tikhiawaz24.in

रविवार, 4 सितंबर 2016

राजेश उपाध्याय

23 तहसीलदारों का तबादला,मिली नई तैनाती*

*लखनऊ।*राजस्व परिषद ने 23 तहसीलदारों के तबादले करते हुए उन्‍हें नई तैनाती दी है। तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। राजस्व परिषद के सचिव व आयुक्त धीरज साहू ने इस संबंध में आदेश जारी किया।
जारी आदेश के मुताबिक ठाकुर प्रसाद को एटा से प्रतापगढ़, अशोक कुमार को रामपुर से खीरी, सोहनलाल रायबरेली से बहराइच, कुमार संजय आगरा से संतकबीरनगर और अखिलेश कुमार गुप्ता संभल से मेरठ भेजे गए हैं। इसी तरह योगेंद्र कुमार गौतमबुद्धनगर से नोएडा, जीवन कुमार पांडेय वाराणसी से इलाहाबाद, सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी हरदोई से गोंडा, अभिमन्यु वर्मा प्रतापगढ़ से खीरी गए हैं। अजय कुमार सिंह बांदा से कानपुर देहात, राम कैलाश सरोज बस्ती से जौनपुर, मदन मोहन वर्मा रायबरेली से सिद्धार्थनगर स्थानांतरित किए गए हैं।
वहीं आलोक कुमार गुप्ता सहारनपुर से बुलंदशहर विकास प्राधिकरण, विनोद कुमार मुरादाबाद से राजा टोडरमल सर्वेक्षण एवं भूलेख प्रशिक्षण संस्थान हरदोई, शुकमा प्रसाद विश्वकर्मा चंदौली से कुशीनगर भेजे गए हैं। इसी तरह हेमेंद्र कुमार बिजनौर से आगरा, डॉ. जगन्नाथ सिंह बिजनौर से रायबरेली, राजीव उपाध्याय बरेली से कानपुर देहात, मनोज कुमार श्रीवास्तव बरेली से रामपुर, भगवान दास प्रतापगढ़ से बांदा, रमेश कुमार जौनपुर से बस्ती, राजीव राज एटा से हाथरस तथा पूरन सिंह राणा अलीगढ़ से खीरी भेजे गए है

बीयर की दुकान से बियर व नकदी चोरी :
मछलीशहर :
नगर के बरईपार चौराहे पर स्थित बीयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरो ने बियर, व नकदी चोरी कर लिया ।कोतवाली पुलिस चोरी की सूचना पाने के बाद जांच पड़ताल में जुट गयी है ।
      बताया जाता है कि बीती रात उक्त दुकान के अन्दर रखी 540 कैन बीयर और काउन्टर मे रखा दो हजार नकद  चोरों ने चुरा लिया । सुबह दुकान खोलने पर सेल्समैन विष्णु जायसवाल को चोरी की जानकारी हुयी। दुकान मालिक शिशिर गुप्ता को सूचना दिया ।उन्होंने  पुलिस को तहरीर दी है।हाइवे से सटी और नगर के व्यस्त चौराहे पर ताला तोड़कर हुयी चोरी से लोगों मे आक्रोश है।इससे दो दिन पूर्व भी इसी इलाके में दांत के चिकित्सक का ताला तोड़कर 3 हजार रूपये चोरी हो चुका है ।कोतवाली पुलिस उसका खुलासा नहीं कर पाई कि दूसरी चोरी की घटना हो गयी ।चोरी की घटनाओं से नगरवासी दहसत में हैं ।

जौनपुर जनपद का शाहगंज अब जच्चा बच्चा हेतु सुरक्षित नहीं रहा। आज पुनः एक चिकित्सक की लापरवाही से एक नवजात समेत माँ की मौत हो गयी।
                शाहगंज नगर के बाईपास रोड स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हास्पिटल मे खेतासराय के अहिरोपरसुरामपुर गांव निवासी राजकुमार राजभर की 22 वर्षीया पत्नी नीतू को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार भोर के तीन बजे प्रसव पीड़ा के दौरान एक बच्चे का जन्म हुआ। बच्चा मरा पैदा हुआ था। बताते हैं कि इसी दौरान महिला की तबियत बिगड़ने लगी। लेकिन लापरवाही के चलते नीतू की भी मौत प्रातः आठ बजे हो गई। जिससे बौखलाए परिजन व ग्रामिणो ने जमकर बवाल काटा।
        मालूम रहे अभी पिछले बुधवार को भी एक चिकित्सालय में दो बच्चों समेत महिला की मौत हो गई थी।
[9/3, 11:24 PM] Rajesh Upadh: जौनपुर कांग्रेस संदेश यात्रा एवं विशाल जनसंपर्क कार्यक्रम रोड शो का रविवार को आयोजन किया गया है जिस में कांग्रेस सीएम पद उम्मीदवार शीला दीक्षित व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद संजय सिंह आदि नेता रोड शो में सम्मिलित होंगे यह रोड से दोपहर 2:00 बजे से शाहगंज से जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी

शनिवार, 3 सितंबर 2016

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -बैंकों में तालाबंदी, अस्पतालों में तड़पे मरीज

जिले में ट्रेड यूनियनों की देशव्यापी हड़ताल का व्यापक असर रहा। बैंकों में तालाबंदी होने से जहां लगभग 20 करोड़ रुपये का कारोबार ठप रहा, वहीं जिला अस्पताल में कर्मचारियों और नर्सों के हड़ताल के चलते मरीज तड़पते रहे। गुरुवार की रात बारह बजे से स्थिर हुए रोजवेज बसों के चक्के शुक्रवार को दोपहर बारह बजे तक नहीं हिले। हालांकि 12 बजे के बसें चलने पर मुसाफिरों ने राहत की सांस ली। विकास भवन, कृषि भवन, रेलवे, अस्पताल, दूरसंचार विभाग, कलेक्ट्रेट, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर कामकाज पूरी तरह ठप रखा।  हड़ताली कर्मियों का दावा है कि हड़ताल पूरी तरह से सफल रही।

शुक्रवार को ट्रेड यूनियन की देशव्यापी हड़ताल में शामिल मजदूरों, कर्मचारियों और बैंक कर्मियों की गर्जना से सरकारी कार्यालयों में दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर सभी शाखाओं में कर्मचारी नेताओं ने तालाबंदी कर शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और आईडीबीआई बैंक के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने राष्ट्रीयकृत बैंकों के विलय नीति का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी की। बैंकों में तालाबंदी होेने से लगभग बीस करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा। पीएनबी के सामने एकत्रित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के मंत्री नारेंद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि जन विरोधी बैंकिंग सुधारों के खिलाफ आन्दोलन जारी रहेगा। इस मौके पर केएन यादव, आरबी सिंह, श्याम शंकर दुबे, हर्षिता शुक्ला, उदय प्रताप सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इधर बिजली, जलनिगम, लोक निर्माण विभाग, दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों और मजदूरों ने हादीहाल से जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विदेशी पूंजी निवेश का विरोध, मंहगाई पर रोक लगाने, न्यूनतम मजदूरी की दर से वेतन सुनिश्चित करने की मांग की।

कचहरी में हुए धरना प्रदर्शन में मजदूर नेता हेमन्त नंदन ओझा ने कहा कि आंगनबाड़ी, रसोइया, प्रेरक,  आशाओं को मिलने वाला मानदेय इतना कम है कि आम आदमी का गुजार बसर नहीं हो सकता है। मगर केंद्र सरकार शर्मिन्दगी की इंतहा पार कर दी है। उन्होंने न्यूनतम मजदूरी की दर से 26,000 वेतन सुनिश्चित करने की मांग की है। इस मौके पर महिला आंगनबाडी  कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह, अनिल सिंह, राजमणि पांडेय, उमेश नागवंशी,  लाल बहादुर तिवारी, अनूप श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। इस दौरान कर्मचारियों और मजदूरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके पूर्व कर्मचारी नेताओं ने कार्यालयों में तालाबंदी कर कार्य कर रहे साथियों को बाहर किया।

व्यापारियों ने फूंका वित्तमंत्री का पुतला
जीएसटी में व्यापारियों को जेल भेजने के प्रावधान को वापस लेने की मांग को लेकर व्यापारियों ने शुक्रवार को वित्तमंत्री का पुतला फूंका। उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह छावड़ा और जिलामंत्री राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में शहर में जुलूस निकाला और कचहरी पहुंचकर वित्तमंत्री का पुतला फूंका। व्यापारियों ने वित्त मंत्री को संबोधित डीएम को ज्ञापन सौंपकर जेल भेजने के प्रावधान को वापस लेने की मांग की है। इस मौके पर संजय सोनी, मो अख्तर राईन, प्रदीप यादव, रामेश्वर प्रसाद, भोलानाथ वैश्य, दिनेश कुमार, मुरलीधर केसरवानी, प्रभात कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़ -घर में घुसकर महिला से लूटपाट

दिनदहाड़े घर में घुसकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने महिला को तमंचा सटाकर मारपीट की। साथ ही उसके जेवर छीन लिए। बच्चों के शोर मचाने पर बदमाश भागने लगे। इस दौरान ग्रामीणों ने खदेड़कर दो बदमाशों को दबोचा और जमकर पीटा। साथ ही मौके पर मिली बदमाशों की बाइक फूंक दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने पहुंचकर पीड़ित महिला के पति ने तहरीर दी है।

नवाबगंज थाना क्षेत्र के कालाकांकर खास गांव निवासी राजेश अग्रहरि खोवा, पनीर आदि की सप्लाई करता है। शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी नीलम घर में सो रही थी। छत पर उसका बेटा और बेटी पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान बाइक से तीन लोग आए और जबरदस्ती घर में दाखिल हो गए। कोई कुछ समझता, इससे पहले ही बदमाशों ने नीलम के मुंह में तमंचे की नाल डाल दी। इससे उसका एक दांत भी टूट गया। एक बदमाश ने उसके गले से जंजीर छीन ली और अंगूठी भी उतरवा ली। इसी दौरान नीचे पहुंचे नीलम के दोनों बच्चों ने शोर मचाया तो बदमाश बाइक छोड़कर ही बाहर की ओर भागे। हालांकि ग्रामीणों ने बदमाशों को खदेड़ लिया। इस दौरान उनका एक साथी तो भाग निकला लेकिन दो बदमाशों को ग्रामीणों ने कछार में दबोच लिया। आक्रोशित लोगों ने दोनों को जमकर पीटा।

साथ ही उनकी बाइक भी फूंक दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और पकड़े गए लोगों को हिरासत में ले लिया। उधर भुक्तभोगी नीलम ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि पकड़े गए युवक विपिन पुत्र रामलाल निवासी आर्यनगर मुट्ठीगंज इलाहाबाद व अंधेरी वेस्ट मुम्बई निवासी जुबैर अली पुत्र हबीब हैं। पकड़े गए विपिन का कहना था है कि नीलम के बड़े पुत्र हेमंत की शादी सलवन रायबरेली की एक लड़की से तय है जिससे उसका अफेयर चल रहा है। ऐसे में वह चाहता था कि नीलम का परिवार शादी से इंकार कर दे। मौके से फरार हुआ युवक लिफ्ट लेकर उनके साथ आया था जिसे वह नहीं जानता। फिलहाल पुलिस इसे प्रथम दृष्टया मारपीट और लूट का ही मामला मान   रही है।

विपुल सिंह

पत्रकार संघ की चार सदस्यों की समिति बनी
जौनपुर। जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह द्वारा संगठन के दायित्व से अंशकालिक अवकाश लेने की दशा में संघ के कार्यों का संचालन अब पत्रकारों की चार सदस्यीय समिति करेगी। इस आशय का निर्णय संघ की पत्रकार भवन में हुई आज बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह ने की।
बैठक के प्रारम्भ में संघ के महामंत्री मधुकर तिवारी ने सदस्यों के अवगत कराया कि संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह निजी कारणों से संघ के अध्यक्ष पद के दायित्व से मुक्त होना चाहते हैं। संघ के सदस्यों ने इस मुद्दे पर अपने-अपने विचार देते हुए कहा कि संघ की स्थापना से लेकर अब तक अध्यक्ष के रुप में एक सशक्त एवं मजबूत नेतृत्व दिया है। उन्होंने संगठन की प्रगति एवं सम्मान में भी अपने योगदान दिये हैं। इसलिये संघ के अध्यक्ष दायित्व निर्वहन के लिये सदस्यों ने उनसे पद पर बने रहने का अनुरोध किया।  इसी क्रम में सदस्यों ने परामर्श दिया कि उनके निजी कारणों में उनकी व्यवस्तता को देखते हुए तब तक एक चार सदस्यीय समिति गठित कर दी जाय जो अध्यक्ष के परामर्श से संघ के कार्यों का संचालन करें।
अध्यक्ष एवं सदस्यों की सहमति से वरिष्ठ उपाध्यक्ष कपिलदेव मौर्य, लोलारक दूबे, शशिमोहन सिंह क्षेम एवं मनोज वत्स को इस संचालन समिति का सदस्य नियुक्त कर दिया गया। संघ के 5 अक्टूबर को होने वाले स्थापना दिवस के कार्यक्रम के तैयारियों के लिये विचार-विमर्श किया गया।
इस मौके पर पत्रकार जय आनंद के पिता के निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। बैठक में राजेन्द्र सिंह, विनोद तिवारी, अखिलेश तिवारी अकेला, राकेश कांत पाण्डेय वीरेन्द्र सिंह, सुशील स्वामी, वीरेन्द्र पाण्डेय, भारतेन्दु मिश्र रामदयाल द्विवेदी, शशिराज सिन्हा, रवि सिंह आदि लोग मौजूद थे।

डा. मधुकर तिवारी
महामंत्री जौनपुर

तीखी आवाज़

लखनऊ-बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान-लखनऊ की आवाज चीन तक जानी चाहिए,चीन में PM मोदी तक जाए लखनऊ की आवाज,सेकेंडों में लोगों तक सूचनाएं पहुंच जाती है,सोशल मीडिया से लोगों तक पहुंचती हैं सूचनाएं,नेताओं के संदेश और सरकार के काम पहुंचाना हैं,सोशल मीडिया की चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका,30 साल के बाद जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई-शाह

लखनऊ-गवर्नर राम नाईक का बयान-देश की आजादी में वकीलों का अहम रोल,नेहरू,गांधी,अम्बेडकर का आजादी में योगदान,अम्बेडकर ने हमे सबसे बड़ा संविधान दिया,जज के 50 फीसदी से ज्यादा पद खाली,राष्ट्रपति तक मैंने जजों के खाली पदों की आवाज उठाई,160 में से सिर्फ 77 पदों पर जज बैठे है,न्यायपालिका की मजबूती के लिए खाली पद चिंताजनक,देश आजाद हुआ तो डॉलर-रुपए की कीमत बराबर थी,मैं पार्लियामेंट में रूल्स कमेटी का मेम्बर था-राज्यपाल

इलाहाबाद-बहुजन समाज पार्टी का शक्ति प्रदर्शन कल,बीएसपी बॉस मायावती महारैली को करेंगी सम्बोधित,कल दोपहर 12 बजे महारैली को मायावती करेंगी सम्बोधित,अलोपी बाग के परेड ग्राउंड में बीएसपी की महारैली,बीएसपी की महारैली में लाखों लोगों की उमड़ेगी भीड़,इलाहाबाद महारैली के लिए जुटने लगी लोगों की भीड़ 

सम्भल-सम्भल विधानसभा से रफातुल्ला को बीएसपी ने बनाया प्रत्याशी,BSP ने पूर्व प्रत्याशी आजम कुरैशी का काटा विधानसभा टिकट,बीएसपी के महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने की घोषणा

मेरठ-जिला अस्पताल में इलाज के अभाव में बच्ची की मौत,एम्बुलेंस के पैसे न होने डॉक्टरों ने छीन ली मासूम की जिंदगी,डीएम शिकायत पर जांच के बाद कार्रवाई की बात कही,मेरठ के जिला अस्पताल का मामला

लखनऊ-प्रदेश से 596 महाविद्यालयों के शिक्षक मनाएंगे काला दिवस,5 सितम्बर को शिक्षक मनाएंगे प्रदेश में काला दिवस,सरकार की वादा खिलाफी से नाराज हैं स्ववित्त पोषित टीचर,प्रदेश के 3545 शिक्षक सरकार से समायोजन की कर रहे मांग,21 अगस्त को पुलिस ने इन टीचरों पर किया था लाठीचार्ज

लखनऊ-न्यूज हॉकर्स एसोसिएशन की अहम बैठक जारी,लखनऊ में न्यूज पेपर बांटने पर नहीं हुआ फैसला,कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर 3 दिनों से हड़ताल,न्यूज पेपर मैनेजमेंट और हॉकरों के बीच जारी है बैठक,न्यूज पेपर मैनेजमेंट कमीशन बढ़ाने को तैयार नहीं,हॉकर्स एसोसिएशन पेपर बांटने को नहीं हो रहा हैं तैयार

लखनऊ-बीजेपी की आईटी सेल की वर्कशॉप में केन्द्रीय राज्यमंत्री निर्मला सीतारमन कर रही हैं संबोधित,मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताएं-निर्मला,केन्द्रीय योजनाओं में सहयोग नहीं कर रही यूपी सरकार-निर्मला,पीएम मोदी का विजन गांव,गरीब,मजदूर,किसानों को समर्पित,केन्द्र ने गोरखपुर यूरिया फैक्ट्री के लिए 6000 करोड़ दिए-निर्मला,उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर डालें कार्यकर्ता-निर्मला 

गोरखपुर-25 सितम्बर को गोरखपुर आ सकते हैं पीएम मोदी,दीनदयाल उपाध्याय विवि के दीक्षांत समारोह में आ सकते हैं,पीएमओ कार्यालय ने मांगी दीक्षांत समारोह की रुपरेखा 

गोरखपुर-राहुल के खाट चर्चा को सफल बनाने में जुटी पीके टीम,पूर्वांचल के बाहर से बनकर आएंगी करीब 4000 खाट,अन्य खाटों की आपेक्षा राहुल गांधी का ऊंचा होगा खाट,10 हजार किसानों के साथ कुशीनगर में राहुल करेंगे चर्चा

आजमगढ़-कॉंग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा पहुंची आजमगढ़,सीएम प्रत्याशी शीला दीक्षित समेत कई नेता मौजूद,उलेमा काउंसिल ने शीला दीक्षित का फूंका पुतला,2008 में हुए बटला हाउस इन्काउंटर को लेकर विरोध,शीला दीक्षित के दिल्ली सीएम रहते 2 युवक मारे गए थे

फैज़ाबाद-मुलायम सिंह यादव के खिलाफ दाखिल परिवाद ख़ारिज,फैजाबाद CJM कोर्ट में दाखिल हुआ था मुलायम पर परिवाद,अयोध्या के संत ओमप्रकाश दास ने दाखिल की थी परिवाद,अयोध्या गोली कांड पर बयान के बाद दाखिल हुआ था परिवाद,राज्यमंत्री पवन पाण्डेय समेत कई सपा नेता कचहरी में रहे मौजूद

नोएडा-गड्ढा खोदते समय 2 मजदूरों की मिट्टी में दबकर मौत,तालाब बनाने के लिए खोदा जा रहा था गड्ढा,सूरजपुर थाना क्षेत्र के फुलेसरा इलाके की घटना

गोरखपुर-केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दौरा 8 सितम्बर को,गोरखपुर में बनने वाले 2 नेशनल हाइवे का करेंगे शिलान्यास,3373 करोड़ की लागत से होगा दोनो सड़कों का निर्माण,गोरखपुर-वाराणसी फोर लेन, सहजनवा-जंगल कौड़िया बाईपास,कौड़ीराम में आयोजित कार्यक्रम में भी गडकरी करेंगे शिरकत

अलीगढ़-आदिल हत्याकांड का आरोपी अंबर गिरफ्तार,15 हजार का इनामी अंबर गिरफ्तार किया गया,राजस्थान के भरतपुर से हुई अंबर की गिरफ्तारी,18 अगस्त को केलानगर चौराहे पर हुई थी हत्या 

बांदा-बीजेपी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पहुंचे बांदा,मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल,मंडपम हॉल में हो रहा मंडल स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

उन्नाव-महिला अधिकारी से अभद्रता करने पर दारोगा सस्पेंड,महिला ने अभद्रता की सूचना 100 नम्बर पर दी थी,एसपी ने सूचना मिलने पर दारोगा को किया सस्पेंड,बारा सघवर थाना क्षेत्र का मामला

अलीगढ़-नगर निगम के सिटिज़न वाइस वेब पोर्टल का उद्घाटन,कमिश्नर सुभाष चंद्रा ने सेवा भवन में किया उद्घाटन,70 वार्डों के लोग सुझाव और शिकायत कर सकेंगे 

हाथरस-प्रोफेसर के घर में बदमाशों ने की लूट-पाट,1 लाख नकदी,जेवरात लेकर बदमाश फरार,छात्र के अभिभावक बनकर घुसे थे बदमाश,हाथरस गेट के प्रकाश टैक्सटाइल कॉलोनी का मामला

लखनऊ-अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया व्यापारी दिवस,व्यापारी दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए सभी व्यापारी,लखनऊ के वरिष्ठ समाजसेवी, डॉक्टर सम्मानित किए गए,व्यापारियों को भी व्यापार भूषण से सम्मानित किया गया

ग्रेटर नोएडा-तालाब में डूबकर बच्चे की मौत,आक्रोशित लोगों ने हाईवे किया जाम,कई वाहनों में ग्रामीणों ने की तोड़-फोड़,दादरी थाना क्षेत्र के हाईवे का मामला

अयोध्या-स्नान करते समय सरयू नदी में डूबे 3 युवक,2 युवकों को बचाया गया,एक युवक लापता,तीसरे युवक की तलाश में लगे गोताखोर,कोतवाली अयोध्या के नयाघाट की घटना

रामपुर-सेक्स रैकेट के अड्डे पर पुलिस का छापा,2 युवतियों के साथ 2 युवक पकड़े गए,सेक्स रैकेट संचालिका मौके से फरार,बिलसपुर थाना क्षेत्र का मामला

इलाहाबाद-खराब बिरयानी से मदरसे के बच्चों को डायरिया,एक की मौत,6 तालिब-ए-इल्म अस्पताल में भर्ती,अस्पताल में भर्ती बच्चों में से एक की हालत गंभीर,रौशनबाग के गरीब नवाज मदरसे का मामला

लखनऊ-शिया धर्म गुरू मौलाना कल्बे जव्वाद ने यूपी सरकार पर लगाया आरोप,वक्फ प्रापर्टीज़ में सरकार के लूट खसोट करने का आरोप -कल्बे जव्वाद,वक्फ प्रापर्टीज़ की देखरेख उलेमा के हाथ में देने की मांग,वक्फ बोर्डों में हुए भ्रष्टाचार की जांच CBI से कराने की मांग,मांग न पूरी होने पर कैंडल मार्च निकालेंगे-मौलाना जव्वाद

आगरा-अंगद का पांव बने एडीए सचिव राजकुमार,जुगाड़ लगाकर करा लेते हैं आगरा में तैनाती,आगरा में 2 साल एसडीएम रहे राजकुमार,डेढ़ साल से अधिक रहे एडीएम वित्त आगरा,अलीगढ़ ट्रांसफर होते ही काटने लगे थे चक्कर,अब फिर मलाईदार एडीए सचिव के पद पर तैनात

फिरोजाबाद-अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत,सिरसागंज थाना क्षेत्र में मैनपुरी रोड पर हुआ हादसा

बुलंदशहर-टेलर की हत्या का पुलिस ने किया खुसाला,हत्यारोपी भाई अरेस्ट, हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद,भाभी से अवैध संबंध रखने की बड़े भाई ने दी सजा,खुर्जा सिटी पुलिस ने हत्यारोपी भाई को किया अरेस्ट

लखनऊ-30 दिन की किसान यात्रा में 2500 किमी की दूरी तय करेंगे राहुल,राहुल पहली बार घर-घर जाकर किसानों से करेंगे मुलाकत,कर्ज माफी के लिए किसानों और जनता से समर्थन जुटाएंगे राहुल,राहुल के अभियान में प्रदेश भर के ढाई लाख कार्यकर्ता होंगे शामिल,30 दिनों में 2 करोड़ घरों तक पहुंचकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे,राहुल गांधी के मुहिम के बारे में किसानों को बताएंगे कार्यकर्ता

बागपत-महिला की गला रेतकर हत्या का मामला,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,शव को लेकर ससुरालियों,मायके वालों में झड़प,बागपत के सुजरागंज गांव में हुई थी हत्या

कानपुर-भूत उतारने के नाम पर तांत्रिक ने लड़की के शरीर को जलाया,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,घायल लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती,कानपुर के विधनू थाना क्षेत्र का मामला

बरेली-शादी समारोह में डांस करने पर पति ने पत्नी को पीटा,सनकी पति ने पत्नी को पेड़ से बांधकर जमकर पीटा,पीड़ित पत्नी ने दर्ज कराई FIR, आरोपी पति गिरफ्तार,फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के धनेहटा का मामला

बरेली-जिला अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा राम भरोसे,5 दिन से अस्पताल में भर्ती मरीज अचानक हुआ गायब,CMO दफ्तर पर रोती रही मांग,किसी ने नहीं सुनी फरियाद,परेशान मां ने नगर कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर

फैजाबाद-कंज्यूमर गुड्स एजेंसी के कर्मचारी से 30 हजार की लूट,बाइक सवार 2 बदमाश लूट कर हुए फरार,नगर कोतवाली के गुदड़ी बाजार के पास की घटना

लखनऊ-IFS के घर डकैती के खुलासे पर सवाल,डकैती में गए जेवरात बरामद नहीं,कर दिया खुलासा,महीनों से वारदात के बाद भी लखनऊ में थे बावरिया?,मलिहाबाद में पड़ी डकैतियों का कर दिया खुलासा,बिना सिर-पैर के मलिहाबाद,विभूतिखंड की वारदातें खोली,IFS के परिवार से बदमाशों की शिनाख्त तक नहीं कराई,लगातार डकैतियों से हल्कान लखनऊ पुलिस का नया पैतरा

वाराणसी-दवा व्यवसाई से एक लाख रुपए की लूट,पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम,नगर कोतवाली के सप्त सागर दवा मंडी की घटना

सिद्धार्थनगर-शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की का शोषण,गर्भवती होने पर युवक ने शादी से किया इनकार,सिद्धार्थनगर के बांसी थाना क्षेत्र का मामला

लखनऊ-कमांड सेंटर की सर्विलांस सेल में कई दागी तैनात,जिनकी करतूत से क्राइम ब्रांच हुई थी भंग उनकी तैनाती,जेल तक जा चुके हैं लखनऊ की सर्विलांस सेल के दागी,गाजीपुर डकैती खोलने आए थे अब जमकर बैठ गए,गाड़ियों के पेट्रोल चोरी से लकर गांजा तस्करी तक कर चुके हैं

तीखी आवाज़

गुवाहाटी में चार युवक एक बैंक में गए तो थे एटीएम चुराने लेकिन एटीएम समझ कर पासबुक प्रिंट करने वाले मशीन चुरा लाए।

गुवाहाटी । सही कहा गया है कि चोरी और धोखाधड़ी में भी दिमाग की जरूरत पड़ती है लेकिन कुछ लोग इसे हंसी खेल मानकर चोरी करने निकल पड़ते हैं। इसके बाद जो होता है उसका ताजा उदाहरण गुवाहाटी में सामने आया है।

दरअसल यहां पर चार चोर एटीएम मशीन चुराने गए लेकिन ज्ञान ना होने की वजह से वो एटीएम की बजाय पासबुक प्रिंटिंग मशीन चुरा लाए। बाद में पुलिस ने इन चारों को मशीन के साथ गिरफ्तार भी कर लिया और अब इनकी तस्वीर सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है।
खबरों के अनुसार चार चोर गुवाहाटी के बिनोवानग स्थित एसबीआई बैंक की शाखा में घुसे और एटीएम मशीन चुराने की कोशिश करने लगे।

जल्दबाजी में या अज्ञानता में इन चारों को कुछ भान नहीं रहा और यह सभी एटीएम की बजाय पासबुक प्रिंट करने के लिए लगाई मशीन ही उखाड़कर ले आए।

इन चारों काो मशीन ले जाते पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने देख लिया और रंगे हाथों पकड़ लिया। इनकी पहचान साहब अली और सैफुल रहमान, मैनुल हक और सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है। साहब अली और सैफुल हाजो के रहने वाले हैं वहीं मैनुल हक नालबारी का रहने वाला है जबकि सद्दाम हुसैन सतगांव का रहवासी है।

चोरों की यह हरकत अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है और लोग इनकी तस्वीर के साथ संदेश दे रहे हैं कि चाहे कुछ भी हो इंसान को थोड़ा पढ़ा लिखा होना चाहिए।