tikhiawaz24.in

बुधवार, 14 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-सियासी संकट में किसी भी हद तक तैयार हैं मुख्यमंत्री,किसी कीमत पर फैसले नहीं बदलेंगे मुख्यमंत्री-सूत्र....कोई भी कीमत चुकाने और किसी भी हद तक जाने को तैयार,समाजवादी में इस बार फैसला आर-पार का है,अब फैसला मुलायम सिंह यादव को लेना है !

मिर्जापुर-राहुल गांधी बिहासरा में कर रहे खाट सभा,सभा में आए किसानों से देर से आने पर मांगी माफी

लखनऊ-5 केडी सीएम आवास पर चेक वितरण कार्यक्रम,धरने के दौरान संविदा कर्मी की हुई थी मौत,मृतक किरण सिंह के परिजनों को दिया 10 लाख का चेक

लखनऊ-ताजा सियासी संकट के बाद पहली बार अखिलेश,सियासी संकट के बाद ईटीवी पर पहली बार अखिलेश,सियासी संकट पर मुख्यमंत्री अखिलेश का बयान-सरकार का झगड़ा है, परिवार का नहीं,घर के बाहर के लोग हस्तक्षेप करेंगे तो पार्टी कैसे चलेगी,परिवार में सब लोग नेताजी की बात मानते हैं,मैंने भी नेताजी की बात मानी,कुछ निर्णय मैंने जरुर लिए हैं,ज्यादातर बाते नेताजी की मानी हैं,कौन नहीं नेताजी की बात मानेगा?,मुख्य सचिव कैसे हटे ये बाहर के लोग तय करेंगे?,मंत्री कैसे हटे ये क्या घर के बाहर के लोग तय करेंगे?,अमर सिंह का नाम लिए बिना मुख्यमंत्री ने साधा निशाना,बाहरी लोग फैसले नहीं करेंगे 

लखनऊ-अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी सीएम अखिलेश से मिलने पहुंचे,यूपी सरकार की योजना के ब्रांड एम्बेसडर बनेंगे नवाजुद्दीन,मुख्यमंत्री किसान बीमा योजना का प्रचार करेंगे नवाजुद्दीन,5 केडी पर अखिलेश और नवाजुद्दीन के बीच मुलाकात 

मिर्जापुर-यूपी के सियासी संकट पर राहुल गांधी का बयान-अखिलेश ने पहिया उठा कर फेंकने की कोशिश की,4 साल बाद साइकिल ठीक करने की जरुरत पड़ी,4 साल बाद साइकिल ठीक करने का क्या फायदा

मिर्जापुर-पीएम मोदी पर राहुल गांधी ने साधा निशाना-मोदी सरकार एक व्यक्ति को दूसरे से लड़ाती है,किसानों का कर्ज पूछकर मोदी को बताएं,मोदी ने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया

मिर्जापुर-खाट सभा में राहुल गांधी का बयान-यात्रा का लक्ष्य कर्ज माफी,पीएम मोदी पर दबाव बनाना,पीएम को बताना चाहते हैं आपके पास पैसा है कर्ज माफ करिए,BJP ने लोकसभा में पूछा था कर्ज माफी का पैसा कहां से आएगा,सरकार ने 10 दिनों के अंदर 70 हजार करोड़ का किया इंतजाम,सरकार के न सुनने पर कांग्रेस सरकार आने पर होगा कर्ज माफ,किसानों की लड़ाई है कांग्रेस की किसान यात्रा.....राहुल ने किसानों से पूछा आपके मेहनत की कितनी पेंशन मिलती है

सैफई-सियासी संकट पर ईटीवी पर हर कवरेज लगातार,शिवपाल का विमान दिल्ली के लिए रवाना,शिवपाल यादव का विमान सैफई से टेक ऑफ,मुलायम से मिलने जा रहे हैं शिवपाल यादव

उन्नाव-पुरानी रंजिश में डबल मर्डर से इलाके में सनसनी,धारदार हथियार से हमले में 2 लोगों की हुई मौत,सोहरामऊ थाना क्षेत्र के हीराखेड़ा की घटना

प्रतापगढ़-महिला ग्राम प्रधान और पति पर जनलेवा हमला,बदमाशों ने चाकू से किया हमला,दोनों घायल,ग्रामीणों ने 1 बदमाश को मौके से पकड़ा
नवाबगंज क्षेत्र के पुराली गांव की घटना

बागपत-निजी अस्पताल में इलाज के दौरान गर्भवती की मौत,अस्पताल प्रशासन ने मौत के बाद शव बाहर फेंकवाया,परिजनों ने अस्पताल में किया जमकर हंगामा,शहर कोतवाली क्षेत्र के नैन अस्पताल का मामला 

गोरखपुर-संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल का मामला,आशा कार्यकत्रियों ने पीएचसी-सीएचसी पर लगाया ताला,मरीजों को इलाज न मिलने से हो रहा बुरा हाल

बरेली-मनचले की छात्रा ने की चप्पलों से पिटाई,स्कूल जाने के दौरान शोहदा रोज छेड़ता था छात्रा को,लड़की को विरोध करते देख राहगीरों ने भी दिया साथ,शोहदे को पकड़कर मीरगंज पुलिस को सौंपा,सेजना का मामला

बलरामपुर-अवैध खनन के 3 ट्रक बालू पकड़े गए,हर्रैया के धोबहा नाले में चल रहा था खनन,SSB ने छापा मारकर की कार्रवाई  

इलाहाबाद-राहुल गांधी की किसान यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी,किसान यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह,जगह-जगह कांग्रेसी किसान यात्रा का करेंगे स्वागत,राहुल गांधी निकाल रहे हैं देवरिया से दिल्ली तक किसान यात्रा

इलाहाबाद-राहुल गांधी की किसान यात्रा आज पहुंचेगी संगम नगरी,स्वराज भवन में राहुल गांधी करेंगे रात्रि विश्राम,15 को राहुल गांधी आनन्द भवन से निकालेंगे रोड शो,रोड शो करते हुए इलाहाबाद से कौशाम्बी जायेंगे राहुल गांधी,किसानों और आम लोगों से भी मिलेंगे राहुल गांधी

लखनऊ-उत्तर प्रदेश के सियासी संकट से जुड़ी एक और बड़ी खबर,शिवपाल यादव दिल्ली जाएंगे मुलायम से मिलने,लखनऊ से स्पेशल चार्टर प्लेन इटावा के लिए रवाना,इटावा से सीधे दिल्ली जाएंगे शिवपाल यादव,शिवपाल यादव का लखनऊ आने का कार्यक्रम फिलहाल रद्द 

इलाहाबाद में डेंगू के लगातार बढ़ रहे मामले,डेंगू से अब तक आधा दर्जन हो चुकी हैं मौतें,स्वास्थ्य महकमा अभी भी दावे करने में जुटा,ब्लड सैंपल की जांच में मिल रहे पॉजीटिव मरीज

इलाहाबाद-चाउमीन फैक्ट्री में पकड़ी गई बिजली चोरी,करेला बाग में स्थित हैं चाउमीन की फैक्ट्री,बिजली विभाग ने दर्ज करायी एफआईआर

इलाहाबाद-पूर्व मंत्री राकेशधर त्रिपाठी के मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज,विजिलेन्स की चार्जशीट को याचिका में दी गई है चुनौती,आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में दर्ज है मामला,चीफ जस्टिस की नामित पीठ करेगी मामले की सुनवाई

इलाहाबाद-NRHM घोटाले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई आज,IAS प्रदीप शुक्ला और पूर्व मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा हैं आरोपी,जमानत राशि घटाये जाने की याचिका में की गई है मांग,CBI कोर्ट से 50 लाख के मुचलके पर मिली है जमानत

आगरा-शराबबंदी के खिलाफ चिम्मन लाल का आंदोलन जारी,2 अक्टूबर को स्वतंत्रता सेनानी चिम्मन लाल लेंगे जल समाधि,बीते काफी दिनों से चला रहे शराबबंदी के लिए आंदोलन,विद्यालयों,मंदिरों के पास खुली शराब की दुकानों का कर रहे विरोध

शामली-यमुना में नहाने गए 5 छात्र डूबे,2 छात्रों की मौत,रेमटैक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र डूबे,3 को बचाया गया,कैराना कोतवाली के यमुना घाट की घटना

सिद्धार्थनगर-टिकट के लिए सपा नेताओं में शुरू हुई पोस्टर वार,कपिलवस्तु सीट पर तीन सपा नेताओं ने ठोकी दावेदारी,शहर पोस्टरों से पाटा गया, प्रत्याशी को लेकर जिज्ञासा

फिरोजाबाद-ट्रेन के डिब्बे की वायरिंग में आग लगने से अफरातफरी,शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर बुझाई गई आग,मुरी एक्सप्रेस के C-2 कोट के वायरिंग में लगी आग 

गोरखपुर-भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने जारी किया पोस्टर,पोस्टर में योगी आदित्यनाथ को जादूगर दिखाया गया,योगी राजनीति के जादू से बदलेंगे यूपी की तस्वीर

वाराणसी-कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे,बाबतपुर से मिर्जापुर हेलीकॉप्टर से जाएंगे राहुल गांधी,कांग्रेस की किसान यात्रा आज मिर्जापुर में रहेगी 

मिर्जापुर-राहुल गांधी की किसान यात्रा आज मिर्जापुर में रहेगी,मिर्जापुर से भदोही होते हुए इलाहाबाद पहुंचेगी यात्रा,मिर्जापुर के बिहसारा में खाट सभा करेंगे राहुल गांधी,विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन भी करेंगे राहुल गांधी

लखनऊ-हरियाणा से तस्करी कर लाई गई 1 ट्रक शराब पकड़ी गई,3 तस्कर अरेस्ट, ट्रक में लदी 700 पेटी शराब हुई बरामद ,मड़ियांव पुलिस और एसटीएफ ने किया बरामद

इलाहाबाद-यमुना में नहाने आए 3 छात्रों की डूबकर मौत,ब्वॉयज हाईस्कूल के दसवीं के छात्र थे तीनों,गोताखोरों ने तीनों के शव निकाले,नैनी कोतवाली के अरैल घाट पर हुआ हादसा

गोरखपुर-गोरखपुर विश्वविद्यालय चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज,गुंडे और अराजक तत्वों का विवि परिसर में जमावड़ा,वर्चस्व को लेकर छात्र नेताओं में टकराव के आसार,पर्चा दाखिले के अंतिम दिन छात्र नेता कर रहे शक्ति प्रदर्शन  

गोरखपुर-मंत्री आजम खां के पोस्टर पर पोती गई कालिख,अराजक तत्वों ने आजम खा के पोस्टर पर पोती कालिख,छात्र संघ चौराहे पर लगा है आजम खां का पोस्टर 

फतेहपुर-हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत,खेत में लटक रहा था तार, काम करने के दौरान चपेट में आए,गाजीपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव की घटना 

सिद्धार्थनगर-IAS अरुणवीर सिंह के घर लाखों की चोरी,यमुना एक्सप्रेस वे के CEO हैं अरुणवीर सिंह,सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची पुलिस,बीती देर रात IAS के घर में हुई थी चोरी,इटवा के शाहपुर निवासी हैं अरुणवीर सिंह

रायबरेली-बीजेपी ने रायबरेली में सपा को दिया झटका,सपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय रस्तोगी बीजेपी में शामिल,बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने पार्टी में कराया शामिल

लखीमपुर-बच्चों को ले कर जा रही स्कूल वैन पलटी,8 बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर,ईशानगर थाना क्षेत्र में कटौली के पास की घटना

इलाहाबाद-प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति ने दिया ज्ञापन,लोक सेवा आयोग को दिया ज्ञापन,PCS-2016 मुख्य परीक्षा स्थगित करने की मांग,प्री का कोर्ट से फैसला आने तक स्थगित करने की मांग 

हापुड़-जमीनी विवाद के चलते बड़े भाई की गला दबाकर हत्या,छोटे भाइयों ने की मिलकर की बड़े भाई की हत्या,धौलाना थाना क्षेत्र के बझेड़ाकला गांव का मामला

रामसेवक विश्वकर्मा

प्रतापगढ़---प्रबंधक ने सरेराह छात्रा से की अश्लील हरकत

हथिगवां के एक गांव में इंटरमीडिएट कालेज है। इसी विद्यायल में गांव की रहने वाली एक 14 साल की किशोरी कक्षा नौ की छात्रा है। माता-पिता की पुत्री स्व.अखिलेश मौत के बाद वह अपने चाचा के साथ रहती है। छात्रा सोमवार को घर से सामान लाने के लिए बाजार आई थी। आरोप है कि लौटते रास्ते में विद्यालय प्रबंधक ने उसे रोक लिया और बातचीत करने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने उससे कुछ अश्लील बातें की। फिर हाथ पकड़कर खेत में खींचने लगे। इस पर वह शोर मचाने लगी।

उसके शोर मचाने पर उनकी पकड़ कुछ ढीली पड़ी तो वह हाथ छुड़ाकर भाग निकली। इसी दौरान चाचा ने छात्रा को बदहवास देखा तो वजह पूछी। इस पर उसने सारी बात बताई। इस पर उन्होंने आसपास के लोगों को जानकारी दी। घटना से नाराज दर्जन भर लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे। एसओ ने मामले को गंभीरता से सुनने के बाद शिकायत की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया। इसके साथ ही कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

बालिका के साथ छेड़छाड़ विरोध पर पीटा, घर में तोड़फोड ़

कोतवाली क्षेत्र के अत्तानगर मोहल्ला में एक 11 वर्षीय बालिका से छेड़खानी की गई। वह घर से कुछ सामान लेेने दुकान जा रही थी कि तभी टीपी कालेज के सामने कुछ लोगों ने उस पर अश्लील टिप्पणी की। इसका विरोध करने पर मकान मालिक के लड़के आशू को भी आरोपियों ने पीट दिया। वह बचने के लिए घर में भागा तो आरोपी घर में घुस गए और उसे पीटने के साथ ही तोड़फोड़ भी की। घटना की तहरीर पीड़ित बालिका की मां ने कोतवाली
में दी है।

मंगलवार, 13 सितंबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का बड़ा पलटवार 
मुख्यमंत्री अखिलेश का अब तक सबसे बड़ा पलटवार 
मुख्यमंत्री ने शिवपाल से सभी अहम विभाग छीने 
पीडब्ल्यूडी, सिंचाई और सहकारिता विभाग छीना
शिवपाल यादव को महत्वहीन विभाग दिए गए 
शिवपाल के प्रदेश अध्यक्ष बनते ही सीएम का पलटवार 
एक्शन का रिएक्शन और फिर बड़ा एक्शन 
समाजवादी पार्टी और सरकार के भीतर भारी कलह 
शिवपाल के पास सिर्फ समाज कल्याण, परतीभूमि विभाग  
बलराम यादव को पीडब्ल्यूडी विभाग दिया गया 
अवधेश प्रसाद को सिंचाई विभाग सौंपा गया 
बलराम यादव को सहकारिता विभाग भी दिया गया 
बलराम यादव को राजस्व, PWD और सहकारिता 
रामगोविंद चौधरी से समाज कल्याण वापस 

तीखी आवाज़

पूर्व सांसद धनंजय की बसपा मे वापसी नही हुई है -राम कुमार कुरील

जौनपुर ।  बसपा के कोआर्डिनेटर डा०राम कुमार कुरील यहां मीडिया से रूबरु होकर यह बताने आये थे कि बसपा सुप्रिमो बहन मायावती ने बसपा से निस्कासित पूर्व सांसद धनन्जय सिंह को पार्टी मे वापस नही लिया है ।
डा०कुरील ने कहा कि धनन्जय सिह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन के माध्यम से सिफारिस कराया जरूर था लेकिन बहन जी ने पार्टी मे वापस लेने से मना कर दिया । धनंजय सिह इलाहाबाद की रैली मे मंच तक पहुंच कर पार्टी मे वापसीका अनुरोध  किया लेकिन उन्हे पार्टी मे नही लिया गया है ।
इधर कुछ अफवाहें आ रही थी तो बहन जी ने मुझे जौनपुर भेज कर स्थिति को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है । जौनपुर की सभी 9 विधान सभा क्षेत्रो के प्रत्याशी  घोषित है जिनके नाम है बदलापुर से बिजय नरायन पान्डेय ,शाहगंज से ओपी सिंह,सदर से दिनेश टंडन,मल्हनी से विवेक यादव ,मुगराबादशहपुर से सुसमा पटेल ,मछलीशहर से शुसीला सरोज,मड़ियाहूं से भोला नाथ शुक्ला ,जफराबाद से संजीव उपा०,केराकत से उर्मिला राज  पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी है और यही लोग अन्तिम समय तक चुनाव लड़ेगे यह फैसला बहन जी का है ।पत्रकारो द्वारा धनंजय को इलाहाबाद मे मनकाद अली द्वारा पार्टी मे वापसी की घोषणा के सवाल क टाल गये पैसे लेकर टिकट देने के सवाल पर कन्नी काट लिए रटी रटाई अपनी बता कहकर चलते बने मीडिया के सवालो का जबाब देने से परहेज किया । मौके पर सभी प्रत्याशी गण मौजूद रहे सबका स्वागत नगर अध्यक्ष/सदर प्रत्याशी दिनेश टंडन एवं उनकी टीम ने किया ।

तीखी आवाज़

दिल्ली-मुलायम के दिल्ली आवास पर सिंघल का डेरा,हटाए जाने की सूचना मिलते ही सिंघल ने डाला डेरा,1 फोन कॉल ने सिंघल को मुख्य सचिव पद से हटवाया,उत्तर प्रदेश के सबसे ताकतवर नेता का फोन आया था,सिंघल को मालूम है किसके फोन पर हटाए गए हैं,मुलायम के पास सिंघल के पैरोकारो का बड़ा दबाव,बाजी पलटने के लिए जाने जाते हैं दीपक सिंघल!

अमरोहा-मामूली विवाद में 2 पक्ष भिड़े,हवाई फायरिंग,पथराव,डीएम,एसपी मौके पर पहुंचे,कई थानों की फोर्स पहुंची,भारी पुलिस बल तैनात,अमरोहा सदर के मोहल्ला हक्कानी का मामला 

मिर्जापुर-नशेड़ी पति ने पत्नी की हथौड़ी से कूचकर की हत्या,शराब के पैसे न देने पर हुए विवाद के बाद की हत्या,चुनार थाना के रामगढ़ गांव में पति ने मारा पत्नी को 

बाराबंकी-धारदार हथियार से काटकर वृद्ध की हत्या,वृद्ध की हत्याकर फरार हुए बदमाशों,टिकैतनगर के बराईन गांव का मामला

वाराणसी-करंट लगने से राजगीर मिस्त्री झुलसा,गंभीर हालत में कबीर चौरा अस्पताल में भर्ती,चोलापुर थाना क्षेत्र के चमरहा गांव की घटना 

लखनऊ-तेज रफ्तार टेंपो पलटने से बच्चे की दबकर मौत,3 लोग घायल, अस्पताल में भर्ती कराए गए,सरोजनीनगर इलाके में सरदारीखेड़ा की घटना

लखनऊ-बीएसपी बॉस मायावती ने सपा पर साधा निशाना-सपा सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है,दो मंत्रियों को बर्खास्त करना नाटकबाजी,जनता को वरगलाने का प्रयास,मुलायम और अखिलेश ड्रामेबाजी कर रहे हैं,सपा सरकार की कमियों को छिपाने के लिए ड्रामा,सपा सरकार ने भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया,मोदी सरकार का भी भ्रष्टाचारियों पर लचर रवैया

गोरखपुर-विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का पर्चा दाखिला शुरु,पर्चा दाखिले के दौरान उड़ी आचार संहिता की धज्जियां,NSUI और सपा छात्र सभा के प्रत्याशियों की दबंगई,सैकड़ों समर्थकों के साथ प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल,विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस बनी रही मूक दर्शक

हरदोई-ईटीवी की खबर का असर,शव ले जाने वाले जर्जर वाहन की चली थी खबर,सीएमओ ने मामले की जांच के दिए आदेश,दोषियो पर जांच के बाद होगी कार्रवाई 

आगरा-सीएचसी किरावली चलाती है एकमात्र एएनएम,अस्पताल में तैनात डॉक्टर रहते हैं गायब,महिला डॉक्टर भी कभी नहीं मिलती सीएचसी पर,प्रसव का काम भी एएनएम ही कराती है,हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज किया जाता है रेफर

कानपुर-बुढ़वा मंगल के चलते पनकी मंदिर में उमड़े श्रद्धालु,2 लाख से अधिक भक्त कर चुके हैं हनुमानजी के दर्शन,50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु कर रहे अपनी बारी का इंतजार,एसएसपी शलभ माथुर ने खुद संभाली सुरक्षा की कमान,9 क्षेत्राधिकारी, 500 पुलिस कर्मी लगाए गए हैं ड्यूटी पर

महोबा-तालाब में तैरती मिली 2 दिन से लापता किशोर की लाश,परिजनों ने जताई हत्याकर तालाब में शव फेंकने की आशंका,कबरई थाना क्षेत्र में लक्ष्मीबाईनगर गांव का मामला

शाहजहांपुर-फालोवर की अपहृत बेटी की हत्या का मामला,आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम,आरोपी को गिरफ्तार करने की कर रहे हैं मांग,सदर बाजार में पुलिस लाइन गेट पर लगाया जाम 

औरैया-एसपी अतुल शर्मा की टीम ने मारा छापा,202 गत्ते हरियाणा की अवैध शराब पकड़ी,अछलदा के गुनौली गांव में ईंट भट्ठे से की बरामदगी,पुलिस ने 4 शराब तस्करों को किया गिरफ्तार 

जौनपुर-टीडी कॉलेज में रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का बयान-जौनपुर से मुम्बई के लिए 6 माह में चलेगी नई ट्रेन,2020 तक ट्रेनों में मिलेगा ऑन डिमांड रिजर्वेशन,सभी रेल खंडों का दोहरीकरण हमारी प्राथमिकता,2 चरणों में गांवों में लगाए जाएंगे ब्राडबैंड,पहले चरण में एक लाख गांवों में शुरू होगी सेवा,दूसरे चरण में 1.50 लाख गांवों में लगेगा ब्रॉडबैंड

वाराणसी-5 इंटरस्टेट बदमाशों को पुलिस ने किया अरेस्ट,हत्या,लूट और डकैती के कई केस हैं दर्ज,19 हजार कैश,कट्टा,कारतूस,पिस्टल की बरामद,लक्सा थाना पुलिस ने रेवड़ी तालाब से पकड़ा

नोएडा-नोएडा अथॉरिटी की बैठक चेयरमैन संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में,सिटी बस को लेकर नोएडा अथॉरिटी-NMRC के बीच MOU साइन,नोएडा में चलाई जायेंगी 50 लो फ्लोर की एसी बसें,सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी बसें, अक्टूबर माह में शुरू होगी सेवा

कानपुर-चौबेपुर के दर्जनों गांवों में धड़ल्ले से हो रहा अवैध मिट्टी खनन,अधिकारियों और खनन विभाग की मिलीभगत से चल रहा खेल,रात होते ही लग जाती है डंफरों की लाइन,जेसीबी से खनन,दबंगों के आगे खनन अधिकारी और प्रशासन नतमस्तक,आखिर खनन करने वाले माफियाओं पर कौन लगाएगा अंकुश

गोरखपुर-बीजेपी सांसद योगी आदित्यनाथ का बयान-आम आदमी पार्टी बनी पाप की प्रतीक,आप का पाप लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा

लखनऊ-डेंगू से पीपीएस अधिकारी की PGI में मौत,समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर थे महेंद्र प्रताप,डेंगू से पीड़ित अधिकारी को कल ही भर्ती कराया था,गोरखपुर में होगा महेंद्र प्रताप का अंतिम संस्कार

हापुड़-अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर,युवक की मौके पर मौत,चालक फरार,पिलखवा के एनएच 24 पर हुआ हादसा

जौनपुर-पूर्व सांसद धनंजय सिंह बसपा पार्टी से निष्कासित,मंडल के जोन कोआर्डिनेटर रामकुमार ने दी जानकारी,कार्यकर्ताओं की भावना को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला ,जौनपुर में किसी भी सीट पर प्रत्याशी नहीं बदला जाएगा-बीएसपी

कानपुर देहात-अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटने से 4 लोग घायल,गंभीर हालत में चारों जिला अस्पताल में भर्ती,रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कहेजरी गांव की घटना 

मेरठ-वेस्ट यूपी के कई जिलों में पानी को लेकर हाहाकार,सैकड़ों गांवों में दूषित पानी पीने से हजारों लोग बीमार,गांव का गांव दूषित पानी पीने से जानलेवा बुखार से पीड़ित,मेरठ,बागपत,मुजफ्फनगर,शामली में स्थिति भयावह,सहारनपुर,गाजियाबाद में भी त्राहि-त्राहि कर रहे लोग,काली नदी और हिंडन के किनारे बसे गांवों में स्थित भयावह

मेरठ-लाखों की जेनरिक दवाइयों के साथ 2 अरेस्ट,ड्रग विभाग और मेडिकल थाना पुलिस की कार्रवाई,मेडिकल कॉलेज के पास से नकली दवाइयां बरामद

सोनभद्र-अज्ञात बुखार से 1 दर्जन लोग बीमार,रिहंद डैम का गंदा पानी पीने से हो रही बीमारियां,म्योरपुर ब्लॉक के लोहिया गांव पड़री का मामला

संभल-पूर्व प्रधान के घर से भारी मात्रा में तेजाब बरामद,पुलिस ने 12 घंटे बाद भी नहीं दर्ज की रिपोर्ट ,गुन्नौर थाना क्षेत्र के शाहगंज कस्बे का मामला

गोरखपुर-संदिग्ध हालत में विवाहिता की जलने से मौत,परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप,पति और सास के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस,सहजनवां थाना क्षेत्र के अखुवापार की घटना 

आजमगढ़-पत्रकार श्याम नारायण यादव की हत्या का मामला,पत्रकारों ने मिलाकर दी 35 हजार की आर्थिक मदद,पुलिस पर लगाया मामले में लीपा-पोती का आरोप,सिधारी थाना क्षेत्र में कल मिली थी पत्रकार की लाश 

इलाहाबाद-सुभाष चौराहे पर लगाया गया पीएम का विवादित पोस्टर,कांग्रेस के छुटभैया नेता ने लगाया है विवादित पोस्टर,सस्ती लोकप्रियता के लिए आये दिन लग रहे विवादित पोस्टर,राहुल गांधी के रोड शो में चमकना चाहते हैं छुटभैया नेता

कन्नौज-नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूबे,गोताखोरों ने 4 बच्चों को सकुशल निकाला,1 बच्चे की तलाश अभी भी जारी,सदर के चौरा जानपुर गांव की घटना

हापुड़-4 हजार के नकली नोटों के साथ 2 तस्कर अरेस्ट,चोरी की 1 बाइक भी पुलिस ने की बरामद,धौलाना पुलिस ने पिपलैड़ा गांव से किया गिरफ्तार

कानपुर देहात-ट्रक ने 2 बाइक सवारों को कुचला,मौके पर मौत,1 युवक गंभीर घायल,जिला अस्पताल में भर्ती,मूसानगर के चपरघटा गांव के पास की घटना

बदायूं-अपहृत बच्चे को पुलिस ने किया बरामद,अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख की मांग थी फिरौती,25 अगस्त को शिक्षक के बेटे का हुआ था अपहरण

कानपुर-सिलेंडर में लीकेज से घर में लगी आग,आस पास के लोगों की मदद से आग पर पाया काबू,कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र की घटना

इलाहाबाद-श्रद्धालुओं से भरे टेंपो और पिकअप में टक्कर,डेढ़ दर्जन लोग घायल,3 लोगों की हालत गंभीर,सभी घायल एसआरएन अस्पताल में भर्ती,नैनी कोतवाली के भट्टा गांव के पास हादसा

तीखी आवाज़

मनोज सिन्हा का स्वागत करने को लेकर भाजपा नेताओ के दो गुटो में जमकर मारपीट , पांच घायल

जौनपुर। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का स्वागत और माल्यापर्ण करने को लेकर आज भाजपा के दो नेताओ के समर्थको के बीच जमकर मारपीट हुआ। इस वारदात में  पांच लोग घायल हो गये है।जिसमें एक की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया ह। चार घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मारपीट की घटना के बाद से पुलिस सक्रिय हो गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार आज जौनपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रेल राज्यमंत्री एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा आ रहे थे। उनका स्वागत करने के लिए भाजपा के बरिष्ठ नेता डा0 हरेन्द्र सिंह अपने समर्थको के साथ जलालपुर चौराहे पर जमे हुए थे इसी बीच भाजपा नेता विक्रम प्रताप सिंह भी अपने समर्थको के साथ मनोज सिन्हा का स्वागत करने के लिए डट गये। जैसे ही मनोज सिन्हा का काफिला जलालपुर पहुंचा तो दोनो नेताओ के समर्थक अपने अपने नेताओ का नारेबाजी करते हुए माल्यार्पण करने लगे। इसी बीच धक्का मुक्की होने लगी देखते ही देखते दोनो तरफ से मारपीट और लाठी डण्डा चलने लगा। इस वारदात में पांच कार्यकर्ता घायल हो गये। मौके पर मौजूद पुलिस ने किसी तरह से दोनो पक्षो को छुड़ाकर मामले को शांत कराया। उसके बाद दोनो नेताओ के समर्थक कार्यक्रम स्थल टीडी कालेज पहुंचे तो एक बार फिर दोनो तरफ से गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गया। मारपीट के कारण कार्यक्रम में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी। यहां पुलिस बीच बचाव करके किसी तरह से मामले को शांत कराया। स्थिति को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर भारी पुलिस फोर्स और पीएसी को तैनात कर दिया गया है। उधर घायलो का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। खबर लिखे जाने तक किसी भी तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नही दिया गया है।

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर

मांग पर अड़े लेखपाल, जारी रखी हड़ताल

सेवा संबंधी विभिन्न मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज लेखपालों ने लगातार 21वें दिन सोमवार को भी कार्यबहिष्कार किया। सदर समेत पांचों तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा।

लेखपाल संघ के आह्वान पर लेखपालों का आंदोलन जारी रहा। तहसील मुख्यालयों पर उपभोक्ताओं के काम नहीं हो सके। आय, जाति, निवास प्रमाणपत्रों का सत्यापन नहीं हो सका है। सबसे ज्यादा मुश्किलें छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति फार्म भरने वाले विद्यार्थियों के लिए हो रही हैं। उधर, जिलाध्यक्ष अशोक ¨सह की अगुवाई में तिकोनिया पार्क में धरना-प्रदर्शन हुआ। पदाधिकारियों ने कहाकि प्रदेश सरकार जिद पर अड़ी है। हमारी छह सूत्रीय मांगों को न माने जाने का परिणाम सत्ताधारी दल को भोगना पड़ेगा। इसी क्रम में आंदोलन के विविध कार्यक्रमों की तिथिवार घोषणा की गई। 14 सितंबर को संगठन शहर में पैदल यात्रा निकालेगा। पंद्रह को रक्तदान शिविर, 19 को मोटर साइकिल रैली होगी। 20, 21 व 22 सितंबर को क्रमिक अनशन व 23 को जेल भरो आंदोलन होगा। इस मौके पर अखंड प्रताप ¨सह, राधेश्याम यादव, सुरेश गुप्ता, दिनेश आदि मौजूद

रामसेवक विश्वकर्मा

सुल्तानपुर --पट्टा भूमि पर नहीं बनाने दे रहे आवास

सुलतानपुर : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जखनीकलां गांव में आवासीय पट्टा भूमि पर दबंग आवास नहीं बनाने दे रहे। पट्टाधारकों ने उपजिलाधिकारी समेत आला अफसरों को शिकायती पत्र भेजकर कब्ज़ा  दिलाने की मांग की है। गांव निवासी रामचंदर और दिनेश के मुताबिक उन्हें गांव में ग्राम समाज की भूमि पर आवासीय पट्टा दिया गया है। पट्टा भूमि पर जब वे निर्माण की कोशिश करते हैं तो गांव के दबंग अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। निर्माण के दौरान उनसे मारपीट कर लेते हैं। निर्माण में अवरोध कर रहे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए पट्टाधारकों ने अफसरों से मांग की है।