पूर्व सांसद धनंजय की बसपा मे वापसी नही हुई है -राम कुमार कुरील
जौनपुर । बसपा के कोआर्डिनेटर डा०राम कुमार कुरील यहां मीडिया से रूबरु होकर यह बताने आये थे कि बसपा सुप्रिमो बहन मायावती ने बसपा से निस्कासित पूर्व सांसद धनन्जय सिंह को पार्टी मे वापस नही लिया है ।
डा०कुरील ने कहा कि धनन्जय सिह बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन के माध्यम से सिफारिस कराया जरूर था लेकिन बहन जी ने पार्टी मे वापस लेने से मना कर दिया । धनंजय सिह इलाहाबाद की रैली मे मंच तक पहुंच कर पार्टी मे वापसीका अनुरोध किया लेकिन उन्हे पार्टी मे नही लिया गया है ।
इधर कुछ अफवाहें आ रही थी तो बहन जी ने मुझे जौनपुर भेज कर स्थिति को स्पष्ट करने का निर्देश दिया है । जौनपुर की सभी 9 विधान सभा क्षेत्रो के प्रत्याशी घोषित है जिनके नाम है बदलापुर से बिजय नरायन पान्डेय ,शाहगंज से ओपी सिंह,सदर से दिनेश टंडन,मल्हनी से विवेक यादव ,मुगराबादशहपुर से सुसमा पटेल ,मछलीशहर से शुसीला सरोज,मड़ियाहूं से भोला नाथ शुक्ला ,जफराबाद से संजीव उपा०,केराकत से उर्मिला राज पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी है और यही लोग अन्तिम समय तक चुनाव लड़ेगे यह फैसला बहन जी का है ।पत्रकारो द्वारा धनंजय को इलाहाबाद मे मनकाद अली द्वारा पार्टी मे वापसी की घोषणा के सवाल क टाल गये पैसे लेकर टिकट देने के सवाल पर कन्नी काट लिए रटी रटाई अपनी बता कहकर चलते बने मीडिया के सवालो का जबाब देने से परहेज किया । मौके पर सभी प्रत्याशी गण मौजूद रहे सबका स्वागत नगर अध्यक्ष/सदर प्रत्याशी दिनेश टंडन एवं उनकी टीम ने किया ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें