tikhiawaz24.in

शुक्रवार, 9 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-मीटिंग में मुख्यमंत्री अखिलेश ने अफसरों को खूब धोया-सब पता है कहां क्या चल रहा है,कानून-व्यवस्था के बारे में परसेप्शन ठीक करिए,अफसरों को इतने मौके कोई मुख्यमंत्री नहीं देता,बहुत मौके दिए अब रिजल्ट दीजिए,अफसरों पर जो कार्रवाई की पूरी जांच के बाद की,पुलिस का काम अच्छा नहीं करना था तो वर्दी पहनी क्यों?,विकास और कानून-व्यवस्था एक दूसरे से जुड़े हुए,फील्ड में निकलें, जनता की सुनें, क्राइम कंट्रोल करें......अच्छा काम करने वाले अफसरों को सीएम ने मोटीवेट भी किया

गाजियाबाद-सरिया लूट करने वाला गैंग के 4 लूटेरे गिरफ्तार,1.5 करोड़ कीमत का सरिया किया बरामद,4 सितंबर को बदमाश ने ट्रक से लूट था सरिया,पूर्व मंत्री चितरंजन स्वरुप की कंपनी का था सरिया,सिहानी गेट थाना क्षेत्र से हुई थी लूट

गाजियाबाद-3 लूटेरे गिरफ्तार, लूटा गया 30 हजार कैश बरामद,लालकुआं में परचून कारोबारी को घायल कर लूटा था,असलहा और चाकू समेत 3 लुटेरो को पुलिस ने पकड़ा,कविनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान की गिरफ्तारी

लखनऊ-बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान-आजम खां का बयान संविधान के विरुद्ध,राज्यपाल से विधिक कार्रवाई करने की मांग की,आजम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा

मेरठ-थाने में खड़े वाहनों का कीमती सामान चोरी,पुलिस की मिलीभगत से वाहनों से समान चोरी,वाहनों के टायर,म्यूजिक सिस्टम,बैटरियां की चोरी,एसओ रण सिंह यादव की कार्यप्रणाली पर सवाल,परतापुर थाने में खड़े वाहनों में हुई चोरी 

दिल्ली-सुप्रीम कोर्ट का सभी राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों को आदेश-FIR दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर साइट पर अपलोड हो......यूथ बॉर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की याचिका पर SC का आदेश-जिन राज्य में इंटरनेट की दिक़्क़त है वहां सीमा 72 घंटे होगी,सिक्किम, मिज़ोरम और मेघालय पर लागू होगा आदेश,इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2015 में दिया था आदेश,महिलाओं,बच्चों से जुड़े अपराधों पर एफआईआर नहीं डालेंगे

बागपत-सोनीपत की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा,गरिमा अल्ट्रासाउण्ड सेंटर पर लिंग प्रशिक्षण होते पकड़ा,15 हजार रुपए लेकर लिंग प्रशिक्षण कर रहा था संचालक,टीम ने स्थानीय पुलिस,स्वास्थ्य विभाग को किया सूचित,पुलिस,स्वास्थ्य टीम ने अल्ट्रासाउण्ड सेंटर को किया सीज,शहर कोतवाली क्षेत्र में है अल्ट्रासाउण्ड सेंटर 

मेरठ-वेस्ट यूपी में बुखार का कहर,इंसान तो इंसान बकरों को भी हुआ बुखार,बकरों को भी चढ़ाया जा रहा है ग्लूकोज,पशु चिकित्सालय में बीमार बकरों का जमावड़ा,बकरीद को लेकर बकरा मालिकों में चिंता,विभाग लापरवाह,2 डॉक्टरों के भरोसे सैकड़ों बकरे

आगरा-रोडवेज विभाग यात्रियों की सेहत के साथ खिलवाड़,ब्रांडेड कम्पनी की जगह लोकल पानी बेच रहे,वॉल्वो बसों में दिया जा रहा लोकल कम्पनी का पानी,ISBT बस स्टैंड के अधिकारी नहीं कर रहे बसों में चेकिंग 

आगरा-जिले में डेंगू का कहर जारी,मेडिकल कॉलेज में 25 से भी ज्यादा मरीज भर्ती,सभी के ब्लड सैम्पल जांच के लिए भेजे गए,जिले में 4 मरीजों को हो चुकी है डेंगू की पुष्टि 

कानपुर देहात-सपा कार्यकर्ता सम्मेलन में समर्थकों में मारपीट,शिव कुमार बेरिया के लगाए थे मुर्दाबाद के नारे,सपा नेत्री नीलम कठेरिया के कार्यकर्ताओं पर आरोप,रसूलाबाद में चल रहा था सपा कार्यकर्ता सम्मेलन 

आगरा-रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित नाजिया ने किया ट्वीट,सट्टेबाजों के खिलाफ आवाज उठाना नाजिया को पड़ रहा भारी,मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई न होने से नाजिया परेशान,मंटोला पुलिस पर सट्टेबाजों से मिलीभगत का लगाया आरोप

लखनऊ-यूपी बोर्ड ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई तिथि,कक्षा 9 और 11 के लिए 8 अक्टूबर तक होंगे पंजीकरण,कक्षा 10 और 12 के लिए 22 सितम्बर तक होंगे पंजीकरण

लखनऊ-परीक्षा परिणाम को लेकर लोकायुक्त से परीक्षार्थी की गुहार,यूपी बोर्ड से परीक्षाफल घोषित न होने पर की शिकायत,बोर्ड सचिव शैल यादव को सुनवाई के लिए बुलाया गया 

आगरा मेडिकल कॉलेज में गंदगी का अम्बार,मेडिकल कॉलेज में गंदगी से मरीज, तीमारदार बेहाल,मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही उजागर,मेडिकल कॉलेज में नहीं हो रही सफाई 

गोरखपुर-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया रोड जाम,नौसड़ चौराहे पर रोड जाम कर प्रदर्शन,राहुल गांधी से मिलने की कर रहीं मांग,गोरखपुर शहर में राहुल गांधी का रोड शो जारी 

मेरठ-मंदबुद्धि व्यक्ति ने एसपी देहात को दी ट्रिपल मर्डर की सूचना,पुलिस की जांच में फर्जी निकली मंदबुद्धि व्यक्ति की सूचना,एसपी की सूचना के बाद भारी पुलिस बल पहुंचा कसेरुखेड़ा,मामले की जांच में सब सामान्य मिलने पर वापस लौटा दल 

लखनऊ-राज्य कर्मचारी और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक,विधानसभा घेरने जा रहे कर्मचारियों को पुलिस ने रोका,योजना भवन के पास पुलिस ने बैरिकेटिंग लगाकर रोका,जुलूस में शामिल हजारों कर्मचारी सड़क पर कर रहे प्रदर्शन,वेतन विसंगति, प्रमोशन, पुरानी पेंशन बहाली की मांग

मिर्जापुर-बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीण,आधा दर्जन मवेशियों को बना चुका निवाला,बाघ की दहशत से रात भर जागने को मजबूर ग्रामीण,हलिया थाना के ड्रमडगंज इलाके में बाघ का आतंक 

बरेली-प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ अमित खन्ना के अस्पताल में छापा,रामपुर गार्डन के हेमित अस्पताल में पहुंची आयकर टीम,शहर के अस्पताल में आयकर की टीम कागजात खंगाल रही

मेरठ-विश्वविद्यालय में 2 छात्रगुटों में संघर्ष,छात्रों में जमकर चले लाठी-डंडे,पुलिस पहुंची,मेडिकल क्षेत्र के चौधरी चरण सिंह विवि का मामला

इलाहाबाद-मांग को लेकर प्राइमरी टीचरों का प्रदर्शन,दबंग प्रधान की गिरफ्तारी की कर रहे मांग,स्कूल बंदकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन,झूंसी थाना क्षेत्र के बजहा स्कूल का मामला 

गाजीपुर-भाजपा प्रदेश महासचिव पंकज सिंह का बयान-यूपी में पूरी तरह कायम है गुंडाराज,लोगों की सुरक्षा में विफल सरकार को देना चाहिए इस्तीफा,कांग्रेस कार्यक्रम के पहले दिन ही पार्टी की खाट खड़ी हुई

लखनऊ-लॉ एंड आर्डर की मीटिंग पर केशव मौर्या ने साधा निशाना-उत्तर प्रदेश निरुत्तर प्रदेश हो गया है,लॉ एंड आर्डर पर सपा सरकार जाग ही नहीं सकती,जिले में एसपी की जगह सपाई कमान संभालते हैं

फतेहपुर-अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी,व्यक्ति की हत्याकर फेंके जाने की आशंका,सदर कोतवाली के जयरामनगर में मिला शव

फतेहपुर-गंगा स्नान करते समय किशोरी की डूबकर मौत,गोताखोरों मे बरामद किया किशोरी का शव,मलवा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव का मामला

कानपुर-किदवईनगर में पुलिस कर्मियों ने दिहाड़ी मजदूरों को पीटा,सैकड़ों मजदूरों ने एसपी साउथ का ऑफिस घेरा,एसपी साउथ के ऑफिस के बाहर पुलिस कर्मियों ने पीटा,रोजना एसपी साउथ ऑफिस में कराया जाता है काम

लखनऊ-पूर्व कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह सुमन ने छोड़ी बीएसपी,बेटे वीरु सुमन के साथ RLD में हुए शामिल,जयंत चौधरी ने पूर्व मंत्री को RLD में कराया शामिल  

आगरा-सेंट्रल जेल में कैदियों की भूख हड़ताल जारी,कारागार मंत्री की कोशिश हुई नाकाम,हड़ताल अधिकारियों, कारागार मंत्री के लिए मुसीबत,14 साल सजा काट चुके कैदी रिहाई की कर रहे मांग,कारागार में कैदियों की भूख हड़ताल का आज 10वां दिन

कासगंज-प्रिंसिपल से परेशान कर्मचारी ने किया आत्मदाह का प्रयास,पिछले 4 माह से कर्मचारी को नहीं मिल रहा था वेतन,कॉलेज में कैंपस में किया आत्मदाह का प्रयास,नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज का मामला

आगरा-आगरा-कानपुर हाईवे पर डग्गामार बसों से जाम,200 मीटर सड़क पर हुआ डग्गामार बसों का कब्जा,जाम के चलते टैम्पो ने स्कूली वैन को मारी टक्कर,हादसे में बाल-बाल बचे स्कूली बच्चे,पुलिस गायब,मैनपुरी,इटावा,फिरोजाबाद की बसों का हाईवे पर कब्जा

संभल-डिग्री कॉलेज के शिक्षक और बाहरी लोगों में मारपीट,कॉलेज प्रशासन के बाहरी लोगों के परिसर में रोक पर बवाल,पुलिस ने बवाल कर रहे बाहरी युवक को लिया हिरासत में,कोतवाली संभल के MGM डिग्री कॉलेज का मामला 

चित्रकूट-5 दिन पूर्व युवक के अपहरण का मामला,बांध के पास मिला युवक का शव,बदमाशों ने 40 लाख रुपए की मांगी थी फिरौती,शहर कोतवाली के चकमाली की घटना 

संतकबीरनगर-राहुल गांधी के खाट सभा को लग सकता है ग्रहण,खलीलाबाद में हो रही बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,5 बजे होनी है राहुल गांधी की खाट सभा,खलीलाबाद शुगर मिल मैदान में है खाट सभा,मगहर में कबीर की समाधि पर पुष्प चढ़ाएंगे राहुल

बस्ती-राहुल गांधी शाम 7 बजे तक पहुंचेंगे बस्ती,मुंडेरवा किसान शहीद स्थल पर देंगे श्रद्धांजलि,PWD गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल,सुबह 10.45 बजे शास्त्री चौक से निकालेंगे रोड शो 

गोंडा-आरके लाइट कम्पनी की शिकायत पर छापेमारी,इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर पुलिस टीम ने मारा छापा,ब्रांडेड कम्पनी का लाखों का नकली सामान बरामद,एसपी के निर्देश पर 11 टीमों ने शहर में की छापेमारी 

इलाहाबाद HC की डिवीजन बेंच ने एकलपीठ का आदेश किया रद्द,हालैण्ड हॉल हॉस्टल के मामले में एकलपीठ के आदेश को किया रद्द,पीठ ने हॉस्टल के कर्मचारियों को समान वेतन का दिया था आदेश,छात्रावासों के कर्मचारियों के बराबर वेतन का दिया था आदेश,डिवीजन बेंच ने एकलपीठ को फिर से सुनवाई का दिया आदेश,ज.अरुण टण्डन,ज.सुनीता अग्रवाल की डबल बेंच का आदेश

हापुड़-पैसों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष,जमकर मारपीट,3 लोग गंभीर रूप से घायल,एक युवक की इलाज के दौरान मौत,सिंभावली क्षेत्र के भोवापुर गांव की घटना 

चंदौली-वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. कुमार अशोक का निधन,किडनी की बीमारी से ग्रसित थे डॉ. कुमार अशोक,पत्रकार,साहित्यकार बिरादरी में शोक की लहर 

मऊ-भाजपा महासचिव पंकज सिंह का बयान-आजम खां ने तल्ख टिप्पणी की,बसपा ने कुछ नहीं किया,बाबा साहब की राजनीति करने वाली BSP बनी मूकदर्शक,जनसंघ के समय से भाजपा बाबा साहब के साथ है,पत्रकार उत्पीड़न मामले की जांच होगी,RPF ने पत्रकार के उपर GRP में दर्ज कराया है मुकदमा 

सहारनपुर-व्हाट्स एप पर 4 छात्राओं के अपहरण की झूठी सूचना,व्हाट्स एप पर डालने वाला युवक गिरफ्तार,सोशल मीडिया पर अपहरण की फैलाई झूठी अफवाह,सदर बाजार पुलिस ने नकुड़ के किया अरेस्ट
 
सहारनपुर-3 सगी बहनों का छेड़छाड़ के चलते स्कूल छोड़ने का मामला,डीजीपी जावीद अहमद के ट्वीट के बाद मुकदमा दर्ज,पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज,जनकपुरी थाना क्षेत्र के जनकनगर का मामला

जौनपुर-बच्चों ने स्कूल की जमीन पर कब्जा होने का किया विरोध,जिलाधिकारी कार्यालय पर स्कूली छात्रों ने किया प्रदर्शन,भूमाफियाओं ने जबरन स्कूल की जमीन पर किया कब्जा,जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव का मामला

पीलीभीत-टाइगर रिजर्व के अधिकारियों में हड़कम्प,हाथियों को पसंद आया पीलीभीत टाइगर रिजर्व,तीनों हाथी उत्तराखंड के सुरई रेंज से वापस लौटे,टाइगर रिजर्व महोफ रेंज में वापस आए तीनों हाथी 

कानपुर देहात-कांग्रेसियों ने एआरटीओ पर की हवाई फायरिंग,वाहन चेकिंग के दौरान कांग्रेसियों ने की फायरिंग,पुलिस के पहुंचने पर कांग्रेसी मौके से फरार,अकबरपुर कोतवाली के बारा जोड़ की घटना 

इलाहाबाद-हाईकोर्ट बार एशोसिएसन चुनाव रद्द करने की याचिका पर सुनवाई,इलाहाबाद हाईकोर्ट में दोनों पक्षों की बहस हुई पूरी,हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद फैसला किया सुरक्षित,14 सितम्बर को हाईकोर्ट सुनायेगा मामले पर फैसला,ज.दिलीप गुप्ता और ज.एम के गुप्ता की डिवीजन बेंच में सुनवाई,हरबंश सिंह और 21 अन्य लोगों ने दाखिल की है याचिका 

गोरखपुर-रुस्तमपुर ढाले के पास राहुल गांधी का काफिला रुका,भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,राहुल गांधी कार से उतरकर बस में हुए सवार,बस से राहुल गांधी संतकबीरनगर के लिए हुए रवाना 

लखनऊ-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर का बयान-मोबाइल देने के बजाए खरीदने लायक बनाएं,युवाओं को सपा सरकार रोजगार दे

लखनऊ-ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए ड्रोन का लिया जाएगा सहारा,ड्रोन कैमरे से ट्रैफिक जाम के हॉट स्पॉट होंगे चिन्हित,इंजीनियरिंग रोड से सड़क को चौड़ा करने को ढूंढ़े जाएंगे उपाय,ट्रैफिक सिग्नल्स को जाम के हिसाब से रेगुलेट करेंगे-कमिश्नर

इलाहाबाद-मथुरा के जवाहरबाग में हिंसा का मामला,हाईकोर्ट ने मामले की चार्जशीट की तलब,पुलिस ने 101 लोगों के खिलाफ तैयार की चार्जशीट,3 अक्टूबर को होगी मामले की अगली सुनवाई

पीलीभीत-युवक का सड़ा शव मिलने से सनसनी,रस्सी से बंद घर में लटका मिला शव,युवक की हत्याकर शव लटकाने की आशंका,द्यूरिया कला के जगतपुर गांव का मामला

आगरा- कैदियों की हड़ताल से रोज खराब हो रहा खाना,सेंट्रल जेल में हर दिन फेंकी जा रही 10 हजार से अधिक रोटियां,2200 कैदियों के लिए हर दिन बन रहा भोजन बर्बाद,सेंट्रल जेल अधीक्षक ने स्वीकारी भोजन की बर्बादी 
 
लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल बुलाई कैबिनेट मीटिंग,एनेक्सी में कल सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी मीटिंग,कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर 

कन्नौज-जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में फायरिंग,2 लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,गुरसहायगंज कोतवाली के सफीपुर जप्ती की घटना 

कानपुर-इनकम टैक्स के अधिकारियों को मिली बड़ी सफलता,IDS स्कीम के तहत 280 करोड़ से ज्यादा कमाई का खुलासा,कानपुर रीजन से 480 करोड़ की अघोषित कमाई आई सामने,खुलासे से पूंजीपतियों और अद्योगपतियों में मचा हड़कम्प

बाराबंकी-पंचायत राज्य विभाग के भ्रष्टाचार से जिले में फैल रहा डेंगू,ग्रामीण इलाकों में डेंगू के प्रकोप से लोग परेशान,मसौली थाने के एक सिपाही की डेंगू से हुई मौत,स्थानीय निकायों और गांवों में जलभराव से फैल रहा डेंगू

गुरुवार, 8 सितंबर 2016

पैरा मेडिकल कालेजों में भी उग रही सुविधा शुल्क की फसल ।

बदलापुर/ जौनपुर-
अब तक तो यु पी बोर्ड की ही परीक्षा में सुविधा शुल्क लेकर नकल कराने की खबर सुनी जाती रही, परन्तु अब पैरा मेडिकल कालेजों मे भी अच्छे अंक दिलाने की लालच देकर छात्र- छात्राओं से जमकर वसूली करने की खबरें सुनायी दे रही है, जिससे शिक्षा के मंदिरो मे भी भ्रष्टाचार की नींव मजबूत होती जा रही है । शिक्षा के क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान रखने वाले जौनपुर जनपद की शाख पर बट्टा लगता दिखायी दे रहा है। इन दिनों उ०प्र० स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा मान्यता प्राप्त पैरा मेडिकल कालेजों में वार्षिक परीक्षा चल रही है जिसमें परीक्षार्थियों से सुविधा शुल्क लेकर नकल करायी जा रही है। ऐसी खबरें  आ रही है कि शहर के एक नामचीन पैरा मेडिकल कालेज में कल में 'जी एन एम और ए एन एम' की वार्षिक परीक्षा चल रही है जिसमें कुछ छात्राएं नकल कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए सुविधा शुल्क के रूप में कालेज द्वारा मिले आफर के अनुसार पॉच हजार रूपये दी है । उनमें से कुछ छात्राओं ने बताया कि सुविधा शुल्क देने के बाद हम लोगो को अलग कमरें मे बैठाकर अनुभवी अध्यापकों द्वारा पूरा प्रश्न पत्र हल करा दिया जाता है तथा बैच आने की सूचना होते ही कुछ देर के लिए पुन: सब को एक साथ बैठा दिया जाता है,सुविधा शुल्क न देने वाले परीक्षार्थियों के साथ कठोर व्यवहार किया जाता है , कालेज प्रशासन के इस सौतेले व्यवहार से जहॉ पढ़ने मे कमजोर छात्राओ का परीक्षा फल अन्य छात्राओ से बेहतर आयेगा वहीं गरीब परिवार की छात्राओ को अपने मॉ बाप की गरीबी और अपनी नसीब को कोषते हुए  उन पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ सकता है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान बैच तो आती है मगर कालेज प्रशासन के आगे घुटने टेक देती है।

रिपोर्टर- बिपुल सिंह राष्ट्रीय सहारा सिगरामऊ बदलापुर जौनपुर

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़
मेले में डीजे पर गाने को लेकर मारपीट, मची भगदड़

  कटरामेंदनीगंज क्षेत्र के प्रतापगढ़ सिटी कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की बरही पर बुधवार को दधिकांदो मेले का आयोजन हुआ। इसमें डीजे बजाने को लेकर मारपीट हो गई। इससे मेले में भगदड़ मच गई। सिटी चौकी के सिपाही उसे संभालने में लगे थे। इसी बीच उधर से गुजर रहे एसडीएम सदर शशिशेखर राय ने मेले में मारपीट कर रहे लोगों को भगाया और स्थिति काबू में किया।

सिटी में पिछले पांच वर्षों से दधिकांदो मेला लग रहा है। दिन में मेले में भव्य झांकी निकाली गई, जो पूरे सिटी में घूमी। इसमें बच्चे अनेक देवी देवता का पहनावा पहन कर झांकी में नजर आए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्या बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मेले में डीजे की भी व्यवस्था थी। डीजे पर लोग थिरक रहे थे। शाम लगभग चार बजे मनपसंद गाना बजाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। एसडीएम सदर ने स्थिति संभाला और उपद्रवियों को मेले से बाहर कराया ।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

फैला डेंगू, दो नए मरीज आए सामने

जानलेवा बीमारी डेंगू ने बेल्हा में पांव पसार दिए हैं। बुधवार को डेंगू के दो नए मरीज सामने आए। दोनों की जांच इलाहाबाद के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जहां जांच के दौरान बीमारी की पुष्टि हुई। उधर  मानधाता और आसपास के गांवों में बुखार से पीड़ित तीन दर्जन से अधिक लोग सहमे हुए हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग अब भी मानने को तैयार नहीं कि जिले में डेंगू का खतरा है। सीएमओ अब भी यही कह रहे हैं कि मरीज को डेंगू बाहर रहने के दौरान हुआ। बता दें कि कुछ दिन पहले बाघराय निवासी युवक की डेंगू से मौत के मामले में भी जिम्मेदार यही राग अलाप रहे हैं ।
मानधाता निवासी सुनील सिंह (30) को काफी दिनों से बुखार आ रहा था। आसपास के डॉक्टरों को दिखाने पर भी आराम नहीं हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाहाबाद ले जाया गया, जहां मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। गंभीर हालत में उनका इलाज चल रहा है। उधर बुधवार को प्रतापगढ़ के महेश कुमार मिश्र (27) में भी मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में हुई जांच के दौरान डेंगू की पुष्टि हो गई। बता दें कि पहले कुंडा के बाघराय इलाके के बढ़ईपुर निवासी दिनेश कुमार यादव पुत्र रामछबीले में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। तीन अगस्त को पीजीआई ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। तब स्वास्थ्य महकमे ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि वे बाहर से आए थे। सीएमओ डॉ. यूके पांडेय अभी भी इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं कि सुनील सिंह को यहां रहते डेंगू हुआ। उनका दावा है कि जिले में डेंगू के मच्छर नहीं हैं। बताया कि गुरुवार को जांच टीम मानधाता भेजी जाएगी।

वायरल के साथ मलेरिया का भी कहर
जिले में मलेरिया और वायरल का प्रकोप भी जारी है। बुधवार को जिला अस्पताल में इसके मरीजों की भरमार रही। डॉक्टरों ने शंका होने पर 65 मरीजों को मलेरिया की जांच के लिये लिखा। ये लोग जांच कराने के लिये पैथलॉजी पहुंचे थे। इसके अलावा लालगंज में 20 कुंडा में 27 और पट्टी इलाके में 55 मरीज मलेरिया जांच के लिये सरकारी डॉक्टरों द्वारा चिहिंत किये गये। मानधाता इलाके में पूरेखगराय, कोहला, पनियारी, बोझी गांव इस समय वायरल की चपेट में हैं। इलाकाई सरकारी अस्पतालों में वायरल के मरीजों की भरमार है। सीएमओ का कहना है कि जहंा कहीं भी मलेरिया के मरीज मिल रहे हैं। वहां पर जांच टीम भेजकर नमूना लेने का काम किया जा रहा है। फिजीशियन पीएस मिश्रा का कहना है कि इस समय वायरल का प्रकोप चल रहा है। मरीजों की संख्या अधिक है।
====================
साफ पानी में पलते हैं डेंगू के मच्छर
====================
मादा एंडीज मच्छर के काटने से डेंगू फैलता है। फिजीशियन डॉक्टर पीएस मिश्रा का कहना है कि ये मच्छर हमेशा साफ पानी में ही पाए जाते हैं। कूलर टायर, हैंडपंप के रुके हुए और गमले के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले मच्छर अपने अंडे देते हैं। इन स्थानों पर पानी रुकने नहीं देना चाहिए।

डरे ंनहीं, बरतें एहतियात
सीएमओ डॉक्टर यूके पांडेय का कहना है कि डेंगू से डरें नहीं, बल्कि इससे बचाव करें। फुल आस्तीन की शर्ट और पैंट पहनें। सीलन वाली जगह पर न रहें। इस समय वायरल चल रहा है। अगर बुखार एक सप्ताह तक नहीं उतर रहा है तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।

तीखी आवाज़

गोंडा-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज पहुंचेंगे गोंडा,शाम को गोंडा में है राहुल की खाट सभा,शाम 5 बजे जिले की सीमा पर कांग्रेसी करेंगे स्वागत,5.30 बजे डुमरियाडीह में राहुल का होगा स्वागत,आरएन लाहिड़ी इंटर कालेज में होगी राहुल की खाट सभा,7 बजे नवाबगंज होते हुये फैजाबाद के लिये रवाना होंगे राहुल,फैजाबाद में राहुल गांधी करेंगे रात्रि विश्राम

लखनऊ-स्मार्ट फोन बांटने के प्रस्ताव पर आज लग सकती है मुहर,कैबिनेट की बैठक में सीएम अखिलेश ले सकते हैं फैसला,प्रदेश के गरीब पढ़े-लिखे युवाओं को सरकार देगी स्मार्ट फोन,स्मार्ट फोन देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने हाल में ही की थी

प्रतापगढ़-स्वच्छ भारत मिशन बना मजाक,DPRO कुंवर सिंह यादव पर गंभीर आरोप,38 संविदाकर्मियों की नियुक्ति बनी चर्चा का विषय,बिना पैसा लिए सेवा देने को तैयार हो गई लखनऊ की फर्म,शौचालय निर्माण पर पहले भी लग चुके हैं पैसा लेने के आरोप,DPRO अपने चहेतों को काम देकर कर रहा वसूली ,डीएम ने फर्म की फाइल को जांच के बाद रोकी 

हापुड़-बहादुरगढ़ में चोरों का कहर,भट्ठा मालिक के घर समेत 4 जगहों पर चोरी,लाखों की नगदी और जेवरात लेकर चोर फरार,बहादुरगढ़ थाना के शरीफाबाद गांव में चोरों का आतंक 

मेरठ-गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख,कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची,इंचौली क्षेत्र के फिटकरी गांव की घटना

अंबेडकरनगर-अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या,सड़क के किनारे मिला युवक का शव,रात की घटना,हसवर थाना के मुंडेरा गांव में मारी गई गोली

अलीगढ़-महिला की गला काटकर हत्या,हार्डवेयर व्यापारी के पत्नी की हत्या,सुबह गेट का ताला खोलते समय काटा गया गला,वारदात से पहले बदमाशों ने CCTV के तार भी काटे,सासनी गेट थाना के आदर्शनगर इलाके की घटना 

झांसी-पत्नी के फोन में लॉक को लेकर पति ने की हत्या,पत्नी के स्मार्टफोन के लॉक का पति ने मांगा था पासवर्ड,पत्नी ने पासवर्ड देने से किया मना,तो पति ने की हत्या,दूसरे दिन 4 साल की बेटी ने मां का शव देखा,पुलिस ने आरोपी पति को कानपुर से किया अरेस्ट 

शामली-स्कूल वैन बेकाबू होकर पलटने से 12 बच्चे घायल,निजी अस्पताल में घायल बच्चों को भर्ती कराया गया,कांधला थाना क्षेत्र के भारसी गांव में पलटी स्कूल वैन 

कानपुर-कर्ज चुकाने के लिए मां-बाप ने 5 माह के बच्चे को बेचा,चाय की दुकान चलाने वाले दपंति पर था 50 हजार का कर्ज,जालौन के कालीन व्यापारी को 1.6 लाख में बेचा बच्चा,कर्जदारों से परेशान होकर 5 माह के बेटे को बेचा,पुलिस से बचने को बाबुपुरवा में दर्ज कराई गुमशुदगी

प्रतापगढ़-कल हुए वृद्ध की हत्या का मामला,लोगों ने शव रखकर रोड किया जाम,कुंडा-गोतरी मार्ग पर लोगों ने लगाया जाम,मानिकपुर क्षेत्र के गुलाबीपुर की घटना 

भदोही-ETV की खबर के बाद हरकत में आई भदोही पुलिस,SP ने सभी पटाखा बनाने वालों के जांच के आदेश दिए,कल पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में हुआ था बड़ा धमाका,धमाके में मकान गिरा,मलबे में दबकर 6 लोग हुये थे घायल,2 की हालत गम्भीर,वाराणसी में चल रहा इलाज

बलिया-केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का बलिया दौरा आज,चौराहे, एनएच के बाइपास का करेंगे शिलान्यास,सदर कोतवाली के टीडी कॉलेज मैदान में कार्यक्रम 

मिर्जापुर-कच्चा मकान गिरने से तीन लोग दबकर घायल,पति-पत्नी और लड़का घायल,लड़के की हालत गम्भीर,तीनों को वाराणसी इलाज के लिए भेजा गया,अहरौरा थाना क्षेत्र के पूर्वी पटिहटा बस्ती में हादसा 

शामली-स्कूली बस अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,हादसे में 2 दर्जन बच्चे घायल,3 की हालत गंभीर,घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया,कांधला के न्यूरो पब्लिक स्कूल की थी बस

मथुरा-पुलिस और साहुन खान की मुठभेड़ का मामला,पुलिस ने साहुन खान की स्कॉर्पियो बरामद की,देर रात मुठभेड़ के बाद साहुन खान,साथी हुए थे फरार,कोसीकला थाने के कोटवन जंगलों से गाड़ी बरामद

प्रतापगढ़-ग्राम प्रधान को बदमाशों ने मारी गोली,प्रधान के कनपटी पर असहला सटा कर मारी गोली,गंभीर हालत में प्रधान इलाहाबाद रेफर किया गया,नगर कोतवाली के मुर्गी फार्म के पास की घटना 

बागपत-गन्ने के खेत में पड़ा मिला युवक का शव,धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या,शहर कोतवाली के गांधी गांव की घटना 

कानपुर-भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर आज कानपुर में,कानपुर,बुलंदेलखंड के मंत्रियों के साथ करेंगे बैठक,भाजपा के जिलाध्यक्षों,क्षेत्रीय मंत्रियों के साथ बैठक,कल्यानपुर स्थित होटल में बैठक का आयोजन 

औरैया-ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत,आक्रोशित लोगों ने रोड पर लगाया जाम,दिबियापुर थाने के बेला रोड की घटना

जौनपुर-पुलिस ने पशु तस्करों को किया गिरफ्तार,3 वाहनों को किया बरामद,2 तस्कर अरेस्ट,शाहगंज के कांशी राम आवास के पास की घटना 

लखनऊ-अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन आज,RLB स्कूल इंदिरानगर में कार्यक्रम का आयोजन,बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन होंगे मुख्य अतिथि,राज्यमंत्री वसीम अहमद और कैलाश चौरसिया होंगे शामिल

जौनपुर-बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर कार लूटी,कार सवार को मारपीट कर किया घायल,अस्पताल में भर्ती,शाहगंज थाना क्षेत्र के मजडीहा गांव के पास की घटना

सुल्तानपुर-अवैध शराब का कारखाना पकड़ा गया,आबकारी-पुलिस टीम की छापेमारी से हड़कंप,25 लाख की शराब,उपकरण,बोतलें,होलोग्राम बरामद,काम कर रहे 3 कर्मचारी भी पुलिस ने किए गिरफ्तार,देहात कोतवाली के श्यामनगर में चल रहा था कारखाना

नोएडा-केदारनाथ मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का मामला,नोएडा पुलिस ने नरसिंह नाम के युवक के किया गिरफ्तार,रायबरेली से नोएडा पुलिस ने की युवक की गिरफ्तारी,4 अगस्त को सेक्टर-62 के टूरिज्म ऑफिस में आई थी कॉल

हापुड़-बीजेपी नेता के पिता को बदमाशों ने बनाया बंधक,ग्रामीणों ने खोजकर पिता को बचाया,बदमाश फरार,बहादुरगढ़ के गांव में लूट के इरादे से बनाया बंधक

सोनभद्र-कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा,मिर्जापुर से चलकर पहुंचेगी सोनभद्र,शीला दीक्षित समेत कांग्रेस नेता रहेंगे मौजूद,रॉबर्ट्सगंज के विवेकानंद प्रेक्षागृह में आयोजन 

गोरखपुर-केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का गोरखपुर दौरा आज,10.30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे गडकरी,हेलीकॉप्टर से तेनुआ टोल प्लाजा जाएंगे गडकरी,11 बजे टोल प्लाजा पर फोरलेन का करेंगे शिलान्यास,12 बजे हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे कौड़ीराम,गोरखपुर-मऊ सेक्शन का करेंगे शिलान्यास

अलीगढ़-महिला की गला काटकर हत्या,हार्डवेयर व्यापारी के पत्नी की हत्या,सुबह गेट का ताला खोलते समय काटा गया गला,वारदात से पहले बदमाशों ने CCTV के तार भी काटे,सासनी गेट थाना के आदर्शनगर इलाके की घटना 

नोएडा-लूट की वारदात में लापरवाही बरतने पर SI सस्पेंड,सेक्टर-56 चौकी इंचार्ज सोमपाल निलंबित,कल मोबाइल लूट की नहीं दर्ज की थी शिकायत,शिकायतकर्ता को चौकी से SI ने दिया था भगा

आजमगढ़-केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आजमगढ़ में आज,एनएच-233 की 51 KM सड़कों का करेंगे शिलांयास,741 करोड़ की लागत से बन रही है सड़क,लालगंज के जनता सहयोग इंटर कॉलेज में कार्यक्रम
 
लखनऊ-कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आज करेंगे शिलान्यास,लखनऊ-हरदोई मार्ग के 2 और 4 लेन मार्ग का शिलान्यास,मलिहाबाद के आम्रपाली वाटर पार्क के पास कार्यक्रम

मुरादाबाद-सड़क हादसे में बाइक सवार 3 युवकों की मौत,परजिनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर किया हंगामा,बिलारी थाना क्षेत्र के करनपुर रोड की घटना

उन्नाव-बुखार से वृद्धा समेत 4 लोगों की मौत,गंजमुरादाबाद में अधेड़ की डेंगू से हुई मौत,कई दर्जनों लोग बुखार,डेंगू की चपेट में,जिला पंचायत सदस्य,भाजपा नेता को डेंगू ने जकड़ा,जिले में कई क्षेत्रों में फैला बुखार और डेंगू

लखनऊ-राजधानी,शताब्दी और दूरंतो के बेस फेयर में डेढ़ गुना बढ़ेगा,9 सितंबर से इन ट्रेनों में लागू होगी फ्लेक्सी किराया प्रणाली,5 प्रतिशत बढ़ जाएगा दूरंतो के स्लीपर क्लास का बेस किराया,फर्स्ट एसी,शताब्दी एक्जीक्यूटिव क्लास का किराया नहीं बढ़ेगा

मेरठ-रिटायर्ड इंश्योरेंस कम्पनी के CMD लापता,परिजनों अपहरण की जताई आशंका,इंश्योरेंस कम्पनी के रिटायर्ड CMD हैं मिर्जा शबदर बेग 
पल्लवपुरम थाने के A2Z कॉलोनी का मामला

उन्नाव-मिड-डे मील का दूध पीकर 8 बच्चों को फूड प्वाइजनिंग,8 बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया,सिकंदरपुर कर्ण के सीपतपुर के प्राइमरी स्कूल का मामला

लखनऊ-साक्षरता की मेरिट लिस्ट में उत्तर प्रदेश 29वें स्थान पर,उत्तर प्रदेश की मौजूदा साक्षरता दर 69.72 प्रतिशत,10 साल में सुधरे हालात,यूपी के 3.87 लोग बने साक्षर,10 साल में साक्षरता दर 56.27%  से 69.72 % पहुंची

उन्नाव-श्रद्धालुओं से भरी ट्राली में ट्रक की टक्कर से 2 की मौत,डेढ़ दर्जन लोग घायल,ट्रामा सेंटर में भर्ती,लखनऊ के शहीद पथ पर हुई थी घटना, अचलगंज थाने के शिवपुर निवासी थे श्रद्धालु

लखनऊ-डायल 100 में दूसरी शाखाओं से अटैच किए जा सकते पुलिसकर्मी,हाईकोर्ट ने 13 इंसपेक्टरों की याचिका खारिज कर सुनाया फैसला,पुलिसकर्मियों की सेवा-शर्तों और कैडर में नहीं आएगा बदलाव-HC

कानपुर-राजस्व परिषद के मुकदमों की सुनवाई का बंटवारा,लखनऊ-इलाहाबाद में अलग-अलग मुकदमे सुने जाएंगे,दोनों न्यायालयों में अलग-अलग तरह के मुकदमे सुने जाएगें,उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 में किया गया बदलाव

फर्रुखाबाद-छापे के दौरान आबकारी टीम से मारपीट,महिला अरेस्ट, महिला ने अभद्रता कर सिपाही को डण्डों से पीटा,12 लीटर अवैध शराब बरामद,100 लीटर लहन नष्ट,कमालगंज थाने के नगरिया देवधरपुरा का मामला

लखनऊ-'आस्क यूपी' एप बताएगा कैसे उठाएं सरकारी लाभ,सरकारी विभागों की योजनाओं की मिलेगी जानकारी,आवेदन से लेकर पात्रता का एप के जरिए मिलेगा मौका,CDO के पद पर तैनात एक IAS अधिकारी की अनूठी पहल

झांसी-बुंदेलखंड विवि में अब होगा 'एमएस इन डिजिटल फोरेंसिक' कोर्स,देश में गुजरात के बाद कोर्स के लिए दूसरी यूनिवर्सिटी होगी,अभी अमेरिका के विश्वविद्यालयों में दी जा रही फोरेंसिक शिक्षा

बुलंदशहर-अधिकारियों के नाम पर महिला कांस्टेबल ने की उगाही,पति-पत्नी के विवाद में समझौते के लिए 8 हजार रुपये.....6 हजार अधिकारियों के और 2 हजार रुपये हमारे पास रहते-सिपाही,पीड़ित ने एसपी सिटी से कांस्टेबल की शिकायत की,देहात कोतवाली क्षेत्र के सुनहरा गांव का मामला

शाहजहांपुर-युवक की गला काटकर हत्या,शव रेलवे लाइन के पास फेंका,दोनों आंखों पर थे चोट के निशान,अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज,निगोही थाने के तालगांव की घटना

मऊ-गश्त कर लौट रहे सिपाही को ट्रक ने रौंदा,सिपाही की मौके पर हुई मौत,ट्रक चालक फरार,इलाहाबाद के निवासी थे मृतक सतीश सिंह,हलधरपुर थाना क्षेत्र के थाने के सामने की घटना

कुशीनगर-स्कूली बच्चों को ले जा रही कमांडर जीप पलटी,एक दर्जन बच्चे घायल,अस्पताल में भर्ती,सांई पब्लिक स्कूल में चल रही थी रिजेक्टेड जीप,रामकोला थाने के कुसमी गांव के पास की घटना

शाहजहांपुर-विधवा को बच्चों समेत बंधक बनाकर डकैती,पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट,ग्रामीणों में आक्रोश,हजारों की नकदी,जेवरात लूट ले गए बदमाश ,खुटार थाना क्षेत्र के अटनोसा गांव की घटना

औरैया-कस्बे में विचित्र बुखार से 2 बच्चों की मौत,इलाके में कई लोग बुखार की चपेट में,नहीं पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम,फफूंद थाना क्षेत्र के कस्बे का मामला

गोरखपुर-नाले में युवक का शव मिलने से सनसनी,हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका,गोरखनाख चिकित्सालय में वार्ड ब्यॉय था मृतक,शाहपुर थाना क्षेत्र के कउवा बाग की घटना

गोंडा-शार्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में लगी आग,लाखों का कपड़ा,बाइक जलकर राख,दमकल की गाड़ी ने आग पर पाया काबू,तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज की घटना

कानपुर-दबंगों ने मां समेत 6 बच्चों पर फेंका खौलता तेल,मोहल्ले के युवक ने सोने के दौरान फेंका खौलता तेल,गंभीर हालत में बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया,कल्याणपुर क्षेत्र के कश्यप नगर इलाके की घटना

आगरा-अछनेरा में चोरों के हौसले बुलंद,व्यापारी के घर को चोरों ने बनाया निशाना,लाखों के जेवर,नकदी लेकर हुए फरार,10 दिनों में 7 से भी अधिक हो चुकी चोरियां,अछनेरा के घड़ी कस्बा की घटना

आगरा-फोम के गोदाम में लगी भीषण आग,लाखों का सामान जलकर राख,दमकल की 3 गाड़ियों ने पाया आग पर काबू,जगदीशपुरा के महादेव गली का मामला