2017 के चुनाव मे सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी - मंत्री पारस नाथ यादव
जौनपुर | समाजवादी पार्टी की सरकार अपने विकास कार्यो की बदौलत 2017,मे पुनः प्रदेश मे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है | यह बाते सरकार के कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव यहां मुख्यालय पर स्थित लोक निर्माण बिभाग के अतिथि गृह मे पत्रकारो से वार्ता के दौरान कहा है |
मंत्री श्री यादव ने बताया कि 2017 का चुनाव जैसे -२ नजदीक आ रहा है सभी राजनैतिक दल अपनी तैयारी मे जुट रहे है उसी क्रम मे सपा ने भी पूरे प्रदेश मे 01 से 07 सितम्बर तक प्रतिदिन विधान सभा वार बूथ स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन करने का निर्णय लिया है जिन जनपदो मे सात से अधिक विधान सभायें है वहां पर आगे भी सम्मेलन होता रहेगा जैसे जौनपुर में नौ विधान सभा है तो यहां कार्यक्रम 09सितम्बर तक चलेगा | इस कार्यक्रम मे प्रदेश प्रभारी भी उपस्थित रहेगे इस जनपद मे शुरूवात मल्हनी विधान सभा क्षेत्र से होगी 01 सितम्बर 16 को क्षेत्र के लखौवां मे कार्यक्रम रखा गया है |
इस क्रम मे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी प्रत्येक मंडल मे कार्यकर्ता प्रशिक्षण सम्मेलन करेगे | मंत्री ने कहा सरकार के युवा एवं उर्जावान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी चार सालो मे एतिहासिक विकास कार्य किया है सभी के हितो को ध्यान मे रख कर योजनायें बनायी है | समाजवादी सरकार ने जनता की सुबिधा एवं खुशहाली का पूरा ध्यान रखा है | सरकार का सपना है सबको रोटी कपड़ा और मकान की ब्यवस्था हो इस दिशा मे काम भी तेज गति से हो रहा है | मीडिया की तारीफ करते हुए कहा कि बिना मीडिया के किसी भी सरकार को सफलता नही मिल सकती है |
जिले के विकास कार्यो की चर्चा करते हुए कहा कि मंत्री पद पर रहते हुए हमने प्रयास कर जिले मे तमाम विकास कार्य कराया है जिसमे सदभावना पुल से लेकर राजकीय मेडिकल कालेज लोहिया पार्क कई सड़के आदि है साथ ही जिले मे चार पुल निर्माणाधीन है | मंत्री ने दावे के साथ कहा कि अतिशीघ्र किसी भी जनपद जौनपुर को बी श्रेणी मे घोषित कर दिया जायेगा तब जिले की बिजली की समस्या दूर हो जायेगी सुबिधायें बढ़ जायेगी | उन्होने कहा कि सरकार ने सभी मंडलो मे आदर्श जिला बनाने का निर्णय ले रखी है मै प्रयास रत हूं कि वाराणसी मंडल मे जौनपुर को आदर्श जिला बनाया जाये इससे विकास की गति कई गुना तेज हो जायेगी पैसे की कमी नही होगी | सरकार ने जिले की सड़के चाहे जौनपुर - मल्हनी मार्ग हो या लुम्बनी- दुद्धी मार्ग हो अथवा इला० जौन० आजमगढ़ मार्ग हो सबके मरम्मत चौड़ी करण सहित 4लेन मार्ग बनाने का काम चल रहा है | सरकार ने 2012 के चुनाव मे जो वादा किया उसे पूरा किया है | मंत्री ने दावा किया कि अक्टू० 16 मे राजकीय मेडिकल कालेज मे किसी भी दशा मे ओपीडी शुरू करा दी जायेगी |एक सवाल के जबाब मे कहा कि सरकार 2017के चुनाव मे वापसी करने जा रही है | जनता सरकार के काम काज की समीक्षा करते हुए पुनः पूर्ण बहुमत से सपा के हाथ मे सत्ता की चाभी देने जा रही है | बगैर नाम लिए भाजपा बसपा के उपर निशाना साधा और कहा कि एक दल की केन्द्र मे सरकार है अपने ढाई साल के कार्यकाल मे उसने कोई काम नही किया केवल झूठ वादे करती रही है| प्रदेश के किसानो को आज तक एक रू० का मुआवजा नही दिया है | जनता उन्हे समझ गयी है अब झांसे मे नही आने वाली है | बसपा की ओर इशारा करते हुए कहा शोसल इंजीनियरिंग का खेल करने वाले इस दल की नेता के खेल से लोग इसे छोड़कर भाग रहे है |
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें