आज दिनांक 06-09-2016 को उ0प्र0मा0शिक्षकसंघ ( नवीन ) की एक शोक सभा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव की अध्यक्षता मे रोडवेज तिराहा स्थित संघ कार्यालय पर हुई जिसमे जनता इ.कालेज चिताॅव जंघई के संस्थापक व प्रबंधक भगवती प्रसाद यादव की 70 वर्ष की उम्र मे ह्रदय गति रूक जाने पर निधन होने पर और राष्ट्रीय इ. कालेज सिरसी बरईपार मे सहायक अध्यापक के रूप मे कार्यरत रामजीत यादव की कैंसर के कारण पचास साल की उम्र मे आसमयिक मृत्यु होने पर संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव सहित अन्य पदाधिकारियो द्वारा दिवंगत आत्माओ की शांति और शोक संतप्त परिवारजन को संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की गई । शोक सभा मे वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकेशर यादव, शैलेन्द्र सरोज, अजीत चौरसिया, राजेश कुमार, डा. चन्द्रसेन, डा. सुनील कान्त तिवारी, चन्द्र शेखर, ओमप्रकाश यादव, यादवेन्द्र यादव, डा. ओम प्रकाश मौर्य, हरिवंश, छोटे लाल यादव, बृज भूषण, नागेंद्र यादव, जीत लाल सरोज, रमापति योगराज आदि उपस्थित रहे । जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि संघ की आगामी बैठक दिनांक 12-09-2016 दिन सोमवार को सुबह 11बजे संघ कार्यालय पर होगी । धन्यवाद, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्रयादव ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें