरा बैंक ऑफ बड़ौदा का मामला

गोंडा-पैसा न देने पर ट्रेन में बच्ची पर फेंका सांप,आरपीएफ ने आरोपी सपेरे को किया अरेस्ट,जम्मू से गोहाटी जा रही लोहित एक्सप्रेस की घटना

अमेठी-डायरिया से पीड़ित मां और बेटी की मौत,इलाके में डायरिया से पीड़ित हैं 9 और बच्चे,गंभीर हालत में सभी बच्चे अस्पताल में भर्ती,राजा का पुरवा का नीमी गांव में फैला डायरिया

प्रतापगढ़-दुकान से घर के लिए निकला व्यापारी लापता,रॉयल फर्नीचर का मालिक रशीद लापता,परिजनों ने जताई अपहरण की आशंका,नगर कोतवाली के आजादनगर का मामला

वाराणसी-कार्यक्रम के दौरान पंडाल में घुसी स्कार्पियो,एक बच्चे की मौत,3 घायल अस्पताल में भर्ती,आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर लगाया जाम,चौबेपुर क्षेत्र के प्रहलादपुर गांव के पास की घटना

रायबरेली-व्यापारी के बेटे की हत्या कर शव रेलवे ट्रैक पर फेंका,पुलिस मामले को हादसा बताकर टालने में लगी,आक्रोशित परिजनों ने किया थाने का घेराव,हंगामा,एसपी के आदेश पर अज्ञात बदमाशों पर रिपोर्ट दर्ज
भोला का पुरवा के हरचंदपुर गांव के पास ट्रैक पर मिला शव

हमीरपुर-झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से युवक की मौत,हालत खराब होने पर कानपुर ले जाते समय मौत,परिजनों ने जमकर काटा हंगामा,रिपोर्ट दर्ज,बिंवार थाना क्षेत्र के निवादा गांव की घटना 

बुलंदशहर-सोशल साइट पर हुई दोस्ती ठगे 1.11 लाख रुपए,आरोपी ने पिता की बीमारी के नाम पर लिए पैसे,पैसे वापस मांगने युवती से करने लगा अभद्रता,पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली में केस दर्ज 

कानपुर-कानपुर के कॉलेजों में खेल के साथ हो रहा खिलवाड़, प्रतियोगिताओं में भागीदारी नहीं करते 80 फीसद कालेज,हर कालेज से 2 खेलों में प्रतिभाग अनिवार्य पर नतीजा जीरो

कानपुर-पुलिस के डर से मुख्य आरोपी ने खाया जहर,दो पक्षों में मारपीट का मुख्य आरोपी था युवक,नवाबगंज में लेनदेन के मामले में हुई थी मारपीट,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,नवाबगंज के कटरी स्थित गिल्लीपुरवा का मामला

कानपुर-भूमि की अदला-बदली मुफ्त,लोगों को मिलेगी राहत,नई राजस्व संहिता में सुविधा,नहीं देना होगा स्टांप शुल्क,सुविधा से काश्तकारों को परेशानियों से निजात मिलेगी

कानपुर-संभल कर करें मोबाइल का इस्तेमाल,हो सकती परेशानी,एक कॉल से आपके फेसबुक अकाउंट तक पहुंचेगा अनजान,फोन के कॉन्टेक्ट नंबर न करें स्रिंक,संभलकर करें इस्तेमाल,जिले में सक्रिय हुए सोशल नेटवर्किंग साइट के हैकर्स
 
कानपुर-सात टेनरियों समेत 15 उद्योग जल्द होंगे बंद,प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से नहीं मिली है सहमति,जाजमऊ की 7 टेनरियों पर जल्द लटक सकता ताला,प्रदूषण बोर्ड कर रहा शिकंजा कसने की तैयारी

रामपुर-बसतौर गांव के चार घरों से 8 लाख की चोरी,चोरों ने घरों में सेंध लगा नकदी समेत माल किया पार,सूचना के बाद भी बसतौर गांव नहीं पहुंची पुलिस,शाहबाद कोतवाली के बसतौर गांव का मामला

कानपुर-वृद्ध सास को बहू ने लात-घूंसों से जमकर पीटा,आरोपी महिला के पति ने पत्नी के खिलाफ दी तहरीर,नजीराबाद थाना क्षेत्र के कौशलपुरी इलाके का मामला

फैजाबाद-घायल युवक की इलाज के दौरान लखनऊ में मौत,बदमाशों ने कल युवक को देर रात मारी थी गोली,कोतवाली बीकापुर के चौरेबाजार की घटना

गोरखपुर-अज्ञात मानसिक महिला रोगी के इलाज का मामला,डॉक्टरों,पुलिस अभिरक्षा में महिला को भेजा गया वाराणसी,वाराणसी के मानसिक अस्पताल में होगा महिला का इलाज,मुख्य दंडाधिकारी के आदेश पर महिला को भेजा गया वाराणसी,जिला अस्पताल में भर्ती थी अज्ञात मानसिक महिला रोगी

लखनऊ-BJP यूपी प्रभारी ओम माथुर लखनऊ पहुंचे,बीजेपी के नेताओं के साथ करेंगे बैठक,यूपी की चुनावी रणनीति पर करेंगे चर्चा

लखनऊ-RSS संघ संचालक मोहन भागवत लखनऊ में,30 अगस्त तक लखनऊ प्रवास पर रहेंगे भागवत,अवध,काशी,गोरक्ष,कानपुर क्षेत्र की करेंगे समीक्षा,अलग-अलग क्षेत्रवार मोहन भागवत करेंगे वार्ता,बीजेपी और एबीवीपी के साथ भी करेंगे बैठक ,सरस्वती कुंज निराला नगर में कार्यक्रम का आयोजन 

लखनऊ-मोदी के अफसर आज लेंगे केंद्र के पैसे का हाल,एक दर्जन अधिकारी यूपी सरकार के अफसरों के साथ करेंगे बैठक,प्रमुख सचिव वित्त राहुल भटनागर के साथ होगी मुख्य बैठक,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अफसरों ने यूपी में डाला डेरा,यूपी सरकार ने केंद्र पर पैसा ने देने का लगाया है आरोप

जौनपुर-5 दिन से लापता बीडीसी सदस्य का मामला,परिजनों ने जताई चुनावी रंजिश में अपहरण की आशंका,लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बिलवा राम सागर गांव का मामला

जौनपुर-मंत्री के गनर का पत्रकार से मारपीट का मामला,SP ने आरोपी गनर अजय यादव को किया लाइन हाजिर,मंत्री पारसनाथ यादव के पुत्र लकि यादव का था गनर

मथुरा-स्वतंत्रता सेनानी भंवर सिंह का हुआ निधन,लम्बी बीमारी के बाद भंवर सिंह का हुआ निधन,जिले में एक मात्र स्वतंत्रता सेनानी थे भंवर सिंह

लखीमपुर खीरी-रामाधीन इंटर कॉलेज में विवाद को लेकर मारपीट,प्रबंध समिति और अध्यापकों के बीच जमकर मारपीट,नाराज छात्रों ने पलिया रोड पर लगाया जाम,निघासन के बम्हनपुर इलाके में है इंटर कॉलेज