पैरा मेडिकल कालेजों में भी उग रही सुविधा शुल्क की फसल ।
बदलापुर/ जौनपुर-
अब तक तो यु पी बोर्ड की ही परीक्षा में सुविधा शुल्क लेकर नकल कराने की खबर सुनी जाती रही, परन्तु अब पैरा मेडिकल कालेजों मे भी अच्छे अंक दिलाने की लालच देकर छात्र- छात्राओं से जमकर वसूली करने की खबरें सुनायी दे रही है, जिससे शिक्षा के मंदिरो मे भी भ्रष्टाचार की नींव मजबूत होती जा रही है । शिक्षा के क्षेत्र मे अपनी अलग पहचान रखने वाले जौनपुर जनपद की शाख पर बट्टा लगता दिखायी दे रहा है। इन दिनों उ०प्र० स्टेट मेडिकल फैकल्टी द्वारा मान्यता प्राप्त पैरा मेडिकल कालेजों में वार्षिक परीक्षा चल रही है जिसमें परीक्षार्थियों से सुविधा शुल्क लेकर नकल करायी जा रही है। ऐसी खबरें आ रही है कि शहर के एक नामचीन पैरा मेडिकल कालेज में कल में 'जी एन एम और ए एन एम' की वार्षिक परीक्षा चल रही है जिसमें कुछ छात्राएं नकल कर अच्छे अंक हासिल करने के लिए सुविधा शुल्क के रूप में कालेज द्वारा मिले आफर के अनुसार पॉच हजार रूपये दी है । उनमें से कुछ छात्राओं ने बताया कि सुविधा शुल्क देने के बाद हम लोगो को अलग कमरें मे बैठाकर अनुभवी अध्यापकों द्वारा पूरा प्रश्न पत्र हल करा दिया जाता है तथा बैच आने की सूचना होते ही कुछ देर के लिए पुन: सब को एक साथ बैठा दिया जाता है,सुविधा शुल्क न देने वाले परीक्षार्थियों के साथ कठोर व्यवहार किया जाता है , कालेज प्रशासन के इस सौतेले व्यवहार से जहॉ पढ़ने मे कमजोर छात्राओ का परीक्षा फल अन्य छात्राओ से बेहतर आयेगा वहीं गरीब परिवार की छात्राओ को अपने मॉ बाप की गरीबी और अपनी नसीब को कोषते हुए उन पर मनोवैज्ञानिक दबाव पड़ सकता है , सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा के दौरान बैच तो आती है मगर कालेज प्रशासन के आगे घुटने टेक देती है।
रिपोर्टर- बिपुल सिंह राष्ट्रीय सहारा सिगरामऊ बदलापुर जौनपुर

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें