tikhiawaz24.in

सोमवार, 10 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

संदिग्ध परिस्थितियों में बृद्ध की मौत, हत्या का शक परिजनों पर

शव को सील करती पुलिस

कोंच। ग्राम तीतराखलीलपुर में बीती रात्रि एक पचासी बर्षीय वृद्घ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर गांव में तरह तरह की चर्चायें हैं और लोगों को शक है कि वृद्घ की हत्या की गई है, शक के घेरे में परिजन ही आ रहे हैं। गांव के चौकीदार की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिये भिजवाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगा कि मौत स्वाभाविक है या हत्या।
मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतराखलीलपुर निवासी छोटेलाल वर्मा (85) पुत्र स्वरूप वर्मा की बीती रात नौ बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसकी सूचना गांव के चौकीदार ने कोतवाल मनवीर सिंह को दी जिस पर कोतवाल मनवीर सिंह, एसआई जयवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मामले के बाबत जानकारी ली। सीओ एके शुक्ल भी बाद में मौके पंचायतनामा भरती कोतवाली पुलिस

पर पहुंच गये थे। वहां ग्रामीणों में इस बात की चर्चा रही कि वृद्घ की हत्या की गई है और शक की सुई परिजनों पर ही घूम रही है। मृतक के पास दो बीघे जमीन थी जिसका बैनामा उसके बेटे लक्ष्मीनारायण ने अपने बेटे के नाम करा दिया था जिसे लेकर लक्ष्मीनारायण के अन्य चार भाइयों ने मुकदमा भी न्यायालय में दायर किया हुआ था। पुलिस ने चौकीदार की सूचना पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा है। गौरतलब यह है कि शाम के वक्त मृतक छोटेलाल खाना खाकर लेट गया था लेकिन सुबह जब उसकी बहू गंगादेवी पत्नी बंशीधर उसे चाय देने गई तो छोटेलाल जमीन पर मृत पड़ा पाया गया और उसके ऊपर तौलिया पड़ा था। जमीन की लिखापढी को लेकर गांव में पहले भी पंचायत हो चुकी है। आशंका जताई जा रही है कि इसी जमीनी विवाद में वृद्घ का काम निपटा दिया गया है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है तभी यह साफ हो सकेगा कि यह स्वाभाविक मौत है या हत्या।

संघ ने स्थापना दिवस पर किया पथ संचलन

नगर की सडक़ों पर पथ संचलन करते आरएसएस के स्वयंसेवक

कोंच। राष्टï्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजय दशमी के अवसर पर आज कोंच संघ इकाई के तत्वाधान में पथ संचलन का कार्यक्रम आहूत किया गया जिसमें नगर के अलावा जिला व क्षेत्र के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने सहभागिता की। संचलन के समापन पर शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया गया।
नगर में आज आरएसएस द्वारा पथ संचलन का कार्यक्रम आहूत किया गया। सैकड़ों की संख्या में संघ स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में कतारबद्घ तरीके से रिदम में चल रहे थे। संघ का घोष संजय सोनी, आशुतोष रावत, धु्रव सोनी, नीरज दुवे सहित कई कार्यकर्ता बजा रहे थे। बजरिया हाटा स्थित श्रीमती सुशीलादेवी महंत सरस्वती शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर से दो कतारों में प्रारंभ हुआ और मालवीय नगर, सुभाषनगर, पटेलनगर, स्टेट बैंक, लवली चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार, रामगंज, चौकी तिराहा होकर रेलवे क्रॉसिंग से होता हुआ मंडी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में समाप्त हो गया। संचलन मार्ग में कई जगह हिंदू घरों से पुष्पबर्षा की गई। लवली चौराहे पर धर्मेन्द्र यादव की टीम ने स्वयंसेवकों का स्वागत किया। इस दौरान जिला प्रचारक पीयूष, नगर संघ चालक डॉ. अनिल झा, नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष्ज्ञ भाजपा मूलचंद्र निरंजन, पुष्पेन्द्रसिंह सेंगर, मिरकू महाराज, केके मिश्रा, ओमनारायण मिश्रा, संजीव सोनी, मौसम अग्निहोत्री, धर्मेन्द्र दुवे, दशरथ पटेल, ओमप्रकाश दुवे तूमरा, आशुतोष मिश्रा, आकाश बुधौलिया, विनोदकुमार सिंह गुर्जर, संजय सेंगर, विवेक तिवारी, दीपेन्द्र सेंगर, चतुर्भुज चंदेरिया सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।

पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव बृजलाल खाबरी ने की बसपा से बगावत, कांग्रेस में शामिल

लखनऊ। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता और विधायक व सांसदों को पार्टी छोड़कर किसी दूसरे दलों में जाना रुकने का नाम नही ले रहा है। एक और बसपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव बृजलाल खाबरी ने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बृजलाल खाबरी के इस निर्णय से जहां एक ओर बसपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है तो वहीं कांग्रेस पार्टी में खुशियां मनाई जा रही है।

मालूम हो कि सासंद बृजलाल खाबरी बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता हैं और उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी में उपेक्षित रखकर झारखण्ड की कमान सौंपी थी। उपेक्षा से परेशान बृजलाल खाबरी ने आज गुलामनवी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज बब्बर की मौजूदगी में बसपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। यह सासंद और मिशनरी कार्यकर्ता द्वारा पार्टी को छोड़ना पहले नही है। इससे पहले भी कई विधायक और सासंद पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा चुके है। इसके बाद भी बसपा के अन्य मिशनरी कार्यकर्ता और सुप्रीमो मायावती के हौंसले कमजोर नही हुए है।

लखनऊ। बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता और विधायक व सांसदों को पार्टी छोड़कर किसी दूसरे दलों में जाना रुकने का नाम नही ले रहा है। एक और बसपा के पूर्व सांसद व राष्ट्रीय महासचिव बृजलाल खाबरी ने पार्टी से बगावत कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बृजलाल खाबरी के इस निर्णय से जहां एक ओर बसपा कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई है तो वहीं कांग्रेस पार्टी में खुशियां मनाई जा रही है।

मालूम हो कि सासंद बृजलाल खाबरी बसपा के मिशनरी कार्यकर्ता हैं और उन्हें पिछले लोकसभा चुनाव के बाद पार्टी में उपेक्षित रखकर झारखण्ड की कमान सौंपी थी। उपेक्षा से परेशान बृजलाल खाबरी ने आज गुलामनवी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश राज बब्बर की मौजूदगी में बसपा को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। यह सासंद और मिशनरी कार्यकर्ता द्वारा पार्टी को छोड़ना पहले नही है। इससे पहले भी कई विधायक और सासंद पार्टी छोड़कर अन्य दलों में जा चुके है। इसके बाद भी बसपा के अन्य मिशनरी कार्यकर्ता और सुप्रीमो मायावती के हौंसले कमजोर नही हुए है।

पति मनु अभिषेक ही कातिल निकला न्यायिक मजिस्ट्रेट पत्नी प्रतिभा गौतम का

उरई की बेटी थीं न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम

पुलिस के सामने किया जुर्म स्वीकारकानपुर-प्रतिभा गौतम मर्डर मिस्ट्री में बड़ा खुलासा,प्रतिभा गौतम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का ब्योरा ,गला घोंटकर की गई थी प्रतिभा गौतम की हत्या,गले पर तेज धार हथियार के 5 निशान पाए गए,मरने के पहले गला घोंटने के भी सबूत रिपोर्ट में मिले,आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए हाथ की नसें काटी,बहुत चालाक,शातिर और वहशी दरिंदा था हत्यारा,मरने के पहले प्रतिभा गौतम को बहुत तड़पाया गया था कानपुर- सूत्रों का बड़ा खुलासा,पति अभिषेक मनु ने की थी प्रतिभा की हत्या,पुलिस जल्द कर सकती है मर्डर मिस्ट्री का खुलासा, प्रतिभा के शरीर पर 15 से 20 जगह चोट के निशान पाए गए,प्रतिभा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोटों का हुआ खुलासा,हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए रची गई साजिश मान कर जांच कर रही है.

कानपुर-महिला जज प्रतिभा गौतम की रहस्यमय हत्या,कानपुर में जज कॉलोनी आवास में मिली लाश,घटना औऱ बाद के हालात बहुत रहस्यमय हैं,प्रतिभा गौतम की पति के साथ अनबन चल रही थी,हत्या के बाद से नौकर और ड्राइवर गायब हो गए,प्रतिमा के हाथ की नस कटी थी,गला भी घोंटा,हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हुई,आरुषि हत्याकांड से भी ज्यादा बड़ी मिस्ट्री प्रतिभा मर्डर मिस्ट्री

बड़ा राज है उरई की बेटी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की मौत, संदेह की सुई पति पर जा ठहरी

कानपुर की मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की मर्डर मिस्ट्री आरुषि कांड से भी बड़ी है. ऐसा मानना है मामले की तफ्तीश कर रही पुलिस का.
इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खुलासा हुआ है कि प्रतिभा की मौत गला घोटने से हुई है. इसके अलावा उसके गले पर चाकुओं के पांच निशान भी पाए गए हैं. प्रतिभा की हत्या के बाद उसके शव को पंखे लटकाकर आत्महत्या दिखने का प्रयास किया गया. इतना ही नहीं हत्या के बाद प्रतिभा के दोनों हाथों की नसों को भी काटा गया.
आरुषि कांड से भी बड़ी मर्डर मिस्ट्री है जज प्रतिभा गौतम की हत्या!
पुलिस का कहना है कि ह्त्यारा बहुत ही शातिर और चालाक है. पुलिस के मुताबिक हत्यारे ने पहले बेरहमी से मजिस्ट्रेट का क़त्ल किया फिर इसे आत्महत्या का शक्ल दे दिया. फिलहाल पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा.
इस बीच घर का नौकर और ड्राईवर भी गायब हैं. जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है. पुलिस को मौका-ए-वारदात से बियर और शराब की बोतल भी मिली है.
दूसरी तरफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद एडीजी लॉ एंड आर्डर दलजीत चौधरी ने पति मनु अभिषेक की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं.
प्रेग्नेंट थीं प्रतिभा गौतम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि 30 वर्षीया प्रतिभा गौतम प्रेग्नेंट थीं. प्रतिभा ने अपने परिवर के खिलाफ जाते हुए जनवरी 2016 में प्रेमी मनु अभिषेक से शादी की थी.
पिता ने कहा मेरी बेटी ख़ुदकुशी नहीं कर सकती
उरई के रहने वाले बैंक से रिटायर्ड राजा राम ने अपनी बेटी की मौत को हत्या बताते हुए कहा कि उनकी बेटी हत्या नहीं कर सकती. उनका आरोप है कि कहीं न कहीं दामाद मनु अभिषेक की वजह से ही उसकी मौत हुई है. उन्होंने कहा कि अगर उसने आत्महत्या भी की तो उसके पीछे की वजह क्या थी.
पति मनु अभिषेक ने दी थी पुलिस को सूचना
मनु अभिषेक ने कैंट थाने में जाकर पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी का शव पंखे से लटका हुआ है. उसने बताया कि काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया. जिसके बाद अंदर का दृश्य देखकर उसके होश उड़ गए. मनु ने बताया कि दोनों के बीच कोई अनबन नहीं थी.
इस बीच पुलिस ने फ़िलहाल पति मनु को हिरासत में लेकर दफा 302 और 304 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अपनी जांच कर रही है.
मोहब्बत से मौत तक का सफर बना बड़ा राज
पूछताछ के दौरान मनु अभिषेक ने बताया कि उरई के रहने वाले बैंक से रिटायर्ड राजा राम की बेटी प्रतिभा गौतम पीसीएस की तैयारी कर रही थी, उसी के साथ वह भी तैयारी कर रहा था. मनु ने बताया कि उसके पिता सुरेश चंद्र भी रिटायर्ड जज हैं.
2013 बैंच में प्रतिभा का चयन हुआ था, लेकिन उसका नहीं हो सका. लेकिन दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया. 2015 में प्रतिभा के कानपुर देहात में जूडिशियल मजिस्ट्रेट के पद पर ज्वाइनिंग के बाद वह दिल्ली हाइकोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करने लगा.
वहीं प्रतिभा के घर वाले शादी को तैयार नहीं हुए तो उन दोनों ने 29 जनवरी 16 को आर्य समाज से प्रेम विवाह कर लिया. 23 अप्रैल को दिल्ली में शादी की पार्टी में भी लड़की के परिजन शामिल नहीं हुए थे.
पुलिस सूत्रों की माने तो शताब्दी से दिल्ली पहुंचने पर प्रतिभा को साथ लिया और घर जाते समय रास्ते में विवाद हुआ और प्रतिभा कार से उतरकर चली गई. फोन भी बंद कर लिया. उसकी फ्रेंड से बात की तो पता चला कि नंबर आन है. यहां पर दरवाजा नहीं खुलने पर दरवाजा तोड़ा और अंदर देखा तो वह फंदे से लटकी थी. हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध मान कर जांच कर रही है.

तीखी आवाज़

पुलवामा : आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान घायल

श्रीनगर. जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को आतंकवादियों ने हमला कर दिया। दो से तीन आतंकवादी पंपोर के पास जम्मू एवं कश्मीर उद्यमिता विकास संस्थान (जेकेईडीआई) की इमारत में घुस गए और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए परिसर को चारों ओर से घेर लिया। 

‘2011 सर्जिकल स्ट्राइक’ को लेकर भाजपा-कांग्रेस में जमकर वाकयुद्ध

नई दिल्ली. वर्ष 2011 में भारतीय सेना ने पाकिस्तानी चौकियों पर जबर्दस्त सर्जिकल स्ट्राइक की थी, यह बात सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच रविवार को जमकर वाकयुद्ध हुआ। भारतीय सैनिकों के ‘ऑपरेशन जिंजर’ नाम के उस अभियान में कम से कम आठ पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे और कई बुरी तरह घायल हुए थे। 

भारत-पाक के बीच अब ‘डांसिंग गर्ल’ को लेकर लड़ाई

नई दिल्ली. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से भारत ने जहां पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय स्तर पर अलग थलग करने की कवायद शुरु कर दी है। वहीं पाकिस्तान सदियों पुराना गड़ा मुर्दा उखाड़ने में लगा है। कहने का मतलब यह है कि इस तनातनी के बीच अचनाक पाक ने मोहनजोदड़ो में मिली कांसे की एक प्रतिमा‘डांसिंग गर्ल’ को भारत से वापस लेने की योजना बना रहा है।

भारत-पाक तनातनी के बीच पाकिस्तान के लोग खा रहे हैं ‘LOC’

इस्लामाबाद. LOC का नाम सुनने पर जो तस्वीर हमारे दिमाग में उभरती है। उसमें बॉर्डर पर गश्त करते सेना और तारों वाला बॉर्डर दिखाई देता है। लेकिन इन  दिनों पाकिस्तान में LOC की तस्वीर कुछ बदली बदली सी नजर आ रही है। यहां LOC रेस्टोरेंट और कैफे में दिखाई दे रहा है। दरअसल पाकिस्तान के रेस्टोरेंट में LOC नाम का पिज्जा मिल रहा है।

2000 वर्षो की इस व्यवस्था को समाप्त कर चीन प्रतिस्पर्धा को देगा नया मोड़

नई दिल्ली. चीन ने प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए नमक बाजार पर प्रशासनिक मूल्य नियंत्रण हटाने का फैसला किया है। देश के शीर्ष आर्थिक योजनाकार ने रविवार को यह घोषणा की। इस कदम से देश में 2,000 से भी अधिक वर्षो से चले आ रहे नमक उद्योग में सरकार के एकाधिकार को समाप्त कर दिया जाएगा। 

सभी जानते हैं निजी फायदे के लिए मायवती ने किसको राखी बांधी थी’

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम मतदाताओं के बिखराव को लेकर मुस्लिम समुदाय को आगाह करने वाली बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को निशाने पर लेते हुए कहा कि सभी लोग उनकी हकीकत को जानते हैं कि निजी फायदे के लिए उन्होंने किसे राखी बांधी थी। 

राष्ट्रपति बहस : हिलेरी ने अश्लील टिप्पणँ विवाद पर ट्रंप पर साधा निशाना

नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया के तहत डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से पद की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के बीच रविवार रात को दूसरी राष्ट्रपति बहस में कई मुद्दे छाए रहे। इनमें ट्रंप की महिलाओं के लिए अश्लील टिप्पणी वाला वीडियो और हिलेरी के ई-मेल स्कैंडल शामिल हैं। 

भारत-नेपाल सीमा पर करोड़ों की नकली दवा जब्त

नई दिल्ली. सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने रविवार को भारत-नेपाल की सीमा पर एक व्यक्ति को गिफ्तार कर उसके कब्जे से 1.1 किलो मेथाम्फेटामीन नाम की नकली दवा बरामद किया।

रजनीकांत की साइंस फिक्शन फिल्म ‘2.0’ का टीजर 20 नवंबर को रिलीज होगा

चेन्नई. साउथ के जाने माने एक्टर रजनीकांत के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनकी बहुप्रतीक्षित तमिल साइंस-फिक्शन फिल्म ‘2.0’ की पहली झलक 20 नवंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2010 की ब्लॉकबस्टर ‘एंथिरन’ का सीक्वल है।

 इंदौर टेस्ट : न्यूजीलैंड पहली पारी में 299 रनों पर ढेर

नई दिल्ली. रविचंद्रन अश्विन (6 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने होल्कर स्टेडियम में जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड को पहली पारी में महज 299 रनों पर ही ढेर कर दिया। किवी टीम पर भारत को पहली पारी में 258 रन की बढ़त मिली है।

रविवार, 9 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

मायावती की रैली में भगदड़, 2 की मौत, 22 घायल

लखनऊ
कांशीराम की पुण्यतिथि पर आयोजित बीएसपी सुप्रीमो मायावती की महारैली में भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में दो लोंगों की मौत और करीब 22 लोगों के घायल होने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि भगदड़ में 2 महिलाओं की मौत हुई है।

भगदड़ में जिन दो महिलाओं की मौत हुई है उनमें से एक का नाम शांति है, जो बिल्हौर की रहने वाली है। इस बीच BSP के प्रदेश अध्यक्ष रामाचल राजभर ने कहा कि महिला की मौत भगदड़ की वजह से नहीं हुई।

हालांकि, माया की रैली में भगदड़ को लेकर और खबरें आना अभी बाकी है।
मायावती की इस महारैली में खासी भीड़ जुटी थी। रैली में माया ने प्रदेश और केंद्र सरकार को जमकर लताड़ा। मोदी सरकार पर सियासी फायदे के लिए चुनावी माहौल में सर्जिकल स्ट्राइक करने का आरोप लगाया तो अखिलेश सरकार पर जातिवाद का आरोप लगाते हुए नाकारा सरकार बताया।

शनिवार, 8 अक्टूबर 2016

तीखी आवाज़

लखनऊ-मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कल करेंगे पुस्तक का विमोचन,कल लोक भवन में दोपहर 12 बजे करेंगे पुस्तक का विमोचन,मुख्यमंत्री ' लता-सुरगाथा ' पुस्तक का करेंगे विमोचन

फैजाबाद-सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले बीजेपी नेता पंकज सिंह,सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी नहीं होनी चाहिए,सर्जिकल स्ट्राइक चुनावी मुद्दा नहीं है,विपक्ष दे रहा राजनीतिक रंग,सबूत मांगने पर विपक्ष को जनता नहीं करेगी माफ-बीजेपी नेता पंकज सिंह

कानपुर-जीआरपी ने 4 लाख के नकली नोट किए बरामद,मुखबिर की सूचना पर GRP ने आरोपी को किया अरेस्ट,कालका ट्रेन से दिल्ली जाने की फिराक में था आरोपी,500-500 रुपए की 4,1000-1000 रुपए की 2 गडि्डयां बरामद,कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने किया अरेस्ट  

इलाहाबाद-ट्रेन से 3.97 लाख की नकली कैरेंसी बरामद,कटिहार से दिल्ली ले जाई जा रही थी कैरेंसी,एटीएस और NIA करेगी पूरे मामले की जांच,पुलिस ने नकली नोटों के साथ युवक पकड़ा

देवरिया-रंजिश में दो पक्षों में चली गोली,युवक की मौत,दूसरा युवक गंभीर घायल,अस्पताल में भर्ती,देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र का मामला

कानपुर-शादी समारोह में खराब खाना मिलने पर होटल में मारपीट,समारोह आयोजकों ने की होटल कर्मचारियों से मारपीट,होटल के सीसीटीवी में कैद हुआ मारपीट का वीडियो,बर्रा थाना क्षेत्र का मामला

वाराणसी-पहलवान नरसिंह यादव पर डोप के आरोप का मामला,हमकों पूरी टीम ने मिलकर फंसाया था,मामले में सीबीआई की जांच हो रही है,खिलाड़ियों पर कड़े कानून बनाने की PM से मांग की-नरसिंह

मेरठ-आबकारी टीम की पिटाई से युवक की मौत,आबकारी विभाग ने अवैध शराब के साथ पकड़ा था,परिजनों ने आबकारी टीम पर पिटाई का आरोप लगाया,आबकारी टीम के खिलाफ थाने में दी तहरीर,केस दर्ज,रोहटा थाने के किनौनी गांव का मामला 

मऊ-एयर गन से घायल युवक को नहीं मिला इलाज,4 घंटे जिला अस्पताल में नहीं किया गया इलाज,पुलिस की कार्रवाई का इंतेजार करता रहा घायल,फिर बिना इलाज के ही बीएचयू रेफर किया गया,शरीर में फैल रहा है जहर,पुलिस कार्रवाई का इंतजार,पुलिस कार्रवाई के बिना डाक्टरों ने नहीं किया इलाज,मोहम्मदाबाद कोतवाली के कुत्तुकपुर का है युवक  

एटा-कार के अंदर मिला अधेड़ व्यक्ति का शव,लॉक कार के अंदर मिला शव, तमंचा बरामद,पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी,देहात कोतवाली के निरौलीखुर्द गांव की घटना

कुशीनगर-पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या,एक युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती,घायल युवक कुशीनगर के कसयां सीएचसी में भर्ती,देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र में मारी गई गोली 

फर्रुखाबाद-ससुराल में पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या,पत्नी को गोली मारने के बाद खुद को भी मारी गोली,गंभीर हालत में पति जिला अस्पताल से सैफई रेफर,ससुराल न जाने के विरोध में पति ने पत्नी को मारी गोली,कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ममापुर गांव का मामला

जौनपुर-सर्जिकल स्ट्राइक पर बयानबाजी से ग्रामीण आक्रोशित,ग्रामीणों ने राहुल गांधी और केजरीवाल का पुतला फूंका,उड़ी में शहीद जवान राजेश सिंह के गांव भपुरा का मामला

सीतापुर-चौका नदी में डूबकर 2 बहनों की मौत,मिट्टी के टीले पर खेलते समय हुआ हादसा,रामपुर मथुरा के बिखारीपुरवा का मामला

प्रतापगढ़-जनता एक्सप्रेस से टकराई ट्रैक्टर ट्राली,रेलवे ट्रैक के किनारे खड़ा ट्रैक्टर ट्रेन से टकराया,बोगी के पावदान से टकराकर ट्र्रैक्टर के परखच्चे उड़े,दांदूपुर और पृथ्वीगंज रेलवे स्टेशन के बीच की घटना

बरेली-3 तलाक मामले में केन्द्र सरकार के दखल का विरोध,बरेली दरगाह आला हजरत की ओर से किया विरोध,दरगाह के प्रवक्ता मौलाना शहाबुद्दीन का बयान,केन्द्र का हलफनामा इस्लाम की सोच के खिलाफ

चंदौली-बसपा विधायक बब्बन सिंह चौहान ने पार्टी से दिया इस्तीफा,विधायक के साथ कई समर्थकों ने भी बीएसपी छोड़ा

श्रावस्ती-नाली खोदने के विवाद में पूर्व प्रधान की पीट-पीटकर हत्या,ग्राम प्रधान पति समेत 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज,पुलिस ने 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार,जांच जारी,गिलौला थाना क्षेत्र की घटना

कुशीनगर-खतरे में कुशीनगर की ऐतिहासिक धरोहर,पानी में डूबे बौद्ध काल के पुरातत्व के अवशेष,ऐतिहासिक धरोहरों को देख पर्यटक मायूस

गोरखपुर-पूर्वांचल में जारी है इंसेफ्लाइटिस का कहर,मेडिकल कॉलेज में पिछले 24 घंटे में 6 लोगों की मौत,मेडिकल कॉलेज में 14 नए मरीज कराए गए भर्ती,109 मरीजों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज 

फैजाबाद-अगवा कर विवाहिता को बंधक बनाकर दुराचार,पूर्व प्रेमी पर दुराचार करने का विवाहिता का आरोप,गोण्डा जिले के तरबगंज में विवाहिता से दुराचार,फैजाबाद के कैंट थाने में मुकदमा हुआ दर्ज 

बहराइच-जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति की मौत,जंगली हाथियों के हमले से ग्रामीणों में दहशत,कतरनिया घाट रेंज के भरतापुर का मामला 

लखनऊ-बीएसपी की रैली को लेकर लखनऊ जोन के जिलों को निर्देश,रैली की बसों और चार पहिया वाहनों से जाम लगने की उम्मीद,आईजी जोन लखनऊ ने सभी जिलों को इंतजाम के दिए निर्देश

बरेली-बहन को इंसाफ दिलाने के लिए युवक ने रची साजिश,भरण पोषण लेने के लिए बहनोई का भरा फर्जी आयकर रिटर्न,3 लाख का नोटिस जारी होने पर मामले का हुआ खुलासा,बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के पुराने शहर का मामला

सोनभद्र-अनियंत्रित आटो पलटा,6 लोग हुए घायल,घोरावल थाना क्षेत्र के खरवांव की घटना 

सोनभद्र-मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित गुप्ता का दौरा,ओडीएस गांव अमोखर का किया निरीक्षण,गांव में जनचौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं

बागपत-महिला से गन प्वाइंट पर 50 हजार की लूट,बाइक सवार दो बदमाशों ने की लूट,बड़ौत थाने के बिनौली रोड की घटना 

लखनऊ-पार्क की जमीन कब्जाने पहुंचे वकीलों को ग्रामीणों ने खदेड़ा,वकीलों ने की फायरिंग तो गांव वालों ने पथराव कर भगाया,कालोनी में पार्क की जमीन पर कब्जा करने गए थे वकील,गोमतीनगर के हुसड़िया इलाके का मामला

ललितपुर-अपहरण करके किशोरी का युवक ने किया दुष्कर्म,पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच किया शुरू,सदर कोतवाली इलाके के घोसियाना का मामला

मिर्जापुर-गांव के दबंग युवकों ने युवती से किया गैंगरेप,पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया,जिगना थाना क्षेत्र का मामला

ललितपुर-दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत,दो लोग गंभीर रूप से घायल,अस्पताल में भर्ती,सदर कोतवाली के एनएच 44 की घटना 

मुरादाबाद-रेलवे सेक्शन इंजीनियर की पत्नी पर जानलेवा हमला,घर में घुसकर दबंग ने चाकू से किया हमला,स्थानीय लोगों ने दबंग को पकड़कर पुलिस को सौंपा,सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर की घटना

आगरा-व्यक्ति की जेब से 49 हजार रुपए निकलने का मामला,जेब कटने की वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद,आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र का मामला

तीखी आवाज़

06:29 PM इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी का आदेश, वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी बनाए नई टेस्टिंग बॉडी

06:06 PM हैदराबाद: 68 दिनों का व्रत रखने वाली 13 साल की लड़की की मौत

05:52 PM सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने बीजेपी से इस्तीफा दिया

05:45 PM जयललिता के फेफड़े का इलाज अभी भी जारी है
अपोलो अस्पताल ने जयललिता का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है. उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

05:33 PM उत्तर प्रदेश: नवनीत सहगल बने खेल के मुख्य सचिव

05:29 PM UP: सरकार ने 11 आईएएस अफसरों के तबादले किए

05:00 PM इंदौर टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म, भारत का स्कोर 3 विकेट पर 267 रन

04:52 PM कावेरी जल विवाद: हाई लेवल एक्सपर्ट टीम ने कृष्ण राजा सागर बांध का दौरा किया
कावेरी जल विवाद को लेकर हाई लेवल एक्सपर्ट टीम ने कर्नाटक के मंड्या स्थित कृष्ण राजा सागर बांध का दौरा किया.

04:39 PM इंदौर टेस्ट: विराट कोहली ने जड़ा 13वां टेस्ट शतक

04:29 PM छत्तीसगढ़: गोंगपाल पहाड़ी के पास जीप दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की मौत और 16 लोग घायल

04:07 PM बांग्लादेश में मारे गए 11 संदिग्ध इस्लामिक चरमपंथी: पुलिस

03:15 PM राजनाथ सिंह ने बाड़मेर जिले में मुनाबाव इलाके का दौरा किया

03:03 PM हमने धर्म के आधार पर महिलाओं के अधिकार नहीं बांटे: शाहनवाज हुसैन
ट्रिपल तलाक पर बीजेपी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम किसी विषय को धर्म के चश्मे से नहीं देखते. हमारी सरकार महिलाओं का सम्मान करती है.

02:40 PM वाराणसी में सुंदर नगर इलाके में पाया गया संदिग्ध बैग

02:29 PM फरीदाबाद के जिला बाल सुधार गृह से भागे पांच बाल कैदी

02:19 PM अमृतसर: संधू कॉलोनी इलाके में 11 हैंड ग्रेनेड मिले
मौके पर पुलिस और सेना के जांच दस्ते पहुंचे.

01:54 PM सपा अपना सिंबल देगी तो चुनाव लड़ेंगे: अफजल अंसारी
अफजल अंसारी ने कहा कि 2 महीने पहले दोनों पार्टियों के विलय पर फैसला हो चूका था, लेकिन किसी वजह से खिच गया. अब सब हो गया है, हम समाजवादी की हैसियत से काम करेंगे.

01:33 PM लखनऊ: अफजल अंसारी ने मुलायम सिंह और शिवपाल से की मुलाकात

01:11 PM मैं भारतीय सेना के साथ हूं: अजय देवगन
अजय देवगन ने कहा कि 80 प्रतिशत भारतीय सेना की कार्रवाई को सही मानते होंगे.

12:22 PM जयललिता की हालत में सुधार हो रहा है: वाइको, MDMK चीफ

12:00 PM किसी भी आकस्मिकता के लिए पूरी तरह से तैयार: वायुसेना प्रमुख

11:40 AM इंदौर टेस्ट: लंच तक भारत ने 2 विकेट पर 75 रन बनाए

11:09 AM तुर्की: अंकारा में दो आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाया

10:44 AM श्रीनगर: पैलेट गन लगने से एक युवक की मौत
कल प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन लगी थी. घाटी में 7 पुलिस थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया.

10:21 AM राफेल विमानों के अधिग्रहण से हमारे परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी: वायुसेना प्रमुख
वायुसेना प्रमुख अरूप राहा ने कहा कि अगले कुछ सालों में 36 राफेल विमानों के अधिग्रह से निकट भविष्य में हमारे परिचालन क्षमता में वृद्धि होगी.

09:46 AM J-K: पुंछ में पाकिस्तान ने किया सीजफायर का उल्लंघन, एक जवान घायल

09:23 AM इंदौर टेस्ट: गौतम गंभीर और उमेश यादव टीम में शामिल

09:04 AM INDvsNZ: भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

08:50 AM सत्येंद्र जैन से पूछताछ, अब मनीष सिसोदिया पर मुकदमे की तैयारी: आशुतोष

08:25 AM गाजियाबादः हिंडन एयरफोर्स बेस पर एयर शो शुरू

08:12 AM श्रीनगर: बंद की वजह से स्कूल के बच्चों को मुश्किल: अल्ताफ, अभिभावक
कुछ गुंडे उन्हें किताबें देने के बजाय पत्थर पकड़ा रहे हैं.

07:30 AM एयरफोर्स डे पर जवानों और उनके परिवारों को सलाम: PM मोदी

06:36 AM शोपियां हमला: आतंकियों के निशाने पर थे कश्मीरी पंडित
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हुए आतंकी हमले में 1 पुलिसकर्मी शहीद हो गया जबकि 2 घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि आतंकियों के निशाने पर कश्मीरी पंडित थे.

06:30 AM कांग्रेस नेता संजय निरुपम की पत्नी ने PM मोदी से मांगी सुरक्षा
सेना के सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी कह कर विवादों में घिरे कांग्रेस नेता संजय निरुपम और उनके परिवार को लगातार सोशल मीडिया पर धमकाया जा रहा है. उनकी पत्नी गीता निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई है.

06:05 AM अमेरिका: मैथ्यू तूफान से फ्लोरिडा में 3 की मौत
अमेरिका में मैथ्यू तूफान का कहर, फ्लोरिडा में 3 लोगों की मौत. वहीं हैती में मैथ्यू तूफान के कहर से मरने वालों का संख्या करीब 850 हो गई है.

05:20 AM अमेरिकी राष्ट्रपति ने उत्तरी केरोलिना में आपातकाल की घोषणा की
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा में मैथ्यू तूफान के कहर को देखते हुए उत्तरी केरोलिना में आपातकाल की घोषणा की.

04:22 AM 5 नवंबर से यूपी में शुरू होगी बीजेपी की परिवर्तन यात्रा
बीजेपी ने यूपी में अपनी परिवर्तन यात्रा की तारीख का ऐलान कर दिया है. बीजेपी की परिवर्तन यात्रा पांच नवंबर से शुरू होगी.

03:10 AM गृह मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे बाड़मेर का दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को बाड़मेर में मुनाबाओ में जवानों के साथ बातचीत करेंगे.

02:31 AM भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज से तीसरा टेस्ट मैच शुरू होगा
भारत और न्यूजीलैंड के बीच इंदौर में आज तीसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा.

01:30 AM अजय देवगन ने पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करने से किया इनकार
पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर प्रतिबंध के पक्ष में एक और फिल्मी हस्ती आगे आई है. अभिनेता अजय देवगन ने कहा है कि हाल फिलहाल वह पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम नहीं करेंगे.

12:45 AM AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए जारी की 29 प्रत्याशियों की तीसरी सूची
आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने 29 प्रत्याशियों की तीसरी सूची घोषित कर दी. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

12:10 AM देश के जवानों के शौर्य की इज्जत कम होने से दुखी हूं: मनोहर पर्रिकर

12:05 AM हमारे कई नेताओं में मर्यादा बची नहीं: मनोहर पर्रिकर

12:00 AM हैती में आए मैथ्यू तूफान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 842 हुई