tikhiawaz24.in

रविवार, 11 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-निजी मेडिकल कॉलेजों में आदेश के बाद पीछे हटी सरकार!,सरकारी काउंसिलिंग से एक भी एडमीशन नहीं लिया गया,किसी भी मेडिकल कॉलेज ने एक भी एडमीशन नहीं लिया,प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा अनूप चंद्र पांडेय की भूमिका संदिग्ध,सरकार का आदेश लागू कराने में पांडेय की कोई दिलचस्पी नहीं,निजी मेडिकल कॉलेज कोर्ट से स्टे के लिए एकत्र हुए,एडमीशन माफिया की लॉबी ने सरकार के कदम रोके,मायाराज में अनूप चंद्र पांडेय बहुत खास अफसर थे 

मऊ-मटेहू में राहुल गांधी ने जनसभा को किया संबोधित,आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों से राहुल ने की मुलाकात,मांगों को पीएम मोदी तक पहुंचाने का दिया आश्वासन,पीएम को किसानों की कोई चिंता नही है,विदेशों में घूमते रहते हैं,किसानों से मतलब नही,बेरोजगारों,किसानों,बुनकरों का नही है ख्याल,मटेहू से जनसभा के बाद गाजीपुर गए राहुल गांधी,गाजीपुर में खाट सभा में शामिल होंगे राहुल गांधी 

मऊ के मिर्जाहादीपुरा चौक में राहुल गांधी का बयान-मोदी केवल पूंजीपतियों के कर्ज माफ करते हैं,गरीब किसानों को करते हैं उपेक्षित,आगंनबाड़ी कार्यकत्रियों की लड़ेंगे लड़ाई,संसद में उनकी मांगों को उठाएंगे,बिजली के दामों को पीएम आधा करें-राहुल गांधी 

मऊ में अंबेडकर प्रतिमा पर राहुल गांधी ने किया माल्यार्पण,मऊ के तजोपुर में राहुल गांधी ने किया माल्यार्पण,इस यात्रा के तीन मकसद हैं,किसानों का कर्जा माफ करो मोदी जी,बिजली का बिल माफ करो मोदी जी,समर्थन मूल्य का हिसाब करो मोदी जी-राहुल गांधी 

प्रतापगढ़-हमले के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बयान-मेरे विधायक को पीटने की रची गई साजिश,प्रोटोकाल के बाद भी नहीं मिली कड़ी सुरक्षा,यूपी में आम महिलाओं का क्या होता होगा,2 घंटे बाद भी नहीं पहुंचे डीएम और एसपी,आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक रहूंगी धरने पर-अनुप्रिया,रानीगंज विद्युत केन्द्र पर चल रहा धरना प्रदर्शन 

प्रतापगढ़-केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के काफिले पर हमला,सपाईयों ने अनुप्रिया पटेल की गाड़ी पर किया पथराव,अपना दल विधायक आरके वर्मा की सपाईयों से मारपीट,सपाईयों ने विधायक आरके वर्मा और कार्यकर्ताओं को पीटा,सपाईयों पर कार्रवाई की मांग पर अपना दल के लोग धरने पर,रानीगंज के पावर हाउस पर धरने पर बैठे विधायक 

प्रतापगढ़-केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की गाड़ी पर हमले का मामला,एसडीएम और सीओ रानीगंज पहुंचे मंत्री को मनाने,डीएम और एसपी का अनुप्रिया पटेल कर रहीं इंतजार,एक घंटे में नहीं पहुंचे अधिकारी,तो बैठूंगी धरने पर-मंत्री

प्रतापगढ़-मांगों को लेकर अपना दल नेताओं का धरना,लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लगा लम्बा जाम,केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मौके पर मौजूद,एडिश्नल एसपी पहुंचे अनुप्रिया पटेल को मनाने 

मेरठ-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या का बयान-सहारनपुर में बीएसपी की रैली हुई फ्लॉप,जनता ने राहुल की खड़ी की खाट,अंबेडकर के अपमान पर आजम पर केस दर्ज कराएगी बीजेपी,2017 में 300 का आंकड़ा पार करेगी भाजपा,यूपी में सपा-बसपा आपस में मिले-केशव मौर्या

चित्रकूट-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का बयान-भाजपा और सपा मिलकर लड़ रहे  चुनाव,बीजेपी हे राम कहने वाले को मारते है गोली,हे राम कहने वालों के साथ में हैं राहुल गांधी,कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज,बिजली माफ होगी-राजबब्बर

लखनऊ-बीजेपी ने यूपी की राष्ट्रीय परिषद की सूची घोषित की,93 सदस्यीय राष्ट्रीय परिषद की बीजेपी ने की घोषणा,बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्या ने सूची की जारी 

वाराणसी-पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र के गांव होंगे खुले में शौच मुक्त,जिला प्रशासन ने प्रधानों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया,शहर के संकुलधारा में कार्यशाला का आयोजन,डीएम,सीडीओ,प्रधान मिलकर कर रहे कार्यशाला

गाजीपुर-राहुल गांधी का बयान-मोदी सरकार ने 1015 अमीरों का कर्ज माफ किया,मोदी सरकार ने गरीबों का कर्ज माफ नहीं किया,सपा,बसपा कुछ चुने हुए लोगों की सरकार बनाती है,सपा और बसपा जनता की सरकारी नही बनाती,मोदी सरकार से बिजली का बिल आधा करने की मांग है,जनता समझ रही मोदी सरकार फ्लॉप है,मोदी सरकार ने चुनिंदा देश के अमीरों का कर्ज माफ किया,हमारी मांग है गरीब किसानों का कर्जा माफ किया जाए-राहुल

मऊ-आजमगढ़ के मुबारकपुर में राहुल का रोड-शो हुआ,मऊ के मोहम्दाबाद चुंगी मऊ में किया नाश्ता,राहुल गांधी ने इमरती और समोसा खाया,राहुल गांधी के साथ गुलाम नबी आजाद रहे मौजूद,बड़ागांव में राहुल ने दलित के घर किया भोजन,भोजन के बाद खाट सभा के लिए रवाना 

गाजियाबाद -पूर्व सांसद नरेंद्र कश्यप और उनके रिश्तेदार दिखे एक मंच पर,दोनों परिवारों के रिश्तों के बीच आई नजदीकी,नरेंद्र की बहु हिमांशी की शोक सभा में शामिल हुए दोनों परिवार,हीरालाल कश्यप की बेटी हिमांशी की हुई थी संदिग्ध मौत

इलाहाबाद-राहुल गांधी का 14 और 15 सितम्बर को इलाहाबाद दौरा,15 सितम्बर को आनंद भवन,स्वराज भवन ने निकालेंगे रोड-शो,इलाहाबाद के 3 विधानसभाओं में राहुल गांधी निकालेंगे रोड-शो,चौक में सैकड़ों साल पुराने नीम के पेड़ पर देंगे श्रृद्धांजलि

लखनऊ-सपा प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का बीएसपी पर पलटवार,माया की रैलियों का उद्देयश्य जातियता को विस्तार देना,जनहित की बात करने के बजाय सरकार को बदनाम कर रहीं माया,सपा के खिलाफ पुरानी कहानी सुनाती हैं मायावती,पार्कों, स्मारकों पर खजाना लुटाने पर क्या जवाब देंगी-चौधरी

गाजीपुर-बरही में राहुल ने अम्बेडकर प्रतिमा पर किया माल्यार्पण,दलित बस्ती के लोगों के साथ राहुल ने की मुलाकात,राहुल गांधी ने दलितों की समस्याओं को भी सुना,थोड़ी देर में राहुल गांधी करेंगे खाट सभा

लखनऊ-केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास अठावले हुए नाराज,कार्यक्रम में देरी होने पर नाराज हुए रामदास अठावले,विश्व धर्म संसद के कार्यक्रम में हुई थी देरी 

कौशाम्बी-व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर हत्या,हत्यारों ने अधेड़ का सिर धड़ से किया अलग,कोखराज थाना क्षेत्र के टिकरा गांव की घटना 

उन्नाव-बुखार से जिले में 4 मौतों से हड़कंप,1 डेंगू और 3 वायरल बुखार से हुई मौतें,उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र का मामला

मैनपुरी-बिजली विभाग क्लर्क की घूस लेते तस्वीर कैमरे में कैद,बिजली चोरी के नाम पर ले रहा था 35 हजार-पीड़ित,शहर कोतवाली क्षेत्र के रामलीला मैदान का मामला

बस्ती-कोटे को लेकर बैठक में जमकर मारपीट,महिलाओं ने भी कोटेदार को पीटा,जांच करने पहुंचे अधिकारी मौके से भागे,बस्ती के नगर थाना क्षेत्र की घटना  

अलीगढ़ पुलिस की बर्बरता आई जामने,दलित मजदूरों को खम्भे में बांधकर पीटा,पेड़ काटने पर मजदूरों को चौकी लाई थी पुलिस,छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपए लिया,इग्लास क्षेत्र के चौकी हस्तपुर की घटना

वाराणसी-दिनदहाड़े ठेकेदार से  6.5 लाख रूपए लूट का मामला,4 दिन बीतने के बाद भी लापरवाह पुलिस के हाथ खाली,कैंट थाना इलाके में गुरूवार को हुई थी लूट,CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस करेगी खुलासा-SSP

औरैया-अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा,3 लोग गिरफ्तार,एक ड्रम केमिकल,60 पेटी अवैध शराब बरामद,पुलिस ने पैकिंग मशीन,बनाने के उपकरण भी बरामद,शहर कोतवाली के सहकारी संघ इलाके का मामला

कानपुर-फर्जी आईजी बनकर ठगी करने वाला युवक अरेस्ट,क्राइम ब्रांच ने असोम प्रदेश से की गिरफ्तारी,कई मोबाइल,आईडी क्राइम ब्रांच ने किया बरामद,कानपुर क्राइम ब्रांच ने की फर्जी आईजी की गिरफ्तारी

नोएडा-नकली शराब फैक्ट्री पर पुलिस का छापा,6 लोग अरेस्ट,हजारों लीटर शराब,हजारों बोतल,स्टीकर बरामद,ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरी जा रही थी नकली शराब,सेक्टर-24 थाने के सेक्टर-55 में चल रही थी शराब फैक्ट्री

हमीरपुर-कश्मीर मुद्दे पर प्रशांत भूषण के बयान का मामला,सेवानिवृत फौजियों ने प्रशांत भूषण का फूंका पुतला,मौदहा कोतवाली क्षेत्र के बड़े चौराहे पर फूंका पुतला

आगरा-निगम प्रशासन ने कई बड़े बकाएदारों की सूची जारी की,BSNL,ISBT,RTO,आयकर विभाग के खिलाफ सूची जारी,विकास भवन पर भी लाखों रुपए की सम्पत्ति कर बकाया,नगर निगम ने सभी को नोटिस किया जारी 

अलीगढ़-मीट फैक्ट्री की बदबू से लोग परेशान,मवेशियों के चर्बी की बदबू से लोग परेशान,नगर निगम शिकायतों के बाद भी चुप बैठा,नगला आसिफ अली इलाके का मामला

महोबा-लोहिया आवास में लाखों की धांधली का मामला,ब्लॉक प्रमुख के देवर ने लाभार्थियों को मारने की दी धमकी,केस वापस लेने का बना रहे दबाव,पीड़ित पलायन को मजबूर,दबाव के चलते पुलिस,प्रशासन नहीं कर रहा गिरफ्तारी,कुलपहाड़ कोतवाली के जैतपुर ग्राम पंचायत का मामला

संतकबीरनगर-खलीलाबाद के बीएसपी प्रत्याशी बने मशहूर आलम चौधरी,जोनल को-आर्डिनेटर लालजी वर्मा ने की घोषणा 

गोरखपुर-यूपी एसटीएफ ने ठगी करने वाले गैंग के 5 सदस्य पकड़े,बैंक मोबाइल एप्स में तकनीकी सुरक्षा में कमी का उठाते थे फायदा,गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र से हुई गिरफ्तारी 

सीतापुर-बीमारी,भरपेट भोजन न मिलने से युवक की मौत,आर्थिक तंगी के चलते परिवार को नहीं मिला भोजन,राशन कार्ड न होने से 11 महीनों से नहीं मिला राशन,लहरपुर तहसील के केसरीगंज का मामला

अमरोहा-टैंकर ने 3 बाइक सवारों की मारी टक्कर,युवक की मौत,2 लोग गंभीर घायल,भर्ती,सैदनगली थाना क्षेत्र की घटना

जौनपुर-डेंगू पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत,वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज,खुटहन थाना क्षेत्र के अंगुली गांव की थी महिला

कानपुर-पुलिस कर्मियों की पिटाई से युवक की टांग टूटी,गणेश महोत्सव पंडाल में ताश खेलने पर हुई पिटाई,युवक गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,ग्वालटोली थाना क्षेत्र की घटना

मथुरा-विवाहिता का संदिग्ध परिस्थति में मिला शव,खेत में मिला महिला का शव,हत्या की आशंका,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,गोवर्धन थाना क्षेत्र के भगोसा गांव का मामला

मथुरा-महिला की गला दबाकर हत्या से हड़कम्प,महिला का शव परिक्रमा मार्ग पर मिला,गोवर्धन थाना क्षेत्र के इलाके की घटना 

कानपुर-बाइक सवार लुटेरों ने मां-बेटी से लूट का किया प्रयास,बदमाशों ने असफल होने पर स्कूटी में मारी टक्कर,मां-बेटी गंभीर घायल,निजी अस्पतल में कराया भर्ती,किदवई नगर थाना क्षेत्र के निरालानगर का मामला

फिरोजाबाद-संदिग्ध परिस्थिति में महिला ने फांसी लगाकर दी जान,मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप,पति समेत 5 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा,जसराना थाना क्षेत्र के मोहिनीपुरा का मामला

जौनपुर-स्कूल की जमीन को लेकर दबंगों ने 8 लोगों को पीटा,अवैध निर्माण का विरोध करने पर दबंगों ने पिटाई की,जफराबाद के कल्याणपुर की घटना

बलिया-एम्बुलेंस और कार की टक्कर,12 लोग घायल,गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती,फेफना थाना क्षेत्र के वैना के पास हुआ हादसा

उन्नाव-3 दिन पूर्व चपरासी को करंट लगने का मामला,घायल चपरासी की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत,नाराज परिजनों ने लखनऊ-कानपुर हाईवे किया जाम,अजगैन क्षेत्र के सीतला प्रसाद इंटर कॉलेज का मामला 

महोबा-रोडवेज बस और डंपर में भीषण भिंड़त,1 दर्जन से अधिक यात्री हुए घायल,सभी घायल जिला अस्पताल में भर्ती,कबरई थाने के अलीपुरा के पास की घटना

नोएडा-प्रोफेसर रामगोपाल यादव पहुंचे नोएडा,दनकौर पेट्रोल पम्प का प्रोफेसर ने किया उद्घाटन,भट्टा पारसोल पर बोले प्रोफेसर रामगोपाल यादव,किसानों पर दर्ज केस नहीं लेंगे वापस,सपा की 2017 में फिर से बनेगी सरकार,बीजेपी दंगे कराने में माहिर है-रामगोपाल यादव

बहराइच में दबंगों के कहर से लोगों में दहशत,बेखौफ दबंगों ने दो भाइयों को जमकर पीटा,लैट्रिन और पेशाब पिलाने का भी लगाया आरोप,बहराइच में शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला

इलाहाबाद शहर में आशियाना बनाने का सपना हुआ मंहगा,सोरांव,फूलपुर,करछना के दर्जनों गांवों के बढ़े सर्किल रेट,सिविल लाइन्स से 25 किमी के दायरे में जमीनों के बढ़े रेट,19 सितम्बर के बाद बढ़े हुए सर्किल रेट पर होगी रजिस्ट्री

गोरखपुर-एमएम मालवीय विवि में प्रथम दीक्षांत समारोह,राज्यपाल राम नाईक कार्यक्रम के रहे मुख्य अतिथि,एमटेक और एमबीएक के छात्रों को दी गईं उपाधियां

मुरादाबाद-हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा,पुलिस ने 7 बदमाशों को किया गिरफ्तार,एक दर्जन से अधिक घटनाओं का हुआ खुलासा,कटघर थाना क्षेत्र के रामपुर से हुई गिरफ्तारी

हापुड़-दुकान की तिजोरी तोड़कर 50 हजार रुपए चोरी,दुकानदार के जाते ही चोरों ने किया हाथ साफ,हापुड़ कोतवाली के जदीज चौकी के पास की घटना

मैनपुरी-गणेश विसर्जन के दौरान नदी युवक डूबा,गोताखोर कर रहे नदी में युवक की तलाश,भोगांव के जसराजपुर की घटना

गाजियाबाद-मैग्नम पेपर मिल में ब्वायलर से लगी आग,आग पर दमकल ने पाया काबू,लिंक रोड थाना क्षेत्र के साइट-4 की घटना 

बस्ती-संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की मौत का मामला,आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम,कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर का मामला

गोरखपुर-पुलिस ने ठगों के शातिर गैंग का किया पर्दाफाश,गैंग के सरगना समेत 4 बदमाश हुए गिरफ्तार,बैंक में फर्जी खाता खोलकर करते थे जालसाजी,23 लाख की ठगी के बाद गिरफ्त में आए शातिर,खजुनी पुलिस ने छताई पुल से की गिरफ्तारी

तीखी आवाज़

गणेशजी की मूर्ति विसर्जित
केराकत(जौनपुर)गणेशजी की मूर्ति को ससम्मान शनिवार की देर रात नाव घाट के पास विसर्जित किया गया।कस्बे के तहसील प्रांगण में गत दिनों स्थापित गणेशजी की मूर्ति को ससम्मान विसर्जित कर दिया गया।विसर्जन से पहले गणेशजी की पदाधिकारियो के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई और गणपति बप्पा के पाण्डाल में गणपति बप्पा मोरया का जयघोष हुआ और अगले वर्ष जल्दी आने की पदाधिकारियों ने अपील भी की।गणेशजी को पूरे नगर में भ्रमण कराया गया और भक्ति गीत से पूरा नगर भक्तिमय बना रहा और नाव घाट के पास गणेशजी के मूर्ति को विसर्जित कर दिया गया।इस मौके पर कार्यक्रम को ससम्मान सम्पन्न कराने के लिए गणेश महोत्सव के पदाधिकारी सन्तोष शर्मा,अरुण कनोजिया,मनीष गिरी,रणधीर यादव,आलोक कमलापुरी,जीतेन्दर कमलापुरी,शैलेश सेठ,नितेश कसौधन,साकेत कमलापुरी,रवि सोनकर,सुमित शर्मा,अविनाश गुप्ता,दीपक शर्मा,रंजीत गुप्ता,सौरभ कमलापुरी भ्रमण के समय जिम्मेदारी के साथ लगे रहे।गणेशजी भ्रमण के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम सहदेव मिश्र,कोतवाल अनूप कुमार शुक्ल,एसएसआई त्रिलोकी सिंह,एसआई संजय सिंह,अपने अपने अधिनास्तो के साथ जमे रहे।

तीखी आवाज़

बाहुबली बृजेश के परिवार ने भी छोड़ा बसपा का दामन
वाराणसी. माफिया से माननीय बनने का सफर तय करने वाले बाहुबली एमएलसी बृजेश सिंह के परिवार ने भी बसपा को बीच मझधार में छोडऩे का फैसला कर लिया है। बाहुबली बृजेश सिंह अब तक अपनी पत्नी पूर्व एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह को बसपा के टिकट पर चंदौली से लड़ाने की तैयारी में थे लेकिन दयाशंकर सिंह-मायावती सिंह के विवाद के बाद बदले हालात में बाहुबली परिवार को अपना पैंतरा बदलना पड़ा है। बृजेश को भलीभांति मालूम है कि दयाशंकर सिंह व बसपा बॉस मायावती प्रकरण के बाद से क्षत्रियों व दलितों में एक लकीर सी खींच गई है। ऐसे में यदि बसपा के टिकट पर पत्नी को चुनाव मैदान में उतारते हैं तो अपनी जाति के लोगों से नाराजगी बढ़ सकती है और हार का सामना करना पड़ सकता है। 
बदले हालात में बृजेश सिंह नेे जो दांव खेला है उससे आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी को फायदा मिलना तय है। बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा सिंह जो बसपा के टिकट पर एमएलसी रह चुकी हैं, को चंदौली से ही प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने की तैयारी है। गौरतलब है कि इसी पार्टी के टिकट पर बृजेश सिंह ने वर्ष 2012 में सपा के मनोज सिंह ने हराया था। बृजेश सिंह के पारिवारिक मित्रों की माने तो प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के मुखिया प्रेमचंद बिंद से बीते दिनों जेल में बृजेश सिंह की लंबी गुफ्तगू हुई थी। 
बाहुबली बृजेश सिंह ने प्रगतिशील मानव समाज पार्टी के मुखिया प्रेमचंद बिंद को भाजपा के साथ गठबंधन के लिए राजी कर लिया है। बाहुबली के इस दांव से जहां विरोधियों में खलबली है वहीं समर्थकों में खुशी है क्योंकि भाजपा के साथ प्रगतिशील मानव समाज पार्टी का गठबंधन होने से अन्नपूर्णा सिंह की राह आसान हो जाएगी। बीजेपी के परंपरागत वोट तो झोली में गिरेंगे ही, साथ ही बिंद समाज का वोट भी मिलेगा। सूत्रों की माने तो गठबंधन के बाद पार्टी चंदौली, भदोही व मिर्जापुर की तीन से चार सीट ही मांगेगी जहां पर बिंद वोट बैंक खासा प्रभाव डालते हैं। 
भाजपा भी बाहुबली परिवार के इस पैंतरे से खुश है क्योंकि सुशील पहले ही भाजपा में शामिल हैं, बीते विधान परिषद चुनाव में बृजेश को वाकओवर देकर बीजेपी पहले ही इस बाहुबली को अपने खेमे में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल कर चुकी है। बृजेश की कोशिश से यदि प्रमासपा का गठबंधन होता है तो बीजेपी के लिए यह प्लस प्वाइंट होगा साथ ही बृजेश के लिए भविष्य में आधिकारिक रूप से बीजेपी के दरवाजे खुलेंगे। वैसे भी बृजेश सिंह के अस्सी के दशक से लेकर अब तक के कई करीबी भगवा झंडा ही उठाकर अपनी राजनीतिक पारी खेल रहे हैं।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

बैंक कर्मियों को दिलायेंगें सांसदों का समर्थन --हरिवंश सिंह --------------

सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि ग्रामीण बैंक के प्रतिनिधि दिल्ली का कार्यक्रम बनाएं। उनकी पेंशन संबंधी मांगों पर ढाई सौ से तीन सौ पक्ष विपक्ष के सांसदों का समर्थन दिलाया जाएगा। सांसद श्री ¨सह शनिवार को अफीम कोठी के सभागार में बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन एवं इंप्लाइज यूनियन के संयुक्त अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन में बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य प्रबंधक छोटे लाल ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सगुण शुक्ल ने ग्रामीण बैंकों की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों एवं वित्तीय स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने सांसदों को एक ज्ञापन देकर ग्रामीण बैंकों में पेंशन योजना लागू कराने की मांग की। विशिष्ट अतिथि सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने वैश्वीकरण एवं श्रम सुधारों का जिक्र करते हुए कहा कि यह न तो देश हित में है और न ही कर्मचारी हित में। ग्रामीण बैंकों स्थापना जिन उद्देश्यों को लेकर की गई थी बैंक उन उद्देश्यों की प्राप्ति में शतप्रतिशत सफल रहा है परंतु खेद का विषय है कि ग्रामीण बैंक कर्मियों के साथ भेदभाव हो रहा है। अध्यक्षता एलके ¨सह ने की। इस मौके पर लालचंद्र त्रिपाठी, डीएन त्रिपाठी, विक्रम श्रीवास्तव, राम मिलन तिवारी, अमृत लाल त्रिपाठी, अखिलेश ¨सह, वीके पांडेय, परवेज अहमद, वीएन पांडेय, शिशिर खरे, सुखदेव तिवारी, ओपी त्रिपाठी, विभूति पांडेय आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता एलके सिंह ने की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डीपी सिहं ने सभी का स्वागत किया ।

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़

 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों नें भैंस के आगे बजायी बीन  -----मानदेय वृद्धि के साथ राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग कर रहे आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने आंदोलन के आठवें दिन भैंस के आगे बीन बजा कर सरकार को जगाया। इस दौरान डीएम कार्यालय का घेराव करके सरकार विरोधी नारे लगाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष माधुरी सिंह ने कहा कि प्रदेश व केंद्र की सरकार महिलाओं का मानसिक शोषण कर रही है। महिलाओं के विकास एंव सुरक्षा का नारा देने वाली भाजपा व सपा का नारा थोथा साबित हो रहा है। कार्यकत्रियों ने कलम बंद हड़ताल करके कार्य बहिष्कार किया। अंत में कार्यकत्रियों ने शासनादेश जारी होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। इस मौके पर मंजू तिवारी, माद्री ¨सह, सुमन सरोज, सीमा, नंदनी, कमला, साधना, कंचन, ममता, गीता, पूजा, अमरावती आदि मौजूद रही।

शिक्षा मित्र संघ का धरना
प्रतापगढ़
प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ द्वारा अपनी मांगो को लेकर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर जूलूस निकाल कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला ने दी है।

तीखी आवाज़

शिवपाल के करीबी एमएलसी चंचल को जान से मारने की धमकी

वाराणसी. सूबे की सत्ता में नंबर दो की हैसियत रखने वाले शिवपाल यादव के करीबी गाजीपुर के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुुद को आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात संजय यादव बताया। विशाल सिंह चंचल ने फोन के आधार पर वाराणसी के बड़ागांव थाने में मुकदमा कायम कराया है। एमएलसी चंचल ने वाराणसी के पुलिस अधिकारियों पर मामले में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए सपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। 
जानकारी के अनुसार वाराणसी के शिवपुर इलाके में रहने वाले एमएलसी चंचल का हरहुआ इलाके में महिंद्रा एंड महिंद्रा की एजेंसी है। शुक्रवार की शाम वह आफिस में बैठे थे। शाम लगभग पौने पांच बजे उनके मोबाइल पर फोन आया। बकौल चंचल फोन करने वाले ने खुद को आजमगढ़ जेल में बंद संजय यादव बताते हुए कहा कि आपके कुछ प्रधान आरईएस का टेंडर ले गए हैं, उनसे टेंडर वापस करवा लो। एमएलसी ने मामले में अनभिज्ञता जताई तो फोन करने वाले ने धमकी भरे अंदाज में कहा कि अधीक्षण अभियंता को समझा दिया है इसलिए जल्दी टेंडर फार्म वापस करवा दो वरना सीपू सिंह उर्फ सर्वेश सिंह विधायक जैसा हश्र होगा। फोन पर धमकी देने वाले संजय का दावा था कि उसने ही आजमगढ़ में सीपू विधायक की हत्या कराई थी। 
एमएलसी चंचल का आरोप है कि धमकी मिलने के बाद उसनेे वाराणसी के एसएसपी से कई बार संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन कभी मीटिंग में होने की बात आती तो कभी अन्य कार्यों में व्यस्त होने की बात। शनिवार को एमएलसी चंचल ने आईजी से संपर्क कर मामले की जानकारी दी और पुलिस अधिकारी पर हीलाहवाली का आरोप लगाया। शनिवार को दोपहर बाद बड़ागांव थाने में चंचल की तहरीर पर मुकदमा कायम करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी। 
शिवपाल के करीबी माने जाने वाले चंचल ने सपा सरकार के मंत्री ओमप्रकाश सिंह से झटका खाने के बाद गाजीपुर में बतौर निर्दल विधान परिषद का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। शिवपाल से अच्छे रिश्ते होने के बाद भी टिकट न मिलने से खिन्न चल रहे चंचल ने धमकी के प्रकरण को लेकर सपा सरकार पर भी निशाना साधा। कहा कि मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र की जेल से उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है और वह भी पांच-छह लाख रुपये के सार्वजनिक कार्यों के लिए। 
पुलिस के रिकार्ड के अनुसार एमएलसी को धमकी देने वाला संजय यादव गाजीपुर के ही बहरियाबाद का निवासी है। संजय के चाचा खूंखार अपराधी दूधनाथ पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। चाचा की मौत के बाद संजय ने गैंग की कमान संभाल रखी है। लूट, हत्या, डकैती जैसे संगीन अपराध करने वाले पचास हजार ईनामी बदमाश संजय बीते पांच वर्षों से आजमगढ़ जेल में है। जेल में रहते हुए पुलिस अधिकारियों की मदद से उसने अपना साम्राज्य बरकरार रखा और आलम यह कि जेल में रहते हुए उसने आजमगढ़ के जहानागंज ब्लाक के प्रमुख की कुर्सी भी हथिया ली।

बिपुल सिंह

गैर सरकारी स्कूलों में बेखौफ की जा रही टीसी ,मार्कसीट के नाम पर अवैध धन उगाही

बदलापुर / जौनपुर-
विकास खण्ड बदलापुर में तमाम कुकुरमुत्ते की तरह उगे गैर सरकारी इंटर कालेजों मे अवैध धन उगाही कर अपनी जेबें गरम करने वाले संचालक गरीब जनता की जेबे काटने पर तुले हुए है, इनकी खबर लेने वाला कोई माई का लाल नहीं जन्मा है। जी हॉ बात कर रहे है एक ऐसे स्कूल की जिसका संचालक शिक्षा के क्षेत्र में हेराफेरी का माहिर है और जो बात की जा रही है वह है सोलहों आने सच।  बदलापुर के मेढ़ा गॉव में "डा० अभयजीत मिश्र इंटर कालेज" के नाम से जब उक्त स्कूल का शिलान्यास हुआ तो क्षेत्रवासियों की खुशी का ठिकाना नही रहा लेकिन चार सालों में ही स्कूल प्रशासन के क्रूर कारनामे से अभिभावकों को जो जलालत झेलनी पड़ी शायद लोग सपने में भी नही सोचे होंगे। स्कूल को इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित करने की मान्यता शायद इस वर्ष मिली है कि नही यह भी कन्फर्म नही है क्योंकि इस विषय में कोई कुछ भी बताना नही चाहता। परन्तु इंटर मीडिएट की कक्षाएं विभागीय अधिकारियों की अनुकंपा पर दो साल पहले से ही संचालित की जा रही है, अभिभावकों यह बताया गया कि यह स्कूल मान्यता प्राप्त है और यहं बाहरी अध्यापको द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जायेगी, परन्तु जब ग्यारवीं कक्षा के छात्र बारवीं की बोर्ड परीक्षा देने के लिए तैयार हुए तो जून माह तक की फीस वसूलकर उनसें हैशियत के अनुसार सुविधा शुल्क लेकर प्रवेश पत्र किसी दूसरे विद्यालय के नाम से दिया गया तो छात्रों के साथ अभिभावकों के भी होश उड़ गये।जबकि शिक्षण सत्र मार्च माह तक ही है। खैर तब तक तो गनीमत थी, परीक्षा निर्धारित केन्द्रों पर नकल कराने के नाम पर पुन: सुविधा शुल्क लेकर किसी तरह संपन्न हो गयी, बोर्ड द्वारा परीक्षा फल भी घोषित कर दिया गया। छात्रों और अभिभावकों को तब चक्कर आने लगा जब वे टीसी मार्कसीट लेने स्कूल पहुँचे क्योंकि स्कूल के प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र मिश्र द्वारा खुले आम टीसी, मार्कसीट के लिए प्रति छात्र डेढ़ से दो सौ रूपये वसूलने के बाद देने की बात कही गयी, और अभिभावको द्वार विरोध जताने पर प्रधानाचार्य ने कहा कि यह प्रबंधक का आदेश है, मैं भी आज्ञाकारी हूँ बगैर पैसे लिए टीसी मार्कसीट नही दे सकता। मरता क्या न करता बेचारे अभिभावक अपने बच्चों के भविष्य की चिंता मे डूबे अगली कक्षा में प्रवेश क् लिए समयाभाव के कारण पैसा देकर टीसी मार्कसीट प्राप्त किए।इस बावत पिछले सप्ताह जिला विद्यालय निरीक्षक जौनपुर भाष्कर मिश्र से बात की गयी तो उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र और टीसी मार्कसीट के लिए कोई शुल्क नही लिया जाना चाहिए, जो ऐसा कर रहा है गलत कर रहा है ,जॉच कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी रही बात जून तक फीस वसूलने की तो अब तक परंपरा चली आ रही थी लेकिन अब नये शिक्षण सत्र में फीस भी मार्च माह तक ही ली जानी चाहिए। स्कूल संचालक के इस मनमानी रवैये से जहॉ क्षेत्रवासियों में आक्रोश है वहीं प्रशासनिक स्तर पर ऐसे भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई न होना विभागीय अधिकारियों की उदासीनता साफ देखी जा रही है।