tikhiawaz24.in

बुधवार, 7 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-कानून-व्यवस्था पर उत्तर प्रदेश में बड़ी बैठक आज,सभी डीएम और एसपी लखनऊ तलब किए गए,मुख्य सचिव ने कानून-व्यस्था पर मीटिंग बुलाई,मुख्यमंत्री भी सभी डीएम-एसपी को सम्बोधित करेंगे जोनल आईजी और रेंज के डीआईजी भी तलब,विधानभवन के तिलक हाल में महत्वपूर्ण बैठक सुबह से,कानून-व्यवस्था पर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी घोषित होगी,26 बिंदुओं पर पुलिस कप्तानों से मांगी गई है रिपोर्ट

गोरखपुर-राहुल गांधी की किसान यात्रा का आज का कार्यक्रम,गोरखपुर में राहुल गांधी की किसान यात्रा आज,10.30 बजे राहुल राघवदास मेडिकल कॉलेज जाएंगे,इंसेफ्लाइटिस के मरीजों से मुलाकात करेंगे राहुल,11.15 विश्वविद्यालय चौराहे से राहुल का रोड-शो,गोरखपुर में पांच किलोमीटर होगा राहुल का रोड-शो,दोपहर 2.15 बजे कलेसर में राहुल गांधी की मीटिंग
2.45 बजे पर सहजनवां में राहुल गांधी की मीटिंग,3.30 बजे सहजनीगांव में लंच और डोर टू डोर मीटिंग,गोरखपुर से संतकबीरनगर पहुंचेगी किसान यात्रा,संतकबीरनगर में 5 बजे मगहर रोड राहुल की मीटिंग,5.30 बजे पर खलीलाबाद में रोड शो करेंगे राहुल,6.30 बजे मनियरा मार्केट में चाय पीने का कार्यक्रम,शाम 7 बजे कांटे तिराहा पर राहुल गांधी की जनसभा,संतकबीरनगर से बस्ती पहुंचेगी राहुल की किसान यात्रा,मुंडेरवा सुगर मिल के सामने किसानों को श्रद्धांजलि देंगे,राहुल बस्ती के पीडब्लूडी गेस्ट हाउस करेंगे नाइट स्टे

लखनऊ-लखनऊ में आज सातवें दिन भी नहीं बंटा अखबार,लखनऊ में समाचार पत्र वितरकों की ऐतिहासिक हड़ताल,लगातार सातवें दिन भी वार्ता का कोई हल नहीं निकला,समाचार पत्र वितरक 35 फीसदी कमीशन की मांग पर अड़े,वितरकों ने अपनी मांग 40 से घटाकर 35% कर ली, न्यूज पेपर्स प्रबंधन वितरकों की मांग मानने को तैयार नहीं,एक न्यूज पेपर के दफ्तर में हुई ज्वाइंट वार्ता विफल,यूनियन लीडर मान सिंह, मुन्ना और बिष्ट मीटिंग में शामिल थे 

बाराबंकी-किसान की हत्या के बाद प्रदर्शन का मामला,प्रदर्शन करने वाले 55 लोगों पर केस हुआ दर्ज,भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू पर भी केस दर्ज
लाठीचार्ज,पथराव के बाद घायल हुए थे रामबाबू,FIR में 3 दारोगा,2 सिपाही के घायल हौने की बात,तनाव के चलते दूसरे दिन भी पीएसी तैनात

गोरखपुर-बीटेक छात्र अक्षय की हत्या का खुलासा,प्रेमिका पर नजर रखने से नाराज युवक ने की थी हत्या,सोते समय छात्र पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग,इलाज के दौरान छात्र की हुई थी मौत,सहजनवा पुलिस ने हत्यारोपी युवक को किया अरेस्ट

हाथरस-दबंगों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अलीगढ़ में रेफर,सिकंदराराऊ क्षेत्र के उरदिलनगर की घटना

दिल्ली -लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड मामला,मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई कल,जस्टिस जेएस खेहर की खंडपीठ में होगी सुनवाई
मुलायम सिंह यादव,धनीराम वर्मा हैं आरोपी,आजम, बेनी प्रसाद वर्मा सहित कई अन्य हैं आरोपी,गेस्ट हाउस मामले में मायावती पर हमले की हुई थी कोशिश,मायावती को बनाया गया था बंधक भी

सीतापुर-बेरहम शिक्षक ने छात्र को डंडे से जमकर पीटा,शिक्षक के खिलाफ परिजनों ने थाने में दी तहरीर,शहर कोतवाली के सुमित्रा इंटर कॉलेज का मामला

कन्नौज-घर पर अकेली किशोरी के साथ युवक ने किया रेप,विरोध करने बर गांव के ही युवक ने जमकर पीटा,गुरसहायगंज कोतवाली के रौतामई गांव की घटना

इलाहाबाद-आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की 3 लड़कियां लापता,परिजनों ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी,मुठ्ठीगंज में है आर्य कन्या डिग्री कालेज

वाराणसी-मालगाड़ी से अज्ञाय युवक की कटकर मौत,जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा,कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म-5 का मामला

गाजियाबाद-युवक की गोली मारकर हत्या से हड़कम्प,कार सवार बदमाश हत्याकर मौके से फरार,मोदीनगर के महेंद्रपुरी कॉलोनी में वारदात

कन्नौज-जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या,दबंगों ने जमीनी विवाद में युवक की हत्या की,सदर कोतवाली के सठियापुर इलाके की घटना

लखनऊ-आजम खां की टिप्पणी के विरोध में कल बीजेपी का प्रदर्शन
बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर आजम की टिप्पणी का विरोध
बाबा साहब के सम्मान में बीजेपी मैदान में-केशव प्रसाद मौर्या

इलाहाबाद-गोली से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत,नैनी इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी थी गोली,दोपहर में बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

इलाहाबाद-10 देशी बमों के साथ दो युवक गिरफ्तार,पुलिस दोनों युवकों से कर रही पूछताछ,शाहगंज पुलिस ने दोनों युवकों को पकड़ा

बहराइच-किशोर का अपहरण कर मांगी 35 लाख की फिरौती,बदमाशों ने घर पर फोन कर मांगी 35 लाख की फिरौती,घर से नाराज होकर दोपहर में निकला था किशोर,देहात कोतवाली के माधोरेती गांव का मामला

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में 12 सीओ के हुए तबादले,रितेष कुमार सिंह सीओ मेरठ बने रहेंगे,श्वेताभ पांडेय सीओ रामपुर बनाए गए,अभिषेक यादव सीओ बदायूं बनाए गए,उमेश कुमार यादव सीओ संभल बनाए गए,विशाल यादव सीओ मुरादाबाद बने,कुमारी श्रेष्ठा सीओ बुलंदशहर बनाई गई,राजेश कुमार यादव सीओ बाराबंकी बने,दिनेश कुमार सिंह सीओ लखनऊ बने,राजेंद्र प्रसाद यादव सीओ फिरोजाबाद बने,श्यामकांत सीओ आगरा बनाए गए,प्रमोद कुमार सिंह सीओ हरदोई बनाए गए,नितेष सिंह सीओ बलरामपुर बनाए गए

लखनऊ-DIG रेंज,SSP लखनऊ ने की पीस कमेटी की बैठक,आगामी बकरीद व मुहर्रम के मद्देनजर हुई बैठक,गऊघाट बकरा मंडी में बनाई गई अस्थायी चौकी,बकरा मंडी अस्थाई चौकी में फोर्स की गई तैनात,2 SI,2 हेड कांस्टेबल,14 कांस्टेबल,1 प्लाटून PAC तैनात

इलाहाबाद-हाईवे पर 24 घंटे में लूट की चौथी वारदात,सोरांव थाना पुलिस क्राइम रोकने में नाकाम,बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से की लूट
बदमाश नकदी,मोबाइल लूटकर हुए फरार,हाईवे की लूट की घटनाओं को दबा रही पुलिस,सोरांव,थरवई में 1-1 और उतरांव में 2 हुईं घटना

बहराइच-आजादनगर गांव में तेंदुओं की दस्तक से दहशत,लोगों के अनुसार 2 शावक,2 तेंदुए होने की आशंका,वन विभाग की टीम तेंदुओं की कर रही तलाश,रामगांव थाना क्षेत्र के आजादनगर का मामला

लखनऊ-जौनपुर के BJP नेता सतीश सिंह से टेप्पबाजी,स्कॉर्पियो से नगदी व कारतूसों से भरा बैग चोरी,हजरतगंज में BJP कार्यालय के बाहर की घटना

चंदौली-चेन्नई में RBI के 5.75 करोड़ की लूट का मामला,आरपीएफ चेन्नई ने मुगलसराय स्टेशन का किया निरीक्षण,मुगलसराय से जुड़ सकते हैं लूटकांड के तार,आरपीएफ की लोकल विंग के साथ की गुप्त मीटिंग,मुगलसराय स्टेशन पर टीम ने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले

बलिया-दबंगों ने लाठी-डंडों से पीट पीटकर की युवक की हत्या,पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने घटना को दिया अंजाम,घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी,फेफना थाना क्षेत्र के गौरा गांव में मिला युवक का शव

लखनऊ-सपा पार्षद बंटू यादव हत्याकांड के गवाह को धमकी,अभिषेक यादव को जान से मारने की मिली धमकी,16 सितम्बर को कोर्ट में देनी है बंटू के भतीजे

लखनऊ-HBTU में प्रोफेसर एमजेड खान को कुलपति बनाना चाहती सरकार,प्रोफेसर खान के खिलाफ कुछ शिकायतें भी पहुंची हैं,शिकायतों के मद्देनजर राजभवन कर सकता है समीक्षा,HBTU में तैनाती के दौरान के मामलों की शिकायत हैं,विवाद के चलते प्रो. खान की नियुक्ति रोक सकता राजभवन

गाजियाबाद-BJP नेता बृजपाल तेवतिया AK-47 शूटआउट मामला,15 हजार का इनामी मास्टर मांइड मनोज गिरफ्तार,मनोज ने ही की थी शूटआउट की पूरी प्लानिंग,पहचान छुपाने,पुलिस से बचने के लिए मनोज ने कटवाई थी मूंछ,मनीष का चचेरा भाई हैं गिरफ्तार किया गया मनोज,पुलिस ने मुरादनगर इलाके से की गिरफ्तारी

प्रतापगढ़-वृद्ध की गला काटकर हत्या से सनसनी,खेत के ट्यूबवेल में सो रहा था वृद्ध,मानिकपुर थाने के कुसाहिलडीह गांव की घटना

लखनऊ-17 दिनों से कम्प्यूटर टीचरों का आमरण अनशन जारी,एक महिला टीचर की डेंगू के चलते हुई मौत,आधा दर्जन कम्प्यूटर टीचर बीमार,कई को डेंगू,लक्ष्मण मेला मैदान में चल रहा है टीचरों का प्रदर्शन,सरकार से पद सृजितकर भर्ती करने की कर रहे मांग,महिला टीचर की मौत से धरना स्थल पर मचा हड़कम्प 

प्रतापगढ़-तालाब में डूबकर मासूम बच्चे की मौत,ग्रामीणों ने मासूम का शव तालाब से निकाला,बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा,सांगीपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की घटना 

दिल्ली-लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड मामला,मामले पर सुप्रीम कोर्ट में अंतिम सुनवाई आज,जस्टिस जेएस खेहर की खंडपीठ में होगी सुनवाई,मुलायम सिंह यादव,धनीराम वर्मा
 हैं आरोपी,आजम, बेनी प्रसाद वर्मा सहित कई अन्य हैं आरोपी,गेस्ट हाउस मामले में मायावती पर हमले की हुई थी कोशिश,मायावती को बनाया गया था बंधक भी 

लखनऊ-कम्प्यूटर अनुदेशक किरण सिंह की डेंगू से मौत का मामला,किरण का पार्थिव शरीर OCR विधायक निवास में रखा गया,शिक्षक MLC चेतनारायण सिंह,उमेश द्विवेदी पहुंचे,30 लाख रुपए मुआवजा,परिजन को सरकारी नौकरी की मांग,17 दिनों से कम्प्यूटर अनुदेशकों का चल रहा आंदोलन 

लखनऊ-RBM ट्रैफिक ने किया कानपुर-लखनऊ ट्रैक का निरीक्षण,मोहम्मद जमशेद है रेलवे बोर्ड मेम्बर ट्रैफिक,कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक की तकनीकी में होगा सुधार,सेमी हाईस्पीड ट्रेन चलाने के लिए बनाया जायेगा ट्रैक

जौनपुर-बीडीसी के पिता की गोली मारकर हत्या,घर के बाहर सो रहे पिता की गोली मारकर हत्या,हत्या को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार,सुजानगंज थाना क्षेत्र के प्यारपुर गांव की घटना

कानपुर-घर के बाहर सो रहे किशोर पर अज्ञात लोगों ने डाला गर्म तेल,गंभीर झुलसे किशोर को परिजनों ने हैलट में कराया भर्ती,कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कश्यपनगर की घटना

जालौन-गैंगस्टर कोर्ट का आदेश शासन दर्ज करे अधिकारियों पर केस,फर्जी गैंगस्टर लगाने का अनुमोदन करने पर कार्रवाई का आदेश,तत्कालीन DM और SP पर कार्रवाई का कोर्ट ने दिया आदेश,कोतवाल और SO पर भी कार्रवाई करने के दिए आदेश,2009 में 4 लोगों पर दर्ज कराया गया था गैंगस्टर का केस,कोर्ट ने सभी चार लोगों को केस से किया बरी

मेरठ-गृह मंत्रालय की चोरी हुई कार कंकरखेड़ा से बरामद,GPS सिस्टम की मदद से ट्रेस हुई गाड़ी की लोकेशन,पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सौंपी चोरी हुई कार  

लखनऊ-यूपी BJP प्रभारी ओम माथुर तीन दिवसीय यूपी दौरे पर,आज सुबह 10.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे माथुर,स्थानीय कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे ओम माथुर,8 सितम्बर को कानपुर क्षेत्रीय बैठक में करेंगे शिरकत,9 सितम्बर को सीतापुर जाएंगे ओम माथुर,सीतापुर में अवध क्षेत्र की बैठक में शिरकत करेंगे माथुर,9 सितम्बर को शाम को दिल्ली के लिए होंगे रवाना 

देवरिया-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आज देवरिया में,रामपुर कारखाना के परियारपुर में उतरेगा हेलीकॉप्टर,सपा के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेंगे शिवपाल

लखनऊ-आजम खां की टिप्पणी के विरोध में आज बीजेपी का प्रदर्शन, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर पर आजम की टिप्पणी का विरोध,बाबा साहब के सम्मान में बीजेपी मैदान में-केशव प्रसाद मौर्या

लखनऊ-नगर निगम पर गहराया आर्थिक संकट,पेंशन के 5.25 करोड़ रुपए नहीं हुए जारी,दस हजार सफाईकर्मियों का वेतन अटका,ठेकेदारों का 100 करोड़ से अधिक बकाया,कई ठेकेदार नगर निगम पैसा मांगने पहुंचे

लखनऊ-जीका वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर यूपी में भी अलर्ट,हवाई अड्डों पर विशेष चौकसी के दिए गए निर्देश,अलर्ट जारी,विदेश से आने वाले भारतीय,बीमार पर्यटकों पर रखी जाएगी नजर,स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में जीका वायरस पर अलर्ट जारी किया

संभल-मुरादाबाद से आ रही स्कूल बस पलटी,बस पलटने से 2 दर्जन बच्चे घायल,बच्चों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,मैनाठेर थाना के बघा गांव के पास हुआ हादसा,ब्रह्मन जेहरा स्कूल की है बस 

बिजनौर-रवाना गांव में बुखार से 2 दिन में 4 लोगों की मौत,50 से ज्यादा लोग बीमार,अस्पताल में भर्ती,स्वास्थ्य विभाग नहीं दे रहा ध्यान,ग्रामीण परेशान,स्योहारा थाना क्षेत्र के रवाना गांव का मामला

हरदोई-झाड़फूंक के चक्कर में युवती आग से झुलसी,भीर हालत में युवती अस्पताल में भर्ती,ग्रामीणों ने तांत्रिक को पकड़कर पुलिस को सौंपा,शाहाबाद थाना क्षेत्र के बिलहैरी गांव की घटना 

गोरखपुर-गोरखपुर विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का मामला,विवि में चुनाव कराने से जिला प्रशासन ने किया इनकार,त्यौहारों और VVIP दौरों को लेकर सुरक्षा देने से इनकार,प्रशासन की सहमति के बिना घोषित हुई थी चुनाव की तारीख,16 सितम्बर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में प्रस्तावित था चुनाव

लखनऊ-सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों को अधिकतम 50 हजार प्रतिपूर्ति मिलेगी,समाज कल्याण विभाग अधिकतम 50 हजार शुल्क प्रतिपूर्ति करेगा,अभी तक विभाग पूरे कोर्स की फीस के पैसों का करता था भुगतान
नए सत्र से समाज कल्याण विभाग ने किया शुल्क प्रतिपूर्ति में संशोधन

लखनऊ-राजधानी में नहीं थम रहा डेंगू से मौतों का सिलसिला,डेंगू के प्रकोप से हुईं दो और मौतें,52 लोग डेंगू से पीड़ित,मोहनलालगंज में डेंगू से मौतों का सिलसिला बरकरार,कई दिनों से हेल्थ कैंप लगाने के बाद भी नहीं हुआ नियंत्रण,जिला अस्पताल में 29,लोहिया में 6,बलरामपुर में 4 नए मरीज,केजीएमयू में पांच और पीजीआई में 8 मरीजों में डेंगू की पुष्टि

बुलंदशहर-नगर पालिका के 12 करोड़ के टेंडर में घोटाला,इंटरलॉकिंग,नाली निर्माण के 55 ठेकेदारों ने डाले टेंडर,आवास पर ठेकेदारों को बुलाकर मैनेज करने का प्रयास,नाराज ठेकेदारों ने उच्चाधिकारियों को भेजी शिकायत 

लखनऊ-कस्तूरबा रोड पर रहने वाले VIP लोगों को गाय नहीं आती रास,गाय पालने पर सेना ने सैंकड़ों आम लोगों का रास्ता बंद किया,धनिया मेहरी के एकमात्र मुख्य मार्ग पर सेना ने लगा दी बल्लियां,बिना अनुमति बी-3 श्रेणी भूमि पर बल्लियां लगाकर रोका रास्ता,तार लगाने से पहले भड़के इलाकाई लोग तो चेतावनी देकर छोड़ा

बुलंदशहर-घर में घुसकर मां-बेटी पर फरसे से जानलेवा हमला,बेटी की हालत गंभीर,जिला अस्पताल में भर्ती कराया,तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज,आरोपी फरार,औरंगाबाद थाना क्षेत्र के दौलताबाद गांव की घटना 

लखनऊ-यूपी के 32 हजार लेखपालों की हड़ताल 15 वें दिन भी जारी,यूपी सरकार ने लेखपालों की हड़ताल को प्रतिबंधित किया,प्रदेश में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये 32 हजार लेखपाल,6 सूत्रीय मांग को लेकर हड़ताल पर गये है प्रदेश के लेखपाल,सरकार से वेतन,ग्रेड-पे, बढ़ाने की कर रहे है मांग 

पीलीभीत-पुलिस ने इंटर स्टेट सेक्स रैकेट का खुलासा किया,रैकेट को बंद कराने में पीलीभीत पुलिस फेल,पीलीभीत में उत्तराखंड राज्य से आती हैं कॉलगर्ल,पुलिस कस्टडी से फरार कॉलगर्ल उत्तराखंड से अरेस्ट,1 कॉलगर्ल को पकड़कर पुलिस वाहवाही लूटने में जुटी,2 दिन पहले बीसलपुर पुलिस ने पकड़ा था सेक्स रैकेट,पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लगे सेक्स रैकेट चलाने वाले  

आगरा-लिंटर गिरने से मजदूर की मौत का मामला,हंगामा कर रहे लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,मुआवजे की मांग को लेकर कर रहे थे हंगामा,2 घायल,आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर शव रख लगाया था जाम,खंदौली थाना क्षेत्र के नंदलालपुर गांव की घटना

शामली-पड़ोस के 3 युवकों ने महिला से किया गैंगरेप,घर में अकेला पाकर महिला से किया गैंगरेप,पीड़िता का आरोप पुलिस मामले को फर्जी बता रही,कांधला क्षेत्र के सलेमपुर रोड देहात की घटना

अमरोहा में वायरल और डेंगू से 4 की मौत,कई लोग बुखार से पीड़ित,सीएमओ का इंकार,छात्रा समेत चार की मौत से इलाके में हड़कम्प,नगर के त्रिपोलिाया,चाहगौरी,लाइनपार मोहल्ले की घटना  

मुरादाबाद-बुखार से पाकबड़ा में दो लोगों की मौत,मौर्यनगर मोहल्ले में युवक की बुखार से मौत,रतनपुर कलां गांव में बुखार से युवती की मौत,जिले में वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ा,तीन ब्लाकों के गांवों में लगाए गए शिविर 

लखनऊ-अब ट्विटर के जरिए पुलिस दूर  जनता की शिकायत,गुरुवार को पुलिस की ट्विटर सेवा का होगा शुभारंभ,ट्विटर इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट और सीईओ आएंगे लखनऊ,महानगर स्थित पुलिस रेडियो मुख्यालय लांच की जाएगी सेवा

बुलंदशहर-गन्ने के खेत में ले जाकर युवती से दुष्कर्म का प्रयास,खेत पर काम करने के दौरान युवती को उठा ले गए,विरोध करने पर युवती के चाचा को जमकर पीटा,पीड़िता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ दी तहरीर,बुलंदशहर के बीबीनगर थाना क्षेत्र की घटना 

लखनऊ-विवादों में फंसा राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ,लाखों के घोटाले का आरोप,संस्थापक सदस्य डा.देवी सिंह ने संघ प्रचारक ओमपाल पर लगाए आरोप,सदस्यता शुल्क के नाम पर धोखाधड़ी करने का लगाया आरोप,2009 से संगठन को फर्जी तरीके से संचालित करने का भी आरोप

लखनऊ-70 साल से अधिक उम्र के 271 बुजुर्ग कैदी रिहा होंगे,सरकार ने प्रस्ताव तैयार कर राज्यपाल के पास भेजा,राज्यपाल की मुहर के बाद रिहा किए जाएंगे कैदी

उरई-जालौन में फर्जी केस बनाने में फंसे तत्कालीन डीएम,SP,2009 में गैंगेस्टर एक्ट लगाकर 4 लोगों को भेजा था जेल,आटा पुलिस की तरफ से दर्ज किया मुकदमा फर्जी साबित,दोषी साबित न होने पर अदालत ने अपनाया कड़ा रुख,तत्कालीन एसपी,डीएम समेत 4 पर केस दर्ज करने के आदेश

बिजनौर-मामूली विवाद में धार्मिक स्थल पर पथराव से तनाव,पथराव में कई लोग घायल,इलाके में तनाव का माहौल,150 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई रिपोर्ट,बिजनौर के जोशियान मोहल्ले की घटना

प्रतापगढ़-तालाब में डूबकर मासूम बच्चे की मौत,ग्रामीणों ने मासूम का शव तालाब से निकाला,बच्चों के साथ खेलते समय हुआ हादसा,सांगीपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव की घटना 

दिल्ली-ESI की सुविधा अब 21 हजार और अधिक वेतन पर भी,ज्यादा कर्मचारियों को दायरे में लाने को ESI बोर्ड का फैसला,एक अक्टूबर से कर्मचारियों को मिलेंगी स्वास्थ्य सेवाएं,वेतन बढ़ने पर भी ईएसआई में बने रहने का विकल्प मिलेगा

कानपुर-संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस को पलटाने की रची गई साजिश,चंदारी से चकेरी स्टेशन के बीच ट्रैक पर रखे स्लीपर से टकराई ट्रेन,टकराने से हुए तेज धमाके से यात्रियों में भरी दहशत,इंजन क्षतिग्रस्त होने से दो घंटे बाधित रहा मुख्य रेलमार्ग

सिद्धार्थनगर-विवाहिता की हत्या की दोषी ननद को आजीवन कारावास,फास्ट ट्रेक कोर्ट ने 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया,क्रूरता पर पति को 3 साल की सजा,10 हजार का जुर्माना,भाभी की आग से जलाकर से ननद ने की थी निर्मम हत्या,सिद्धार्थनगर के उसका थाना बाजार क्षेत्र की घटना 

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़
 बजाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन


सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को थाली बजाकर केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।

महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह की अगुवाई में मंगलवार को दोपहर के वक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुई। इसमें से अधिकांश ने हाथ में थाली, चम्मच ले रखा था। थाली बजाते हुए कार्यकत्रियों ने कचहरी से अंबेडकर चौराहा होते हुए डीएम आवास तक जुलूस निकाला। वहां डीएम के न होने की जानकारी होने पर वह फिर कचहरी लौट आई और धरना देते हुए सभा शुरू कर दिया।

सभा में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित महिलाओं का सरकार स्वयं शोषण कर रही है। पल्स पोलियो अभियान, मतदाता सूची पुनरीक्षण, जनगणना, पेंशन सत्यापन समेत अन्य कार्यों में सहयोग देने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित नहीं किया जा रहा है, जबकि शिक्षा मित्र, ग्राम पंचायत मित्र को नियमित किया जा रहा है। श्रम मंत्री ने संविदा व ठेका मजदूरों को 10 हजार रुपये से 21 हजार रुपये नियमित दिए जाने की बात कही और केंद्र सरकार ने उसका जीओ भी जारी कर दिया। जबकि महिला व बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 10 साल की सेवा करने पर राज्य कर्मचारी का दर्जा देने की बात कही थी, लेकिन उसका अनुपालन अभी तक नहीं किया जा सका है।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को तृतीय, सहायिकाओं को चतुर्थ श्रेणी राजकीय कर्मचारी का दर्जा देने, ग्रीष्म कालीन व शीतकालीन अवकाश देने, हौसला पोषण मिशन के संयुक्त खाते से प्रधान को हटा कर एकल खाता किए जाने, 15 दिन का चिकित्सकीय अवकाश देने की मांग की गई। चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरनास्थल पर पहुंचे एडीएम पुनीत शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पट्टी सीडीपीओ राकेश, संरक्षक सुनील श्रीवास्तव, कोआर्डिनेटर अनिल ¨सह, कंचन ¨सह, मंजुला मिश्रा, पूनम मिश्रा, त्रिपुंजलता, संजू गुप्ता, रेखा शुक्ला, सरिता तिवारी, मंडला ¨सह, शीला श्रीवास्तव, सरोज ¨सह, राजकुमारी, सीता तिवारी, दुर्गा शुक्ला, ऊषा आदि मौजूद रहीं।

आज निकालेंगी मशाल जुलूस
अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बुधवार को दोपहर 12 बजे कचहरी से मशाल जुलूस निकालेंगी। यह जुलूस विकास भवन तक जाएगा। यह जानकारी आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने दी।

मंगलवार, 6 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

दिल्ली-बुलंदशहर गैंगरेप का मामला,सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अर्जी,सीबीआई जांच पर लगी रोक हटाने की मांग की,सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई जांच पर लोग लगाई थी

देवरिया-खाट के लिए देवरिया में मची मारा-मारी,राहुल की सभा के बाद खाट ले गए ग्रामीण,सतासी इंटर कॉलेज में खाट को लेकर हंगामा

देवरिया-राहुल गांधी के रथ को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने रोका,हंगामे के बीच राहुल ने रथ से उतर कर लिया ज्ञापन,पुलिस और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में हुई झड़प,राहुल गांधी का काफिला कुशीनगर जिले के लिए रवाना

लखनऊ-9 शिक्षाधिकारियों के तबादले,अजय कुमार सिंह फैजाबाद के BSA बनाए गए,भूपेंद्र नारायण सिंह प्रतापगढ़ के BSA बनाए गए,जगदीश प्रसाद शुक्ल शामली के BSA बनाए गए,प्रवेश कुमार यादव नोएडा के BSA बनाए गए,लालजी यादव गाजियाबाद के BSA बनाए गए,पन्नाराम गुप्ता इलाहाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक,चंद्रशेखर मुजफ्फरनगर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बने,मनोज कुमार शाहजहांपुर डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बने,महेश चंद्र हाथरस डायट में वरिष्ठ प्रवक्ता बने

मथुरा-बाइक सवार बदमाश महिला से चेन छीनकर फरार,सीसीटीवी में कैद हुई महिला से चेन छीनने की तस्वीर,कोसीकला थाना क्षेत्र के आर्यनगर की घटना

आगरा-कचहरी परिसर में पति और पत्नी में जमकर मारपीट,बीच-बचाव में आए सिपाही को महिला ने मारा चांटा,दहेज को लेकर चल रहा था पति-पत्नी में विवाद,दीवानी परिसर में पति और पत्नी में हुई मारपीट

गोरखपुर-बच्चों के विवाद में महिलाओं ने थाना घेरा,कार्रवाई की मांग को लेकर महिलाओं ने की नारेबाजी,पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर मामला शांत कराया,राजघाट थाना क्षेत्र का मामला

मिर्जापुर-2 गाड़ियों की टक्कर में आधा दर्जन घायल,घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया,देहात कोतवाली के बिलहरा मोड़ पर हादसा

मेरठ-मिट्टी का तेल डालकर युवती पहुंची SSP ऑफिस,युवती ने परिजनों पर लगाया गंभीर आरोप,युवती के प्रेम विवाह से नाराज है परिजन,पीड़ित से पुलिस से न्याय की गुहार लगाई,सिविल लाइन के कासमपुर कालोनी का मामला

मथुरा-बरसाना में नौ सितंबर को जन्मेंगी राधारानी,चालीस लाख के गहने धारण करेंगी वृषभान नंदिनी,बरसाना में बजने लगे बधाई गीत, हर तरफ धूम,जन्मोत्सव से पहले परंपरागत शहनाई वादन शुरू

इलाहाबाद-बरेली ट्रांसगंगा आवास योजना के खिलाफ याचिका,भू-अधिग्रहण के खिलाफ याचिका में योजना रद्द करने की मांग,हाईकोर्ट ने मामले में हस्तक्षेप से किया इनकार,याची को 2013 कानून के तहत बढ़ा मुआवजा देने का आदेश,याची को रेफरेन्स कर अपील करने की छूट-हाईकोर्ट

कन्नौज-DCM की चपेट में आकर बाइक सवार 2 युवकों की मौत,छिबरामऊ थाना के प्रेमपुर कस्बे के जीटी रोड पर हादसा

लखनऊ-मुख्यमंत्री से पहलवान नरसिंह यादव ने मुलाकात की,मुख्यमंत्री ने नरसिंह यादव को आगे बढ़ने की सलाह दी,रियो ओलम्पिक से जुड़ी घटना को भुलाकर आगे बढ़े.....यूपी सरकार नरसिंह मामले में CBI जांच की मांग करेगी ,सभी तथ्यों की जांच CBI से कराने का अनुरोध करेगी सरकार-सीएम

जौनपुर-RTO ऑफिस में लगी भीषण आग,ऑफिस में कई फाइलें जलकर हुई राख,सूचना के बाद भी नहीं पहुंची दमकल,लाइन बाजार के मतापुर के पास की घटना

लखनऊ-आईपीएस सुरेंद्र वर्मा का आकस्मिक निधन,कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे IPS सुरेंद्र वर्मा,प्रतापगढ़, एटा समेत कई जिले में एसपी रहे थे वर्मा,पीजीआई में इलाज के दौरान सुरेंद्र वर्मा की मौत

आगरा-ट्रेने में लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश,GRP ने 3 बदमाशों को कैंट स्टेशन से किया अरेस्ट,दिल्ली-जबलपुर रुट पर ट्रेनों में लूट करता था गिरोह

वाराणसी-जलपरी श्रद्धा शुक्ला पहुंचीं वाराणसी,गंगा नदी में तैरकर वाराणसी पहुंचीं श्रद्धा,लोगों ने श्रद्धा शुक्ला का किया जोरदार स्वागत,वाराणसी के सिरसाघाट पहुंचीं जलपरी श्रद्धा शुक्ला,दशाश्वमेघ घाट पर सम्पन्न होगी श्रद्धा की यात्रा,कानपुर से वाराणसी गंगा में तैरकर पहुंचीं श्रद्धा

आगरा में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक,झोलाछाप के इंजेक्शन लगाते ही 2 भइयों की मौत,इंजेक्शन लगाते ही दोनों सगे भाइयों ने तोड़ा दम,कम्पाउंडर को पुलिस ने किया गिरफ्तार,डॉक्टर फरार,इरादतनगर क्षेत्र के भड़भुजापुरा कस्बे की घटना

इलाहाबाद-बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली,गंभीर हालत में युवक अस्पताल में भर्ती,नैनी के हेमतीनंदन बहुगुणा कॉलेज के सामने की घटना

गोरखपुर-हिस्ट्रीशीटर विपिन सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे,1 पिस्टल,बाइक और 10 ग्राम हेरोइन बरामद,कई मामलों में वांछित था बदमाश विपिन सिंह,शाहपुर पुलिस ने पादरी बाजार से की गिरफ्तारी

आगरा-नीम के पेड़ से दूध निकलने से उमड़ा आस्था का सैलाब,ग्रामीण कर रहे हैं नीम के पेड़ की पूजा-पाठ,लड्डू का प्रसाद भी ग्रामीण बांट रहे हैं,अछनेरा थाना के थापी गांव का मामला

गाजीपुर-खुद को जिन्दा साबित करने के लिए अंधी युवती की गुहार,डेढ़ वर्ष पूर्व मृत मानकर बंद कर दी गई थी विकलांग पेंशन,सदर ब्लॉक के बिलवा गांव की रहने वाली है युवती,मामले को लेकर जिम्मेदार अफसर बने हैं लापरवाह

लखनऊ-स्कूल बैग खरीद के लिए टेंडर किया गया जारी,बेसिक शिक्षा विभाग की वेबसाइट beb.org पर टेंडर,250 करोड़ रुपए का टेंडर खुलेगा 27 सितम्बर को ,1 करोड़ 88 लाख बैग स्कूली बच्चों के लिए खरीदे जाएंगे

बरेली-8 साल के बच्ची की गला रेतकर हत्या,हत्याकर बच्ची का शव गन्ने के खेत में दबाया गया,कमर से नीचे कपड़ा न होने से रेप होने की आशंका,कल दोपहर से घर से थी बच्ची लापता,गांव में दहशत,बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव का मामला

भदोही-पति ने लोहे की राड से  पत्नी को मारा,पत्नी की मौत,पुलिस आरोपी पति दीपेश को किया गिरफ्तार,औराई थाना इलाके के चकापुर गांव की घटना

कानपुर-सेंट्रल स्टेशन पर अवैध वेंडरों का बोलबाला,RPF-GRP की मिलीभगत,वेंडर बेच रहे महंगा सामान ,स्टेशन पर 500 से ज्याद वेंडरों का जमावड़ा,पुलिस को जाता है वेंडरों की कमाई का हिस्सा

गाजियाबाद-4 सितंबर को इलेक्ट्रीशियन के सुसाइड का मामला,मौके से मिले सुसाइड नोट में मानसिक उत्पीड़न का आरोप,प्रिंसिपल DK कौशिक,भूदेव शर्मा पर उत्पीड़न का आरोप,मृतक की पत्नी ने पुलिस से की मामले की शिकायत,साहिबाबाद क्षेत्र के L.R. डिग्री कॉलेज का मामला 

सुल्तानपुर-महिला का नहर में शव मिलने से सनसनी,ससुरालियों पर हत्या कर फेंकने का आरोप,बलदीराय के मिझूटी पुल के पास मिला शव

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दिए निर्देश-औद्योगिक प्रयोग एवं प्रशिक्षण केन्द्र को करें विकसित,चौ. रामशरणदास सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में करें विकसित,सहारनपुर में चौ. रामशरणदास सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस बने

हमीरपुर-ईटीवी की खबर का असर,बीएसए ने 2 शिक्षाएं,1 रसोइए को किया निलंबित,फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुई थी छात्राए,राठ कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का मामला

लखनऊ-उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक में प्रमुख सचिव नाराज,काम की धीमी प्रगति को लेकर अधिकारियों पर नाराज,डीएचओ को धीमी प्रगति को लेकर दिए शो-कॉज नोटिस,सहारनपुर,बागपत और बिजनौर के DHO को लगाई फटकार,मामले में गैर जिम्मेदार अधिकारी होंगे निलंबित

हापुड़-गढ़ नगर पालिका में 4 करोड़ का घोटाला,विकास के कार्यों में खर्च की गई राशि में बंदरबांट,2012 से 2016 तक अफसरों ने किया घोटाला,RTI में 4 करोड़ के घोटाले का खुलासा

लखनऊ-2013 के लखनऊ दंगों का मुख्य आरोपी गिरफ्तार,क्रिश्चियन कॉलेज का पूर्व छात्र नेता शाहिद गिरफ्तार,शिया-सुन्नी दंगो के दौरान 2 लोगों की हुई थी मौत,SIT ने किया दंगे के मुख्य आरोपी शाहिद को गिरफ्तार

चित्रकूट-विकलांग विश्वविद्यालय का 6वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न,केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर मानद उपाधि से सम्मनित,जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विवि का दीक्षांत समारोह,राज्यसभा सांसद प्रकाश झा को भी दी गई मानद उपाधि

चित्रकूट-केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का बयान-16 साल में देश-विदेश में कथा कर विवि के लिए पैसा एकत्रित किया,विवि में विकलांगों औक दिव्यांगों के रहने की व्यवस्था की,देश में कॉपी राइट को छात्रों के लिए किया मुफ्त

बरेली-खड़े ट्रक में तेज रफ्तार निजी स्कूल की बस टकराई,महिला टीचर समेत 6 छात्र गंभीर रूप से घायल,घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती,फरीदपुर थाना क्षेत्र के एनएच-24 की घटना

गोंडा-मामूली विवाद में छात्र गुटों में संघर्ष,कॉलेज परिसर में छात्रों ने की हवाई फायरिंग,छात्रों ने गॉर्ड की भी की जमकर पिटाई,शहर कोतवाली LBS पीजी कॉलेज का मामला

अमेठी-सांसद राहुल गांधी के घेराव करने का मामला,आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर पुलिस ने दर्ज किया केस,संघ की अध्यक्ष और पति समेत 100 अज्ञात पर केस,मानदेय बढ़ाने के लिए राहुल गांधी का किया था घेराव,गौरीगंज कोतवाल की तहरीर पर केस दर्ज हुआ 

हमीरपुर-पत्नी के मरने पर पति ने की आत्महत्या,पति ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या,पत्नी के कल जहर खाकर दी थी जान,पत्नी का शव घर पहुंचने पर पति ने उठाया कदम,जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का मामला

लखनऊ-राज्यपाल राम नाईक का यूपी सरकार पर मास्टर स्ट्रोक,नवनियुक्त मंत्री जियाउद्दीन रिजवी को शपथ दिलाने को कहा,राज्यपाल ने सीएम को पत्र लिखकर शपथ न दिलाने के बारे पूछा-नवनियुक्त मंत्री जियाउद्दीन रिजवी को शपथ क्यो नहीं दिलाई गई,जियाउद्दीन रिजवी के शपथ के संबंध में कार्रवाई से अवगत कराए,वित्तीय विकास बोर्ड के श्रीप्रकाश सिंह की शपथ भी कराएं

अम्बेडकरनगर-आधा दर्जन गांवों में चल रहा अवैध शराब का धंधा,पुलिस-आबकारी विभाग की मिलीभगत से चल रहा धंधा,अहरौली थाना क्षेत्र के गांवों में चल रही शराब की भट्ठियां

मेरठ-बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा,हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर बच्चा झुलसा,मासूम बच्चे के परिवार को नहीं मिली आर्थिक मदद,इलाज के दौरान मासूम बच्चे के काटे गए थे दोनों हाथ,पीड़ित बच्चे के माँ बाप पहले से ही थे विकलांग,मवाना थाना क्षेत्र के बसन्त कुंज कॉलोनी की घटना

देवरिया-खाट सभा में राहुल गांधी का बयान-बीजेपी सरकार किसानों को भूली,सत्ता में आने से पहले किसानों की बात करते थे,किसान खेत में जितना पैसा लगाता वो निकलता नहीं है,किसान मजदूरी करता है,संसद में मोदी ने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया,किसान और मार्केट रेट में फर्क क्यों हैं?,बिचौलिए किसानों का हिस्सा खा रहे हैं,मोदी से किसानों की सुरक्षा करने को कहा,हमने किसानों को 70 हजार करोड़ माफ किया था,मोदी अपने उद्योगपति दोस्तों के कर्ज माफ करते हैं,उद्योगपतियों के साथ किसानों का भी कर्ज माफ करे,किसानों को बिजली के बिल से दर्द पहुंचता है,मोदी किसानों का बिजली का बिल आधा करें,किसानों का दर्द मोदी के कानों तक पहुंचाना है,किसानों के दर्द और दुख को हम समझेंगे,देवरिया में 17 चीनी मिल होती थी,देवरिया की सभी चीनी मिल बंद है,केंद्र और राज्य सरकार जिम्मेदार हैं,केंद्र और राज्य में हमारी सरकार नहीं है

हापुड़-गांव में बुखार का कहर,बुखार से वृद्ध की मौत,40 लोग बुखार से पीड़ित,स्वास्थ्य विभाग की टीम सूचना के बाद भी गांव नहीं पहुंची,बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पछड़ौता गांव में बुखार का कहर 

बस्ती-अधिकारियों को नहीं पता है बस्ती सदर विधायक का नाम,शिलान्यास पट पर रूदौली,महादेवा विधायकों का नाम लिखा,सदर विधायक जीतेंद्र चौधरी ने सीएम को लिखा शिकायती पत्र,सांसद ने सदर विधानसभा क्षेत्र में किया सड़कों का उद्घाटन

इलाहाबाद-चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर टप्पेबाजों ने उड़ाई,एसओजी का सिपाही बताकर ले गया रिवाल्वर,लापरवाही में जीवन ज्योति चौकी इंचार्ज सस्पेंड,कीडगंज थाने के जीवन ज्योति चौकी में था तैनात

बहराइच-घड़ियाल के हमले में दो लोग घायल,महिला की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर,कर्तनिया घाट रेंज के बाजपुर बनकटी की घटना

मिर्जापुर-मजदूर की पत्थर के नीचे दबकर मौत,खदान में काम करते समय सिर पर गिरा पत्थर,1 मजदूर घायल,इलाज के लिए वाराणसी भेजा गया,मिट्टी हटाते समय उपर से पत्थर गिरने से हुआ हादसा,पुलिस मौके पर,अहरौरा के सोनपुर घाटी में हादसा

बलिया-भैंसें के हमले में किसान की मौत,भैंसे ने पटक-पटक कर किसान को मारा,किसान को बचाने गए ग्रामीणों को भी भैंसे ने दौड़ाया,रसड़ा कोतवाली के नदौली गांव में भैंसे का आतंक 

आगरा-कैदियों की हड़ताल को लेकर बोले कारागार राज्यमंत्री-कारागार के माहौल को खराब कर रहे कुछ कैदी,हड़ताल के लिए कैदियों को उकसाया जा रहा

बिपुल सिंह

संगठन के बल पर ही मिलती है सफलता~श्याम लाल
प्रदेश में विकास बल पर सपा की बनेगी सरकार
मछलीशहर~~~देश व् प्रदेश का चुनाव संगठन एंव कार्यकर्ताओ के बल पर जीता जा सकता है अकेला कोई भी व्यक्ति चुनाव में फतह नही हासिल कर सकता है इस लिए सांसद विधायक के बड़ा पार्टी का संगठन एंव पदाधिकारी व् कार्यकर्ता होते है उक्त बाते स्थानीय विधान सभा के जमालपुर में स्थित बीएन मेमोरियल स्कुल के प्रांगण ने सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एंव प्रशिक्षण शिविर में प्रदेश के मुख्यसचिव एंव जिला प्रभारी श्याम लाल पाल ने कही।उन्होंने सपा के बूथ प्रभारियो का हौसला अफजाई करते हुए नसीहत देते हुए कहा की आगामी 2017 के चुनाव में विजय हासिल करने के लिए अभी से कमर कस ले और गाव में अधिक से अधिक मतदाताओ का नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करे क्योकि आप जितने लोगो को मतदाता बनाने में सफल होंगे उतने ही अधिक वोटो से विजय पायेगे।
                 श्री श्याम लाल पाल ने कहा सपा सरकार केवल विकास में विशवास रखती है यही कारण है कि जब जब प्रदेश में सपा की सरकार बनती है तब तब प्रदेश का विकास होता है। विपक्षी दल सपा के युवा मुख्यमन्त्री द्वारा किये गए विकास कार्य से घबरा गए है और मिडिया के भाइयो ने भी यह  कह दिया कि देश में सबसे अधिक विकास कार्य करने वाले मुख्यमंत्रीयो में केवल उत्तर प्रदेश के ही मुख्य मंत्री है।उन्होंने विपक्षी दलो को आड़े हाथ लेते हुए कहा 2014 के लोक सभा चुनाव में भाजपा के लोग देश की जनता को केवल अच्छे दिन लाने का स्वप्न दिखाकर लोगो का वोट तो ले लिए लेकिन अभी तक अच्छे दिन नही आये उन्होंने भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा गये अच्छे दिन क्यों नही आया काला धन क्यों नही कम हुई महगाई जबक़ि 100 दिन में काला धन लाने की बात भाजपा द्वारा कही जा रही थी।
          सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्थानीय विधायक एंव प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने कहा कि यदि पार्टी के पदाधिकारी एंव कार्यकर्ता 2012 की तरह अपना जोश बनाये रखेगे तो 2017 का चुनाव आसानी से जीता जा सकता है सम्मेलन में जुटे जनसैलाब को देखकर गदगद मंत्री ने कहा कि यह अपार भीड़ देखकर विरोधी दलो के होश उड़ गए है उन्होंने अपने शासन काल में क्षेत्र में 1 अरब 72 करोड़ रुपए से कराए गए विकास कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि जितना विकास कार्य लिया हू आप स्वयम देख सकते है और आप लोगो के प्यार इसी प्रकार मिलता रहा तो आने वाले दिनों में प्रदेश का उत्तम विधान सभा बना दूँगा साथ ही साथ उन्होंने भावुक होते हुए कहा आप लोगो द्वारा दिया गया सम्मान मैं कभी भी नही उतार पाउगा। कार्यक्रम को पंधारी लाल यादव पूर्व मंत्री श्री राम यादव पूर्व सासद तूफानी सरोज पूर्व विधायक ज्वाला प्रसाद यादव जिलाध्यक्ष राजनरायन विन्द जिला पंचायत सदस्य राजबहादुर यादव पूर्व प्रमुख केदार यादव बाके लाल शर्मा जिला पंचायत सदस्य जयहिंद यादव इस्तियाक अहमद खा सहित तमाम लोगो ने सम्बोधित किया इस दौरान जिलाकोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव विनय प्रिय पांडेय राम आसरे यादव अखिलेश यादव डा मनोज सहित हजारो लोग मौजूद रहे।

भीड़ देख गदगद हुए नेतागण
मछलीशहर~~~स्थानीय क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटे अपार जन सैलाब को देख सभी लोग गदगद हो गए जिसका उदाहरण रहा की कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करने वाले नेतागण भीड़ की चर्चा जरूर करते हुए यहाँ तक कह दिया कि भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि 2017 का चुनाव हम जीत चुके है और अब केवल औपचारिता ही बाकी है।

सम्मानित हुए नेता
मछलीशहर~~~स्थानीय नगर के जमालपुर में सपा द्वारा आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में आये हुए सभी मंचासीन नेताओ एंव मीडिया के लोगो को स्थानीय विधायक एंव राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने अंगवस्त देकर सम्मानित किया।

डोम्बिवली -  डावडी गांव 🙏🏼सर्वेभ्य नमो नम:सुप्रभात🙏🏼              बुद्धि के देवता गणेश जी आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें🙏🏼

*💥गणेशचतुर्थी की आप व आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं*🎄🌹🎄🌹🎄कन्हैयालाल पाठक (नन्हे)

तीखी आवाज़

आज दिनांक 06-09-2016 को उ0प्र0मा0शिक्षकसंघ ( नवीन ) की एक शोक सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता मे  रोडवेज तिराहा स्थित  संघ कार्यालय पर हुई जिसमे जनता इ.कालेज चिताॅव जंघई के संस्थापक व प्रबंधक भगवती प्रसाद यादव की 70 वर्ष की उम्र मे ह्रदय गति रूक जाने पर निधन होने पर और राष्ट्रीय इ. कालेज सिरसी बरईपार मे सहायक अध्यापक के रूप मे कार्यरत रामजीत यादव की कैंसर के कारण पचास साल की उम्र मे आसमयिक मृत्यु होने पर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा दिवंगत आत्माओ की शांति और शोक संतप्त परिवारजन को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई । शोक सभा मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकेशर यादव, शैलेन्द्र सरोज, अजीत चौरसिया, राजेश कुमार, डा. चन्द्रसेन, डा. सुनील कान्त तिवारी, चन्द्र शेखर, ओमप्रकाश यादव, यादवेन्द्र यादव, डा. ओम प्रकाश मौर्य, हरिवंश, छोटे लाल यादव, बृज भूषण, नागेंद्र यादव, जीत लाल सरोज, रमापति योगराज आदि उपस्थित रहे । जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि संघ की आगामी बैठक दिनांक 12-09-2016 दिन सोमवार को सुबह 11बजे संघ कार्यालय पर होगी । धन्यवाद, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रयादव ।


*श्री गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को*
*गणेशोत्सव की  हार्दिक शुभ कामनाएँ*!!

*मोरया रे बप्पा मोरया रे*
💐💐💐💐💐
*गजाननम् भूत गणाधि सेवितं कपित्थ जम्बो फल चारू भक्षण!*
*उमा सुतं शोक विनाश कारकं नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम!!*
💐💐💐💐💐💐

यस. पी. मौर्या
मिरारोड़ 🎉🎊 आप सभी को  परिवार सहित  गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाये.🎉🎊...रिद्धि सिद्धि के स्वामी भगवान  " गणेश "  आपकी सभी मनोकामनाये पूरी करे....🎊🎉🎊🎊...गणे़श भगवान की जय🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 विनोद दुवे

मिरारोड़💐💐💐💐💐💐💐💐
।। श्री गणेशाय नम:।।
गणेश चतुर्थी महापर्व की आपको हार्दिक शुभकामनाऐ।
मंगलमूर्ति भगवान श्री गणेश आपको जीवन में अपार खुशियाँ एवं समृद्धि प्रदान करे।
🍁 ।। ऊँ श्री गं गं गणपतये नम: ।। 🍁
💐💐💐💐💐💐💐💐